Skip to main content

Posts

Showing posts with the label समुदाय

लज्जा ही नारी का सच्चा आभूषण है। Lajja hi nari ka saccha abhushan hai.

मगध की सौंदर्य साम्राज्ञी वासवदत्ता उपवन विहार के लिए निकली। उसका साज शृंगार उस राजवधू की तरह था जो पहली बार ससुराल जाती है। एकाएक दृष्टि उपवन - ताल के किनारे स्फटिक शिला पर बैठे तरुण संन्यासी उपगुप्त पर गई। चीवरधारी ने बाह्य सौंदर्य को अंतर्निष्ठ कर लिया था और उस आनंद में कुछ ऐसा निमग्न हो गया कि उसे बाह्य जगत की कोई सुध न रही थी। हवा में पायल की स्वर झंकृति और सुगंध की लहरें पैदा करती वासवदत्ता समीप जा खड़ी हुई। भिक्षु ने नेत्र खोले। वासवदत्ता ने चपल - भाव से पूछा - महामहिम बताएँगे नारी का सर्वश्रेष्ठ आभूषण क्या है ? ’’ ‘‘ जो उसके सौंदर्य को सहज रूप से बढ़ा दे - उत्तर दिया। सहज का क्या अर्थ है ? चंचल नेत्रों को उपगुप्त पर डालती वासवदत्ता ने फिर प्रश्न दोहराया। उपगुप्त ने सौम्य मुस्कान के साथ कहा - देवी आत्मा जिन गुणों को बिना किसी बाह्य इच्छा , आकर्षण , भय या छल के अभिव्यक्ति करे , उसे ही सहज भाव कहते हैं। सौन्दर्य को जो बिना किसी कृत्रिम साधन के बढ़ाता हो , नारी का वह भाव ही सच्चा आभूषण है। ’’ किंतु वह भी वासवदत्ता समझ न सकी। उसने कहा - ‘‘ मैं स्पष्ट...

मैं जो कल था आज वह में नहीं हुं main Jo kal tha aaj vah main Nahin hun

एक बौद्ध धर्मगुरु थे। उनके दर्शनों के लिए लोग अक्सर आश्रम में आते थे। स्वामीजी बड़ी उदारता से सबसे मिलते - बात करते और उनकी समस्याओं का समाधान करते। रोज स्वामीजी के पास दर्शनार्थी की भीड़ लगी रहती थी। स्वामीजी की प्रशंसा सुनकर एक साधारण ग्रामीण बहुत प्रभावित हुआ। वह भी स्वामीजी के दर्शानार्थ आश्रम पहुंचा। स्वामी जी की अलौकिक छबि की ओर देखते हुए उसने एक प्रश्न पूछा। स्वामीजी ने उसे उस समस्या का निराकरण बताया। घर पहुंचकर व्यक्ति के मन में कई तरह की शंकाएं उत्पन्न होने लगीं। उन शंकाओं के निवारण के लिए वह व्यक्ति फिर से दूसरे दिन उन्हीं स्वामीजी के पास पहुंचा। इस बार भी स्वामीजी ने शांत भाव से उस व्यक्ति को एक समाधान बताया। वह व्यक्ति हैरान था कि यह समाधान पहले दिन के समाधान से बिल्कुल विपरीत था। इस बात को लेकर वह व्यक्ति बहुत क्रोधित हुआ। स्वामीजी कल तो आप कुछ और ही उपाय बता रहे थे आज कुछ और । आप लोगों को बेवकूफ बनाते हैं। इस पर स्वामीजी ने शांत भाव से मुस्कुराए और कहा कि , ' जो मैं कल था आज मैं वह नहीं हूं। कल वाला मैं तो कल के साथ ही समाप्त हो गया , आज मै आज का नया व्यक्ति हूं। ...

बिजली से पीड़ित एक आम नागरिक की कथा। Bijali se pidit ek aam nagrik ki katha.

