Skip to main content

Posts

Showing posts with the label चिंता चिता समान है (Chinta Chita Saman Hai)

भगवान की भक्ति ही शरीर का सदुपयोग है bhagwan ki bhakti hi sharir ka sadupyog hai

हर जीव परमात्मा का ही अंश है जो परमात्मा से बिछड़ गया है। इसलिए हर जीव परमात्मा को प्राप्त करने के लिए छटपटा रहा है। परामात्मा से मिलने का आनंद जीव सांसारिक पदार्थों में ढूंढ़ा करता है। किन्तु क्षणभंगुर संसार में वह शाश्वत परम आनंद मिल ही नहीं पाता , क्षणभंगुर विषयों के आनंद में मस्त होकर जीव अपना परम लक्ष्य भुला देता है। इस प्रकार बार-बार जन्म लेने व मरने के चक्र में फंसकर जीव दुःखी होता रहता है। लेकिन सामान्य तौर पर जीव ऐसा सोचता है कि यदि परमानंद न मिले तो सांसारिक आनंद तो मिले , लेना आनंद ही है क्योंकि यह आनंद से बिछड़ा हुआ उस परमआनंद को ढूंढता फिरता हैं - आनंद आनंद सब कोई कहे, आनंद गुरु ते जानेयां। आनंद पाने के लिए तो आज सारी दुनिया दौड़ रही है। खाने-पीने व मौज-मस्ती में लोग आनंद पाने के लिए ही संलग्न होते हैं। किंतु संसार के सभी सुखों का अंत दु:ख के रूप में होता है। अंत में मनुष्य को खाली हाथ ही इस दुनिया से कूच करना पड़ता है। वास्तव में शाश्वत आनंद पाने की युक्ति तो सद्गुरु की अनुकंपा से ही हासिल होती है। संसार के आनंद तो एक अवधि के बाद निश्चित रूप से समाप्त हो जाते हैं और जीव...

पूरी दुनिया में यही पर ब्रह्मा जी का एकमात्र मंदिर है Puri duniya mein yahi per Brahma ji ka ekmatra mandir hai

हिन्दू सनातन धर्म में प्रायः त्रिदेवो ब्रह्मा , विष्णु तथा महेश को अन्य देवो में प्रधानता दी गयी है जिनमे ब्रह्माजी सृष्टि के रचियता है , भगवान विष्णु पालनहार व भगवान शिव संहारकर्ता है।  भारत में आपको भगवान विष्णु और शिव के असंख्य मंदिर बड़े आसनी से मिल जायेंगे परन्तु ब्रह्मा जी का मंदिर आपको भारत ही नही बल्कि पूरी दुनिया में सिर्फ एक ही मिलेगा जो की राजस्थान के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल पुष्कर में स्थित है। पुष्कर में स्थित ब्रह्मा जी के मंदिर को यहाँ के लोग उनका निवाश स्थान बतलाते है। इतिहासकारो के अनुसार एक बार ओरंगजेब ने अपने शासन काल के दौरान अनेको  हिन्दू मंदिरो  को ध्वस्त करवाया परन्तु ब्रह्मा जी के इस मंदिर को वह छू तक नही सका। इस मंदिर के समीप ही एक बहुत ही सुन्दर और पवित्र  झील  प्रवाहित होती है। जिसे पुष्कर झील कहा जाता है। इस झील में  स्नान  करने के लिए 52 घाटो का निर्माण किया गया है। तथा कार्तिक माह में बहुत से श्रद्घालु इस  पवित्र झील  में स्नान करने के लि...

अपने हर काम में कुछ इस तरह ढूंढें आनंद Apne har kaam mein Kuch is Tarah dhundhe Anand

