Skip to main content

Posts

Showing posts with the label धार्मिक कथा (Dhaarmik katha)

संत ज्ञानेश्वर ने किया चांगदेव के अहंकार का नाश Sant gyaneshwar ne Kiya changdev ke ahankar ka naash

चांगदेव नाम के एक हठयोगी थे इन्होंने योग सिद्धि से अनेको सिद्धियाँ प्राप्त कर रखी थी तथा मृत्यु पर भी विजय प्राप्त कर ली थी उनकी उम्र 1400 वर्ष हो गई थी। चांगदेव को यश-प्रतिष्ठा का बहुत मोह था। वह अपने आप को सबसे महान मानते थे। इन्होंने जब संत ज्ञानेश्वर की प्रशंसा सुनी तो उनका मन संत ज्ञानेश्वर के प्रति ईर्ष्या से भर उठा उन्होंने सोचा की 16 वर्ष की उम्र में संत ज्ञानेश्वर क्या मेरे से बड़े सिद्ध हो सकते है ऐसा उनकों मानने में न आया क्योंकि इन्होंने 1400 वर्ष साधना करके मृत्यु को जीता था तथा प्रत्येक जीव जंतु उनके वश में थे तथा एक सोलह साल का व्यक्ति उनसें सिद्धि में बड़ा हो सकता है यह बात उनके गले न उतरी परन्तु जब बार-बार संत ज्ञानेश्वर की प्रशंसा सुनी तो उन्होंने मन में सोचा की संत ज्ञानेश्वर से मिला जाए इसलिए उन्होने संत ज्ञानेश्वर को पत्र लिखने का सोचा। जब वह पत्र लिखने बैठे तो सोच में पड़ गए कि संत ज्ञानेश्वर को क्या संबोधन करू। पुज्य ,आदरणीय आदि से संबोधन भी नहीं कर सकते थे क्योंकि वह तो 1400 वर्ष के थे तथा संत ज्ञानेश्वर सोलह वर्ष के तो चिरंजीव भी नहीं लिख सकते थे क्योंकि ज्ञान...

अगर मन में शांति हो , तो पाए जा सकते हैं असंभव लक्ष्य भी agar man mein shanti ho to ja sakte hain asambhav lakshya bhi

कई बार हम लक्ष्य के करीब होते हुए भी चूक जाते हैं। जीतने की घड़ी में थोड़ी सी हड़बड़ाहट जीत को हार में बदल देती है। जब मंजिल के नजदीक हों तो सबसे ज्यादा जरूरी होती है एकाग्रता। एकाग्रता का सीधा संबंध होता है मन से। मन जितना ज्यादा शांत रहेगा , प्रयास उतने अच्छे रहेंगे। परिणाम भी मनोनुकुल मिलेंगे। भागवत में सत्यवान और सावित्री की कथा देखिए। सावित्री ने सत्यवान से विवाह किया था। वो शादी के पहले ही जानती थी कि सत्यवान की आयु सिर्फ एक साल ही और बची है। फिर भी उसे विश्वास था कि वो अपने प्रयासों से सत्यवान को बचा सकती है। विवाह के एक साल बाद वो दिन भी आ गया , जिस दिन सत्यवान की मृत्यु होनी थी। सावित्री ने बिना घबराए , बिना डरे और बिना किसी हड़बड़ाहट के अपने प्रयास शुरू किए। उसने चार-पांच दिन पहले से ही उपवास और प्रार्थनाएं शुरू कर दी। अपने हावभाव या व्यवहार से भी किसी पर यह जाहिर नहीं होने दिया कि वो सत्यवान की मृत्यु के बारे में जानती है। जिस दिन यमराज सत्यवान के प्राण हरने आए , सावित्री ने उन्हें रोक लिया। उसकी गोद में सिर रखकर सत्यवान सो रहा था और यमराज ने प्राण हर लिए। लेकिन फिर भी वह घब...

