Skip to main content

आत्मा सो परमात्मा-Aatma se parmatma



एक बार एक शिष्य ने गुरु से पूछा गुरुदेव परमात्मा हमें दिखाई क्यों नहीं देता है?

गुरु गुरु ने शिष्य से कहा मैं तुझे एक कहानी सुनाता हूं पर इसे तू कहानी समझ कर ही सुनना इसका यथार्थ से कोई लेना देना नहीं है।

बात तब की है जब परमात्मा जगत की सृष्टि कर रहे थे। त्रिदेव की आज्ञा पर भगवान ने सभी जीव जंतु की रचना की और अंत में उसने अपने सर्वश्रेष्ठ रचना मनुष्य को रचा।

जब मनुष्य पूर्ण रूप से तैयार हो गया तो भगवान ने उसे भी पृथ्वी पर दूसरे जीव जंतुओं के समान भेज दिया।

भगवान आश्वस्त होकर आराम करने चले गए।

कुछ ही देर बाद मानव फिर से भगवान के सन्मुख खड़ा था। भगवान ने पूछा क्या है मानव आप वापस क्यों लौट आए।

मानव ने कहा प्रभु आपने इस जगत में बुद्धि और सोचने समझने की शक्ति सिर्फ मुझे दी है। यह आपका परम उपकार है मानव जाति पर मगर भगवान मैंने सोचा कि मैं दूसरे जीव जंतु के समान निर्वस्त्र तो इस जगत में नहीं ना विचरण कर सकता हूं। तो आप से विनंती है कि आप मुझे वस्त्र प्रदान करें।

भगवान ने तुरंत ही मानव को वस्त्र का दान कर दिया और मानव वस्त्र लेकर पृथ्वी पर आ गया।

भगवान फिर आराम करने चले तो देखा कि मानव फिर से वापस आ गया है।

भगवान ने फिर मानव से पूछा कि क्या हुआ है।

तब मानव ने कहा मैंने फिर एक बार सोचा कि मैं जीव जंतु के समान जंगल में नहीं ना विचरण कर सकता हूं तो आप मुझे एक घर रहने के लिए प्रदान करें ।

भगवान ने उसे एक घर भी उपलब्ध करा दिया और उसे वापस पृथ्वी पर भेज दिया।

कुछ समय के उपरांत मानव फिर से भगवान के समक्ष खड़ा था।

अब भगवान ने विचलित होते हुए पूछा कि अब क्या है।

भगवान मैंने एक बार फिर सोचा कि मैं जीव-जंतुओं के समान जंगल में नहीं ना भोजन के लिए भटक सकता हूं तो आप कृपया करके मेरे लिए भोजन का प्रबंध करें।

भगवान को क्रोध तो बहुत आया और उन्होंने मानव को भोजन दे दिया और मानव से भी पहले भगवान स्वयं अंतर्ध्यान हो गए।

अब भगवान ने सोचा कि जो मानव पृथ्वी पर जाकर तीन-तीन बार वापस लौट कर आया है वह चौथी बार भी अपनी इच्छा को पूरी कराने के लिए मेरे पास आएगा।

भगवान पलायन करते हुए महादेव के पास कैलाश पर्वत पहुंच गए। उन्होंने महादेव से मानव की इच्छा पूर्ति की बातें बताई और उन्हें वहां छुपाने का आग्रह किया।

तब महादेव ने भगवान से कहा कि आप यहां नहीं छुप सकते हो क्योंकि रोज कोई न कोई मानव भगवान की खोज हिमालय पर चला आता है ।

तो आप छुपने के लिए समुद्र में विष्णु भगवान के पास जाइए।

महादेव की बातें सुनकर भगवान सागर में विष्णु भगवान के पास पहुंचे और उन्हें छुपाने का आग्रह किया।

तब विष्णु भगवान ने कहा कि सागर में भी नहीं छुप सकते हो क्योंकि रोज कोई न कोई मानव गोता लगाकर यहां पर खोजने आते हैं कि कहीं भगवान यहां तो नहीं है।

अब भगवान आकाश मार्ग से विचलित होते हुए भ्रमण कर रहे थे कि उन्हें नारद दिखाई पड़े नारद ने भगवान को प्रणाम किया और उनकी कुशलता पूछी।

