Skip to main content

मृत्यु का बोध mrutyu ka bodh


एक युवक सद्गुरु बायजीद के पास वर्षों से जाया करता था। वह आश्चर्यचकित था , उनके पवित्र आचरण को देखकर । एक दिन उसने पूछ लिया , ' भंते ! मैं वर्षों से आपको देख रहा हूं । अब तक मुझे आपमें एक भी दोष दिखाई नहीं दिया । मन में इस बात का विश्वास है कि आखिर एक इंसान इतना निर्दोष और पवित्र कैसे हो सकता है ? '





बायजीद मौन रहे , लेकिन युवक बार-बार प्रश्न पूछता रहा। पता नहीं क्यों ? एक दिन बायजीद ने युवक की हस्त-रेखा देखी और चेहरे को उदास करते हुए बोले , ' युवक , तेरी उम्र की रेखा कट गई है । कल सुबह सूर्योदय होगा और तुम्हारे जीवन का सूर्यास्त हो जाएगा । '





युवक घबराकर तत्काल खड़ा हो गया। उसने कहा , ' मुझे घर जाने दें।





सद्गुरु ने मुस्कुराते हुए कहा , ' वत्स ! इतनी जल्दी क्या है ? कल सुबह होने को अभी काफी देर है। बैठो , तुम्हें तुम्हारे प्रश्न का उत्तर भी दे देता हूं । '





युवक ने कहा , ' कृपया रहने दें उत्तर को । मेरे तो हाथ - पैर कांप रहे हैं और आंखों के सामने धुंध छाई रही है । '





उधर बायजीद की भविष्यवाणी से उसके परिवार में सन्नाटा छा गया। सभी को ज्ञात था कि बायजीद का वचन कभी मिथ्या नहीं हो सकता । युवक रात भर जागृत रहा ,सचेष्ट रहा।





पौ फट चुकी थी। युवक का जीवन - दीप आखिरी टिमटिमाहट ले रहा था। सब आतंकित और आशंकित थे। तभी बायजीद पहुंचे। युवक से कहा , ' प्रिय ! आंख खोलो । '





युवक नेआंख खोली , पर तब तक उसके बाहृ संस्कार लीन हो गए थे । युवक बायजीद को भी पहचान न पा रहा था। उन्होंने कहा , ' मैं तुम्हारे प्रश्न का उत्तर देने आया हूं । '





युवक ने कहा , ' रहने दे अब उत्तर को । अब प्रश्न आपका और मेरा नहीं है अपितु जीवन के अस्तित्व का है। बशर्ते ! मैं मौत नहीं ,मुक्ति चाहता हूं। '





सद्गुरु ने कहा , ' तुम्हारे प्रश्न का यही तो उत्तर है। मैंने कहा था , ' तुम्हारे जीवन की रेखा कट गई है। यह महज एक मजाक थी। यह बताने के लिए कि मौत सम्मुख हो तो जीवन से पाप खो जाता है। मृत्यु का बोध , जीवन को पवित्रता की सुवास से भर देता है । '





युवक ने कहा , ' बशर्ते ! मैं समझ चुका हूं , आपके जीवन की पवित्रता का रहस्य। जो अगले पल में मौत निहारता है , वही जीवन की पवित्रता को बरकरार रख सकता है। '





सद्गुरु मुस्कुराए और अपनी कुटिया की ओर रवाना हो गए ।


Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

जिनके साथ हम रहेंगे वैसे ही बन जाएंगे। Jinke sath ham rahenge vaise hi ban jaenge

प्राय: स्कूल या कॉलेज से मित्रता की शुरुआत होती है। हम जिन लोगों के बीच रहते हैं, अपना अधिकांश समय व्यतीत करते हैं, उनसे हमारा परिचय होता है, संबंध प्रगाढ़ होते हैं, मित्रता बढ़ती है और हमको लगता है कि यह सब हमारे मित्र हैं, क्या वे वाकई हमारे मित्र हैं, हम अपना विवेक जगाएं और देखें कि क्या वाकई वे सभी हमारी मित्रता के लायक हैं ? अगर किसी में कोई कुटेव है तो आप तुरंत स्वयं को अलग कर लें, नहीं तो वे आदतें आपको भी लग जाएंगीं। अगर आपको सिगरेट पीने की आदत पड़ चुकी है तो झांकें अपने अतीत में। आपको दिखाई देगा कि आप विद्यालय या महाविद्यालय में पढ़ते थे, चार मित्र मिलकर एक सिगरेट लाते थे और किसी पेड़ की ओट में आकर सिगरेट जलाते और एक ही सिगरेट को बारी-बारी से चारों पीते थे। पहले छुप-छुपकर, फिर फिल्म हॉल में गए तब, फिर इधर-उधर हुए तब, फिर बाथरूम में पीने लगे और धीरे-धीरे सब के सामने पीने लगे। इस तरह पड़ी जीवन में एक बुरी आदत और आपने उन्हीं लोगों को अपना मित्र मान लिया, जिन लोगों ने आपके जीवन में बुरी आदत लगाई। अगर आप गुटखा खाते हैं तो सोचे कि इसकी शुरुआत कहां से हुई। जरूर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति ...

बड़प्पन उम्र से नहीं अच्छे कर्मों से सिद्ध होता है badappan umra se nahin acche karmon se siddh hota hai

बड़ा तो गधा भी हो जाता है और कुत्ता भी हो जाता है, गुंडा भी हो जाता है और दुर्जन भी हो जाता है, चोर भी हो जाता है और व्यभिचारी भी हो जाता है। मात्र समय व्यतीत होता है और यह सभी बड़े हो जाते हैं। परंतु, यह " बड़प्पन " न तो गौरवप्रद बनता है और न ही किसी के लिए आलंबन रूप बनता है। परंतु…… एक बड़प्पन ऐसा है कि जिसका संबंध समय के साथ नहीं, पर सत्कार्यों के साथ है। उम्र के साथ नहीं, पर विवेक के साथ है। यह बड़प्पन गौरवप्रद भी बनता है और अनेकों के लिए आलंबन रूप भी बनता है। एक सनातन सत्य हमें आंखों के सामने रखना है और वह यह है कि   जिंदगी की लंबाई बढ़ाने के लिए हम कुछ भी नहीं कर सकते लेकिन हमारे हाथ में यह दो चीजें हैं - जिंदगी की चौड़ाई हम बढ़ा सकते हैं, जिंदगी की गहराई हम बढ़ा सकते हैं। जीवन को यदि हम सत्कार्यों से महका रहे हैं तो हमारे जीवन की चौड़ाई बढ़ रही है और उन सत्कार्यों के फल - स्वरुप यदि हमारे मन की प्रसन्नता बनी रहती है तो हमारे जीवन की गहराई बढ़ रही है। पर कैसी दयनीय दशा है हमारी ? जीवन की इस जिस लंबाई को बढ़ाने में स्वयं परमात्मा को भी सफलता नहीं मिली उस लंबाई को बढ़ाने ...