बिजली विभाग के दफ्तर के बाहर राजू केले बेच रहा था। बिजली विभाग के एक बड़े अधिकारी ने पूछा : " केले कैसे दिए" ? राजू: केले किस लिए खरीद रहे हैं साहब ? अधिकारी:- मतलब ?? राजू:- मतलब ये साहब कि, *मंदिर* के प्रसाद के लिए ले रहे हैं तो 10 रुपए दर्जन। *वृद्धाश्रम* में देने हों तो 15 रुपए दर्जन। बच्चों के *टिफिन* में रखने हों तो 20 रुपए दर्जन। *घर* में खाने के लिए ले जा रहे हों तो, 25 रुपए दर्जन और अगर *पिकनिक* के लिए खरीद रहे हों तो 30 रुपए दर्जन। अधिकारी: - ये क्या बेवकूफी है ? अरे भई, जब सारे केले एक जैसे ही हैं तो,भाव अलग अलग क्यों बता रहे हो ?? राजू: - ये तो पैसे वसूली का, आप ही का स्टाइल है साहब। 1 से 100 रीडिंग का रेट अलग, 100 से 200 का अलग, 200 से 300 का अलग। अरे आपके बाप की बिजली है क्या ? आप भी तो एक ही खंभे से बिजली देते हो। तो फिर घर के लिए अलग रेट, दूकान के लिए अलग रेट, कारखाने के लिए अलग रेट, फिर इंधन भार, विज आकार..... और हाँ, एक बात और साहब, *मीटर का भाड़ा।* मीटर क्या अमेरिका से आयात किया है ? 25 सालों से उसका भाड़ा भर रहा हूँ। आखिर उसकी कीमत है कितनी ?? आप ये तो बता दो...

अपने हितैषियों की रक्षा करने से हमारी भी रक्षा होती है। Apne hiteshiyo ki raksha karne se hamari bhi raksha hoti hai.

किसी पर्वत प्रदेश में मन्दविष नाम का एक वृद्ध सर्प रहा करता था। एक दिन वह विचार करने लगा कि ऐसा क्या उपाय हो सकता है , जिससे बिना परिश्रम किए ही उसकी आजीविका चलती रहे। उसके मन में तब एक विचार आया। वह समीप के मेंढकों से भरे तालाब के पास चला गया। वहां पहुँचकर वह बड़ी बेचैनी से इधर - उधर घूमने लगा। उसे इस प्रकार घूमते देखकर तालाब के किनारे एक पत्थर पर बैठे मेंढक को आश्चर्य हुआ तो उसने पूछा ,“ मामा ! आज क्या बात है ? शाम हो गई है , किन्तु तुम भोजन - पानी की व्यवस्था नहीं कर रहे हो ? ” सर्प बड़े दुःखी मन से कहने लगा , “ बेटे ! क्या करूं , मुझे तो अब भोजन की अभिलाषा ही नहीं रह गई है। आज बड़े सवेरे ही मैं भोजन की खोज में निकल पड़ा था। एक सरोवर के तट पर मैंने एक मेंढक को देखा। मैं उसको पकड़ने की सोच ही रहा था कि उसने मुझे देख लिया। समीप ही कुछ ब्राह्मण स्वाध्याय में लीन थे , वह उनके मध्य जाकर कहीं छिप गया। ” उसको तो मैंने फिर देखा नहीं। किन्तु उसके भ्रम में मैंने एक ब्राह्मण के पुत्र के अंगूठे को काट लिया। उससे उसकी तत्काल मृत्यु हो गई। उसके पिता को इसका बड़ा दुःख हुआ और उस शोकाकुल पिता ने मुझ...

मेरा दिल एक जानवर का है इंसान का नहीं। Mera dil ek janwar ka hai insan ka Nahin.

मधु एक बकरी थी , जो की माँ बनने वाली थी। माँ बनने से पहले ही मधू ने भगवान् से दुआएं मांगने शुरू कर दी। कि “ हे भगवान् मुझे बेटी देना बेटा नही ”। पर किस्मत को ये मन्जूर ना था , मधू ने एक बकरे को जन्म दिया , उसे देखते ही मधू रोने लगी। साथ की बकरियां मधू के रोने की वजह जानती थी , पर क्या कहती। माँ चुप हो  गई और अपने बच्चे को चाटने लगी। दिन बीत ते चले गए और माँ के दिल मे अपने बच्चे के लिए प्यार उमड़ता चला गया। धीरे औ- धीरे माँ अपने बेटे में सारी दुनियाँ को भूल गई , और भूल गई भविष्य की उस सच्चाई को  जो एक दिन सच होनी थी। मधू रोज अपने बच्चे को चाट कर दिन की शुरूआत करती , और उसकी रात बच्चे से चिपक कर सो कर ही होती। एक दिन बकरी के मालिक के घर बेटे जन्म लिया। घर में आते मेहमानो और पड़ोसियों की भीड़ देख मधू बकरी ने साथी बकरी से पूछा “ बहन क्या हुआ आज बहुत भीड़ है इनके घर पर ” ये सुन साथी बकरी ने कहा की “ अरे हमारे मालिक के घर बेटा हुआ है , इसलिए चहल पहल है ” बकरी मालिक के लिए बहुत खुश हुई और उसके बेटे को बहुत दुआएं दी।   फिर मधू अपने बच्चे से चिपक कर सो गई। मधू सो ही रही थी कि तभी उसके पास एक आद...