एक गांव में कुछ मजदूर पत्थर के खंभे बना रहे थे। उधर से एक संत गुजरे। उन्होंने एक मजदूर से पूछा - यहां क्या बन रहा है ? उसने कहा - देखते नहीं पत्थर काट रहा हूं ? संत ने कहा - हां , देख तो रहा हूं। लेकिन यहां बनेगा क्या ? मजदूर झुंझला कर बोला - मालूम नहीं। यहां पत्थर तोड़ते - तोड़ते जान निकल रही है और इनको यह चिंता है कि यहां क्या बनेगा। साधु आगे बढ़े। एक दूसरा मजदूर मिला। संत ने पूछा - यहां क्या बनेगा ? मजदूर बोला - देखिए साधु बाबा , यहां कुछ भी बने चाहे मंदिर बने या जेल , मुझे क्या। मुझे तो दिन भर की मजदूरी के रूप में सौ रुपए मिलते हैं। बस शाम को रुपए मिलें और मेरा काम बने। मुझे इससे कोई मतलब नहीं कि यहां क्या बन रहा है। साधु आगे बढ़े तो तीसरा मजदूर मिला। साधु ने उससे पूछा - यहां क्या बनेगा ? मजदूर ने कहा - मंदिर । इस गांव में कोई बड़ा मंदिर नहीं था। इस गांव के लोगों को दूसरे गांव में उत्सव मनाने जाना पड़ता था। मैं भी इसी गांव का हूं। ये सारे मजदूर इसी गांव के हैं। मैं एक - एक छेनी चला कर जब पत्थरों को गढ़ता हूं तो छेनी की आवाज में मुझे मधुर संगीत सुनाई पड़ता है। मैं आनंद में हूं। कु...

मृत्यु का बोध mrutyu ka bodh

एक युवक सद्गुरु बायजीद के पास वर्षों से जाया करता था। वह आश्चर्यचकित था , उनके पवित्र आचरण को देखकर । एक दिन उसने पूछ लिया , ' भंते ! मैं वर्षों से आपको देख रहा हूं । अब तक मुझे आपमें एक भी दोष दिखाई नहीं दिया । मन में इस बात का विश्वास है कि आखिर एक इंसान इतना निर्दोष और पवित्र कैसे हो सकता है ? ' बायजीद मौन रहे , लेकिन युवक बार-बार प्रश्न पूछता रहा। पता नहीं क्यों ? एक दिन बायजीद ने युवक की हस्त-रेखा देखी और चेहरे को उदास करते हुए बोले , ' युवक , तेरी उम्र की रेखा कट गई है । कल सुबह सूर्योदय होगा और तुम्हारे जीवन का सूर्यास्त हो जाएगा । ' युवक घबराकर तत्काल खड़ा हो गया। उसने कहा , ' मुझे घर जाने दें। सद्गुरु ने मुस्कुराते हुए कहा , ' वत्स ! इतनी जल्दी क्या है ? कल सुबह होने को अभी काफी देर है। बैठो , तुम्हें तुम्हारे प्रश्न का उत्तर भी दे देता हूं । ' युवक ने कहा , ' कृपया रहने दें उत्तर को । मेरे तो हाथ - पैर कांप रहे हैं और आंखों के सामने धुंध छाई रही है । ' उधर बायजीद की भविष्यवाणी से उसके परिवार में सन्नाटा छा गया। सभी को ज्ञात था कि बायज...

जो होता है अच्छे के लिए होता है, शुक्रिया करो रब का Jo hota hai acche ke liye hota hai, shukriya karo Rab Ka

अपने बचपन में एक कहानी सुनी होगी कि एक राजा का अंगूठा कट गया। उसने यह बात मंत्री को बताई। मंत्री ने कहा, 'उदास ना हो राजन जो होता है अच्छे के लिए होता है।' राजा यह बात सुनकर क्रोधित हो गया कि उसका तो अंगूठा कट गया और मंत्री कह रहा है जो होता है अच्छे के लिए होता है। उसने मंत्री को कारागार में डलवा दिया। कई दिन बीते, राजा जंगल में शिकार खेलने गया। सैनिक इधर-उधर भटक गए, वह अकेला चलता फिरता आदिवासियों की बस्ती में पहुंच गया। वे क्या जाने की कौन राजा कौन प्रजा ! उन्होंने उसे पकड़ लिया क्योंकि उन्हें किसी न किसी आदमी की बलि देनी थी। उनके गुरु ने कहा था कि अपना कार्य सिद्ध करना चाहते हो तो किसी श्रेष्ठ पुरुष की बलि दो, तुम्हारा काम सिद्ध हो जाएगा। आदिवासी उस राजा को पकड़कर गुरु के सामने लाए और कहा, 'लीजिए इस की बलि दीजिए।' राजा ने बहुत समझाया पर वह भीड़ कहां मानने को तैयार थी, गुरु ने मंत्रोच्चार आरंभ किए और आदेश दिया की बलि चढ़ाई जाए। तभी यकायक उसकी नजर पड़ी कि राजा का अंगूठा नहीं है। गुरु ने कहा, 'इसे छोड़ दो क्योंकि इसका अंग भंग है और जिसका अंग भंग हो उसकी बलि देवी स्...