कर्म करो तभी मिलेगा karam karo tabhi milega

कौरवों की राजसभा लगी हुई है। एक ओर कोने में पाण्डव भी बैठे हैं। दुर्योधन की आज्ञा पाकर दुःशासन उठता है और द्रौपदी को घसीटता हुआ राजसभा में ला रहा है। आज दुष्टों के हाथ उस अबला की लाज लूटी जाने वाली है। उसे सभा में नंगा किया जाएगा। वचनबद्ध पाण्डव सिर नीचा किए बैठे हैं। द्रौपदी अपने साथ होने वाले अपमान से दुःखी हो उठी। उधर सामने दुष्ट दुःशासन आ खड़ा हुआ। द्रौपदी ने सभा में उपस्थित सभी राजा - महाराजाओं पितामहों की रक्षा के लिए पुकारा , किंतु दुर्योधन के भय से और उनका नमक खाकर जीने वाले कैसे उठ सकते थे। द्रौपदी ने भगवान् को पुकारा , अंतर्यामी घट-घटवासी कृष्ण दौड़े आए कि आज भक्त पर विपदा आन पड़ी है। द्रौपदी को दर्शन दिया और पूछा-किसी को वस्त्र दिया हो तो याद करो। ’’ द्रौपदी को एक बात याद आई और बोली-भगवन् एक बार पानी भरने गई थी तो तपस्या करते हुए ऋषि की लंगोटी नदी में बह गई , तब उसे धोती में से आधी फाड़कर दी थी।’’ कृष्ण भगवान् ने कहा - " द्रौपदी अब चिंता मत करो। तुम्हारी रक्षा हो जाएगी। ’’ और जितनी साड़ी दुःशासन खींचता गया उतनी ही बढ़ती गई। दुःशासन हार कर बैठ गया , किंतु साड़...

सत्य और शांति की खोज Satya aur shanti ki khoj

दार्शनिक मौलुंकपुत्र तथागत बुद्ध के पास गया और पूछा , ' क्या ईश्वर है ? बुद्ध ने कहा , ' तुम्हारे प्रश्न का उत्तर अवश्य दूंगा , पर पहले यह बताओ कि यह तुम्हारी बौध्दिक उपज है या सत्य जानने का प्रयास। ' मौलुंकपुत्र ने कहा , ' बौद्धिक खुजलाहट बहुत कर चुका हूं। अब तो सत्य से साक्षात्कार करना चाहता हूं। ' ' तो फिर तुम क्या कुछ दांव पर लगा सकोगे ?' बुद्ध ने प्रश्न - सूचक लहजे में पूछा। मौलुंकपुत्र ने कहा , ' मैं सब कुछ लगा दूंगा दांव पर क्योंकि जैसे आप क्षत्रियपुत्र हैं , वैसे ही मैं भी क्षत्रियपुत्र हूं ! क्षत्रिय , क्षत्रिय को चुनौती न दे। बुद्ध बोले , ' मौलुंकपुत ! चुनौती मेरा जीवन है। क्या ईश्वर है ? अगर इस प्रश्न का समाधान पाना है तो दो वर्ष तुम्हें मौन रखना पड़ेगा , यहीं पर ; तब तक न कोई प्रश्न और न ही कोई समाधान। जब दो वर्ष पूर्ण हो जाएंगे मौन को , तो मैं स्वयं ही पूछ लूंगा और तुम्हारे प्रश्न का समाधान दे दूंगा। क्या तुम तैयार हो ? ' ' क्या दो वर्ष तक निरंतर मौन ? मौलुंकपुत्र पहले तो चौंका। पर बाद में कहने लगा , 'भगवान , अगर आप जान...

गौतम प्रभु को राग - मुक्त किया Gautam Prabhu ko raag - mukt Kiya

इंद्रभूति गौतम तीर्थंकर महावीर के परम शिष्य थे। महावीर प्राय: उन्हें कहा करते थे , ' शिष्य , होश संभालो। ' गौतम के लिए महावीर सर्वोपरि थे। एक क्षण के लिए भी महावीर का त्याग उनके लिए असहनीय था। परमात्मा से प्रेम किया जाता है , पर गौतम ने तो राग - श्रृंखलाएं निर्मित कर ली थी। महावीर के ज्ञान से अब कुछ भी अवशेष नहीं था। वह देख रहे थे शिष्य के हृदय में अंकुरित होते हुए राग को। उन से अपना भविष्य भी ना छुपा था और गौतम का भी। वह इस सत्य से भी परिचित थे कि वे शीघ्र ही देह - मुक्त होने वाले हैं। महावीर ने गौतम को बुलाया और कहा , ' वत्स ! तुम कुशल उपदेष्टा हो। जाओ पड़ोस के गांव में और ग्राम - प्रमुख देवशर्मा को प्रतिबोध देकरा आओ। गौतम महावीर से दूर हो गए और अर्हत् ने निर्वाण प्राप्त कर लिया। गौतम ग्राम - प्रमुख को प्रतिबोधत कर लौट रहे थे। मार्ग में उन्हें ज्ञात हुआ कि महावीर नहीं रहे। गौतम विलाप करने लगे यह सोच कर कि प्रभु के रहते हुए भी परम ज्ञान उपलब्ध ना कर पाया तो अब कैसे करूंगा ? पूछा उन्होंने प्रभु के अनुयायियों को , ' क्या मेरे लिए प्रभु कोई संदेश छोड़ गए हैं ?'...

