Skip to main content

जब देवता हुए नारद से परेशान तथा बंद किये सभी स्वर्ग के द्वार ! Jab devta hue narad se pareshan tatha band ki sabhi swarg ke dwar !






एक बार सभी देवता नारद के विषय में चर्चा कर रहे थे। वे सभी नारद जी के बिना बुलाये कहीं भी बार - बार आ जाने को लेकर बहुत परेशान थे। उन्होंने निश्चय किया की वे अपने द्वारपालों से कहकर नारद जी को किसी भी दशा में अंदर प्रवेश नही करने देंगे और किसी न किसी बहाने से उन्हें टाल देंगे। अगले दिन नारद जी भगवान शिव के दर्शन हेतु कैलाश पर्वत पहुंचे परन्तु नंदी ने उन्हें बाहर ही रोक दिया।





नंदी के इस तरह रोके जाने पर नारद आश्चर्यचकित होकर उनसे पूछने लगे आखिर आप मुझे अंदर प्रवेश क्यों नही करने दे रहे। तब नंदी ने उन्हें कहा की आप कहीं और जाकर अपनी वीणा बजाए भगवान शंकर अभी ध्यान मुद्रा में है , जिसे सुन नारद जी को क्रोध आ गया और वे क्षीरसागर भगवान विष्णु से मिलने पहुंचे। वहा पर भी बाहर ही उन्हें पक्षिराज गरुड़ ने रोक लिया तथा अंदर प्रवेश नही करने दिया। इसी तरह नारद मुनि हर देवताओ के वहां गए परन्तु स्वर्ग के सभी द्वार उनके लिए बंद हो चुके थे।





नारद मुनि इस घटना से बहुत परेशान हो गए तथा देवताओ से अपने अपमान का बदला लेने की सोचने लगे परन्तु उन्हें उस समय कोई मार्ग नही सूझ रहा था। इसतरह इधर - उधर भड़कते एक दिन वे काशी पहुंचे वहा वे एक बहुत ही पहुंचे हुए प्रसिद्ध महात्मा संत से मिले। नारद जी ने उन संत के चरण छुए तथा अपनी समस्या बताई। कुछ देर सोचने के बाद वह संत बोले की में तो खुद देवताओ का एक दास हुं जो उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए हर समय उन्ही के ध्यान में लगा रहता हूं ।आखिर में भला आप को क्या दे सकता हुं ।





फिर भी मेरे पास देवता के दिए हुए तीन अद्भुत पाषाण है। आप इन्हें रख लीजिये। संत उन पाषाणों की महत्वता बताते हुए बोले की हर एक पाषाण से आप की कोई भी एक मनोकामना पूर्ण होगी , परन्तु ध्यान रहे की इनसे ऐसी कोई मनोकामना की इच्छा मत करना जिससे देवता प्रभावित हो क्योकि ये पाषाण देवताओ पर कोई प्रभाव नही डालेंगे।





नारद जी ने वे तीनो पाषाण संत से लेकर अपने झोली में डाल लिए तथा उन्हें प्रणाम कर आगे बढ़ गए। तभी मार्ग में उन्हें एक विचार आया। वह एक नगर में पहुंचे तभी वहां उन्हें  एक घर से रोने की आवाज सुनाई दी , वहां पहुंचे आस पास के लोगे से उन्हें पता चला की नगर के बड़े सेठ की मृत्यु हो गई है।





नारद ने तुरंत अपनी झोली से एक पाषाण निकाला तथा कामना की - " नगर का सेठ पुरे सो साल जिए ” उनके ऐसा कहते ही नगर का सेठ फिर से जीवित हो उठा। नारद जी सेठ को जीवित कर आगे कीऔर बढ़ चले तभी मार्ग में उन्हें एक  कोढ़ के रोग से ग्रसित भिखारी दिखा , नारद जी ने अपने दूसरे पाषाण के प्रभाव से उसे पूरी तरह स्वस्थ कर लखपति बना दिया।





इसके बाद उन्होंने अपना तीसरा पाषाण निकला तथा कामना करी की उन्हें फिर तीनो सिद्ध पाषाण मिल जाए। उनके पास फिर से तीन सिद्ध पाषाण आ गए इस तरह वे उन पाषाणों से उल्टे - सीधे कामनायें करने लगे और सृष्टि के चक्र में बाधा पहुचाने लगे । जिस कारण सभी देवता परेशान हो गए।





एक बार फिर से देवता एक जगह‌ एकत्रित हुए तथा उन में से एक देवता बोले की हमने नारद जी के लिए स्वर्ग का द्वार बंद कर अच्छा नही किया। उन्हें चंचलता का श्राप है इसलिए वे इधर उधर भटकते रहते है। पर उनसे हमे सभी सूचनाये मिल जाती थी । फिर वो चाहे किसी भी लोक की हो , हमे उन्हें वापस स्वर्ग लोक लाना होगा। तब देवतो ने निश्चित किया की वरुण देव और वायु देव नारद जी को ढूढ़ कर लेके आएंगे।