मृत्यु से छुटकारा तभी मिलेगा जब तुम मोह करना छोड़ दोगे Mrityu se chutkara tabhi milega jab tum moh karna chod doge

किसी नगर में एक आदमी रहता था। वह पढ़ा - लिखा और चतुर भी था। उसके भीतर धन कमाने की लालसा थी। जब पुरुषार्थ को भाग्य का सहयोग मिला तो उसके पास लाखों की संपदा हो गई। ज्यों - ज्यों पैसा आता गया उसका लोभ बढ़ता गया। वह बड़ा खुश था कि कहां तो उसके पास एक फूटी कौड़ी भी नहीं थी और कहां अब उसकी तिजोरियां भरी रहती हैं। धन के बल पर आराम के जो भी साधन वह चाहे वह प्राप्त कर सकता था। कहते हैं, आराम चीज अलग है तथा चैन चीज अलग है। धन से समस्त साधन एवं सुविधा मिल सकती है किंतु सुख नहीं मिल सकता। इतना सब कुछ होते हुए भी उसके जीवन में एक बड़ा अभाव था, घर में कोई संतान नहीं थी। समय के प्रवाह में उसकी प्रौढ़ावस्था बीतने लगी पर धन-संपत्ति के प्रति उसकी मूर्च्छा में कोई अंतर नहीं पड़ा। अचानक एक दिन बिस्तर पर लेटे हुए उसने देखा कि सामने कोई अस्पष्ट सी आकृति खड़ी है। उसने घबराकर पूछा, कौन ? उत्तर मिला, मृत्यु इतना कह कर वह आकृति गायब हो गई। वह आदमी बेहाल हो गया। बेचैनी के कारण उसे नींद नहीं आई। इतना ही नहीं उस दिन से उसका सारा सुख मिट्टी हो गया। मन चिंताओं से भर गया। वह हर घड़ी भयभीत रहने लगा। कुछ दिनो...

चिंता 'चिता' समान और चिंतन 'अमृत' की तरह chinta 'Chita' saman hai aur Chintan 'Amrit' ki tarah

आयुर्वेद में दो प्रकार के रोग बताए गए हैं। पहला, शारीरिक रोग और दूसरा, मानसिक रोग। जब शरीर का रोग होता है, तो मन पर और मन के रोग का शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। शरीर और मन का गहरा संबंध है। काम, क्रोध, लोभ, मोह, अंधकार, ईर्ष्‍या, द्वेष आदि मनोविकार हैं। ये मन के रोग हैं। इन मनोविकारों में एक विकार है-चिंता। यह मन का बड़ा विकार है और महारोग भी है। जब आदमी को चिंता का रोग लग जाता है तो यह मनुष्य को धीरे-धीरे मारता हुआ आदमी को खोखला करता रहता है। चिंता को चिता के समान बताया गया है, अंतर केवल इतना है चिंता आदमी को बार-बार जलाती है और चिता आदमी को एक बार। शारीरिक रोगों की चिकित्सा वैद्य, हकीम व डॉक्टर कर देते हैं, लेकिन मानसिक रोगों का इलाज करना इन लोगों द्वारा भी मुश्किल हो जाता है। मन के रोगों में जब कोई भी चिकित्सा काम नहीं करती है, तो उस समय धर्म शास्त्रों की चिकित्सा काम देती है। चिंता के इलाज के लिए शास्त्र बताते हैं कि मनुष्य को चिंता नहीं चिंतन करना चाहिए। जब भी चिंता सताती है, तब-तब मनुष्य को भगवान का चिंतन करना चाहिए। चिंता से घिरा जो भी आदमी चिंता का भार भगवान पर छोड़ निश्चित हो...