परमज्ञान किसी की सहायता से प्राप्त नहीं किया जा सकता है Param gyan Kisi ki sahayata se a prapt nahin kiya ja sakta hai

तीर्थंकर महावीर कुमारग्राम के बाहर ध्यानस्थ थे। वही एक ग्वाला आया। महावीर के निकट पहुंचकर उसने अपनी गायों को गिना तो दो गायें कम थी। उसने ध्यानस्थ महावीर से कहा , ' साधो ! मेरी दो गायें पीछे छूट गई है। मैं उन्हें लेने जाता हूं। जरा इन गायों का ध्यान रखना।' महावीर से बिना जवाब पाये ग्वाला पीछे छुटी गायों को लेने रवाना हो गया। महावीर जो अन्तर्जगत में खोए हुए थे। बाहर कि उन्हें कहां खबर थी ? गायें , जिन्हें ग्वाला महावीर के पास छोड़ कर गया था , घास चरते - चरते कहीं और चली गयीं। ग्वाला लौटा। वहां एक भी गाय नहीं थी। मात्र वही साधु खड़ा था जिसके भरोसे गायें छोड़कर वह रवाना हुआ था। उसने पूछा , ' साधो ! मेरी गायें कहां है ? महावीर ने तो यह भी न सुना। जब साधक अन्तर का घण्टनाद सुन रहा हो तो बाहर की आवाज उस तक कैसे पहुंच पायेगी ? महावीर मौन खड़े थे। यह मौन ग्वाले को न सुहाया। उसने महावीर के मौन का अर्थ लगाया , ' जरूर इसी साधु ने गायें छिपा दी है।' वह क्रोधित हो उठा और महावीर को मारने दौड़ा। तत्काल किसी ने उसका हाथ पकड़ लिया। ग्वाला सकपका उठा। उसके हाथ को अधर में रोकने वाला ...

अमृत नहीं बांट सकते तो विष फैलाने का अधिकार तुम्हें किसने दिया ? Amrit Nahin bant sakte to Vish failane Ka adhikar tumhen kisne Diya ?

अह्रतृ महावीर उत्तर वाचाल की ओर जा रहे थे। मार्ग में दो पगडण्डियां आयीं। ग्रामीणों ने बताया , ' यह वह पगडंडी है जो सीधी उत्तर वाचाल पहुंचती है और दूसरी घूमकर । लेकिन आप दूसरी पगडंडी पर जाएं , क्योंकि छोटी पगडंडी के मार्ग में महाविषधर सर्प रहता है । जहां उस नागराज का स्थान है , उसके आसपास के वातावरण में विष की इतनी प्रचंड लहरें उठती हैं कि वहां पत्ते भी कभी खिल नहीं पाते। ' अभयदाता को भला किसका भय ! महावीर उस पगडंडी की ओर रवाना हो गए जिसमें विषधर का निवास स्थान था। वर्षों से उस मार्ग से कोई भी इंसान न गुजरा था। सर्पराज , जिसके प्रचंड विष के कारण लोग उसे चण्डकौशिक कहा करते थे , वृक्ष के नीचे लेटा हुआ था। वातावरण में किसी मनुष्य की गंध आयी। सोचा , ' क्या कोई मनुष्य यहां तक पहुंच गया है क्या मेरी विष - तरंगों ने उसे प्रभावित नहीं किया है ? वह क्रोध से तमतमा गया , फुफकारता हुआ पहुंचा वहां , जहां अह्रतृ ध्यानस्थ थे । आव देखा न ताव , उसने अह्रतृ के अंगूठे को डस लिया पर आश्चर्य ! अंगूठे से दूध बह रहा था। विषहर का मुकाबला भला विषधर कैसे कर सकता था ? महावीर ने क्रोध से फुफकार...

