Skip to main content

तनाव का कारण Tanav ka Karan

तनाव का सबसे बड़ा कारण बचाव प्रवृत्ति है। जब मन स्थितियों को स्वीकार करने को तैयार नहीं होता, तो मन में हमेशा असुरक्षा का भय बैठा रहता है। हर स्थिति उसे डरावनी लगती है। मन निरमूल आशंकाओं से घिरा रहता है। इंसान खुद के प्रति अरुचिकर हो जाता है और वह किसी भी स्थिति को तनाव की वजह बना लेता है।

ऐसा नहीं है कि ज्यादा बुरी स्थितियां ही तनाव का कारण बनती है। सामान्य - सी स्थिति भी तनाव का कारण बन सकती है और इंसान बुरी से बुरी स्थिति को भी स्वीकार कर ले, तो तनाव से बच सकता है। जब मन में स्वीकार भाव आता है, तो मन सामना करने के लिए तैयार हो जाता है और तनाव नहीं होता है।

इसलिए इस स्थितियों से जितना भागने की कोशिश करेंगे, उतनी ही वे दिमाग पर ज्यादा हावी होंगी और तनाव बढ़ेगा। स्थितियों का सामना करने की तैयारी रखना ही समझदारी है।

तनाव का सबसे बड़ा कारण भी तनाव ही होता है, जब बार-बार इंसान के मन में यह बिठा दिया जाता है कि तनाव नहीं करना चाहिए। तनाव बुरी चीज है, तो जब थोड़ा सा भी तनाव उसे होता है, तो वह उससे परेशान होने लगता है और जो उसे तनाव हो गया उसी बात को लेकर और अधिक तनाव में आ जाता है।

तनाव को स्वीकार कर लो, तो वह भी बहुत जल्दी चला जाता है। जिंदगी की इस भाग-दौड़ में ऐसी स्थिति तो नहीं ला सकते जहां तनाव बिल्कुल भी ना हो और शायद बिना तनाव लिए इंसान जिंदगी में कुछ कर भी नहीं पाएगा। इसलिए इस स्थिति को भी स्वीकार कर ले, तो ज्यादा बेहतर है।हम इस बात की ज्यादा तैयारी करेंगे कि बिल्कुल तनाव होना ही नहीं चाहिए, तो शायद हमें सफलता कभी मिलेगी ही नहीं, लेकिन यदि हम इस बात को स्वीकार कर लें की तनाव भी अन्य प्रवृत्तियों की तरह ही जीवन का एक हिस्सा है, तो हम अपने तनाव की वजह से और अधिक तनाव में नहीं आएंगे। वह तनाव सहज रूप से दूर हो जाएगा।

कई लोग कहते हैं, हमें नींद नहीं आती है। बहुत प्रयास करने के बाद भी नींद नहीं आती है। नींद के लिए प्रयास करना ही बुनियादी रूप से गलत है। नींद न आने की वजह सिर्फ एक ही होती है कि उसके लिए प्रयास करना। प्रयास ही नींद को गायब कर देता है। प्रयास तो जागने के लिए किया जा सकता है और जितना जागने का प्रयास करेंगे, नींद अपने आप आ जाएगी।

सबसे बड़ा सच तो यह है कि व्यस्तता ही जिंदगी को सुखी रखने की सबसे बेहतरीन दवाई है। जब इंसान खाली होता है, तो उसका मन हर अप्रिय स्थिति को पहाड़ बना लेता है, लेकिन जब वही काम में व्यस्त हो जाता है, तो व्यस्तता के समय उस अप्रिय स्थिति को पूरी तरह भूल ही जाता है। यहां तक कि व्यक्ति अपनी शारीरिक बीमारियों को और किसी के प्रति क्रोध भरा हुआ हो, तो वह भी व्यस्तता के समय भूल जाता है।

इसीलिए अपने आपको व्यस्त रखना मस्त रहने का सबसे बेहतरीन उपाय है। हमारे तनाव में रहने का सबसे बड़ा कारण है काम से बचने की प्रवृत्ति। काम करना हमें बोर लगता है यहां हम अपने आप को काम करने योग्य नहीं समझते तो हमें उसका बड़ा नुकसान भुगतना पड़ता है।

तनाव से बचने के लिए जिंदगी में कर्म करना छोड़ देने से कोई फायदा नहीं होने वाला है। यह सोच ही गलत है कि काम की परेशानियों से तनाव होता है। काम की परेशानियों को मन जब स्वीकार नहीं करता है, तो तनाव की स्थिति बनती है। काम से बचने का प्रयास करेंगे, तो तनाव कम नहीं होगा, बल्कि और बढ़ेगा। काम जीवन का अहम हिस्सा है। उसे आप अपने जीवन से अलग करके कभी सुखी नहीं हो सकते हैं। चीजों से भागो मत बल्कि उनका सामना करो।

जहां तक जीवन में दु:खों का सवाल है, यह भी जीवन की एक सच्चाई है कि दु:ख आए बिना सुखों की अनुभूति भी नहीं हो सकती है। जब तक दु:खमय स्थिति का अनुभव नहीं हो, तब तक यह पता ही नहीं चलेगा कि सुख क्या होता है। इसीलिए दु:खमय स्थिति को असहज रूप से लेने की आवश्यकता नहीं है। इन सब चीजों को हम जीवन से अलग नहीं कर सकते हैं। इनके प्रति सिर्फ हम अपना रवैया बदल सकते हैं।