धर्म कार्य कब करना ? आज… आज… और… अभी dharm karya kab karna ? aaj... aaj... aur... abhi

एक राजा था , उसकी एक रानी , एक पुत्री और एक दासी थी । जैनधर्म के रंग (प्रभाव) में रंगा यह पूरा परिवार वैरागी था , यहाँ तक कि दासी भी वैराग्य में जागृत थी । एक बार किसी प्रसंग पर राजा वैराग्य पूर्वक कहता है कि - " हे जीव ! तू शीघ्र ही धर्म - साधना कर ले । यह जीवन तो क्षणभंगुर है । दो-चार दिन का ही है । इसका क्या भरोसा ? " उसी समय रानी बोली - " महाराज ! आप भूल कर रहे हैं ! क्योंकि दो - चार दिन का भी क्या भरोसा ? रात को हँसते हुए सोते हैं और सुबह को जीवन - लीला ही समाप्त हो जाती है , इसलिए कल के भरोसे नहीं रहना चाहिए । " उसी समय पुत्री गंभीरता से कहती है - " पिताजी और माताजी ! आप दोनों भूल कर रहे हैं । दो - चार दिन या सुबह - शाम का भी क्या भरोसा ? आँख की एक पलक झपकने में ही कौन जाने क्या हो जाये ? " दासी भी वहीं खड़ी - खड़ी यह धर्म - चर्चा सुन रही थी , अन्त में वह भी कहती है - " अरे , आप सब भूल कर रहे हैं । आँख के झपकने में तो कितना समय (अन्तर्मुहूर्त ) चला जाता है .... इतने समय का भी क्या भरोसा ? हमें दूसरे समय की भी राह देखे बिना वर्तमान समय में ही अपन...

बाबा बन्दा सिंह बहादुर जी का बलिदान Baba Banda Singh Bahadur ji ka balidan hello

बाबा बन्दा सिंह बहादुर का जन्म कश्मीर स्थित पुंछ जिले के तहसील राजौरी क्षेत्र में भारद्वाज गोत्र के ब्राह्मण कुल में हुआ। विक्रम संवत् 1727, कार्तिक शुक्ल 13 (1670 ई.) 9 जून को हुआ था। उनका वास्तविक नाम लक्ष्मणदेव था। लक्ष्मण देव के भाग्य में विद्या नहीं थी , लेकिन छोटी सी उम्र में पहाड़ी जवानों की भांति कुश्ती और शिकार आदि का बहुत शौक़ था। वह अभी 15 वर्ष की उम्र के ही थे कि युवावस्था में शिकार खेलते समय उन्होंने एक गर्भवती हिरणी पर तीर चला दिया। इससे उसके पेट से एक शिशु निकला और तड़पकर वहीं मर गया। यह देखकर उनका मन खिन्न हो गया। उन्होंने अपना नाम माधोदास रख लिया और घर छोड़कर तीर्थयात्रा पर चल दिये। अनेक साधुओं से योग साधना सीखी और फिर नान्देड़ में कुटिया बनाकर रहने लगे। इसी दौरान गुरु गोविन्दसिंह जी माधोदास की कुटिया में आये। उनके चारों पुत्र बलिदान हो चुके थे। उन्होंने इस कठिन समय में माधोदास से वैराग्य छोड़कर देश में व्याप्त मुस्लिम आतंक से जूझने को कहा। इस भेंट से माधोदास का जीवन बदल गया। गुरुजी ने उसे बन्दा बहादुर नाम दिया। फिर पाँच तीर , एक निशान साहिब , एक नगाड़ा और एक हुक्मन...

गोविंद का साक्षात्कार कराना सिर्फ गुरु के हाथ में है। Govind ka sakshatkar karana sirf Guru ke hath mein hai.

