Skip to main content

पूरी दुनिया में यही पर ब्रह्मा जी का एकमात्र मंदिर है Puri duniya mein yahi per Brahma ji ka ekmatra mandir hai


हिन्दू सनातन धर्म में प्रायः त्रिदेवो ब्रह्मा , विष्णु तथा महेश को अन्य देवो में प्रधानता दी गयी है जिनमे ब्रह्माजी सृष्टि के रचियता है , भगवान विष्णु पालनहार व भगवान शिव संहारकर्ता है।  भारत में आपको भगवान विष्णु और शिव के असंख्य मंदिर बड़े आसनी से मिल जायेंगे परन्तु ब्रह्मा जी का मंदिर आपको भारत ही नही बल्कि पूरी दुनिया में सिर्फ एक ही मिलेगा जो की राजस्थान के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल पुष्कर में स्थित है।





पुष्कर में स्थित ब्रह्मा जी के मंदिर को यहाँ के लोग उनका निवाश स्थान बतलाते है। इतिहासकारो के अनुसार एक बार ओरंगजेब ने अपने शासन काल के दौरान अनेको हिन्दू मंदिरो को ध्वस्त करवाया परन्तु ब्रह्मा जी के इस मंदिर को वह छू तक नही सका। इस मंदिर के समीप ही एक बहुत ही सुन्दर और पवित्र झील प्रवाहित होती है। जिसे पुष्कर झील कहा जाता है। इस झील में स्नान करने के लिए 52 घाटो का निर्माण किया गया है। तथा कार्तिक माह में बहुत से श्रद्घालु इस पवित्र झील में स्नान करने के लिए आते है। शास्त्रो के अनुसार हर हिन्दू को अपने जीवन काल में एक बार पुष्कर धाम की यात्रा करना महत्वपूर्ण है। क्योकि यह भी प्रयाग और बनारस की तरह हिन्दुओ का एक बड़ा ही पुण्यदायी तीर्थ स्थल है। माना जाता है की पुष्कर में स्नान करने के बाद ही कोई व्यक्ति बद्रीनारायण , जगन्नाथ , रामेश्वरम , द्वारका की यात्रा को प्राम्भ कर सकता है।





ब्रह्मा जी के मंदिर का निर्माण कब हुआ व किसने किया इसका कोई उल्लेख नहीं है। लेकिन ऐसा कहते है की आज से तकरीबन एक हजार दो सौ साल पहले अरण्व वंश के एक शासक को एक स्वप्न आया था कि इस जगह पर एक मंदिर है जिसके सही रख रखाव की जरूरत है। तब राजा ने 14 वी शताब्दी में इस मंदिर के पुराने ढांचे को दोबारा जीवित किया। ब्रह्मा जी का यह मंदिर संगमरमर से बना हुआ है तथा इस मंदिर को चांदी के सिक्को से सजाया गया है।





इस तीर्थ स्थल पुष्कर और मंदिर से संबंधित पद्यपुराण में एक कथा उल्लेखित है। जिसके अनुसार एक बार पृथ्वी  पर वज्रनाश नामक राक्षस ने अपने अत्याचारों से  आतंक मचा रखा था। ब्रह्मा ने उसके अत्याचारों से पृथ्वीवासियो को मुक्त करने के लिए उसका वध कर दिया। जब ब्रह्मा जी वज्रनाश से युद्ध कर रहे थे तब उनके हाथो से तीन कमल के पुष्प तीन जगहों पर गिरे व इन जगह पर तीन झीलों का निर्माण हुआ। इस के बाद ब्रह्मा जी ने पूरी धरती के भलाई के लिए पुष्कर में एक यज्ञ का आयोजन किया जिसके लिए उन्हें एक शुभ मुहर्त का इंतजार था।





परन्तु जब वह शुभ मुहर्त आया तब ब्रह्मा जी की पत्नी सरस्वती किसी कारण यज्ञ स्थल में समय से ना पहुंच सकी। ब्रह्मा जी ने यज्ञ में विलम्ब होते देख यज्ञ आरम्भ करने के लिए एक ग्वालिन गायत्री नामक स्त्री से विवाह कर लिया क्योकि सनातन धर्म में कोई भी धर्मिक कार्य बिना पत्नी के सम्पन्न नही हो सकता। जब कुछ देर बाद माँ सरस्वती उस यज्ञ में पहुंची तो अपने पति को यज्ञ में किसी अन्य स्त्री के साथ देख क्रोधित हो गई और ब्रह्मा जी को श्राप दिया की आप की पूजा धरती में कभी भी और कहीं भी नही होगी ।





