Skip to main content

गुरु ही तारणहार है - guru hi taranhara hai


एक बार नारद जी भगवान लक्ष्मी नारायण के दर्शन हेतु पहुंचे। भगवान ने नारद जी से कुशलता पूछी और उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। नारद जी ने बताया कि वह पृथ्वी लोक पर भ्रमण करके आ रहे है।


लक्ष्मी माता ने कहा नारद जी ,आपने पृथ्वी लोक पर गुरु से दीक्षा ली या नहीं। नारद जी ने कहा नहीं माता इस पर लक्ष्मीजी माता ने कहा कि पृथ्वी लोक ही ऐसी जगह है जहां पर मनुष्य नर से नारायण बन सकता है । बिना गुरु के यह असंभव है। और आप पृथ्वी लोक पर जाकर भी बिना गुरु बनाएं ही आ गए।


लक्ष्मी माता जी ने कहा आप दोबारा पृथ्वी लोक पर जाएं और गुरु से दीक्षा लेकर आएं अन्यथा आपका यहां आना वर्जित कर दिया जाएगा ।


नारद जी भगवान और माता को प्रणाम करके पुनः पृथ्वी लोक पर जाने के लिए प्रस्थान कर गए।


नारद जी पृथ्वी लोक पहुंचकर विचार करने लगे की माता ने कहा है इसीलिए गुरु तो बनाना ही है। तो उन्होंने विचार किया कि जो सुबह में समुद्र के तट पर सबसे प्रथम व्यक्ति मुझे दिखाई देगा उसे ही मैं अपना गुरु बना लूंगा ।


सुबह सुबह नारद जी सागर तट पर इंतजार कर रहे थे, कि उन्हें सामने से एक मछुआरा आता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत ही मछुआरे के पैर पकड़कर कहा कि आप आज से मेरे गुरु हो गए और मैं आज से आपका शिष्य हो गया यह कह कर प्रणाम करके लक्ष्मी जी और नारायण को मिलने चले गये।


विष्णु भगवान और माता के पास पहुंचकर नारद जी ने माता जी से कहा माते आपके कहे अनुसार मैं पृथ्वी लोक पर जाकर गुरु से दीक्षा लेकर आ गया। पर माताजी मेरे गुरुजी तो मामूली मछुआरे हैं। वे मुझे क्या ज्ञान देंगे।


इतना सुनते ही विष्णु भगवान क्रोधित हो गए। और उन्होंने तुरंत ही नारद जी को गुरु जी की अवज्ञा करने के कारणाभूत श्राप दे दिया दे कि उन्हे पृथ्वी लोक पर 90 करोड़ यो यो का भोग लेना पडेगा।


नारद जी अपनी भूल पर रोने लगे और उन्होंने माता के चरण पकड़ कर श्राप से बचने का उपाय पूछा तब माता ने कहा कि इस परिस्थिति में आपको सिर्फ आपके गुरु ही बचा सकते हैं।


नारद जी पुन: पृथ्वी लोक पर अपने गुरु के पास पहुंचे, गुरु के चरण स्पर्श कर उन्होंने अपनी सारी व्यथा गुरु जी के समक्ष रख दी ।


गुरु नाम में ही सामर्थ्य भरा पड़ा है, सो तुरंत ही नारद जी को उनकी समस्या का हल गुरु जी ने बता दिया।


गुरु जी की आज्ञा लेकर नारद जी पुनः विष्णु भगवान के पास पहुंचे और उन्हें प्रणाम किया। नारद जी ने कहा प्रभु में आपके दिए हुए श्राप को भोगने के लिए तैयार हूं। पर प्रभु आप मुझे सचित्र समझाइए कि सबसे पहले कौन सा जन्म फिर कौन सा इस तरह मुझे क्रमवार बताइए।


विष्णु भगवान ने रेत के ऊपर सचित्र 90 करोड़ योनि का चित्र बनाकर नारद जी को समझा दिया। नारद जी तुरंत ही उस रेत पर बने चित्र पर लौटने लगे। तब विष्णु भगवान ने नारद जी से पूछा कि वे क्या कर रहे हो।