राजा दुष्यंत और शकुन्तला की प्रेम गाथा Raja Dushyant aur Shakuntala ki Prem Gatha

एक बार हस्तिनापुर नरेश दुष्यंत आखेट खेलने वन में गये। जिस वन में वे शिकार के लिये गये थे उसी वन में कण्व ऋषि का आश्रम था। कण्व ऋषि के दर्शन करने के लिये महाराज दुष्यंत उनके आश्रम पहुँच गये। पुकार लगाने पर एक अति लावण्यमयी कन्या ने आश्रम से निकल कर कहा, हे राजन्! महर्षि तो तीर्थ यात्रा पर गये हैं, किन्तु आपका इस आश्रम में स्वागत है। उस कन्या को देख कर महाराज दुष्यंत ने पूछा, बालिके! आप कौन हैं? बालिका ने कहा, मेरा नाम शकुन्तला है और मैं कण्व ऋषि की पुत्री हूँ। उस कन्या की बात सुन कर महाराज दुष्यंत आश्चर्यचकित होकर बोले, महर्षि तो आजन्म ब्रह्मचारी हैं फिर आप उनकी पुत्री कैसे हईं? उनके इस प्रश्न के उत्तर में शकुन्तला ने कहा, वास्तव में मेरे माता-पिता मेनका और विश्वामित्र हैं। मेरी माता ने मेरे जन्म होते ही मुझे वन में छोड़ दिया था जहाँ पर शकुन्त नामक पक्षी ने मेरी रक्षा की। इसी लिये मेरा नाम शकुन्तला पड़ा। उसके बाद कण्व ऋषि की दृष्टि मुझ पर पड़ी और वे मुझे अपने आश्रम में ले आये। उन्होंने ही मेरा भरन-पोषण किया। जन्म देने वाला, पोषण करने वाला तथा अन्न देने वाला – ये तीनों ही पिता कहे जाते ह...

परेशानियों को अपने दिमाग में घर मत बनाने दीजिए pareshani ko Apne dimag mein ghar mat banane dijiye

एक प्रोफ़ेसर ने अपने हाथ में पानी से भरा एक glass पकड़ते हुए class शुरू की। उन्होंने उसे ऊपर उठा कर सभी students को दिखाया और पूछा , "आपके हिसाब से glass का वज़न कितना होगा ? ” '50gm….100gm…125gm’…छात्रों ने उत्तर दिया - " जब तक मैं इसका वज़न ना कर लूँ मुझे इसका सही वज़न नहीं बता सकता । ” प्रोफ़ेसर ने कहा... " पर मेरा सवाल है : यदि मैं इस ग्लास को थोड़ी देर तक इसी तरह उठा कर पकडे रहूँ तो क्या होगा ? ” ‘ कुछ नहीं ’… …छात्रों ने कहा। ‘अच्छा , अगर मैं इसे मैं इसी तरह एक घंटे तक उठाये रहूँ तो क्या होगा ? ”, प्रोफ़ेसर ने पूछा। ‘आपका हाथ दर्द होने लगेगा ’, एक छात्र ने कहा। ” तुम सही हो , अच्छा अगर मैं इसे इसी तरह पूरे दिन उठाये रहूँ तो क्या होगा ? ” ”आपका हाथ सुन्न हो सकता है , आपके muscle में भारी तनाव आ सकता है , लकवा मार सकता है और पक्का आपको hospital जाना पड़ सकता है ”….किसी छात्र ने कहा , और बाकी सभी हंस पड़े…. “ बहुत अच्छा , पर क्या इस दौरान glass का वज़न बदला ? ” प्रोफ़ेसर ने पूछा। उत्तर आया .." नहीं ” ”तब भला हाथ में दर्द और मांशपेशियों में तनाव क्यों आया ? ” ...