एक बार नारद जी भगवान लक्ष्मी नारायण के दर्शन हेतु पहुंचे। भगवान ने नारद जी से कुशलता पूछी और उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। नारद जी ने बताया कि वह पृथ्वी लोक पर भ्रमण करके आ रहे है। लक्ष्मी माता ने कहा नारद जी ,आपने पृथ्वी लोक पर गुरु से दीक्षा ली या नहीं। नारद जी ने कहा नहीं माता इस पर लक्ष्मीजी माता ने कहा कि पृथ्वी लोक ही ऐसी जगह है जहां पर मनुष्य नर से नारायण बन सकता है । बिना गुरु के यह असंभव है। और आप पृथ्वी लोक पर जाकर भी बिना गुरु बनाएं ही आ गए। लक्ष्मी माता जी ने कहा आप दोबारा पृथ्वी लोक पर जाएं और गुरु से दीक्षा लेकर आएं अन्यथा आपका यहां आना वर्जित कर दिया जाएगा । नारद जी भगवान और माता को प्रणाम करके पुनः पृथ्वी लोक पर जाने के लिए प्रस्थान कर गए। नारद जी पृथ्वी लोक पहुंचकर विचार करने लगे की माता ने कहा है इसीलिए गुरु तो बनाना ही है। तो उन्होंने विचार किया कि जो सुबह में समुद्र के तट पर सबसे प्रथम व्यक्ति मुझे दिखाई देगा उसे ही मैं अपना गुरु बना लूंगा । सुबह सुबह नारद जी सागर तट पर इंतजार कर रहे थे, कि उन्हें सामने से एक मछुआरा आता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत ही मछुआरे के पै...

भीष्म पितामह का जन्म और उनकी अखंड प्रतिज्ञा bhishm pitamah ka janm aur unki akhand pratigya

भीष्म पितामह का जन्म और उनकी अखंड प्रतिज्ञा bhishm pitamah ka janm aur unki akhand pratigya एक बार हस्तिनापुर के महाराज प्रतीप गंगा के किनारे तपस्या कर रहे थे। उनके रूप-सौन्दर्य से मोहित होकर गंगा उनकी जाँघ पर आकर बैठ गईं। गंगा ने कहा- "हे राजन! मैं ऋषि की पुत्री गंगा हूँ और आपसे विवाह करने आपके पास आई हूँ।" इस पर महाराज प्रतीप बोले- "गंगे! तुम मेरी दहिनी जाँघ पर बैठी हो। पत्नी को तो वामांगी होना चाहिये, दाहिनी जाँघ तो पुत्र का प्रतीक है, अतः मैं तुम्हें अपनी पुत्रवधू के रूप में स्वीकार करता हूँ।" यह सुन कर गंगा वहाँ से चली गईं। अब महाराज प्रतीप ने पुत्र प्राप्ति के लिये घोर तप करना आरम्भ कर दिया। उनके तप के फलस्वरूप उन्हें पुत्र की प्राप्ति हुई, जिसका नाम उन्होंने शान्तनु रखा। शान्तनु के युवा होने पर उसे गंगा के साथ विवाह करने का आदेश देकर महाराज प्रतीप स्वर्ग चले गये। पिता के आदेश का पालन करने के लिये शान्तनु ने गंगा के पास जाकर उनसे विवाह करने के लिये निवेदन किया। गंगा बोलीं- "राजन! मैं आपके साथ विवाह तो कर सकती हूँ, किन्तु आपको वचन देना होगा कि आप मेरे किस...

जीवन में सबसे अधिक बलशाली आत्मबल है। Jivan mein sabse adhik balshali aatmabal hai.

