Skip to main content

लोभी की दशा lobhi ki dasha

जब जीवन रूपी सागर का मंथन चिंतन रूपी मथनी से किया जाता है तब अनुभव रूपी अमृत प्राप्त होता है। जब पापवृत्ति पैदा होती है तो वह लोभ को जन्म देती है। लोभ अनेक अनिष्टों को जन्म देता है। भाई - भाई के बीच झगड़े का कारण, स्नेही जनों में क्लेश कराने वाला, देशों देशों में युध्द कराने वाला लोभ ही है। लोभी व्यक्ति संपत्ति का न तो स्वंय उपयोग करता है नहीं किसी को करने देता है।
एक सेठ जी थे। वह जितने धनवान थे, उतने कंजूस भी थे। चमड़ी जाए पर दमड़ी ना जाए । उसके पास एक बहुत बड़ी तिजोरी थी, जिसमें एक मनुष्य सो सके। उस तिजोरी में एक ऑटोमेटिक मशीन थी। जरा सी तिजोरी बंद हुई कि स्वयं भी उसी में बंद हो जाए, फिर चाबी बिना वह खुलती नहीं थी।
एक दिन सेठ जी तिजोरी में बैठकर अपनी संपत्ति, सोना, चांदी आदि लक्ष्मी को गिन रहे थे। नोटों के बंडल के बंडल गिन - गिन कर वह अपने पास रख रहे थे। इतने में दुकान का नौकर आया। कहीं वह देख ना ले इसी शंका से सेठ जी अपनी तिजोरी बंद करने लगे। योगानुयोग वह सारी बंद हो गई। सेठ जी भी अंदर बंद हो गए। नौकर तो कमरे में काम करके चला गया था। सेठ ने बहुत जोर लगाकर तिजोरी खोलने की कोशिश की परंतु बिना चाबी के वह नहीं खुली। बिना हवा के सेठ जी के उसी तिजोरी में प्राण पखेरू उड़ गये।
घर में सभी सेठ जी की प्रतीक्षा कर रहे थे, परंतु सेठ जी घर नहीं पहुंचे। पूरे शहर में, गली बाजारों में, मित्रों के घरों में, स्नेह संबंधियों के घरों में खोज करने पर भी सेठ जी का पता ना चला। तब नौकर ने डरते - डरते कहा कि मैंने एक बार सेठ जी को तिजोरी में रुपए गिनते देखा था।
परिवार वालों ने सोचा कि कहीं तिजोरी में बंद ना हो गए हो। जाकर देखा तो अंदर से दुर्गंध आ रही थी। लुहार को बुलाकर ताला तुड़वाया। देखा कि सेठ जी के हाथों में रुपए के बंडल थे। सोने चांदी का ढेर पास पड़ा था। सभी को समझते देर नहीं लगी।
बच्चों ने सेठ जी को निकाला दाह संस्कार किया। सेठ जी की हालत को देखकर सभी को शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए कि सेठजी दुनिया से चले गए पर कुछ भी साथ नहीं ले कर गए। सब कुछ धरती पर पड़ा रह गया।
इसीलिए ज्ञानी कहते हैं कि संपत्ति का सदुपयोग अपने हाथों से कर लीजिए। यह लोभ आत्मा का सबसे अधिक अहित करने वाला शत्रु है। लोभ को पाप का बाप कहा जाता है। अतः लोभ से सदा बचके रहना चाहिए। और संतोष वृत्ति को जीवन का अंग बनाना चाहिए जिससे इस लोक में भी सुख शांति की प्राप्ति होती है और परभव में भी सद्गति की प्राप्ति होती है।

Comments

Popular posts from this blog

जिनके साथ हम रहेंगे वैसे ही बन जाएंगे। Jinke sath ham rahenge vaise hi ban jaenge

