एक संत बहुत दिनों तक नदी के किनारे बैठे थे। किसी ने उनसे पूछा आप नदी के किनारे बैठे - बैठे क्या कर रहे हो। संत ने कहा इंतजार कर रहा हूं, किसका इंतजार कर रहे हो। मैं नदी का जल पूरा का पूरा बह जाने का इंतजार कर रहा हूं। वह आदमी कहने लगा यह कैसे हो सकता है, नदी तो बहती ही रहती है। वह कभी पूरी बहेगी नहीं। पानी खत्म होगा तो बहाना बंद होगा। ठीक है, अगर सारा पानी बह भी जाए तो आप क्या करोगे। संत ने कहा मुझे दूसरे किनारे जाना है, सारा जल बह जाये तो में चलकर उस पार जाऊंगा। वह आदमी कहने लगा आप पागलों जैसी बातें कर रहे हैं, उस पार तो नाव से भी जा सकते हो। इंतजार करने की क्या जरूरत है। संत मुस्कुराकर कहने लगे - इंतजार करना मैंने तुम लोगों से ही सीखा है, तुम लोग हमेशा सोचते रहते हो कि जीवन में थोड़ी तकलीफ परेशानी कम हो जाए, काम से फुर्सत मिल जाए, थोड़ी शांति मिल जाए तो प्रभु स्मरण, सेवा, सत्कार्य कर लूंगा ! जीवन तो नदी की भांति है वह तो चलती रहेगी। जिस तरह से नदी को पार करने के लिए जहाज में बैठना पड़ता है, उसी तरह जीवन को सुंदर बनाने के लिए फुर्सत निकालकर प्रभु जप, सामायिक,तप, सामायिक दान, शील शुभ भ...
Labels
Labels
- वैचारिक ज्ञान
- सामाजिक ज्ञान
- ज्ञान की परिभाशा
- भक्ति ज्ञान
- पारिवारिक स्तर
- पारिवारिक स्तर (Paarivaarik)
- समुदाय
- धार्मिक कथा (Dhaarmik katha)
- विश्वास का महत्व
- स्वभाव संबंधी
- व्यवसायिक (Commercial)
- समभाव
- विश्वास का महत्व (vishwas ka mahatva)
- सामान्य
- धार्मिक सन्देश (Dhaarmik sandesh)
- चिंता चिता समान है (Chinta Chita Saman Hai)
- संस्कार (Sanskaar)
- धार्मिक पुराण (Dhaarmik Puraan)
- परिवारिक
- सामाजिक स्तर