लाभ लोभ को पैदा करता है labh lobh ko paida karta hai

अभिनिष्क्रमण से पूर्व जब तीर्थंकर महावीर वर्षी दान दे रहे थे , तब सोमभट्ट ब्राह्मण जीविकोपार्जन के लिए विदेश गया हुआ था , पर भाग्य का मारा वह खाली हाथ लौटा। पत्नी ने कहा , ' अब क्या आए हो ! जब यहां धन लूटा रहे थे महावीर , तब तुम बाहर थे और जब वह प्रव्रजित हो चुके हैं तब तुम घर आए हो। जाओ अब भी , उनके पास , वे करुणा - सागर हैं। तुम्हारी झोली भर देंगे।' सोनभट्ट घर से रवाना हो गया। वन में महावीर के पास पहुंचा और उनसे याचना की। महावीर के पास ऐसा कुछ नहीं था जो उस गरीब ब्राह्मण को दे सके। जिस आत्म - संपदा के वे स्वामी थे, वह उस गरीब के किसी काम न थी। उन्होंने इधर - उधर देखा। शरीर पर वस्त्रों के नाम पर केवल एक वस्त्र था, जिसे प्रदान किया था इंद्र ने, अभिनिष्क्रमण के समय। महावीर ने कुछ सोचा, उस वस्त्र को हाथ में लिया, दो भाग किए और एक भाग ब्राह्मण को दे दिया। जब सोमभट्ट उस वस्त्र - खंड को लेकर वस्त्र - विक्रेता के पास पहुंचा तो उसने कहा, ' यह वस्त्र लाखों का है, पर पूरी कीमत तभी मिल सकती है, जब इस का शेष भाग भी साथ हो।' लाभ लोभ को पैदा करता है। सोमभट्ट फिर चला गया महावीर...

कुछ नहीं पर बहुत कुछ हो गया Kuchh Nahin per bahut kuchh ho Gaya

ऋषभ के साथ आमोद - प्रमोद करने के लिए देव- देवेंद्र- विद्याधर आया करते थे। आज ऋषभ का जन्म - दिवस था। स्वयं देवेंद्र देवलोक की नृत्यांगना नीलांजना के साथ ऋषभ को बधाई देने पहुंचे थे। ऋषभ और देवेंद्र अपने मित्रों और सहचरों के साथ नीलांजना का भावविभोर नृत्य देख रहे थे। देवेंद्र ने देखा कि ऋषभ इस नृत्य से अभिभूत हुए हैं। देवेंद्र ने पूछा , ' कैसा लगा ?' ऋषभ जवाब में मुस्कुरा दिए। तभी देवेंद्र सहमे। नीलांजना नृत्य करते-करते ही जमीन पर गिर पड़ी। ऋषभ और देवेंद्र दोनों के पास दिव्य दृष्टि थी। देवेंद्र ने पाया कि नीलांजना का आयुष्य पूर्ण हो चुका है , पर ऋषभ के आनंद में भंग न हो अतः तत्क्षण अपनी शक्ति से दूसरी नृत्यांगना को उपस्थित कर दिया। वह नृत्य शुरू करने ही वाली थी कि ऋषभ अपने सिंहासन से खड़े हो गए। देवेंद्र ने पूछा , ' क्या हुआ ?' ऋषभ ने इतना ही कहा , ' कुछ नहीं हुआ , फिर भी बहुत कुछ हो गया ।' पूछा , ' मतलब ?' ऋषभ ने जवाब दिया ' जीवन - बोध ' देवेंद्र कुछ समझ ना पाए। ऋषभ ने कहा , 'नीलांजना की मृत्यु ने वैराग्य की किरण जगा दी। मैं सोच भी ...

स्वस्थ रहने के लिए यही मूल मंत्र हैं। Swasth rahane ke liye yahi mul mantra hai.

महाराज शीलभद्र वन - उपवनों में होते हुए तीर्थयात्रा के लिए जा रहे थे। रात्रि को उन्होंने एक आश्रम के निकट अपना पड़ाव डाला। आश्रम में आचार्य दम्पत्ति अपने कुछ शिष्यों के साथ निवास करते थे। शिष्यों का शिक्षण , ईश्वर आराधना , जीवन निर्वाह के लिए शरीर श्रम , इन्हीं में आश्रमवासियों का दिनभर का समय बीतता। उस समय पर राजा शीलभद्र बीमार हो गए। चिकित्सकों के लिए दौड़ - भाग शुरू हुई। कुशल वैद्य चिकित्सकों ने उन्हें स्वस्थ कर दिया। राजा ने आश्रमवासियों के एकांत जीवन पर विचार किया तो उन्होंने एक वैद्य स्थायी रूप से आश्रमवासियों की चिकित्सा के लिए रख दिया। वैद्य को वहाँ रहते काफी समय बीत गया , किंतु कोई भी शिष्य या आचार्य अपनी चिकित्सा के लिए उनके पास नहीं आया। वैद्यराज अपने निष्क्रिय जीवन से क्षुब्ध हो गए। एक दिन उकता कर वह आचार्य के पास गए और बोले - गुरुदेव मुझे इतना समय हो गया यहाँ रहते किंतु कोई भी विद्यार्थी मरे पास चिकित्सा के लिए नहीं आया , इसका क्या कारण है ? ’’ ‘‘ वैद्यराज ! भविष्य में भी शायद ही कोई आपके पास चिकित्सा के लिए आएगा। प्रत्येक आश्रमवासी के सुबह से सायं तक श्रम...