थैला सुंदर लेकिन उसमें गेहूं ही नहीं, तिजोरी आकर्षक लेकिन उसमें संपत्ति ही नहीं, मकान मनमोहक पर उसमें मालिक ही नहीं, शरीर खूबसूरत पर उसमें प्राण ही नहीं………… क्या फायदा ? संपत्ति अथाह, लोकप्रियता बेमिसाल, तप की पूंजी भी अद्भुत, विडंबना यह है कि आत्मविश्वास बिल्कुल नहीं…… क्या फायदा ? संपत्ति से दरिद्र, लोकप्रियता बिल्कुल नहीं, और तपस्या भी मामूली, लेकिन आत्मविश्वास आसमान को छूता हुआ…. तकलीफ क्या ? सुख में यदि दिमाग ठिकाने पर रखना है, और दु:ख में टूट नहीं जाना है, निष्फलता में यदि निराश नहीं होना है और सफलता में पागल नहीं बन जाना है तो तुम्हारे पास दूसरी कोई पूंजी हो या ना हो, प्रचंड आत्माविश्वास की पूंजी तो होनी ही चाहिए। जैसे संपत्ति में क्रयशक्ति की ताकत है वैसे आत्मविश्वास में प्रसन्नता की ताकत निहित है। दु:ख के साथ कहना पड़ता है कि एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के इस युग ने इंसान के सामने सुख-सुविधा के साधनों का अंबार खड़ा करके उसके आत्मविश्वास को वेंटिलेटर पर रख दिया है। परीक्षा में अंक कम मिलते हैं, विद्यार्थी आत्महत्या कर लेता है। बाजार में मंदी आती है, व्यापारी जीवन समाप्त कर लेता है। सास...

कष्ट तो आप की परीक्षा करते है, कि आप सफलता के लिए कितने योग्य है ? Kasht Tu aapki pariksha karte hai, ki aap safalta ke liye kitni yogya Hain ?

बाल मंदिर की परीक्षा…… आठवीं की परीक्षा……. हायर सेकंडरी की परीक्षा….. बी.कॉम. की परीक्षा…. सी.ए. की परीक्षा.….. आई.आई.टी. की परीक्षा.….. उत्तरोत्तर अधिक से अधिक कठिन ही रहनेवाली हैं। जमीन पर चलना….. छत पर पहुंचना…… टेकरी पर चढ़ना….. पर्वत के शिखर पर पहुंचना…… उत्तरोत्तर अधिक से अधिक कठिन ही रहने वाला है। यदि तुमने सरल को पसंद कर लिया तो तुम्हें जो पुरस्कार मिलेगा वह मामूली ही मिलेगा और कठिन की चुनौती को यदि तुम ने स्वीकार कर लिया तो तुम्हें मिलने वाला पुरस्कार तुम्हें निहाल कर देगा। परन्तु…… मानव यह मान बैठा है कि जीवन कष्ट बिना का होना चाहिए। कष्ट विकास में 'बाधक' है और प्रसन्नता के दुश्मन हैं। जबकि वास्तविकता यह है कि सूर्य के प्रचंड ताप के बिना वृक्ष को मजबूती नहीं मिलती। आग की भयंकर गर्मी के बिना घड़े को मजबूती नहीं मिलती। छैनी की मार खाए बिना पत्थर को प्रतिमा बनने का गौरव नहीं मिलता। प्रसूति की वेदना सहन किए बिना स्त्री को पुत्र दर्शन का सौभाग्य नहीं होता। साधनाजन्य कष्ट सहन किए बिना साधक को सिद्धि नहीं मिलती। यह समस्त वास्तविकता यही कहती है कि कष्ट जीवन में अनिवार्य ही है...

अभिमान के कारण बाहुबली का केवल ज्ञान पाने में अवरोध abhiman ke Karan bahubali ka keval gyan pane mein avrodh

दीक्षा अंगीकार करने के बाद बाहुबली जी निरंतर एक वर्ष तक कायोत्सर्ग की साधना में स्थिर रहे, अग्नि के समान दोपहर का सूरज उनके सिर पर तपता था, फिर भी वे अपने ध्यान से लेश भी नहीं डिगे। भयंकर गर्मी हो… चाहे भयंकर ठंडी हो… चाहे मूसलाधार बारिश हो… परंतु वह पर्वत की तरह निश्चल रहे। अनुकूल या प्रतिकूल कोई भी परिषह उनके मन को हिला न सका। कई लताएं उनके शरीर पर लिपट गई… कई पंखियों ने उनके शरीर पर घोसले बना दिए… फिर भी वे निश्चल रहे। इस प्रकार एक वर्ष पूरा हो जाने के बाद ऋषभदेव प्रभु ने अपनी पुत्री ब्राह्मी वह सुंदरी को कहा, 'अब समय पक चुका है' अतः तुम जाकर बाहुबली को प्रतिबोध दो… तुम्हारे वचनों से वह मान छोड़ देगा। उपदेश के लिए यह योग्य समय है। प्रभु की आज्ञा होते ही ब्राह्मी व सुंदरी साध्वी बाहुबली के पास आई। वृक्ष की भांति स्थिर खड़े बाहुबली को देखकर उन दोनों ने कहा, हे ज्येष्ट आर्य ! ऋषभदेव स्वामी ने आपको कहलाया है कि हाथी पर सवार पुरुष को कभी केवल ज्ञान नहीं होता। बाहुबली महामुनि ने जब यह शब्द सुने तो वे अचरज में पड़ गए। वे सोचने लगे, 'अहो मैंने तो सावधयोग का सर्वथा त्याग कर दिया...