सद्गुणों के लिए दूसरों के सामने देखो, दुर्गुणों के लिए अपने अंदर देखो sadguno ke liye dusron ke samne Dekho, durguno ke liye Apne andar Dekho

मन के दो बहुत बड़े दोष हैं - स्व के प्रति आदर भाव और पर के प्रति नफरत भाव। स्व के प्रति आदर भाव इसलिए कि उसे अहंकार को पुष्ट करना है। और पर के प्रति नफरत के भाव इसलिए कि उसे द्वेष को और पुष्ट और पक्का करना है। यह कब संभव हो सकता है ? जब वह सद्गुण स्वयं में देखता है, और दुर्गुण सामने वाले में देखता है, लेकिन यह वृत्ति - प्रवृत्ति अत्यंत घातक है। क्योंकि, निरंतर पुष्ट होने वाला अहंकार किसी का मित्र बनने के लिए तैयार नहीं है और सतत पुष्ट होने वाला द्वेषभाव किसी को मित्र बनने नहीं देगा। किसी को मित्र बनाना नहीं और किसी के मित्र बनना नहीं है यह मानसिकता बन जाने के बाद जीवन में क्या बचता है ? याद रखना, फटे हुए दूध से मावा बन सकता है, कठोर पत्थर से प्रतिमा बन सकती है, पुराने कपड़ों से बर्तन मिल सकते हैं, पुरानी रद्दी के पैसे मिल सकते हैं पर कठोर एवं कृतध्न बन गए ह्रदय से कुछ भी अच्छा नहीं बनता, कुछ भी अच्छा नहीं मिलता। इस बुराई से स्वयं को मुक्त करना है ? यदि हां, तो दो काम विशेष रूप से करो - " दूसरा " जब भी आंखों के सामने आये उसमें रहे सद्गुण देखो। सद्गुण ने दिखे तो सद्गुण ढूंढो। ...

बुढ़ापे से बचने का यह एकमात्र उपाय है budhape se bachne ka yah ekmatra upay hai

मुंह पर झुर्रियां, कानों में बहरापन, आंखों में धुंधलापन, पावों में शिथिलता, पाचनशक्ति कमजोर, बाल सफेद एवं दांत गायब ! यह सब वृद्धत्व की निशानी है ऐसा हम मानते हैं, पर यहां तो वृद्धत्व को एक अलग ही नजरिए से देखा गया है - नया - नया सीखते रहने के तुम्हारे उत्साह का वाष्पीकरण हो गया है तो निश्चित समझ लेना कि तुम वृद्ध हो गए हो। संक्षिप्त में, शिथिल अंगोपांग, यह शरीर का वृद्धत्व है पर शिथिल उत्साह, यह तो मन का वृध्दत्व है। शरीर के वृद्धत्व  को चक्रवर्ती भी नहीं रोक सकते, पर मन के वृद्धत्व को यदि हम रोकना चाहते हैं तो इसमें हमें शत-प्रतिशत सफलता मिल सकती है। परंतु विडंबना यह है कि शरीर के वृद्धत्व की घोषणा करने वाले बाल सफेद हो जाते हैं तो हम उन्हें काले करवाने के प्रयत्नों में लग जाते हैं। कानों में बहरापन आ जाता है तो मशीन लगा लेते हैं। अंगोपांग शिथिल होने लगते हैं तो शक्तिवर्धक दवाइयां लेने लगते हैं। और इन सबके बावजूद शरीर वृध्दत्व का शिकार बनकर ही रहता है। पर मन के वृध्दत्व, जिसे हम निश्चित रूप से चुनौती दे सकते हैं, जीवन के अंत समय तक जिसके शिकार बनने से हम बच सकते हैं उसे चुनौती देने क...

बुढ़ापा यानी संत जीवन मुक्ति का जीवन, शांति का जीवन। Budhapa yani Sant jivan mukti ka jivan shanti ka jivan