मनुष्य जीवन की जितनी भी नकारात्मक वृर्तियां है - तनाव, क्रोध, लालच, अहंकार, दु:ख आदि सभी की एक ही बात है कि हम इनके लिए कितना भी निश्चित करें कि मैं अब यह बिल्कुल नहीं करूंगा, फिर भी हम इनसे बच नहीं पाएंगे। हमेशा हम हारते रहेंगे। लेकिन यदि हम इन्हें स्वीकार करें, इन्हें समझें, इनके प्रति अपना रवैया सकारात्मक रखें, तो हमें यह असहज नहीं कर पाएंगी।

जीवन में तनाव आने की सबसे बड़ी वजह है, जीवन का असंतुलित हो जाना, जीवन की कई महत्वपूर्ण बातों को भूल जाना। वास्तव में जीवन कई रसों से बना हुआ है। जब सब रसों का संतुलन जीवन में रहता है, तो जीवन में आनंद रहता है और जब संतुलन बिगड़ जाता है तो आनंद की बजाय दुख या तनाव हासिल होता है।

केवल पैसे से ही जीवन में खुशियां आ जाएंगी, यह बहुत अधूरी बात है। ऐसा होता, तो इस दुनिया में कोई पैसे वाला तनाव में नहीं होता। सच तो यह है कि ज्यादा पैसे वालों को ज्यादा नींद की गोलियां खानी पड़ती है। खुशियां बांटो तो खुशियां लौट कर आएंगी।

जीवन में सबसे ज्यादा एकत्रित करना चाहिए, तो वह है प्रेम। जिसका हर एहसास बड़ी - बड़ी दौलत से ज्यादा सुंदर होता है और प्रेम को जितना ज्यादा लूटाओगे, वह उतना ही ज्यादा आपके पास एकत्रित होता जाएगा।

व्यक्ति जितना पैसे के पीछे भागता है,यदि उतना ही इंसानियत के पीछे भागे, उतना ही लोगों के प्रति प्रेम की भावना रखें, अपने परिवार के प्रति अगाध प्रेम रखे, ईमानदारी का जीवन जीने की सोच रखें, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहे, जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहें, हमेशा दूसरों की खुशियां देने की सोच रखे तो आप पाएंगे कि जीवन फूलों के समान खूबसूरत है।

Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

अनाथ anath

श्रमण अनाथी , नगर के बाहर उपवन में थे युवा अवस्था , भरपूर चैतन्य शक्ति और ऊर्जा का आध्यात्मिक प्रयोग वर्षों की साधना को घंटों में पूर्ण कर रहे थे। एक दिन उपवन में सम्राट श्रेणिक पहुंचे । मुनि के दमकते हुए चेहरे और उभरते हुए यौवन से श्रेणिक विस्मय -विमुग्ध हो उठे। सोचने लगे ,यह सौंदर्य भोग के लिए है या योग के लिए है ? सन्यासी होने का अर्थ यह तो नहीं है कि जीवन के साथ ही अन्याय किया जाए। श्रेणिक मुनि के पास पहुंचे । पूछा ' इस तरह यौवन अवस्था में गृह - त्याग कर सन्यास अपनाने की सार्थकता क्या है ? मुनि ! यह यौवन , भोगों को भोगने के लिए है । तुम उसे क्षीण कर रहे हो । ' मुनि ने कहा , ' नहीं ! मैं ऊर्जा का सदुपयोग कर रहा हूं । वह व्यक्ति भला साधनाओं की पराकाष्ठाओं को कैसे छू पायेगा जो अपना यौवन संसार को सौंपता है और बुढ़ापा परमात्मा को। राजन ! जितनी उर्जा भोग के लिए चाहिए , उससे सौ -गुनी ऊर्जा योग के लिए भी आवश्यक है । ' सम्राट सकपका गया । पूछने लगा ' मुनिवर ! क्या मैं आपका नाम जान सकता हूं । ' मुनि ने कहा , ' अनाथी । ' ' अनाथी ! बड़ा विचित्र नाम है। मु...

लक्ष्मण को दिया था रावण ने अंतिम संदेश Lakshman ko diya tha ravan ne antim Sandesh

रावण जब मृत्यु शैया पर थे तब राम ने लक्ष्मण से कहा कि, "तुम रावण के पास शीघ्र पहुंचों। उसके पास अमूल्य ज्ञान है, उसे अर्जित करो। उससे जगत के लिए अंतिम संदेश ले आओ।" लक्ष्मण दौड़े। उसने रावण से कहा, "राम रो रहे हैं।" रावण के द्वारा वजह पूछने पर लक्ष्मण ने बताया कि "आपके अंतकाल से व्यथित हुए हैं। मुझे आपके पास अंतिम संदेश प्राप्त करने के लिए भेजा है। बड़े भैया ने कहलवाया है कि "आप अनेक गुणों के भंडार हैं। सीता का अपहरण तो आपकी आकस्मिक (कर्मोदय जनित) भूल थी।" आंख में अश्रु सहित रावण ने कहा कि "मेरे जैसे शत्रु का भी राम गुणकथन करते हैं। इसी लिए राम जगत में भगवान के रूप में पूजे जाते हैं।" अब आपको मेरा अंतिम संदेश यह है, कि" आज की बात कल पर छोड़नी नहीं चाहिए। मेरी इच्छा थी कि मैं स्वर्गगमन के लिए धरती पर सीढी रखूं, जिससे सभी जीव स्वर्गारोहण कर सकें, कोई भी नरक की दिशा में गति न करें, पर वह कार्य अधूरा ही रह गया। मैंने इस काम में विलंब किया और मौत वेग से आगे बढ़ गई। अब अफसोस करने में क्या लाभ। Rich Dad Poor Dad - 20th Anniversa...