माँ सरस्वती के क्रोध शांत होने व देवताओ के निवेदन पर उन्होंने ब्रह्मा जी को क्षमा कर दिया। परन्तु वे श्राप वापस नही ले सकती थी। अतः उसे बदलते हुए वे बोली की केवल इस स्थल पुष्कर में ही आप का एक मंदिर होगा और यही आप पूजे जाओगे। उसी दिन से पुष्कर धाम ब्रह्माजी का निवाश स्थान बन गया।


Comments

  1. क्या फर्जी और रटी-रटाई बात लिखते हो! ब्रह्मा का 1 नहीं 2 मंदिर है। दूसरा दक्षिण में स्थित है। थोड़ा रिसर्च भी कर लिया करो

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

जिनके साथ हम रहेंगे वैसे ही बन जाएंगे। Jinke sath ham rahenge vaise hi ban jaenge

प्राय: स्कूल या कॉलेज से मित्रता की शुरुआत होती है। हम जिन लोगों के बीच रहते हैं, अपना अधिकांश समय व्यतीत करते हैं, उनसे हमारा परिचय होता है, संबंध प्रगाढ़ होते हैं, मित्रता बढ़ती है और हमको लगता है कि यह सब हमारे मित्र हैं, क्या वे वाकई हमारे मित्र हैं, हम अपना विवेक जगाएं और देखें कि क्या वाकई वे सभी हमारी मित्रता के लायक हैं ? अगर किसी में कोई कुटेव है तो आप तुरंत स्वयं को अलग कर लें, नहीं तो वे आदतें आपको भी लग जाएंगीं। अगर आपको सिगरेट पीने की आदत पड़ चुकी है तो झांकें अपने अतीत में। आपको दिखाई देगा कि आप विद्यालय या महाविद्यालय में पढ़ते थे, चार मित्र मिलकर एक सिगरेट लाते थे और किसी पेड़ की ओट में आकर सिगरेट जलाते और एक ही सिगरेट को बारी-बारी से चारों पीते थे। पहले छुप-छुपकर, फिर फिल्म हॉल में गए तब, फिर इधर-उधर हुए तब, फिर बाथरूम में पीने लगे और धीरे-धीरे सब के सामने पीने लगे। इस तरह पड़ी जीवन में एक बुरी आदत और आपने उन्हीं लोगों को अपना मित्र मान लिया, जिन लोगों ने आपके जीवन में बुरी आदत लगाई। अगर आप गुटखा खाते हैं तो सोचे कि इसकी शुरुआत कहां से हुई। जरूर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति ...

बड़प्पन उम्र से नहीं अच्छे कर्मों से सिद्ध होता है badappan umra se nahin acche karmon se siddh hota hai

बड़ा तो गधा भी हो जाता है और कुत्ता भी हो जाता है, गुंडा भी हो जाता है और दुर्जन भी हो जाता है, चोर भी हो जाता है और व्यभिचारी भी हो जाता है। मात्र समय व्यतीत होता है और यह सभी बड़े हो जाते हैं। परंतु, यह " बड़प्पन " न तो गौरवप्रद बनता है और न ही किसी के लिए आलंबन रूप बनता है। परंतु…… एक बड़प्पन ऐसा है कि जिसका संबंध समय के साथ नहीं, पर सत्कार्यों के साथ है। उम्र के साथ नहीं, पर विवेक के साथ है। यह बड़प्पन गौरवप्रद भी बनता है और अनेकों के लिए आलंबन रूप भी बनता है। एक सनातन सत्य हमें आंखों के सामने रखना है और वह यह है कि   जिंदगी की लंबाई बढ़ाने के लिए हम कुछ भी नहीं कर सकते लेकिन हमारे हाथ में यह दो चीजें हैं - जिंदगी की चौड़ाई हम बढ़ा सकते हैं, जिंदगी की गहराई हम बढ़ा सकते हैं। जीवन को यदि हम सत्कार्यों से महका रहे हैं तो हमारे जीवन की चौड़ाई बढ़ रही है और उन सत्कार्यों के फल - स्वरुप यदि हमारे मन की प्रसन्नता बनी रहती है तो हमारे जीवन की गहराई बढ़ रही है। पर कैसी दयनीय दशा है हमारी ? जीवन की इस जिस लंबाई को बढ़ाने में स्वयं परमात्मा को भी सफलता नहीं मिली उस लंबाई को बढ़ाने ...