नाम से ही सारे दु:ख दूर हो जाएंगे। Naam say hi saree dukh dur ho jaenge.

एक बार की बात है माता अंजना हनुमान जी को कुटी में लिटाकर कहीं बाहर चली गई। थोड़ी देर में इन्हें बहुत तेज भूख लगी। इतने में आकाश में सूर्य भगवान उगते हुए दिखलायी दिये। इन्होंने समझा यह कोई लाल लाल सुंदर मीठा फल है। बस, एक ही छलांग में यह सूर्य भगवान के पास जा पहुंचे और उन्हें पकड़कर मुंह में रख लिया। सूर्य ग्रहण का दिन था। राहु सूर्य को ग्रसने के लिए उनके पास पहुंच रहा था। उसे देखकर हनुमानजी ने सोचा यह कोई काला फल है, इसीलिए उसकी और भी झपटे। राहु किसी तरह भागकर देवराज इंद्र के पास पहुंचा। उसने कांपते हुए स्वरों में इंद्रदेव से कहा, "भगवान! आज आपने यह कौन सा दूसरा राहु सूर्य को ग्रसने के लिए भेज दिया है ? यदि मैं भागा ना होता तो वह मुझे भी खा गया होता। राहु की बात सुनकर भगवान इंद्र को बड़ा अचंभा हुआ। वह अपने सफेद एरावत हाथी पर सवार हो हाथ में वज्र लिए बाहर निकले। उन्होंने देखा कि एक वानर बालक सूर्य को मुंह में दबाए आकाश में खेल रहा है। हनुमान ने भी सफेद एरावत सवार इंद्र को देखा। उन्होंने समझा कि यह भी कोई खाने लायक सफेद फल है। वह उधर भी झपट पड़े। यह देखकर देवराज इंद्र बहुत ही क्रोधि...

जब तक विश्वास है तब तक जीवन है। Jab tak vishwas hai tab tak jivan hai.

जीवन में जो महत्व स्वास का है, समाज में वही महत्व विश्वास का है। विश्वास जीवन की स्वास है, विश्वास जीवन की आस है, विश्वास जीवन की प्यास है। दुनिया विश्वास पर टिकी है। जब तक विश्वास- है तब तक दुनिया है। विश्वास उठा यह दुनिया भी उठ जाएगी । लोग कहते हैं, पृथ्वी शेषनाग पर टिकी है लेकिन मैं कहता हूं कि दुनिया शेषनाग पर नहीं टिकी है, अपितु हमारे - तुम्हारे आपसी विश्वास पर टिकी है। विश्वास सृष्टि की बुनियाद है, श्रद्धा जीवन की नींव है। जीवन की इमारत श्रद्धा और विश्वास के मजबूत पायों पर ही तो खड़ी होती है। पति का पत्नी पर विश्वास है तो जीवन में खुशियां हैं। यह विश्वास टूटा और जीवन नर्क बन गया। बापका बेटे में और बेटे का बाप में विश्वास है तो रिश्तो में माधुर्य है, मिठास है। यह विश्वास उठा कि जीवन में कड़वाहट आई। मालिक का नौकर पर विश्वास न हो तो व्यापार ठप्प हो जाए और नौकर का मालिक पर से विश्वास जाता रहे तो सेवा एक पीड़ादाई बोझ बन जाएगी । स्मरण रहे संसार विश्वास से चलता है, धर्म श्रद्धा से चलता है और विज्ञान तर्क से चलता है। विज्ञान में श्रद्धा का कोई मूल्य नहीं ।...