महाभारत के अंत में महादेव शिव ने पांडवो को दिया था पुर्नजन्म का श्राप ? Mahabharat ki ant mein Mahadev Shiv ne pandavon ko diya tha punarjanm ka shrap

महाभारत युद्ध समाप्ति की ओर था , युद्ध के अंतिम दिन दुर्योधन ने अश्वत्थामा को कौरव सेना का सेनापति नियुक्त किया। अपनी आखरी सांसे ले रहा दुर्योधन अश्वत्थामा से बोला की तुम यह कार्य निति पूर्वक करो या अनीति पूर्वक पर मुझे पांचो पांडवो का कटा हुआ शीश देखना है। दुर्योधन को वचन देकर अश्वत्थामा अपने बचे कुछ सेना नायकों के साथ पांडवो के मृत्यु का षड्यंत्र रचने लगा। भगवान श्री कृष्ण यह जानते थे की महाभारत के अंतिम दिन काल जरूर कुछ ना कुछ चक़्कर जरूर चलाएगा। अतः उन्होंने महादेव शिव की विशेष आराधना आरम्भ कर दी। श्री कृष्ण ने भगवान शिव   की स्तुति करते हुए कहा हे ! आदिदेव महादेव शिव आप ही पुरे सृष्टि के सृजनकर्ता हो , विनाशकर्ता हो। सभी पापो से मुक्ति दिलाने वाले और अपने भक्तो पर शीघ्र प्रसन्न हो जाने वाले भोलेनाथ   में आपके चरणों में अपने शीश नवाता हु। हे ! देवादिदेव पांडव मेरे शरण में है अतः उनकी हर कष्टों से रक्षा करें। भगवान कृष्ण द्वारा स्वयं महादेव की स्तुति करने पर महादेव तुरंत नंदी में सवार होकर उनके समक्ष प्रकट हुए। तथा हाथ में त्रिशूल धारण किये पांडवो के शिविर के बाहर उनकी...

कैसे प्राप्त हुई रावण को सोने की लंका ? Kaise prapt Hui Ravan ko sone ki Lanka ?

रावण के सोने का महल धन सम्पदा से परिपूर्ण था पर क्या आप जानते है की रावण को ये सोने की लंका कैसे प्राप्त हुई । पौराणिक कथा के अनुसार एक दिन कुबेर जो महान समृद्धि से युक्त थे वो अपने पिता के साथ बैठे थे। रावण ने जब कुबेर को देखा तो उसके मन में भी उसकी तरह ही समृद्ध बनने की इच्छा पैदा हुई। फिर रावण और उसके भाइयों ने तपस्या करनी आरम्भ कर दी , कुछ समय बाद रावण ने अपने मस्तक काट- काटकर अग्रि में आहूति दे दी। उसके इस अद्भुत कर्म से ब्रह्मजी बहुत संतुष्ट हुए और प्रसन्न होकर उन्होंने स्वंय उन्हें तपस्या करने से रोका और कहा कि मैं आपकी तपस्या से प्रसन्न हूं और आप वर मांगों और तप से निवृत हो जाओ। ब्रह्मजी ने वर देने से पहलें ये शर्त रखी कि एक अमरत्व को छोड़कर आप कुछ भी मांग सकते हो और तुम्हारी इच्छा पूर्ण होगी और रावण को कहा कि तुमने जिन सिरों की आहूति दी है वे सब तुम्हारे शरीर में जुड़ जाएंगे तथा तुम इच्छानुसार रूप धारण कर सकोगे। रावण ने कहा हम युद्ध में शत्रुओं पर विजयी हों और गंधर्व , देवता , असुर , यक्ष , राक्षस , सर्प , किन्नर और भूतों से मेरी कभी पराजय न हो। ब्रह्मा जी ने कहा की तुमने जिन...

जब देवता हुए नारद से परेशान तथा बंद किये सभी स्वर्ग के द्वार ! Jab devta hue narad se pareshan tatha band ki sabhi swarg ke dwar !

