Skip to main content

परेशानियों को अपने दिमाग में घर मत बनाने दीजिए pareshani ko Apne dimag mein ghar mat banane dijiye






एक प्रोफ़ेसर ने अपने हाथ में पानी से भरा एक glass पकड़ते हुए class शुरू की। उन्होंने उसे ऊपर उठा कर सभी students को दिखाया और पूछा , "आपके हिसाब से glass का वज़न कितना होगा ? ”





'50gm….100gm…125gm’…छात्रों ने उत्तर दिया - " जब तक मैं इसका वज़न ना कर लूँ मुझे इसका सही वज़न नहीं बता सकता । ”





प्रोफ़ेसर ने कहा... " पर मेरा सवाल है : यदि मैं इस ग्लास को थोड़ी देर तक इसी तरह उठा कर पकडे रहूँ तो क्या होगा ? ”





‘ कुछ नहीं ’… …छात्रों ने कहा।





‘अच्छा , अगर मैं इसे मैं इसी तरह एक घंटे तक उठाये रहूँ तो क्या होगा ? ”, प्रोफ़ेसर ने पूछा।





‘आपका हाथ दर्द होने लगेगा ’, एक छात्र ने कहा।





” तुम सही हो , अच्छा अगर मैं इसे इसी तरह पूरे दिन उठाये रहूँ तो क्या होगा ? ”





”आपका हाथ सुन्न हो सकता है , आपके muscle में भारी तनाव आ सकता है , लकवा मार सकता है और पक्का आपको hospital जाना पड़ सकता है ”….किसी छात्र ने कहा , और बाकी सभी हंस पड़े….





“ बहुत अच्छा , पर क्या इस दौरान glass का वज़न बदला ? ” प्रोफ़ेसर ने पूछा।





उत्तर आया .." नहीं ”





”तब भला हाथ में दर्द और मांशपेशियों में तनाव क्यों आया ? ”





Students अचरज में पड़ गए।





फिर प्रोफ़ेसर ने पूछा , ”अब दर्द से निजात पाने के लिए मैं क्या करूँ ? ”





” ग्लास को नीचे रख दीजिये! एक छात्र ने कहा।





”बिलकुल सही!” प्रोफ़ेसर ने कहा।





Life की problems भी कुछ इसी तरह होती हैं। इन्हें कुछ देर तक अपने दिमाग में रखिये और लगेगा की सब कुछ ठीक है। उनके बारे में ज्यदा देर सोचिये और आपको पीड़ा होने लगेगी। और इन्हें और भी देर तक अपने दिमाग में रखिये और ये आपको paralyze करने लगेंगी और आप कुछ नहीं कर पायेंगे।





अपने जीवन में आने वाली चुनातियों और समस्याओं के बारे में सोचना ज़रूरी है, पर उससे भी ज्यादा ज़रूरी है दिन के अंत में सोने जाने से पहले उन्हें नीचे रखना। इस तरह से, आप stressed नहीं रहेंगे। आप हर रोज़ मजबूती और ताजगी के साथ उठेंगे और सामने आने वाली किसी भी चुनौती का सामना कर सकेंगे।


Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

अनाथ anath

श्रमण अनाथी , नगर के बाहर उपवन में थे युवा अवस्था , भरपूर चैतन्य शक्ति और ऊर्जा का आध्यात्मिक प्रयोग वर्षों की साधना को घंटों में पूर्ण कर रहे थे। एक दिन उपवन में सम्राट श्रेणिक पहुंचे । मुनि के दमकते हुए चेहरे और उभरते हुए यौवन से श्रेणिक विस्मय -विमुग्ध हो उठे। सोचने लगे ,यह सौंदर्य भोग के लिए है या योग के लिए है ? सन्यासी होने का अर्थ यह तो नहीं है कि जीवन के साथ ही अन्याय किया जाए। श्रेणिक मुनि के पास पहुंचे । पूछा ' इस तरह यौवन अवस्था में गृह - त्याग कर सन्यास अपनाने की सार्थकता क्या है ? मुनि ! यह यौवन , भोगों को भोगने के लिए है । तुम उसे क्षीण कर रहे हो । ' मुनि ने कहा , ' नहीं ! मैं ऊर्जा का सदुपयोग कर रहा हूं । वह व्यक्ति भला साधनाओं की पराकाष्ठाओं को कैसे छू पायेगा जो अपना यौवन संसार को सौंपता है और बुढ़ापा परमात्मा को। राजन ! जितनी उर्जा भोग के लिए चाहिए , उससे सौ -गुनी ऊर्जा योग के लिए भी आवश्यक है । ' सम्राट सकपका गया । पूछने लगा ' मुनिवर ! क्या मैं आपका नाम जान सकता हूं । ' मुनि ने कहा , ' अनाथी । ' ' अनाथी ! बड़ा विचित्र नाम है। मु...

लक्ष्मण को दिया था रावण ने अंतिम संदेश Lakshman ko diya tha ravan ne antim Sandesh

रावण जब मृत्यु शैया पर थे तब राम ने लक्ष्मण से कहा कि, "तुम रावण के पास शीघ्र पहुंचों। उसके पास अमूल्य ज्ञान है, उसे अर्जित करो। उससे जगत के लिए अंतिम संदेश ले आओ।" लक्ष्मण दौड़े। उसने रावण से कहा, "राम रो रहे हैं।" रावण के द्वारा वजह पूछने पर लक्ष्मण ने बताया कि "आपके अंतकाल से व्यथित हुए हैं। मुझे आपके पास अंतिम संदेश प्राप्त करने के लिए भेजा है। बड़े भैया ने कहलवाया है कि "आप अनेक गुणों के भंडार हैं। सीता का अपहरण तो आपकी आकस्मिक (कर्मोदय जनित) भूल थी।" आंख में अश्रु सहित रावण ने कहा कि "मेरे जैसे शत्रु का भी राम गुणकथन करते हैं। इसी लिए राम जगत में भगवान के रूप में पूजे जाते हैं।" अब आपको मेरा अंतिम संदेश यह है, कि" आज की बात कल पर छोड़नी नहीं चाहिए। मेरी इच्छा थी कि मैं स्वर्गगमन के लिए धरती पर सीढी रखूं, जिससे सभी जीव स्वर्गारोहण कर सकें, कोई भी नरक की दिशा में गति न करें, पर वह कार्य अधूरा ही रह गया। मैंने इस काम में विलंब किया और मौत वेग से आगे बढ़ गई। अब अफसोस करने में क्या लाभ। Rich Dad Poor Dad - 20th Anniversa...