स्वस्थ बुढ़ापे के लिए जरूरी है कि हम स्वास सही तरीके से लें। प्राय: बुढ़ापे में थोड़ा सा भी रूग्ण होने पर व्यक्ति की श्वास असंतुलित हो जाती है। स्वस्थ व्यक्ति एक मिनट में औसतन 16 सांस लेता है यानी प्रतिदिन 24 घंटे में 23040 श्वास ली जाती है।श्वास वह है जो हमारे प्राण के आधार तो है ही, साथ ही हम सर्वाधिक अपने शरीर में इसी का उपयोग करते हैं। जीवन को खेल समझें। जीवन हंसता खैलता एक खिलौना है। इस खिलौने को उतना ही चलना है जितनी हमें इसमें चाबी भरी है। प्राय: लोग जवानी को उमंग से जी लेते हैं पर बुढ़ापे में निराश हताश हो जाते हैं। बुढ़ापा उनके लिए भारभूत हो जाता है। शांतिपूर्ण बुढ़ापे के लिए मुक्त रहें। मौत प्रत्येक व्यक्ति को जिंदगी में एक बार ही मारती है और समय से पहले मारना मौत के हाथ में नहीं होता। पर अन्तर मन में पलने वाला मृत्यु का भय हमें बार-बार मारता है, समय से पहले मारता है। अच्छा होगा आप तनाव और चिंता से भी बच कर रहें। चिंता बुढ़ापे का दोष है इसका त्याग करें। हर दिन की शुरुआत प्रसन्नता से करें। परिस्थितियों के बदलने के बावजूद अपने मन की स्थिति ना बदलें। घरेलू व्यवस्थाओं में ज्यादा ...

आज का सबसे बड़ा रोग, क्या कहेंगे लोग ? Aaj ka sabse bada Rog, kya kahenge log ?

क्या कहेंगे लोग? यह सबसे बड़ा रोग है । कवि ' मजबूर 'की यह पंक्तियां हैं। लोग क्या कहेंगे? यह सोचकर आदमी कुछ नहीं करता। लोग क्या कहेंगे ? यह सोचकर आदमी ना तो दिल खोल कर हंसता है और ना ही रोता है ,और अगर कुछ करता भी है तो यह सोच कर ही करता है कि अगर मैं ना करूंगा तो लोग क्या कहेंगे ? तो, आज का सबसे बड़ा रोग, क्या कहेंगे लोग ? आधुनिक युग की सबसे बड़ी बीमारी है। एक पढ़ा-लिखा नौजवान मंदिर और सत्संग आना चाहता है , धोती - दुपट्टा पहनकर श्री जी का अभिषेक और मुनि को आहार देना चाहता है मगर फिर वह यह सोच कर कि लोग क्या कहेंगे ? कुछ नहीं कर पाता। मैं कहता हूं - भाई! दुनिया तो यूं ही कहेगी और यूं भी कहेगी । दुनिया कहेगी। यह दुनिया बगैर कहे नहीं रहेगी। बचपन की एक कहानी से आपको समझाता हूं। बाप बेटे थे । गधे को लेकर गांव से शहर जा रहे थे ।गधा को साथ लिए पैदल चल रहे थे । गांव वालों ने उन्हें पैदल चलते देखा तो कहा - बड़े मूर्ख है । गधा पास में है और पैदल चल रहे हैं। बाप ने कहा - बेटा सुना ! यह लोग क्या कह रहे हैं ।बेटा बोला - हां पिताजी - आप गधे पर बैठ जाइए । बाप गधे पर बैठ गया । बेटा पैदल चल...

आत्मा और शरीर के रहस्य को समझो। Aatma aur sharir ke Rahasya ko samjho .

पानी पर खींची लकीर जैसा है जीवन। पानी पर लकीर खींच भी नहीं पाते और लकीर मिट जाती है । हम जन्म की खुशियां मना भी नहीं पाते हैं और मौत का मातम छा जाता है। लोग भी कितने नासमझ हैं । अपने बर्थ-डे को तो याद रखते हैं ; उसे धूमधाम से मनाते हैं मगर मृत्यु की कभी चर्चा भी नहीं करते, और अगर कोई भूल से पूछ ले कि भाई साहब ! आप कब मरोगे ? तो शायद तुम गुस्से में उसे ही मार डालो। लोगों को जीवन का उभरना तो याद रहता है, पर वह दिन का ढलना भूल जाते हैं। सूरज उग गया है तो अब ढलने में देर नहीं लगने वाली है। जिसको तुम जवानी कहते हो, वह तो आधे दिन का पूरा हो जाना है। जवानी आधी मौत है। जवानी पर ज्यादा मत इतराओ मत। सोच लो , तुम आधे मर गए। तुम अधमरे हो गए हो और अधमरा कब तक जिंदा रहेगा। वह तो पहले ही आधा मरा हुआ होता है। तो तुम्हारे शरीर की हैसियत एक मुट्ठी राख से ज्यादा नहीं है। यह जो पांच-छह फुट का सुंदर शरीर दिख रहा है ना और जिसको सजाने - संवारने और सुखी रखने के लिए तुम दिन भर पाप करते हो । शरीर की जवानी के नशे में आकर तुम धर्म , तप , त्याग , भगवान सबको भूल गए हो। यह शरीर जिस दिन...