एक बार सभी देवता नारद के विषय में चर्चा कर रहे थे। वे सभी नारद जी के बिना बुलाये कहीं भी बार - बार आ जाने को लेकर बहुत परेशान थे। उन्होंने निश्चय किया की वे अपने द्वारपालों से कहकर नारद जी को किसी भी दशा में अंदर प्रवेश नही करने देंगे और किसी न किसी बहाने से उन्हें टाल देंगे। अगले दिन नारद जी भगवान शिव के दर्शन हेतु कैलाश पर्वत पहुंचे परन्तु नंदी ने उन्हें बाहर ही रोक दिया। नंदी के इस तरह रोके जाने पर नारद आश्चर्यचकित होकर उनसे पूछने लगे आखिर आप मुझे अंदर प्रवेश क्यों नही करने दे रहे। तब नंदी ने उन्हें कहा की आप कहीं और जाकर अपनी वीणा बजाए भगवान शंकर अभी  ध्यान मुद्रा  में है , जिसे सुन नारद जी को क्रोध आ गया और वे  क्षीरसागर  भगवान विष्णु से मिलने पहुंचे। वहा पर भी बाहर ही उन्हें  पक्षिराज गरुड़  ने रोक लिया तथा अंदर प्रवेश नही करने दिया। इसी तरह नारद मुनि हर देवताओ के वहां गए परन्तु स्वर्ग के सभी द्वार उनके लिए बंद हो चुके थे। नारद मुनि इस घटना से बहुत परेशान हो गए तथा देवताओ से अपने अपमान का बदला लेने की सोचने लगे परन्तु उन्हें उस समय कोई मार्ग नही सूझ रहा था। इसतरह इधर - उधर भड़क...

शनि देव ने केवल अपनी छाया मात्र से किया देवराज इंद्र का घमंड चूर Shani Dev ne keval apni chhaya matra se Kiya devraj Indra ka ghamand choor

राजा होने के कारण  देवराज इंद्र  को अपने आप पर बहुत घमंड आ चूका था तथा अन्य देवताओ को वे अपने समक्ष तुच्छ समझते थे। अपनी राजगद्दी को भी लेकर वे इतने आशंकित रहते थे की यदि कोई  ऋषि मुनि   तपश्या  में बैठे तो वे आतंकित हो जाते थे , कहीं वो वरदान में त्रिदेवो से इन्द्रलोक का सिहासन ना मांग ले। ऐसे ही एक दिन अभिमान में चूर इंद्र देवता  स्वर्गलोक  में ही कहीं भ्रमण कर रहे थे की तभी उन्हें नारद जी उनकी ओर आते दिखाई दिए। नारद जी उनके समीप आते ही उनसे अन्य देवताओ के बारे में चर्चा करने लगे तथा उनकी महत्ता बताने लगे। इंद्र देवता को नारद मुनि की बात बिलकुल भी पसंद नही आयी और कहने लगे की आप मेरे सामने अन्य देवताओ की विशेषता बतलाकर मेरा अपमान करना चाहते है , आप से मेरी ख्याति सहन नही हुई जाती। इस पर  नारद मुनि  देवराज इंद्र से बोले की देवराज आप मेरी बातो को अपना अपमान न समझे , यह आप की भूल है और वैसे भी प्रशंसा उसकी की जाती है जो खुद पे घमंड छोड़ कोई प्रशंसनीय कार्य करे। इसे सुन इंद्र नारद मुनि से चिढ गए तथा बोले में समस्त देवो का राजा हुं , जिस कारण अन्य देवो को मेरे सामने झुकना ही पड़ेगा। म...

पृथ्वी पर सर्वप्रथम श्राद्ध प्रथा इन्होंने ही शुरू की prithvi per sarvpratham shraddh pratha unhone hi shuru ki

हिन्दू धर्म में हर संतान के लिए यह परम कर्तव्य माना गया है की वह अपने पिता या पूर्वजो  को तृप्त करने के लिए श्राद्ध अवश्य करे। श्राद्ध के समय पितृलोक  से पूर्वज भोजन की आशा में पृथ्वी लोक अपने पुत्र वंशजो के पास आते है तथा श्राद्ध के रूप में हम जो प्रसाद ब्राह्मण , गाय , कौआ आदि को देते है वही प्रसाद सूक्ष्म रूप में हमारे पूर्वजो के पास पहुचता है जिसे प्राप्त कर वे अपनी भूख मिटाते है व वापस पितृलोक को प्रस्थान करते है। इसी संबंध में धर्मिक ग्रंथो  से एक कथा मिलती जिसमे  महावीर कर्ण  पहले ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने अपनेपितरो को तृप्त करने के लिए श्राद्ध का आरम्भ किया था। महावीर कर्ण कुंती के पुत्र थे तथा पांडवो में सबसे बड़े थे। अपनी  दानशीलता के कारण वे प्रसिद्ध थे  उनके द्वार पर आया जरूरतमंद और गरीब व्यक्ति कभी खाली हाथ नही गया यहा तक की भगवान श्री कृष्ण ने भी उनकी दानशीलता की अनेको बार परीक्षा ली।  महावीर कर्ण महाभारत के युद्ध में वीरगति  को प्राप्त हुए तथा उन्हें स्वर्गलोक में स्थान प्राप्त हुआ। जब वे स्वर्गलोक पहुंचे तो उनके भोजन का समय हुआ , स्वर्गलोक के  सेवक कुछ बड़े से  थाल लेक...

