Skip to main content

कर्म से धर्म की एक राह पर - Karm se dharm kee ek raah par


समय सबका हमेशा अच्छा होता है, पर कर्म के हिसाब से ही समय चलता है।





समय की अनुकूलता आपके धर्म के आचरण पर निर्भर करती है ।





धर्म का साथ हो तो कर्म भी अच्छे और पाप रहित होते हैं । जो धर्म संगत होता है समय और हालात उसके हिसाब से चलते हैं ।





लोग समय को अच्छा या बुरा बताते हैं ,पर समय अच्छा होता है और ना ही बुरा होता है।





मनुष्य के कर्म ही अच्छे या बुरे होते हैं ,उसके फल स्वरुप ही देह को भोग मिलता है ।





सबसे पहले धर्म का आचरण जरूरी है ,क्योंकि बिना धर्म के मानव का कोई अस्तित्व नहीं है ।





आजकल लोग धर्म से ज्यादा जाति पर विश्वास करते हैं ।





धर्म सर्वोपरि है ,धर्म आदि और अंत है, धर्म ही अंत में काम और साथ आता है।





माया तो शरीर के साथ ही समाप्त हो जाती है ,फिर भी संसार में माया के बिना जीना संभव नहीं है ,पर सिर्फ जरूरत के समान ही अगर हम माया का संग्रह करें तो हमें ज्यादा कष्ट नहीं होगा, ज्यादातर जिसके पास जितनी ज्यादा माया उसका उतना ज्यादा मौह इस देह से होता है ।अंत में जब देह को त्याग ने का समय आने पर मोह और माया होने के कारण आत्मा को देह का त्याग करने में काफी कठिनाई होती है।





इसलिए दोस्तों इन सब का एक सरल उपाय यह है कि धर्म को पकड़ कर रखें





इससे व्यक्ति के मान-सम्मान में वृद्धि होती है , धर्म की व्याख्या को बताना मेरे बस की बात नहीं है ,उसको बताने के लिए प्रकांड पंडित ज्ञानी और विद्वान होना पड़ता हैं।





हम तो मानव है,धर्म की व्याख्या नहीं सिर्फ धर्म को मान सकते है, समझ सकते हैं ।





धर्म से मनुष्य के अंदर दया ,ममता ,आदर की भावना का संचार होता है जिसकी वजह से इंसान का चरित्र हीरे चमकने लगता है।





हम अगर भारतवर्ष का इतिहास को पड़ेंगे तो हमें ज्ञात होगा कि जिन लोगों ने भी अधर्म किया और धर्म का साथ छोड़ा उन सभी का पतन हुआ है।





जिसका मन सच्चा है ,निष्पाप है ,दयावान है वह व्यक्ति पूजनीय है ।





अहिंसा ,दया, प्रेम की भावना से जो धर्म होता है उस व्यक्ति को धर्म उच्च और प्रखर तेजस्वी शिखर पर विराजमान करता है ।





इस दुनिया में सर्वोत्कृष्ट धर्म क्या है ?





धर्म किसे कहते हैं ?





धर्म का प्रारूप क्या है ?





इन सब बातों को समझना बहुत ही मुश्किल है ।सरल भाषा में आज आपको मैं धर्म का मतलब समझाने का प्रयास कर रहा हूं पर यह मेरा मानना है इस को मानने के लिए में किसी को बाध्य नहीं कर सकता हूं ।





माता पिता की सेवा से बड़ा इस ब्रह्मांड में दूसरा कोई धर्म नहीं है ।





इसके उपरांत गुरु की सेवा भी सबसे बड़ा धर्म है, और अंत में बूढ़े बुजुर्ग जरूरतमंदों की सेवा सबसे बड़ा धर्म है।





धर्म को दिमाग से नहीं, दिल से ,मन से अपना कर्तव्य समझकर करना ताकि धर्म भी आपको इस समाज में मान सम्मान उच्च शिखर प्रदान करे,





धर्म परायण व्यक्ति विश्वसनीय आदरणीय और पूजनीय होता है चारों दिशाओं में उसका गुणगान होता है


Comments

Popular posts from this blog

जिनके साथ हम रहेंगे वैसे ही बन जाएंगे। Jinke sath ham rahenge vaise hi ban jaenge