भगवान ने सारी व्यथा नारद जी को बताई। इस पर नारद जी ने भगवान से कहा कि आप को मानव से छूपने की जगह मैं बता सकता हूं।इस पर भगवान बहुत ही प्रसन्न हो गए और उन्होंने पूछा कि बताओ नारद वह कौन सी जगह है।

नारद जी ने कहा प्रभु आप स्वयं मानव के अंदर छुप जाइए क्योंकि मानव सारे जगत में आपको खोजेगा पर अपने अंदर कभी भी नहीं खोजेगा ।

तब से भगवान स्वयं मानव के अंदर छुप गए हैं और हम मानव भगवान को मंदिर मस्जिद गिरजाघरो में तलाश कर रहे हैं।

नर से नारायण होता है वैसे ही आत्मा सो परमात्मा होता है।

Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

जिनके साथ हम रहेंगे वैसे ही बन जाएंगे। Jinke sath ham rahenge vaise hi ban jaenge

प्राय: स्कूल या कॉलेज से मित्रता की शुरुआत होती है। हम जिन लोगों के बीच रहते हैं, अपना अधिकांश समय व्यतीत करते हैं, उनसे हमारा परिचय होता है, संबंध प्रगाढ़ होते हैं, मित्रता बढ़ती है और हमको लगता है कि यह सब हमारे मित्र हैं, क्या वे वाकई हमारे मित्र हैं, हम अपना विवेक जगाएं और देखें कि क्या वाकई वे सभी हमारी मित्रता के लायक हैं ? अगर किसी में कोई कुटेव है तो आप तुरंत स्वयं को अलग कर लें, नहीं तो वे आदतें आपको भी लग जाएंगीं। अगर आपको सिगरेट पीने की आदत पड़ चुकी है तो झांकें अपने अतीत में। आपको दिखाई देगा कि आप विद्यालय या महाविद्यालय में पढ़ते थे, चार मित्र मिलकर एक सिगरेट लाते थे और किसी पेड़ की ओट में आकर सिगरेट जलाते और एक ही सिगरेट को बारी-बारी से चारों पीते थे। पहले छुप-छुपकर, फिर फिल्म हॉल में गए तब, फिर इधर-उधर हुए तब, फिर बाथरूम में पीने लगे और धीरे-धीरे सब के सामने पीने लगे। इस तरह पड़ी जीवन में एक बुरी आदत और आपने उन्हीं लोगों को अपना मित्र मान लिया, जिन लोगों ने आपके जीवन में बुरी आदत लगाई। अगर आप गुटखा खाते हैं तो सोचे कि इसकी शुरुआत कहां से हुई। जरूर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति ...

बड़प्पन उम्र से नहीं अच्छे कर्मों से सिद्ध होता है badappan umra se nahin acche karmon se siddh hota hai

बड़ा तो गधा भी हो जाता है और कुत्ता भी हो जाता है, गुंडा भी हो जाता है और दुर्जन भी हो जाता है, चोर भी हो जाता है और व्यभिचारी भी हो जाता है। मात्र समय व्यतीत होता है और यह सभी बड़े हो जाते हैं। परंतु, यह " बड़प्पन " न तो गौरवप्रद बनता है और न ही किसी के लिए आलंबन रूप बनता है। परंतु…… एक बड़प्पन ऐसा है कि जिसका संबंध समय के साथ नहीं, पर सत्कार्यों के साथ है। उम्र के साथ नहीं, पर विवेक के साथ है। यह बड़प्पन गौरवप्रद भी बनता है और अनेकों के लिए आलंबन रूप भी बनता है। एक सनातन सत्य हमें आंखों के सामने रखना है और वह यह है कि   जिंदगी की लंबाई बढ़ाने के लिए हम कुछ भी नहीं कर सकते लेकिन हमारे हाथ में यह दो चीजें हैं - जिंदगी की चौड़ाई हम बढ़ा सकते हैं, जिंदगी की गहराई हम बढ़ा सकते हैं। जीवन को यदि हम सत्कार्यों से महका रहे हैं तो हमारे जीवन की चौड़ाई बढ़ रही है और उन सत्कार्यों के फल - स्वरुप यदि हमारे मन की प्रसन्नता बनी रहती है तो हमारे जीवन की गहराई बढ़ रही है। पर कैसी दयनीय दशा है हमारी ? जीवन की इस जिस लंबाई को बढ़ाने में स्वयं परमात्मा को भी सफलता नहीं मिली उस लंबाई को बढ़ाने ...