प्रभु मैं 90 करोड़ योनि का भोग ले रहा हूं, क्योंकि यह 90 करोड भी आप ही की बनाई हुई है और वह 90 करोड़ यौनी भी आप ही की बनाई हुई है ।


नारद जी की चतुराई देखकर विष्णु भगवान प्रसन्न हो गए।


इसीलिए गुरु हमेशा हर हाल में श्रैष्ठ व आदरणीय होता है गुरु की कभी भी अवज्ञा नहीं करनी चाहिए क्योंकि गुरु ही तारणहार है।

Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

अनाथ anath

श्रमण अनाथी , नगर के बाहर उपवन में थे युवा अवस्था , भरपूर चैतन्य शक्ति और ऊर्जा का आध्यात्मिक प्रयोग वर्षों की साधना को घंटों में पूर्ण कर रहे थे। एक दिन उपवन में सम्राट श्रेणिक पहुंचे । मुनि के दमकते हुए चेहरे और उभरते हुए यौवन से श्रेणिक विस्मय -विमुग्ध हो उठे। सोचने लगे ,यह सौंदर्य भोग के लिए है या योग के लिए है ? सन्यासी होने का अर्थ यह तो नहीं है कि जीवन के साथ ही अन्याय किया जाए। श्रेणिक मुनि के पास पहुंचे । पूछा ' इस तरह यौवन अवस्था में गृह - त्याग कर सन्यास अपनाने की सार्थकता क्या है ? मुनि ! यह यौवन , भोगों को भोगने के लिए है । तुम उसे क्षीण कर रहे हो । ' मुनि ने कहा , ' नहीं ! मैं ऊर्जा का सदुपयोग कर रहा हूं । वह व्यक्ति भला साधनाओं की पराकाष्ठाओं को कैसे छू पायेगा जो अपना यौवन संसार को सौंपता है और बुढ़ापा परमात्मा को। राजन ! जितनी उर्जा भोग के लिए चाहिए , उससे सौ -गुनी ऊर्जा योग के लिए भी आवश्यक है । ' सम्राट सकपका गया । पूछने लगा ' मुनिवर ! क्या मैं आपका नाम जान सकता हूं । ' मुनि ने कहा , ' अनाथी । ' ' अनाथी ! बड़ा विचित्र नाम है। मु...

लक्ष्मण को दिया था रावण ने अंतिम संदेश Lakshman ko diya tha ravan ne antim Sandesh

रावण जब मृत्यु शैया पर थे तब राम ने लक्ष्मण से कहा कि, "तुम रावण के पास शीघ्र पहुंचों। उसके पास अमूल्य ज्ञान है, उसे अर्जित करो। उससे जगत के लिए अंतिम संदेश ले आओ।" लक्ष्मण दौड़े। उसने रावण से कहा, "राम रो रहे हैं।" रावण के द्वारा वजह पूछने पर लक्ष्मण ने बताया कि "आपके अंतकाल से व्यथित हुए हैं। मुझे आपके पास अंतिम संदेश प्राप्त करने के लिए भेजा है। बड़े भैया ने कहलवाया है कि "आप अनेक गुणों के भंडार हैं। सीता का अपहरण तो आपकी आकस्मिक (कर्मोदय जनित) भूल थी।" आंख में अश्रु सहित रावण ने कहा कि "मेरे जैसे शत्रु का भी राम गुणकथन करते हैं। इसी लिए राम जगत में भगवान के रूप में पूजे जाते हैं।" अब आपको मेरा अंतिम संदेश यह है, कि" आज की बात कल पर छोड़नी नहीं चाहिए। मेरी इच्छा थी कि मैं स्वर्गगमन के लिए धरती पर सीढी रखूं, जिससे सभी जीव स्वर्गारोहण कर सकें, कोई भी नरक की दिशा में गति न करें, पर वह कार्य अधूरा ही रह गया। मैंने इस काम में विलंब किया और मौत वेग से आगे बढ़ गई। अब अफसोस करने में क्या लाभ। Rich Dad Poor Dad - 20th Anniversa...