Skip to main content

श्रद्धा हो तो ऐसी। Shraddha ho to aisi.

किसी भी विषय को पढ़ लेना एक अलग चीज है, और पढ़ने के उपरांत उसका मनन करना दूसरी चीज है। अधिक या कम कितना भी पढ़ा जाए, किंतु उसके मनन द्वारा उसको उतारा जाए तब ही जीवन सफल होता है।
एक हंस अपने विवेक से दूध और पानी अलग कर लेता है, यही मनन है।
इस मन को अपने में चाहे आत्म दर्शन कह लीजिए चाहे - सम्यक्तव निश्चित: सब एक ही है। व्यवहार अनेक, साध्य एक ही है। उपादान एक हैं निमित्त अनेक।
ग्रहण करने वाला उस तत्व को एक ही बार में ग्रहण कर लेता है। और न ग्रहण करने वाला चाहे एकांत में, जंगल में कितनी साधना करें ग्रहण नहीं कर सकता पोथिया पढ़ने वाला तथा धोटकर पीने वाला पंडित जी उसे ग्रहण न कर सके और एक निरा मूर्ख भी कहो तो दृढ़ श्रद्धा से उसको प्राप्त कर लेता है। यही सम्यक्तव है।
एक त्रिपुंडधारी पंडित जी थे। उनकी वाणी में अद्भुत जादू था। उनकी वाणी के प्रभाव से सिनेमा व्यसनी सिनेमा देखना भूल जाते थे। वे तत्व की बात कहते थे। परंतु क्या स्वयं वे उस तत्व को समझते, या उसके रहस्य तक पहुंच पाते।
मगर वे ऐसी जादू की लकड़ी फेरते थे जिससे सभी मोहित थे। प्रवचन कि बीच-बीच में कहते थे कि राम को भजे सो भव पार हो जावे। प्रवचन नित्य संध्या को होता। श्रोता भी अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी आत्मा पिपासा को शांत करती।
एक कृषक की पत्नी पतिव्रता थी। अपने पति को भोजन देने उसी मार्ग से गुजर ना उसका नित्यकर्म था। परंतु समय नहीं था कि वह प्रवचन सुने उसे तो अपने काम से फुर्सत नहीं थी। परंतु संयोग की बात देखिए जब वह रास्ते जा रही थी तो पंडित के प्रवचन कान में पहुंच गये कि "राम को भजे सो भवसागर पार होवे।" ये शब्द महिला के कान में पढ़े ही नहीं बल्कि रास्ते में वह गुनगुनाती गई। उन शब्दों से पंडित जी के ऊपर उसे अगाध श्रद्धा हो गई। ना जाने क्या विचार आया जो रास्ते जा रही थी वापस लौटकर पंडित जी के पास आकर कान में बोली आपकी ब्यालु नदी पार अमुक मकान पर होगी। अपना पूरा पता बता कर चली गई।
लेकिन वासा नदी में एकाएक बाढ़ आ गई। कृषक की पत्नी तो श्रद्धा के द्वारा निशचल सम्यक्तव थी ही। आव देखा ना ताव, नदी में गिरी और नदी पार हो गई। और घर जाने पर सभी प्रकार के पकवान बनाए।
काफी समय हो गया मगर पंडित जी उसके घर नहीं पहुंच सके। वह घंटों बाट देखती रही। देखते-देखते शाम हो गई। इतने में पंडित जी आ गए। बोली कब से आपकी बाट देख रही हूं भोजन ठंडा हो चुका है। तो पंडित जी बोले कि कैसे आता नदी में बाढ़ आई हुई थी। बाढ़ का पानी उतरता और नाव मिलती तभी तो आता।
उसने कहा "महाराज मैं तो उसी समय आ गई। आप ही ने तो कहा था कि जो राम को भजे सो भवसागर से पार हो जाए, तो बेचारी छोटी सी नदी की क्या बिसात।
श्रद्धा के साक्षात दर्शन कर पंडित जी की आंखें खुल गई और उन्हें ज्ञात हो गया की -
पोथी पढ़ पढ़ जग हुआ,
पंडित हुआ न कोय,
एक ही अक्षर तत्व का,
पढ़े सो पंडित होय।

Comments

Popular posts from this blog

जिनके साथ हम रहेंगे वैसे ही बन जाएंगे। Jinke sath ham rahenge vaise hi ban jaenge

