Skip to main content

बड़े मत बनना। Bade mat bana.

एक मेंढक था।उसमें हाथी को रौब और मदमस्त चाल से चलता हुआ देखा। मेंढक के दिमाग में एक धुन सवार हो गई कि मैं भी हाथी जैसा दिखूं; मेरा भी हाथी जैसा विशाल शरीर हो और हाथी जैसी मदमस्त चाल चलूं ?

बस, फिर क्या था ? वह मेंढक साइकिल की दुकान पर पहुंचा । और बोला- भैया! मेरे शरीर में इतनी हवा भरो कि मैं हाथी जितना बड़ा हो जाऊं । दुकानदार ने मेंढक को बहुत समझाया: तू अपने होने में ही खुश रह, हाथी जैसे बनने का ख्याल छोड़ दे। मगर मेंढक की समझ में कुछ नहीं आया । दुकानदार ने मजबूरन पंप उठाया और मेंढक के शरीर में हवा भरना शुरू कर दिया।

मेंढक ने कहा और भरो । उसने एक-दो पंप और मारे । मेंढक बोला और भरो । दुकानदार ने एक-दो पंप और मारे । मेंढक बोला : और भरो। बस , भरते जाओ, रुको मत। जब तक मैं फुल कर हाथी जैसा बड़ा न हो जाऊं , भरते जाओ। उसने एक पंप और मारा की मेंढक का पेट फट गया और उसके प्राण पखेरू उड़ गए । वो मेंढक और कोई नहीं , तुम ही हो । तुम भी तो झूठे रौब और प्रदर्शन में मरे जा रहे हो । अहंकार की झूठी हवा में तू ले जा रहे हो।

तो , वह मेंढक तुम ही हो जिसके सिर पर बड़ा बनने का भूत सवार है । बड़ा कौन ? मैं पूछता हूं : बड़ा कौन ?

क्या वह जिसके पास शक्ति है ? सत्ता है ? वैभव है ? पद है ? नहीं, जी नहीं। वह है जिसमें बड़प्पन है। जो बड़ों का आदर और छोटों को प्यार करना जानता है वह बड़ा है। जो हाथ जोड़कर जीना और मुस्कुरा कर मरना जानता है वह बड़ा है।

गृहस्थ कहता है कि मैं बड़ा हूं ,और साधु कहता है कि मैं बड़ा हूं ,मगर ज्ञानी कहता है कि ना तो गृहस्थ बड़ा है ना ही साधु बड़ा है ।बड़ा तो वह है जो प्रभु के रंग में रंग गया । जिसके हिय की आंखें, भीतर के नेत्र खुल गए ,वह बड़ा है । आदमी हाइट , लाइट और साइज से बड़ा नहीं होता । आदमी बड़ा होता है अपने उदात्त विचारों, मधुर व्यवहार और सद्कर्मों से।

यहां पर पूरा कौन है ? सभी अधूरे हैं। गृहस्थ भी अधूरा है और साधु भी अधूरा है । एक दृष्टि से साधु भी अधूरा है, क्योंकि वह गृहस्थी पर निर्भर होता है , उसकी आहार-विहार ,निहार आदि की चर्या बगैर गृहस्थ के पूरे नहीं होती । इस अपेक्षा से साधु भी अधूरा है। गृहस्थ तो अधूरा है ही । बगैर साधु के आशीष और मार्गदर्शन के उसकी गति नहीं उसकी सद्गति नहीं । सभी अधूरे हैं । यहां कोई एक आदमी सबसे बड़ा कभी नहीं हो सकता । यहां बड़ा से बड़ा आदमी भी छोटा है और छोटे से छोटा आदमी भी बड़ा है । महावीर स्वामी का अनेकांत दर्शन यही कहता है ।

गांव में एक पंडित आया। पंडित ने एक बच्चे से पूछा ? बेटा ! बताओ इस गांव में अब तक कितने बड़े आदमी पैदा हुए ? बच्चे ने कहा - बड़ा आदमी तो इस गांव में अब तक एक भी पैदा नहीं हुआ। पंडित बोला - मगर मैंने तो सुना है कि इस गांव में कई बड़े - बड़े आदमी पैदा हुए। बच्चे ने कहा : पंडितजी ! बड़ा आदमी पैदा नहीं होता , बड़ा आदमी तो बना जाता है । पैदा तो हमेशा बच्चे ही होते हैं।