भगवान श्रीकृष्ण ने सुनी उसकी पुकार bhagwan Shri Krishna ne suni uski pukar

कौरवों और पाण्डवों की सेनाएँ आमने - सामने आ गईं। शंख बजने लगे , घोड़े खुरों से जमीन खूँदने और हाथी चिंघाड़ने लगे। कुरुक्षेत्र के समरांगण में सर्वनाश की तैयारी पूरी हो चुकी थी। ठीक तभी एक टिटहरी का आर्तनाद गूँज उठा।दोनों शिविरों के मध्य एक छोटी सी टेकरी थी , उसी की खोह में उसका घोंसला था। उसकी आँखें अपने बच्चों की ओर लगी थीं और कान धनुषों की टंकार पर। उसे चिंता स्व-जीवन की नहीं , अपने बच्चे की थी और निस्सहाय पुकार के रूप में आकुल मातृत्व सारे घोंसले में बिखर गया था। कृष्ण के कानों तक यह पुकार पहुँची। असंख्यों वीरों की बलि और युद्ध के भयंकर कोलाहल के बीच भी जिनकी बाँसुरी की स्वर कभी विचलित नहीं हुए थे , उन्हीं कृष्ण को इस टिटहरी के स्वर ने झकझोर डाला। वे दौड़ गए । एक पत्थर उठाकर घोंसले के द्वार पर सहेज दिया और वापस आकर अपना स्थान ग्रहण करते हुए सेनापति से कहा - महावीर भीम , अब तुम युद्ध का बिगुल बजा सकते हो। ’’

आत्म परीक्षण का ज्ञान Atma parikshan ka Gyan

एक दिन बुद्ध प्रातः भिक्षुओं की सभा में पधारे। सभा में प्रतीक्षारत उनके शिष्य यह देख चकित हुए कि बुद्ध पहली बार अपने हाथ में कुछ लेकर आये थे। उनके हाथ में एक रूमाल था। बुद्ध के हाथ में रूमाल देखकर सभी समझ गए कि इसका कुछ विशेष प्रयोजन होगा। बुद्ध अपने आसन पर विराजे। उन्होंने किसी से कुछ न कहा और रूमाल में कुछ दूरी पर पांच गांठें लगा दीं। सब उपस्थित यह देख मन में सोच रहे थे कि अब बुद्ध क्या करेंगे , क्या कहेंगे। बुद्ध ने उनसे पूछा , “ कोई मुझे यह बता सकता है कि क्या यह वही रूमाल है जो गांठें लगने के पहले था ? ” शारिपुत्र ने कहा , “ इसका उत्तर देना कुछ कठिन है। एक तरह से देखें तो रूमाल वही है क्योंकि इसमें कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। दूसरी दृष्टि से देखें तो पहले इसमें पांच गांठ नहीं लगीं थीं अतः यह रूमाल पहले जैसा नहीं रहा। और जहाँ तक इसकी मूल प्रकृति का प्रश्न है , वह अपरिवर्तित है। इस रूमाल का केवल बाह्य रूप ही बदला है , इसका पदार्थ और इसकी मात्रा वही है। ” “ तुम सही कहते हो , शारिपुत्र ”, बुद्ध ने कहा , “ अब मैं इन गांठों को खोल देता हूँ ”, यह कहकर बुद्ध रूमाल के दोनों सिरों को एक दू...

मृत्यु आती है तो कोई परिजन आदि काम नहीं आते mrutyu aati hai to koi parijan adhik kam nahin aata