दोनों नारद जी की खोज में पृथ्वी लोक पहुंचे तथा बहुत दिनों तक नारद जी को खोजते रहे। अंत में एक दिन वरुण देव ने नारद जी को गंगा किनारे स्नान करते पाया तथा वायु देव को कुछ संकेत किया। वरुण देव का संकेत पाकर वायु देव तेजी से बहने लगे नदी के तट के पास ही नारद जी की वीणा रखी थी जो वायु देव के बहने के कारण बज उठी। नारद जी ने वीणा सुनी तो वे हैरान हो गए क्योकि उन्होंने वीणा बजानी छोड़ रखी थी।





तभी उन्हें वीणा के समीप वायु देव और वरुण देव दिखाई दिए जो उन्हें देख मुस्करा रहे थे। उन्हें समीप जाकर नारद जी ने उनसे देवलोक के हाल चाल पूछे और उनके आने का कारण जाना। वरुण देव बोले नारद जी हम सभी देव आप के साथ किये गए व्यवहार से शर्मिंदा है और आपको पुनः स्वर्गलोक ले जाने आये है। नारद जी ने अपना क्रोध भुलाकर वरुण देव और वायु देव के साथ स्वर्ग लोक की और प्रस्थान किया तथा वे तीनो पाषाण वहीं गंगा में प्रवाहित कर दिए ।


Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

अनाथ anath

श्रमण अनाथी , नगर के बाहर उपवन में थे युवा अवस्था , भरपूर चैतन्य शक्ति और ऊर्जा का आध्यात्मिक प्रयोग वर्षों की साधना को घंटों में पूर्ण कर रहे थे। एक दिन उपवन में सम्राट श्रेणिक पहुंचे । मुनि के दमकते हुए चेहरे और उभरते हुए यौवन से श्रेणिक विस्मय -विमुग्ध हो उठे। सोचने लगे ,यह सौंदर्य भोग के लिए है या योग के लिए है ? सन्यासी होने का अर्थ यह तो नहीं है कि जीवन के साथ ही अन्याय किया जाए। श्रेणिक मुनि के पास पहुंचे । पूछा ' इस तरह यौवन अवस्था में गृह - त्याग कर सन्यास अपनाने की सार्थकता क्या है ? मुनि ! यह यौवन , भोगों को भोगने के लिए है । तुम उसे क्षीण कर रहे हो । ' मुनि ने कहा , ' नहीं ! मैं ऊर्जा का सदुपयोग कर रहा हूं । वह व्यक्ति भला साधनाओं की पराकाष्ठाओं को कैसे छू पायेगा जो अपना यौवन संसार को सौंपता है और बुढ़ापा परमात्मा को। राजन ! जितनी उर्जा भोग के लिए चाहिए , उससे सौ -गुनी ऊर्जा योग के लिए भी आवश्यक है । ' सम्राट सकपका गया । पूछने लगा ' मुनिवर ! क्या मैं आपका नाम जान सकता हूं । ' मुनि ने कहा , ' अनाथी । ' ' अनाथी ! बड़ा विचित्र नाम है। मु...

लक्ष्मण को दिया था रावण ने अंतिम संदेश Lakshman ko diya tha ravan ne antim Sandesh

रावण जब मृत्यु शैया पर थे तब राम ने लक्ष्मण से कहा कि, "तुम रावण के पास शीघ्र पहुंचों। उसके पास अमूल्य ज्ञान है, उसे अर्जित करो। उससे जगत के लिए अंतिम संदेश ले आओ।" लक्ष्मण दौड़े। उसने रावण से कहा, "राम रो रहे हैं।" रावण के द्वारा वजह पूछने पर लक्ष्मण ने बताया कि "आपके अंतकाल से व्यथित हुए हैं। मुझे आपके पास अंतिम संदेश प्राप्त करने के लिए भेजा है। बड़े भैया ने कहलवाया है कि "आप अनेक गुणों के भंडार हैं। सीता का अपहरण तो आपकी आकस्मिक (कर्मोदय जनित) भूल थी।" आंख में अश्रु सहित रावण ने कहा कि "मेरे जैसे शत्रु का भी राम गुणकथन करते हैं। इसी लिए राम जगत में भगवान के रूप में पूजे जाते हैं।" अब आपको मेरा अंतिम संदेश यह है, कि" आज की बात कल पर छोड़नी नहीं चाहिए। मेरी इच्छा थी कि मैं स्वर्गगमन के लिए धरती पर सीढी रखूं, जिससे सभी जीव स्वर्गारोहण कर सकें, कोई भी नरक की दिशा में गति न करें, पर वह कार्य अधूरा ही रह गया। मैंने इस काम में विलंब किया और मौत वेग से आगे बढ़ गई। अब अफसोस करने में क्या लाभ। Rich Dad Poor Dad - 20th Anniversa...