Skip to main content

अपने अंदर की अजरा अमर अंतर आत्मा को देखने का प्रयास करें Apne andar ki Ajra Amar Antar atma ko dekhne ka prayas Karen

यह संसार संयोगों का खेल है। जीव परलोक में जैसा कर्म करता है, उन कर्मों के साथ लिए इस संसार में जन्म लेता है, माता के गर्भ से जब बालक का जन्म होता है, तब वह अकेला होता है बाहरी सहयोग से मुक्त रहता है। न किसी को अपना मानता है, नहीं किसी को पराया।
जन्म लेने के पश्चात माता के साथ उसका पहला मोह संबंध जुड़ता है। भूख लगने पर माता उसे दूध पिलाती है। कुछ भी दुखने पर वह उसे प्यार - दुलार से पुचकारती है। ममता का शीतल सुखद स्पर्श देकर उसका पालन-पोषण करती है।
वह शिशु केवल अपनी माता को ही पहचानता है। उसी को अपना मानने लगता है। क्रमशः बहन, भाई, पिता आदि स्वजनों के साथ उसका स्नेहबंधन जुड़ता है। फिर खिलौनों से खेलता है तो खिलौनों को अपना मानने लगता है। उन्हीं से उसे गहरा लगाव हो जाता है। धीरे-धीरे मोह का, ममता का विस्तार होता जाता है। मित्र, परिवार फिर धन और फिर विवाह होने पर पत्नी संतान होने पर उन सब के साथ उसका प्रेम या मोह का सूत्र गहरा जुड़ता जाता है।
एक दिन अकेला जन्म लेने वाला बालक बड़ा होकर ममता का बड़ा संसार अपनी चारों तरफ बसा लेता है। सब को अपना मानने लगता है। सब कोई उसे अपना पुत्र, भाई, मित्र, पति आदि मोह संबंधों की साकलों से बांध लेते हैं। ममता और आसक्ति के बंधन में ऐसा जकड़ जाता है, जैसे कोई भोला - भाला हरिण किसी शिकारी के बंधनों में बंधकर पराधीन होकर तड़पता फड़फड़ा है।
मकड़ी जैसे अपने बुने जाल में फंसती जाती है, ऐसी या इससे भी विषम स्थिति ममता के बंधन में बंधी आत्मा की हो जाती है। वह दूसरों के दु:ख से दु:खी होती है। दूसरों के लिए अपना आनंद और सुख सब कुछ लूटाता रहता है।
एक दिन जब मौत आती है, तो घर, परिवार, धन, पुत्र, पत्नी, माता-पिता सबको यही वह रोता बिलखता छोड़कर अकेला परलोक को चला जाता है। कोई भी उसके साथ नहीं जाता है। जाता है केवल अपना किया हुआ सत्कर्म या दुष्कर्म। पुण्य या पाप।
यह संसार कितना विचित्र है। जैसे हजारों की भीड़ में खड़ा अनजान व्यक्ति भी अपने को अकेला समझता है, उसी प्रकार अनेक रिश्तेदारों, मित्रों आदि के संयोग में भी जीव आत्मा सुख - दु:ख भोगने में अकेला ही है। यहां कोई किसी का सुख दु:ख बांट नहीं सकता। यही तो जीव का एकाकीपन है। इस दु:ख, वेदना, वियोग आदि विपत्तियों से धीरे संसार में जिसने ममता की बेडियां तोड़ डाली, जिसने अपनी अकेली आत्मा का स्वरूप समझ लिया और यह जान लिया कि यह आत्मा मोह,ममत्व कषाय आदि भीतर संयोग और माता-पिता, पत्नी, पुत्र आदि बाह्य संयोगों के कारण ही निरंतर दु:ख पाता रहा है। वेदना भोगता रहा है और जन्म - मरण के चक्र में भटकता रहा है।
जैसे दूसरे के धन को, दूसरे की पत्नी को यदि कोई अपना मान लेता है तो वह मूर्ख या अपराधी समझा जाता है। वैसे ही आत्मा मोह आदि के कारण पर - वस्तु को, अपना मान कर जन्म - जन्म से दु:ख भोगता रहा है।
जिसने इनसे संयोगों की बेडियां तोडकर अपने आत्म स्वरूप को समझ लिया वह मोह रहित साधक संसार में सदा सुख - शांति का अनुभव करता है। जन्म, रोग, बुढ़ापा, वियोग, राग, द्वेष आदि की भयानक आग में जलते इस संसार में सबसे पहले अपनी आत्मा को बचाने की चेष्टा करो, क्योंकि यह आत्मा ही सुख का, आनंद का रसकन्द है। यही सुख - शांति और अमरता देने वाला है।
इस प्रकार बाह्य संयोगों के संसार में अपनी अकेली ज्ञानमय, आनंदमय आत्मा को देखने का प्रयास करना, यही एकत्व भावना है।

Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

लक्ष्मण को दिया था रावण ने अंतिम संदेश Lakshman ko diya tha ravan ne antim Sandesh

रावण जब मृत्यु शैया पर थे तब राम ने लक्ष्मण से कहा कि, "तुम रावण के पास शीघ्र पहुंचों। उसके पास अमूल्य ज्ञान है, उसे अर्जित करो। उससे जगत के लिए अंतिम संदेश ले आओ।" लक्ष्मण दौड़े। उसने रावण से कहा, "राम रो रहे हैं।" रावण के द्वारा वजह पूछने पर लक्ष्मण ने बताया कि "आपके अंतकाल से व्यथित हुए हैं। मुझे आपके पास अंतिम संदेश प्राप्त करने के लिए भेजा है। बड़े भैया ने कहलवाया है कि "आप अनेक गुणों के भंडार हैं। सीता का अपहरण तो आपकी आकस्मिक (कर्मोदय जनित) भूल थी।" आंख में अश्रु सहित रावण ने कहा कि "मेरे जैसे शत्रु का भी राम गुणकथन करते हैं। इसी लिए राम जगत में भगवान के रूप में पूजे जाते हैं।" अब आपको मेरा अंतिम संदेश यह है, कि" आज की बात कल पर छोड़नी नहीं चाहिए। मेरी इच्छा थी कि मैं स्वर्गगमन के लिए धरती पर सीढी रखूं, जिससे सभी जीव स्वर्गारोहण कर सकें, कोई भी नरक की दिशा में गति न करें, पर वह कार्य अधूरा ही रह गया। मैंने इस काम में विलंब किया और मौत वेग से आगे बढ़ गई। अब अफसोस करने में क्या लाभ। Rich Dad Poor Dad - 20th Anniversa...

जब हनुमान जी ने तीनों का घमंड चूर - चूर कर दिया jab Hanuman Ji ne teeno Ka ghamand choor - choor Kar Diya

संसार में किसी का कुछ नहीं। ख्वाहमख्वाह अपना समझना मूर्खता है, क्योंकि अपना होते हुए भी, कुछ भी अपना नहीं होता। इसलिए हैरानी होती है, घमण्ड क्यों ? किसलिए ? किसका ? कुछ रुपये दान करने वाला यदि यह कहे कि उसने ऐसा किया है, तो उससे बड़ा मुर्ख और कोई नहीं और ऐसे भी हैं, जो हर महीने लाखों का दान करते हैं, लेकिन उसका जिक्र तक नहीं करते, न करने देते हैं। वास्तव में जरूरतमंद और पीड़ित की सहायता ही दान है, पुण्य है। ऐसे व्यक्ति पर सरस्वती की सदा कृपा होती है| पर क्या किया जाए, देवताओं तक को अभिमान हो जाता है और उनके अभिमान को दूर करने के लिए परमात्मा को ही कोई उपाय करना पड़ता है। गरुड़, सुदर्शन चक्र तथा सत्यभामा को भी अभिमान हो गया था और भगवान श्रीकृष्ण ने उनके अभिमान को दूर करने के लिए श्री हनुमान जी की सहायता ली थी। श्रीकृष्ण ने अपनी पत्नी सत्यभामा को स्वर्ग से पारिजात लाकर दिया था और वह इसीलिए अपने आपको श्रीकृष्ण की अत्यंत प्रिया और अति सुंदरी मानने लगी थी। सुदर्शन चक्र को यह अभिमान हो गया था कि उसने इंद्र के वज्र को निष्क्रिय किया था। वह लोकालोक के अंधकार को दूर कर सकता है। भगवान श्रीकृष्ण ...