पतचरा श्रावस्ती के नगरसेठ की पुत्री थी। किशोरवय होने पर वह अपने घरेलू नौकर के प्रेम में पड़ गई। जब उसके माता - पिता उसके विवाह के लिए उपयुक्त वर खोज रहे थे तब वह नौकर के साथ भाग गई। दोनों अपरिपक्व पति - पत्नी एक छोटे से नगर में जा बसे। कुछ समय बाद पतचरा गर्भवती हो गई। स्वयं को अकेले पाकर उसका दिल घबराने लगा और उसने पति से कहा – “ हम यहाँ अकेले रह रहे हैं। मैं गर्भवती हूँ और मुझे किसी की सहायता की आवश्यकता है। यदि आप आज्ञा दें तो मैं अपने माता - पिता के घर चली जाऊं ? ” पति पतचरा को उसके मायके नहीं भेजना चाहता था इसलिए उसने कोई बहाना बनाकर उसका जाना स्थगित कर दिया। लेकिन पतचरा के मन में माता - पिता के घर जाने की इच्छा बड़ी बलवती हो रही थी। एक दिन जब उसका पति काम पर गया हुआ था तब उसने पड़ोसी से कहा – “ आप मेरे स्वामी को बता देना कि मैं कुछ समय के लिए अपने माता - पिता के घर जा रही हूँ । ” जब पति को इसका पता चला तो उसे बहुत बुरा लगा। उसे अपने ऊपर ग्लानि भी हुई कि उसके कारण ही इस कुलीन कन्या की इतनी दुर्गति हो रही है। वह उसे ढूँढने के लिए उसी मार्ग पर चल दिया। रास्ते में पतचरा उसे मिल गई। पति ...

पाप की मुक्ति तो प्रायश्चित से ही होती है। Paap ki Mukti to praschit se hi hoti hai.

   राजा शर्याति अपने परिवार समेत एक बार वन विहार के लिए गए। एक सुरम्य सरोवर के निकट पड़ाव पड़ा। बच्चे इधर - उधर खेल , विनोद करते हुए घूमने लगे। मिट्टी के ढेर के नीचे से दो तेजस्वी मणियाँ जैसी चमकती देखीं तो राजकन्या को कुतूहल हुआ। उसने लकड़ी के सहारे उन चमकती वस्तुओं को निकालने का प्रयत्न किया। किंतु तब उसके आश्चर्य का ठिकाना न रहा जब उन चमकती वस्तुओं में से रक्त की धारा बह निकली। सुकन्या को दुःख भी हुआ और आश्चर्य भी।       वह कारण जानने के लिए अपने पिता के पास पहुँची। शर्याति ने सुना तो वे स्तब्ध रह गए। टीले के नीचे च्यवन ऋषि तपस्या कर रहे थे। संभवतः लड़की ने उन्हीं की आँखें फोड़ दी हैं। परिवार समेत राजा वहाँ पहुँचे। देखा वृद्ध च्यवन नेत्रहीन होकर कराह रहे हैं। समाधि उनकी टूट चुकी थी। पाप की मुक्ति तो प्रायश्चित से ही होती है। इस लक्ष्य को राज्य परिवार ने भली प्रकार समझ रखा था। कायरता क्षमा माँगती है और वीरता क्षतिपूर्ति करने को प्रस्तुत रहती है। सुकन्या ने अपने अपराध की गुरुता को समझा और उसके अनुसार प्रायश्चित करने का भी साहसपूर्ण निर्णय कर डाला। राजकन्या ने घोषित किया - वह आजीवन अंध...

कर्ण जैसा दानवीर नहीं। Karan jaisa danvir nahin.

दानवीरों की चर्चा में एक बार कृष्ण पांडवों से बोले - ' मैंने कर्ण जैसा दानवीर नहीं देखा और न ही सुना । ' पांडवों को यह बात पसंद नहीं आयी। भीम ने पूछ ही लिया - ' कैसे ? ' कृष्ण ने कहा - ' समय आने पर बतलाऊंगा। ' बात आई - गई हो गई। कुछ दिनों बाद वर्षा की झड़ी लग गई। उस समय एक याचक युधिष्ठिर के पास आया और बोला - ' महाराज ! मैं आपके राज्य में रहने वाला ब्राह्मण हूँ। बिना हवन किये कुछ भी नहीं खाता पीता। मेरे पास यज्ञ के लिए चन्दन की लकड़ी नहीं है। आपके पास हो तो मुझ पर कृपा करें। अन्यथा मैं भूखा - प्यासा मर जाऊंगा । ' युधिष्ठिर ने तुरंत कर्मचारी को बुलवाया और लकड़ी देने को कहा। कोषागार में सूखी लकड़ी नहीं थी। तब महाराज ने भीम व अर्जुन को चन्दन की लकड़ी का प्रबंध करने का आदेश दिया। मगर सूखी लकड़ी नहीं मिली। ब्राह्मण को हताश देख कृष्ण ने कहा - ' मेरे साथ आइए । ' भगवान ने अर्जुन व भीम को भी इशारा किया तो वेश बदलकर वे भी ब्राह्मण के संग हो लिए। कृष्ण सबको लेकर कर्ण के महल में गए। ब्राह्मण ने जाकर लकड़ी की अपनी वही मांग दोहराई। कर्ण ने भी अपने भण्डार के मुखि...