प्राय: स्कूल या कॉलेज से मित्रता की शुरुआत होती है। हम जिन लोगों के बीच रहते हैं, अपना अधिकांश समय व्यतीत करते हैं, उनसे हमारा परिचय होता है, संबंध प्रगाढ़ होते हैं, मित्रता बढ़ती है और हमको लगता है कि यह सब हमारे मित्र हैं, क्या वे वाकई हमारे मित्र हैं, हम अपना विवेक जगाएं और देखें कि क्या वाकई वे सभी हमारी मित्रता के लायक हैं ? अगर किसी में कोई कुटेव है तो आप तुरंत स्वयं को अलग कर लें, नहीं तो वे आदतें आपको भी लग जाएंगीं। अगर आपको सिगरेट पीने की आदत पड़ चुकी है तो झांकें अपने अतीत में। आपको दिखाई देगा कि आप विद्यालय या महाविद्यालय में पढ़ते थे, चार मित्र मिलकर एक सिगरेट लाते थे और किसी पेड़ की ओट में आकर सिगरेट जलाते और एक ही सिगरेट को बारी-बारी से चारों पीते थे। पहले छुप-छुपकर, फिर फिल्म हॉल में गए तब, फिर इधर-उधर हुए तब, फिर बाथरूम में पीने लगे और धीरे-धीरे सब के सामने पीने लगे। इस तरह पड़ी जीवन में एक बुरी आदत और आपने उन्हीं लोगों को अपना मित्र मान लिया, जिन लोगों ने आपके जीवन में बुरी आदत लगाई। अगर आप गुटखा खाते हैं तो सोचे कि इसकी शुरुआत कहां से हुई। जरूर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति ...

बड़प्पन उम्र से नहीं अच्छे कर्मों से सिद्ध होता है badappan umra se nahin acche karmon se siddh hota hai

बड़ा तो गधा भी हो जाता है और कुत्ता भी हो जाता है, गुंडा भी हो जाता है और दुर्जन भी हो जाता है, चोर भी हो जाता है और व्यभिचारी भी हो जाता है। मात्र समय व्यतीत होता है और यह सभी बड़े हो जाते हैं। परंतु, यह " बड़प्पन " न तो गौरवप्रद बनता है और न ही किसी के लिए आलंबन रूप बनता है। परंतु…… एक बड़प्पन ऐसा है कि जिसका संबंध समय के साथ नहीं, पर सत्कार्यों के साथ है। उम्र के साथ नहीं, पर विवेक के साथ है। यह बड़प्पन गौरवप्रद भी बनता है और अनेकों के लिए आलंबन रूप भी बनता है। एक सनातन सत्य हमें आंखों के सामने रखना है और वह यह है कि   जिंदगी की लंबाई बढ़ाने के लिए हम कुछ भी नहीं कर सकते लेकिन हमारे हाथ में यह दो चीजें हैं - जिंदगी की चौड़ाई हम बढ़ा सकते हैं, जिंदगी की गहराई हम बढ़ा सकते हैं। जीवन को यदि हम सत्कार्यों से महका रहे हैं तो हमारे जीवन की चौड़ाई बढ़ रही है और उन सत्कार्यों के फल - स्वरुप यदि हमारे मन की प्रसन्नता बनी रहती है तो हमारे जीवन की गहराई बढ़ रही है। पर कैसी दयनीय दशा है हमारी ? जीवन की इस जिस लंबाई को बढ़ाने में स्वयं परमात्मा को भी सफलता नहीं मिली उस लंबाई को बढ़ाने ...

कल की चिंता में वर्तमान समय को व्यर्थ ना गवाएं cal ki chinta mein vartman samay ko vyarth Na gavan

" रात गई बात गई " जो इस भाव में जीता है उसके पास भला तनाव कहां से आएगा ? रात की बात को सुबह लाना और सुबह की बात को रात तक खींच कर ले जाना ही तो चिंता का बसेरा बसाना है । अगर आप जी सकें तो वर्तमान में जीने की कोशिश कीजिए। जो जैसा मिला है उसे जिया जाए‌। जैसे आप अपने घर में खूंटियों पर कपड़े लटकाते हैं वैसे ही उन खूंटियों पर अतीत की यादें लटका दें, भविष्य की कल्पनाओं को लटका दें और आप वर्तमान में जिएं। जो वर्तमान में जीता है जैसी व्यवस्था मिलती है उसे स्वीकार कर लेता है, वह चिंतामुक्त है। कोठरी का भी स्वागत करो और कोठी का भी स्वागत करो। वर्तमान में जीते हुए प्रकृति के सानिध्य में रहने की कोशिश करें। प्रकृति जो कर देती है वही ठीक है। चिंता करने से जीवन के संयोग नहीं बदलते। चिंताओं से समस्या का समाधान भी नहीं निकला करता। अच्छा होगा चिंता करने के बजाय चिंतन करें, निर्णय लें तदनुसार कार्य करें, परिणाम जो आए उसका स्वागत करें। एक अन्य काम और करें कि जीवन में घटी दुर्घटनाओं को अधिक तवज्जो ना दें। उठा-पटक हर किसी की जिंदगी में होती है तभी तो आदमी को "समझ" आती है। लेकिन जो ब...