Skip to main content

हम सुखी जीवन कैसे जिए ham sukhi jivan kaise jiye

धर्म यदि आचरण में होकर नहीं आता तो वह धर्म नहीं है। जीवन के प्रति जो असावधानी बरतता है। वह सुखी नहीं हो सकता। वह केवल मूर्छा या प्रमाद में जीता है। जो बाहर से कुछ प्राप्त करता है वह आज नहीं तो कल समाप्त हो जाता है। प्राप्त व समाप्त से परे जो व्याप्त हो जाता है वही जीता है और सुखी रहता है। उसके महत्त्व की पहचान ही सुखी जीवन की कुंजी है। जीना ही सच्चा आनंद है। जो व्यक्ति स्वार्थी है वह सुखी नहीं हो सकता। सुखी जीवन के लिए कथनी और करनी का अंतर मिटाना चाहिये। जीवन और व्यवहार में समता भाव आना चाहिए।
हम सभी दु:खों से घबराते हैं और चाहते हैं कि हमारा दु:ख दूर हो जावे। लेकिन जब तक दु:खों को दूर करने का मार्ग अवगत ना हो और अवगत करने के पश्चात विधिवत उस पर ना चले तब तक दु:ख दूर कैसे हो सकते हैं। आजकल भौतिक पदार्थों में सुखानुभव करते हैं और उनकी प्राप्ति हेतु अपने को उपयोग में लगाते हैं।
पर पदार्थों में सुख को ढूंढना रेगिस्तान में पानी तलाश करने के समान है। सुख का अनंत भंडार स्व-आत्मा है। आत्म शांति प्राप्त करने के लिए समायिक और णमोकार मंत्र का आत्म - चिंतन आवश्यक है। यदि मनुष्य सोना है तो सामायिक और णमोकार मंत्र उसके लिए पारस का काम करेंगे। और यदि उसमें जंग लगी हुई हो तो उसके लिए शान का काम भी करेगा और उसे चमका देगा। आत्मा को शुद्ध करने के लिए समायिक उत्तम उपाय है।
सामायिक के समय गृहस्थ भी मुनि के समान बन जाता है क्योंकि दोनों ही उस समय आत्म कल्याण में लीन होते हैं। केवल भिन्नता इतनी होती है कि गृहस्त वाह्य में वस्त्र पहने रहता है अतरंग में उनमें कोई भेद नहीं रहता।
अगर हम संसार में रहने की कला सीख ले तो कैसी भी स्थिति में सामायिक सिद्ध करने में बाधा नहीं होगी। भरत जी घर में भी विरक्त थे इसी कारण उत्कृष्ट ध्यान की सिद्धि करके मोक्ष को गए। भगवान महावीर ने कहा है कि - नाव चाहे पानी में रहे पर नाव में पानी न हो। मनुष्य चाहे संसार में रहे लेकिन उसके अन्तस्थ में संसार ना हो। जब तक मन राग द्वेष के वशीभूत हुआ इधर-उधर भटकता है और साम्यभाव की बिना आत्मिक शांति संभव नहीं है। आत्मशांति स्वचिंतन से ही संभव है।

Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

अनाथ anath

श्रमण अनाथी , नगर के बाहर उपवन में थे युवा अवस्था , भरपूर चैतन्य शक्ति और ऊर्जा का आध्यात्मिक प्रयोग वर्षों की साधना को घंटों में पूर्ण कर रहे थे। एक दिन उपवन में सम्राट श्रेणिक पहुंचे । मुनि के दमकते हुए चेहरे और उभरते हुए यौवन से श्रेणिक विस्मय -विमुग्ध हो उठे। सोचने लगे ,यह सौंदर्य भोग के लिए है या योग के लिए है ? सन्यासी होने का अर्थ यह तो नहीं है कि जीवन के साथ ही अन्याय किया जाए। श्रेणिक मुनि के पास पहुंचे । पूछा ' इस तरह यौवन अवस्था में गृह - त्याग कर सन्यास अपनाने की सार्थकता क्या है ? मुनि ! यह यौवन , भोगों को भोगने के लिए है । तुम उसे क्षीण कर रहे हो । ' मुनि ने कहा , ' नहीं ! मैं ऊर्जा का सदुपयोग कर रहा हूं । वह व्यक्ति भला साधनाओं की पराकाष्ठाओं को कैसे छू पायेगा जो अपना यौवन संसार को सौंपता है और बुढ़ापा परमात्मा को। राजन ! जितनी उर्जा भोग के लिए चाहिए , उससे सौ -गुनी ऊर्जा योग के लिए भी आवश्यक है । ' सम्राट सकपका गया । पूछने लगा ' मुनिवर ! क्या मैं आपका नाम जान सकता हूं । ' मुनि ने कहा , ' अनाथी । ' ' अनाथी ! बड़ा विचित्र नाम है। मु...

लक्ष्मण को दिया था रावण ने अंतिम संदेश Lakshman ko diya tha ravan ne antim Sandesh

रावण जब मृत्यु शैया पर थे तब राम ने लक्ष्मण से कहा कि, "तुम रावण के पास शीघ्र पहुंचों। उसके पास अमूल्य ज्ञान है, उसे अर्जित करो। उससे जगत के लिए अंतिम संदेश ले आओ।" लक्ष्मण दौड़े। उसने रावण से कहा, "राम रो रहे हैं।" रावण के द्वारा वजह पूछने पर लक्ष्मण ने बताया कि "आपके अंतकाल से व्यथित हुए हैं। मुझे आपके पास अंतिम संदेश प्राप्त करने के लिए भेजा है। बड़े भैया ने कहलवाया है कि "आप अनेक गुणों के भंडार हैं। सीता का अपहरण तो आपकी आकस्मिक (कर्मोदय जनित) भूल थी।" आंख में अश्रु सहित रावण ने कहा कि "मेरे जैसे शत्रु का भी राम गुणकथन करते हैं। इसी लिए राम जगत में भगवान के रूप में पूजे जाते हैं।" अब आपको मेरा अंतिम संदेश यह है, कि" आज की बात कल पर छोड़नी नहीं चाहिए। मेरी इच्छा थी कि मैं स्वर्गगमन के लिए धरती पर सीढी रखूं, जिससे सभी जीव स्वर्गारोहण कर सकें, कोई भी नरक की दिशा में गति न करें, पर वह कार्य अधूरा ही रह गया। मैंने इस काम में विलंब किया और मौत वेग से आगे बढ़ गई। अब अफसोस करने में क्या लाभ। Rich Dad Poor Dad - 20th Anniversa...