कर्म के बल पर ही पूरा संसार चलता है karam ke bal per hi pura sansar chalta hai

आचारांग सूत्र का पांचवां"धूताख्यान"नामक अध्ययन में प्रभु महावीर ने कर्मों को विधूनन अर्थात कर्मों को क्षय करने का उपदेश दिया है। जैसे कोई वृक्ष सर्दी, गर्मी, कंपन, शाखा छेदन उपद्रव को सहन करता हुआ कर्म के अधीन होने के कारण अपने स्थान को नहीं छोड़ सकता। इसी प्रकार आत्मा कर्मों से भारी होती है, उन्हें धर्म करने के लिए योग्य सामग्री मिले तो भी वे नहीं कर सकते तथा शारीरिक, मानसिक दु:खों को सहन करने पर भी विषयभोगों तथा कषायों को नहीं छोड़ सकते। इसका एकमात्र कारण है "कर्म"। कर्म ही इस पूरे संसार को ऑपरेट करते हैं। कर्मों से ही व्यक्ति की पहचान होती है, कपड़ों से नहीं। क्योंकि अच्छे कपड़े तो 'डमी' को भी पहनाये जाते हैं। इसीलिए व्यक्ति जैसे कर्म करता है वैसा ही उसे फल मिलता है। जैसा सप्लाई वैसा रिप्लाई जिस प्रकार कोई व्यक्ति जैसी रिकॉर्डिंग करता है वैसा ही सुनाई देता है। अगर कर्कश आवाज करेगा तो वही सुनाई देगा तथा मीठे वचन करेगा तो वैसा ही सुनाई देगा। उसी प्रकार शुभ कर्मों का फल भी शुभ मिलेगा तथा अशुभ कर्मों का फल भी अशुभ हीं मिलेगा। इसीलिए प्रभु बता रहे हैं अशुभ कर्...

आज का सबसे बड़ा रोग, क्या कहेंगे लोग ? Aaj ka sabse bada Rog, kya kahenge log ?

क्या कहेंगे लोग? यह सबसे बड़ा रोग है । कवि ' मजबूर 'की यह पंक्तियां हैं। लोग क्या कहेंगे? यह सोचकर आदमी कुछ नहीं करता। लोग क्या कहेंगे ? यह सोचकर आदमी ना तो दिल खोल कर हंसता है और ना ही रोता है ,और अगर कुछ करता भी है तो यह सोच कर ही करता है कि अगर मैं ना करूंगा तो लोग क्या कहेंगे ? तो, आज का सबसे बड़ा रोग, क्या कहेंगे लोग ? आधुनिक युग की सबसे बड़ी बीमारी है। एक पढ़ा-लिखा नौजवान मंदिर और सत्संग आना चाहता है , धोती - दुपट्टा पहनकर श्री जी का अभिषेक और मुनि को आहार देना चाहता है मगर फिर वह यह सोच कर कि लोग क्या कहेंगे ? कुछ नहीं कर पाता। मैं कहता हूं - भाई! दुनिया तो यूं ही कहेगी और यूं भी कहेगी । दुनिया कहेगी। यह दुनिया बगैर कहे नहीं रहेगी। बचपन की एक कहानी से आपको समझाता हूं। बाप बेटे थे । गधे को लेकर गांव से शहर जा रहे थे ।गधा को साथ लिए पैदल चल रहे थे । गांव वालों ने उन्हें पैदल चलते देखा तो कहा - बड़े मूर्ख है । गधा पास में है और पैदल चल रहे हैं। बाप ने कहा - बेटा सुना ! यह लोग क्या कह रहे हैं ।बेटा बोला - हां पिताजी - आप गधे पर बैठ जाइए । बाप गधे पर बैठ गया । बेटा पैदल चल...

धार्मिकता का चोला पहनकर भीतर से नास्तिक होकर धर्म को लूटते जा रहे हैं dharmikta ka chola pahankar bhitar se nastik hokar dharm ko loot te ja rahe hain

