Skip to main content

दिखता नहीं पर देखता है वह हां



एक गुरुकुल में गुरु अपने शिष्य को शिक्षा प्रदान करते थे।

एक बार जब गुरु की निवृत्ति का समय आया तो गुरु ने अपने पद के लिए चार शिष्यों का चयन किया।

चारों ही शिष्य एक से बढ़कर एक विद्वान थे। गुरु में उन चारों की परीक्षा लेने का विचार किया। गुरु ने शिष्य से कहा कि जो भी इस परीक्षा में उत्तीर्ण होगा वह गुरुकुल का नया गुरु घोषित किया जाएगा।

दूसरे दिन प्रातः गुरु ने चारों शिष्यों को बुलाया और उन्हें चार चार रोटियां दे दी और कहा कि आप लोगों को शाम तक में यह चारों रोटियां खा लेनी है पर याद रखें की रोटियां खाते समय आपको किसी ने देखना नहीं चाहिए यह आपकी परीक्षा है।

चारों शिष्य गुरु को नमन कर अपनी अपनी रोटियां लेकर जंगल की तरफ चल दिए शाम के समय चारों शिष्य गुरु के पास पहुंचे गुरु ने चारों से रोटियां कहां और कब कैसे खाई यह पूछा ।

पहला शिष्य - गुरु जी मैं जंगल में गया वहां मैं एकांत में जाकर मैंने रोटियां खा ली ।

दूसरा शिष्य - मैंने एक कुएं में जाकर रोटियां खा ली ।

तीसरा शिष्य - मैंने एक गुफा में जाकर रोटियां खा ली ।

चौथा शिष्य - गुरु जी को नमन किया और बड़े भोलेपन से उसने चारों रोटियां गुरु जी के हाथ में रख दी और कहा गुरु जी मैं जब भी रोटी खाने को जाता तब वह मुझे देख रहा होता था।

इसलिए मैं रोटी नहीं खा सका।

गुरु जी ने पूछा कि कौन तुझे हर समय देख रहा था।

तब शिष्य ने कहा गुरु जी भगवान मुझे हर समय देख रहा था।

गुरु जी बहुत ही खुश और प्रसन्न हो गए उन्होंने चौथे शिष्य को विजयी घोषित किया और उसे गुरु के पद पर निर्वाचित कर दिया।

भावार्थ - दोस्तों आप लाख लोगों से बात छुपा लो पर भगवान सर्वव्यापी है वह हमेशा निरंतर आप को निहारते रहता है।

बिल्ली के आंख बंद करके दूध पीने से उसे यह आभास होता है कि उसे कोई नहीं देख रहा है पर यह गलत है उसे सब लोग देख रहे होते हैं।।

जब तक आपका ज़मीर जिंदा है तब तक भगवान भी आपको देख रहा है

Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

जिनके साथ हम रहेंगे वैसे ही बन जाएंगे। Jinke sath ham rahenge vaise hi ban jaenge

प्राय: स्कूल या कॉलेज से मित्रता की शुरुआत होती है। हम जिन लोगों के बीच रहते हैं, अपना अधिकांश समय व्यतीत करते हैं, उनसे हमारा परिचय होता है, संबंध प्रगाढ़ होते हैं, मित्रता बढ़ती है और हमको लगता है कि यह सब हमारे मित्र हैं, क्या वे वाकई हमारे मित्र हैं, हम अपना विवेक जगाएं और देखें कि क्या वाकई वे सभी हमारी मित्रता के लायक हैं ? अगर किसी में कोई कुटेव है तो आप तुरंत स्वयं को अलग कर लें, नहीं तो वे आदतें आपको भी लग जाएंगीं। अगर आपको सिगरेट पीने की आदत पड़ चुकी है तो झांकें अपने अतीत में। आपको दिखाई देगा कि आप विद्यालय या महाविद्यालय में पढ़ते थे, चार मित्र मिलकर एक सिगरेट लाते थे और किसी पेड़ की ओट में आकर सिगरेट जलाते और एक ही सिगरेट को बारी-बारी से चारों पीते थे। पहले छुप-छुपकर, फिर फिल्म हॉल में गए तब, फिर इधर-उधर हुए तब, फिर बाथरूम में पीने लगे और धीरे-धीरे सब के सामने पीने लगे। इस तरह पड़ी जीवन में एक बुरी आदत और आपने उन्हीं लोगों को अपना मित्र मान लिया, जिन लोगों ने आपके जीवन में बुरी आदत लगाई। अगर आप गुटखा खाते हैं तो सोचे कि इसकी शुरुआत कहां से हुई। जरूर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति ...

बड़प्पन उम्र से नहीं अच्छे कर्मों से सिद्ध होता है badappan umra se nahin acche karmon se siddh hota hai

बड़ा तो गधा भी हो जाता है और कुत्ता भी हो जाता है, गुंडा भी हो जाता है और दुर्जन भी हो जाता है, चोर भी हो जाता है और व्यभिचारी भी हो जाता है। मात्र समय व्यतीत होता है और यह सभी बड़े हो जाते हैं। परंतु, यह " बड़प्पन " न तो गौरवप्रद बनता है और न ही किसी के लिए आलंबन रूप बनता है। परंतु…… एक बड़प्पन ऐसा है कि जिसका संबंध समय के साथ नहीं, पर सत्कार्यों के साथ है। उम्र के साथ नहीं, पर विवेक के साथ है। यह बड़प्पन गौरवप्रद भी बनता है और अनेकों के लिए आलंबन रूप भी बनता है। एक सनातन सत्य हमें आंखों के सामने रखना है और वह यह है कि   जिंदगी की लंबाई बढ़ाने के लिए हम कुछ भी नहीं कर सकते लेकिन हमारे हाथ में यह दो चीजें हैं - जिंदगी की चौड़ाई हम बढ़ा सकते हैं, जिंदगी की गहराई हम बढ़ा सकते हैं। जीवन को यदि हम सत्कार्यों से महका रहे हैं तो हमारे जीवन की चौड़ाई बढ़ रही है और उन सत्कार्यों के फल - स्वरुप यदि हमारे मन की प्रसन्नता बनी रहती है तो हमारे जीवन की गहराई बढ़ रही है। पर कैसी दयनीय दशा है हमारी ? जीवन की इस जिस लंबाई को बढ़ाने में स्वयं परमात्मा को भी सफलता नहीं मिली उस लंबाई को बढ़ाने ...