बड़े नहीं प्यारे बनो, लोगों के दुलारे बनो।

Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

जिनके साथ हम रहेंगे वैसे ही बन जाएंगे। Jinke sath ham rahenge vaise hi ban jaenge

प्राय: स्कूल या कॉलेज से मित्रता की शुरुआत होती है। हम जिन लोगों के बीच रहते हैं, अपना अधिकांश समय व्यतीत करते हैं, उनसे हमारा परिचय होता है, संबंध प्रगाढ़ होते हैं, मित्रता बढ़ती है और हमको लगता है कि यह सब हमारे मित्र हैं, क्या वे वाकई हमारे मित्र हैं, हम अपना विवेक जगाएं और देखें कि क्या वाकई वे सभी हमारी मित्रता के लायक हैं ? अगर किसी में कोई कुटेव है तो आप तुरंत स्वयं को अलग कर लें, नहीं तो वे आदतें आपको भी लग जाएंगीं। अगर आपको सिगरेट पीने की आदत पड़ चुकी है तो झांकें अपने अतीत में। आपको दिखाई देगा कि आप विद्यालय या महाविद्यालय में पढ़ते थे, चार मित्र मिलकर एक सिगरेट लाते थे और किसी पेड़ की ओट में आकर सिगरेट जलाते और एक ही सिगरेट को बारी-बारी से चारों पीते थे। पहले छुप-छुपकर, फिर फिल्म हॉल में गए तब, फिर इधर-उधर हुए तब, फिर बाथरूम में पीने लगे और धीरे-धीरे सब के सामने पीने लगे। इस तरह पड़ी जीवन में एक बुरी आदत और आपने उन्हीं लोगों को अपना मित्र मान लिया, जिन लोगों ने आपके जीवन में बुरी आदत लगाई। अगर आप गुटखा खाते हैं तो सोचे कि इसकी शुरुआत कहां से हुई। जरूर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति ...

बड़प्पन उम्र से नहीं अच्छे कर्मों से सिद्ध होता है badappan umra se nahin acche karmon se siddh hota hai

बड़ा तो गधा भी हो जाता है और कुत्ता भी हो जाता है, गुंडा भी हो जाता है और दुर्जन भी हो जाता है, चोर भी हो जाता है और व्यभिचारी भी हो जाता है। मात्र समय व्यतीत होता है और यह सभी बड़े हो जाते हैं। परंतु, यह " बड़प्पन " न तो गौरवप्रद बनता है और न ही किसी के लिए आलंबन रूप बनता है। परंतु…… एक बड़प्पन ऐसा है कि जिसका संबंध समय के साथ नहीं, पर सत्कार्यों के साथ है। उम्र के साथ नहीं, पर विवेक के साथ है। यह बड़प्पन गौरवप्रद भी बनता है और अनेकों के लिए आलंबन रूप भी बनता है। एक सनातन सत्य हमें आंखों के सामने रखना है और वह यह है कि   जिंदगी की लंबाई बढ़ाने के लिए हम कुछ भी नहीं कर सकते लेकिन हमारे हाथ में यह दो चीजें हैं - जिंदगी की चौड़ाई हम बढ़ा सकते हैं, जिंदगी की गहराई हम बढ़ा सकते हैं। जीवन को यदि हम सत्कार्यों से महका रहे हैं तो हमारे जीवन की चौड़ाई बढ़ रही है और उन सत्कार्यों के फल - स्वरुप यदि हमारे मन की प्रसन्नता बनी रहती है तो हमारे जीवन की गहराई बढ़ रही है। पर कैसी दयनीय दशा है हमारी ? जीवन की इस जिस लंबाई को बढ़ाने में स्वयं परमात्मा को भी सफलता नहीं मिली उस लंबाई को बढ़ाने ...