प्राय: स्कूल या कॉलेज से मित्रता की शुरुआत होती है। हम जिन लोगों के बीच रहते हैं, अपना अधिकांश समय व्यतीत करते हैं, उनसे हमारा परिचय होता है, संबंध प्रगाढ़ होते हैं, मित्रता बढ़ती है और हमको लगता है कि यह सब हमारे मित्र हैं, क्या वे वाकई हमारे मित्र हैं, हम अपना विवेक जगाएं और देखें कि क्या वाकई वे सभी हमारी मित्रता के लायक हैं ? अगर किसी में कोई कुटेव है तो आप तुरंत स्वयं को अलग कर लें, नहीं तो वे आदतें आपको भी लग जाएंगीं। अगर आपको सिगरेट पीने की आदत पड़ चुकी है तो झांकें अपने अतीत में। आपको दिखाई देगा कि आप विद्यालय या महाविद्यालय में पढ़ते थे, चार मित्र मिलकर एक सिगरेट लाते थे और किसी पेड़ की ओट में आकर सिगरेट जलाते और एक ही सिगरेट को बारी-बारी से चारों पीते थे। पहले छुप-छुपकर, फिर फिल्म हॉल में गए तब, फिर इधर-उधर हुए तब, फिर बाथरूम में पीने लगे और धीरे-धीरे सब के सामने पीने लगे। इस तरह पड़ी जीवन में एक बुरी आदत और आपने उन्हीं लोगों को अपना मित्र मान लिया, जिन लोगों ने आपके जीवन में बुरी आदत लगाई। अगर आप गुटखा खाते हैं तो सोचे कि इसकी शुरुआत कहां से हुई। जरूर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति ...

बड़प्पन उम्र से नहीं अच्छे कर्मों से सिद्ध होता है badappan umra se nahin acche karmon se siddh hota hai

बड़ा तो गधा भी हो जाता है और कुत्ता भी हो जाता है, गुंडा भी हो जाता है और दुर्जन भी हो जाता है, चोर भी हो जाता है और व्यभिचारी भी हो जाता है। मात्र समय व्यतीत होता है और यह सभी बड़े हो जाते हैं। परंतु, यह " बड़प्पन " न तो गौरवप्रद बनता है और न ही किसी के लिए आलंबन रूप बनता है। परंतु…… एक बड़प्पन ऐसा है कि जिसका संबंध समय के साथ नहीं, पर सत्कार्यों के साथ है। उम्र के साथ नहीं, पर विवेक के साथ है। यह बड़प्पन गौरवप्रद भी बनता है और अनेकों के लिए आलंबन रूप भी बनता है। एक सनातन सत्य हमें आंखों के सामने रखना है और वह यह है कि   जिंदगी की लंबाई बढ़ाने के लिए हम कुछ भी नहीं कर सकते लेकिन हमारे हाथ में यह दो चीजें हैं - जिंदगी की चौड़ाई हम बढ़ा सकते हैं, जिंदगी की गहराई हम बढ़ा सकते हैं। जीवन को यदि हम सत्कार्यों से महका रहे हैं तो हमारे जीवन की चौड़ाई बढ़ रही है और उन सत्कार्यों के फल - स्वरुप यदि हमारे मन की प्रसन्नता बनी रहती है तो हमारे जीवन की गहराई बढ़ रही है। पर कैसी दयनीय दशा है हमारी ? जीवन की इस जिस लंबाई को बढ़ाने में स्वयं परमात्मा को भी सफलता नहीं मिली उस लंबाई को बढ़ाने ...

कल की चिंता में वर्तमान समय को व्यर्थ ना गवाएं cal ki chinta mein vartman samay ko vyarth Na gavan

" रात गई बात गई " जो इस भाव में जीता है उसके पास भला तनाव कहां से आएगा ? रात की बात को सुबह लाना और सुबह की बात को रात तक खींच कर ले जाना ही तो चिंता का बसेरा बसाना है । अगर आप जी सकें तो वर्तमान में जीने की कोशिश कीजिए। जो जैसा मिला है उसे जिया जाए‌। जैसे आप अपने घर में खूंटियों पर कपड़े लटकाते हैं वैसे ही उन खूंटियों पर अतीत की यादें लटका दें, भविष्य की कल्पनाओं को लटका दें और आप वर्तमान में जिएं। जो वर्तमान में जीता है जैसी व्यवस्था मिलती है उसे स्वीकार कर लेता है, वह चिंतामुक्त है। कोठरी का भी स्वागत करो और कोठी का भी स्वागत करो। वर्तमान में जीते हुए प्रकृति के सानिध्य में रहने की कोशिश करें। प्रकृति जो कर देती है वही ठीक है। चिंता करने से जीवन के संयोग नहीं बदलते। चिंताओं से समस्या का समाधान भी नहीं निकला करता। अच्छा होगा चिंता करने के बजाय चिंतन करें, निर्णय लें तदनुसार कार्य करें, परिणाम जो आए उसका स्वागत करें। एक अन्य काम और करें कि जीवन में घटी दुर्घटनाओं को अधिक तवज्जो ना दें। उठा-पटक हर किसी की जिंदगी में होती है तभी तो आदमी को "समझ" आती है। लेकिन जो ब...