शिष्य से गुरू महान है, तो बताओ पाप का बाप कौन है ? Shishya se guru mahan hai to batao paap ka baap kaun hai ?

एक गांव में पंडित ब्राह्मण रहता था उसकी एक बेटी थी। ब्राह्मण का एक शिष्य था। जो उससे पंडिताई सीख रहा था। शिष्य की शिक्षा समाप्त होने पर उस शिष्य ने पंडित से गुरु दक्षिणा मांगने का आग्रह किया पंडित के मन में विचार आया कि इस शिष्य को क्यों ना अपना दामाद बना लिया जाए । इस विचार के आते ही उसने शिष्य से गुरु दक्षिणा स्वरूप उसका दामाद बनने का आग्रह किया शिष्य ने गुरु दक्षिणा स्वरूप पंडित की बेटी से विवाह करना मंजूर कर लिया। इसके उपरांत विवाह पूर्ण हुआ शिष्य अपनी पत्नी को लेकर नदी के उस पार अपने गांव चला आया रात्रि की मंगलमय बेला में पंडित की बेटी ने अपने पति से कहा आप ज्ञानी पुरुष हो और मेरे पति हो मैं एक ज्ञानी पंडित की बेटी हूं इसीलिए आपसे एक सवाल पूछना चाहती हूं उस सवाल का जवाब देकर आप मुझे से जो भी चाहेंगे वह मैं करने के लिए तैयार हो जाऊंगी ऐसी मेरी आपसे गुजारिश है। शिष्य ने तुरंत ही पत्नी को वचन दे दिया। पत्नी ने सवाल पूछा कि बताओ पाप का बाप कौन है। शिष्य ने रात भर सभी पोथी पुरान खोल कर पढ़ कर देख लिए पर उसे कहीं भी पाप के बाप का नाम नहीं मिला। प्रातः का पहला प्रहर था उसके मन में विचार ...

अपने अंदर की अजरा अमर अंतर आत्मा को देखने का प्रयास करें Apne andar ki Ajra Amar Antar atma ko dekhne ka prayas Karen

यह संसार संयोगों का खेल है। जीव परलोक में जैसा कर्म करता है, उन कर्मों के साथ लिए इस संसार में जन्म लेता है, माता के गर्भ से जब बालक का जन्म होता है, तब वह अकेला होता है बाहरी सहयोग से मुक्त रहता है। न किसी को अपना मानता है, नहीं किसी को पराया। जन्म लेने के पश्चात माता के साथ उसका पहला मोह संबंध जुड़ता है। भूख लगने पर माता उसे दूध पिलाती है। कुछ भी दुखने पर वह उसे प्यार - दुलार से पुचकारती है। ममता का शीतल सुखद स्पर्श देकर उसका पालन-पोषण करती है। वह शिशु केवल अपनी माता को ही पहचानता है। उसी को अपना मानने लगता है। क्रमशः बहन, भाई, पिता आदि स्वजनों के साथ उसका स्नेहबंधन जुड़ता है। फिर खिलौनों से खेलता है तो खिलौनों को अपना मानने लगता है। उन्हीं से उसे गहरा लगाव हो जाता है। धीरे-धीरे मोह का, ममता का विस्तार होता जाता है। मित्र, परिवार फिर धन और फिर विवाह होने पर पत्नी संतान होने पर उन सब के साथ उसका प्रेम या मोह का सूत्र गहरा जुड़ता जाता है। एक दिन अकेला जन्म लेने वाला बालक बड़ा होकर ममता का बड़ा संसार अपनी चारों तरफ बसा लेता है। सब को अपना मानने लगता है। सब कोई उसे अपना पुत्र, भाई, मि...