Skip to main content

आरक्षण - aarakshan

आरक्षण भी असुरक्षा के भय से उत्पन्न हुई पद्धति है। जिसका हश्र हर कोई देख रहा है। किसी भी वजह से किसी के भी दिमाग में बैठा ना कि आप कमजोर हैं। आपको यदि सुरक्षा नहीं मिली, तो आप का विकास नहीं होगा। यह एक बहुत बड़ी विपरीत धारणा है। यदि वास्तविकता में किसी का विकास करना हो तो उसके मन से भय व अविश्वास को निकालने की जरूरत है।

उन्हें अच्छी शिक्षा देने और संघर्ष के लिए तैयार करने की जरूरत है। यदि हम ज्यादा आरक्षण का सहारा देंगे, तो वह जाति या वर्ग विशेष कभी भी विकसित ही नहीं हो पाएगा। इसके साथ परस्पर मतभेद वह जातिवाद का जहर फैलता ही जाएगा। जिस चीज को भुलाने की जरूरत है उस चीज को बढ़ावा देंगे, तो हमारा भविष्य कभी अच्छा नहीं हो सकता।

आरक्षण पूर्णतया वैज्ञानिक पद्धति है।

लोगों को यह सिखाना कि किसी और को मिलने वाला अवसर आपको मिलना चाहिए, वैज्ञानिक कैसे हो सकता है। जो लोग किसी समाज के शुभचिंतक के रूप में कार्य करना चाहते हैं, उन्हें आरक्षण के बजाय ऐसे तरीके पर कार्य करना चाहिए जिससे समाज का वास्तविक भला हो सके। लोगों को प्रशिक्षित कर, उनके मन से यह डर निकालना है कि हम किसी से कमजोर नहीं है। उनको थोड़ा संघर्ष करने का मौका दें और जीतने की भावना पैदा करें। किसी और का हक छीनकर नहीं जीतना है, बल्कि औरों के साथ सद्भावना रखते हुए जीतना है। इसे ही असली जीत कहते हैं। औरों का कुछ भी हो, हमें सुरक्षा मिलनी चाहिए, यह कैसी सुरक्षा है। इससे तो आपसी द्वेष पैदा होगा, लड़ाई - झगड़े बढ़ेंगे। क्या हम सुरक्षा की आड़ में असुरक्षा की और नहीं बढ़ते जा रहे हैं ?

यदि स्वतंत्र व्यवस्था खड़ी की जाए, तो सब में मेहनत करने की भावना पनपेगी। स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का जन्म होगा। सब आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे और अनायास उनकी शक्तियां जागृत होने लगेगी। उनमें भी कुशलता आने लगेगी। शक्तियां प्रकृतिदत्त होती है, प्रकृति जाति नहीं देखती। उन्हें खुलकर मौका दिया जाए, तो ही विकसित हो सकते हैं। उन्हें जाति से कोई लेना - देना नहीं होता। जाति की सोच से मनुष्य में कमजोर विचार आते हैं, जैसे ही इंसान इस सोच से बाहर निकलता है वह पुनः शक्तिशाली बन जाता है।

समाज के किसी भी हिस्से को आर्थिक संरक्षण देकर ऊपर उठाया नहीं जा सकता, बल्कि उल्टा इस तरह से हम उसे सदा - सदा के लिए दमित कर देंगे। इंसान को स्वयं प्रयास कर विकास करना सीखना ही विकास का एकमात्र रास्ता है। किसी का हक किसी और को दे देना क्या कोई सामाजिक या नीतिपूर्ण व्यवस्था हो सकती है ? यदि विकास ही करना है, तो अवसरों को बढ़ाने पर कार्य करना चाहिए । और वह सिर्फ हो सकता है एकता, भाईचारे और मेहनत करने की भावना से, निजी हित के बजाय संपूर्ण राष्ट्र हित की भावना से।

Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

जिनके साथ हम रहेंगे वैसे ही बन जाएंगे। Jinke sath ham rahenge vaise hi ban jaenge

प्राय: स्कूल या कॉलेज से मित्रता की शुरुआत होती है। हम जिन लोगों के बीच रहते हैं, अपना अधिकांश समय व्यतीत करते हैं, उनसे हमारा परिचय होता है, संबंध प्रगाढ़ होते हैं, मित्रता बढ़ती है और हमको लगता है कि यह सब हमारे मित्र हैं, क्या वे वाकई हमारे मित्र हैं, हम अपना विवेक जगाएं और देखें कि क्या वाकई वे सभी हमारी मित्रता के लायक हैं ? अगर किसी में कोई कुटेव है तो आप तुरंत स्वयं को अलग कर लें, नहीं तो वे आदतें आपको भी लग जाएंगीं। अगर आपको सिगरेट पीने की आदत पड़ चुकी है तो झांकें अपने अतीत में। आपको दिखाई देगा कि आप विद्यालय या महाविद्यालय में पढ़ते थे, चार मित्र मिलकर एक सिगरेट लाते थे और किसी पेड़ की ओट में आकर सिगरेट जलाते और एक ही सिगरेट को बारी-बारी से चारों पीते थे। पहले छुप-छुपकर, फिर फिल्म हॉल में गए तब, फिर इधर-उधर हुए तब, फिर बाथरूम में पीने लगे और धीरे-धीरे सब के सामने पीने लगे। इस तरह पड़ी जीवन में एक बुरी आदत और आपने उन्हीं लोगों को अपना मित्र मान लिया, जिन लोगों ने आपके जीवन में बुरी आदत लगाई। अगर आप गुटखा खाते हैं तो सोचे कि इसकी शुरुआत कहां से हुई। जरूर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति ...

बड़प्पन उम्र से नहीं अच्छे कर्मों से सिद्ध होता है badappan umra se nahin acche karmon se siddh hota hai

बड़ा तो गधा भी हो जाता है और कुत्ता भी हो जाता है, गुंडा भी हो जाता है और दुर्जन भी हो जाता है, चोर भी हो जाता है और व्यभिचारी भी हो जाता है। मात्र समय व्यतीत होता है और यह सभी बड़े हो जाते हैं। परंतु, यह " बड़प्पन " न तो गौरवप्रद बनता है और न ही किसी के लिए आलंबन रूप बनता है। परंतु…… एक बड़प्पन ऐसा है कि जिसका संबंध समय के साथ नहीं, पर सत्कार्यों के साथ है। उम्र के साथ नहीं, पर विवेक के साथ है। यह बड़प्पन गौरवप्रद भी बनता है और अनेकों के लिए आलंबन रूप भी बनता है। एक सनातन सत्य हमें आंखों के सामने रखना है और वह यह है कि   जिंदगी की लंबाई बढ़ाने के लिए हम कुछ भी नहीं कर सकते लेकिन हमारे हाथ में यह दो चीजें हैं - जिंदगी की चौड़ाई हम बढ़ा सकते हैं, जिंदगी की गहराई हम बढ़ा सकते हैं। जीवन को यदि हम सत्कार्यों से महका रहे हैं तो हमारे जीवन की चौड़ाई बढ़ रही है और उन सत्कार्यों के फल - स्वरुप यदि हमारे मन की प्रसन्नता बनी रहती है तो हमारे जीवन की गहराई बढ़ रही है। पर कैसी दयनीय दशा है हमारी ? जीवन की इस जिस लंबाई को बढ़ाने में स्वयं परमात्मा को भी सफलता नहीं मिली उस लंबाई को बढ़ाने ...