इन दिनों अर्थ का बोलबाला इतनी तेजी से बढ़ रहा है। कि हर वर्ग के लोग येन केन प्रकारेण धन एकत्रित करने में जुटे हुए हैं। भले ही उसके दुष्परिणाम उसकी दुनिया को उजाड़ दें मगर पाप और पुण्य की परिभाषा को नजरअंदाज कर हर व्यक्ति इस दौड़ में से दौड़ रहा है। जिस परमपिता की हम संतान हैं, उन्होंने हमें इस सृष्टि पर कर्म करने के लिए कुछ समय के लिए भेजा है। हमने तो दुनिया को अपनी जागीर समझ लिया है।जैसे धन से हम जिंदगी खरीद कर संसार में स्थाई रहेंगे। पाप कर्म से इकट्ठी की हुई धन की गटरी को हम कहां तक साथ ले जायेंगे। इस तरह से सोचने की शायद हमें फुर्सत तक नहीं है। परमात्मा ने कहा है - कि सहज मिले वह दूध बराबर, मांग लिया वह पानी, खींच लिया वह खून बराबर, कह गए महावीर वाणी। बड़ी विडंबना है कि आज इस उक्ति को नजरअंदाज कर हर व्यक्ति अर्थ के लिए क्या-क्या नहीं करता, इसकी शब्दों में व्याख्या जितनी की जाए उतनी कम होगी। पुण्य कमाने के लिए एकमात्र पूजा व श्रध्दा केंद्र हमारे तीर्थ व धर्म स्थान होते हैं, मगर दुर्भाग्य है कि अब वह भी स्थान इससे अछूते नहीं रहे। एक स्थान से निकली हुई चिंगारी पूरे परिस...

अपने आपको व्यस्त रखिए और मस्त रहिए। Apni aapko vyast rakhiye aur mast rahiye.

तनाव का सबसे बड़ा कारण बचाव प्रवृत्ति है। जब मन स्थितियों को स्वीकार करने को तैयार नहीं होता, तो मन में हमेशा असुरक्षा का भय बैठा रहता है। हर स्थिति उसे डरावनी लगती है। मन निरमूल आशंकाओं से घिरा रहता है। इंसान खुद के प्रति अरुचिकर हो जाता है और वह किसी भी स्थिति को तनाव की वजह बना लेता है। ऐसा नहीं है कि ज्यादा बुरी स्थितियां ही तनाव का कारण बनती है। सामान्य - सी स्थिति भी तनाव का कारण बन सकती है और इंसान बुरी से बुरी स्थिति को भी स्वीकार कर ले, तो तनाव से बच सकता है। जब मन में स्वीकार भाव आता है, तो मन सामना करने के लिए तैयार हो जाता है और तनाव नहीं होता है। इसलिए इस स्थितियों से जितना भागने की कोशिश करेंगे, उतनी ही वे दिमाग पर ज्यादा हावी होंगी और तनाव बढ़ेगा। स्थितियों का सामना करने की तैयारी रखना ही समझदारी है। तनाव का सबसे बड़ा कारण भी तनाव ही होता है, जब बार-बार इंसान के मन में यह बिठा दिया जाता है कि तनाव नहीं करना चाहिए। तनाव बुरी चीज है, तो जब थोड़ा सा भी तनाव उसे होता है, तो वह उससे परेशान होने लगता है और जो उसे तनाव हो गया उसी बात को लेकर और अधिक तनाव में आ जाता है। ...

दुनिया में केवल वे मरते हैं, जो मन को नहीं मार पाते। Duniya mein keval Ve marte Hain Jo Man ko nahin maar paate.

असली समस्या मन है। इंद्रियां तो केवल स्विच है, मेन-स्विच तो मन ही है। जब कभी भी कोई विश्वामित्र अपनी तपस्या और साधना से फिसलता और गिरता है तो इसके लिए दोष हमेशा मेनका को दिया जाता है जबकि दोष ' मेनका' का नहीं, आदमी के ' मन- का 'है कोई भी आदमी मेनका के आकर्षण की वजह से नहीं, अपितु अपने मन की कमजोरी की वजह से गिरता है। मन बड़ा खतरनाक है। दुनिया से 10 चीजें चंचल है दस मकार चंचल है। आदमी का मन , मधुकर (भंवरा ),मेघ, मानिनी (स्त्री ),मदन (कामदेव), मरुत (हवा) मर्कट (बंदर), मां (लक्ष्मी), मद (अभिमान), मत्स्य - यह दस चीजें दुनिया में चंचल है, और इनमें भी आदमी का मन सर्वाधिक चंचल है । इस मन को समझना, समझाना बडी टेढ़ी खीर है। पल- पल में बदलता है, क्षण- क्षण में फिसलता है । एक पल में एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ जाता है और अगले ही पल बंगाल की खाड़ी में उतर जाता है। आदमी का मन चंचल है। मन हमेशा नशे में रहता है । मन पर कई तरह का नशा चढ़ा है पद का नशा, ज्ञान का नशा, पैसे का नशा, प्रतिष्ठा का नशा, शक्ति का नशा, रूप का नशा, इस तरह दुनिया में सैकड़ों तरह के नशे है। जो मानव मन पर सवार ...