प्राय: स्कूल या कॉलेज से मित्रता की शुरुआत होती है। हम जिन लोगों के बीच रहते हैं, अपना अधिकांश समय व्यतीत करते हैं, उनसे हमारा परिचय होता है, संबंध प्रगाढ़ होते हैं, मित्रता बढ़ती है और हमको लगता है कि यह सब हमारे मित्र हैं, क्या वे वाकई हमारे मित्र हैं, हम अपना विवेक जगाएं और देखें कि क्या वाकई वे सभी हमारी मित्रता के लायक हैं ? अगर किसी में कोई कुटेव है तो आप तुरंत स्वयं को अलग कर लें, नहीं तो वे आदतें आपको भी लग जाएंगीं। अगर आपको सिगरेट पीने की आदत पड़ चुकी है तो झांकें अपने अतीत में। आपको दिखाई देगा कि आप विद्यालय या महाविद्यालय में पढ़ते थे, चार मित्र मिलकर एक सिगरेट लाते थे और किसी पेड़ की ओट में आकर सिगरेट जलाते और एक ही सिगरेट को बारी-बारी से चारों पीते थे। पहले छुप-छुपकर, फिर फिल्म हॉल में गए तब, फिर इधर-उधर हुए तब, फिर बाथरूम में पीने लगे और धीरे-धीरे सब के सामने पीने लगे। इस तरह पड़ी जीवन में एक बुरी आदत और आपने उन्हीं लोगों को अपना मित्र मान लिया, जिन लोगों ने आपके जीवन में बुरी आदत लगाई। अगर आप गुटखा खाते हैं तो सोचे कि इसकी शुरुआत कहां से हुई। जरूर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति ...

बड़प्पन उम्र से नहीं अच्छे कर्मों से सिद्ध होता है badappan umra se nahin acche karmon se siddh hota hai

बड़ा तो गधा भी हो जाता है और कुत्ता भी हो जाता है, गुंडा भी हो जाता है और दुर्जन भी हो जाता है, चोर भी हो जाता है और व्यभिचारी भी हो जाता है। मात्र समय व्यतीत होता है और यह सभी बड़े हो जाते हैं। परंतु, यह " बड़प्पन " न तो गौरवप्रद बनता है और न ही किसी के लिए आलंबन रूप बनता है। परंतु…… एक बड़प्पन ऐसा है कि जिसका संबंध समय के साथ नहीं, पर सत्कार्यों के साथ है। उम्र के साथ नहीं, पर विवेक के साथ है। यह बड़प्पन गौरवप्रद भी बनता है और अनेकों के लिए आलंबन रूप भी बनता है। एक सनातन सत्य हमें आंखों के सामने रखना है और वह यह है कि   जिंदगी की लंबाई बढ़ाने के लिए हम कुछ भी नहीं कर सकते लेकिन हमारे हाथ में यह दो चीजें हैं - जिंदगी की चौड़ाई हम बढ़ा सकते हैं, जिंदगी की गहराई हम बढ़ा सकते हैं। जीवन को यदि हम सत्कार्यों से महका रहे हैं तो हमारे जीवन की चौड़ाई बढ़ रही है और उन सत्कार्यों के फल - स्वरुप यदि हमारे मन की प्रसन्नता बनी रहती है तो हमारे जीवन की गहराई बढ़ रही है। पर कैसी दयनीय दशा है हमारी ? जीवन की इस जिस लंबाई को बढ़ाने में स्वयं परमात्मा को भी सफलता नहीं मिली उस लंबाई को बढ़ाने ...

कल की चिंता में वर्तमान समय को व्यर्थ ना गवाएं cal ki chinta mein vartman samay ko vyarth Na gavan

" रात गई बात गई " जो इस भाव में जीता है उसके पास भला तनाव कहां से आएगा ? रात की बात को सुबह लाना और सुबह की बात को रात तक खींच कर ले जाना ही तो चिंता का बसेरा बसाना है । अगर आप जी सकें तो वर्तमान में जीने की कोशिश कीजिए। जो जैसा मिला है उसे जिया जाए‌। जैसे आप अपने घर में खूंटियों पर कपड़े लटकाते हैं वैसे ही उन खूंटियों पर अतीत की यादें लटका दें, भविष्य की कल्पनाओं को लटका दें और आप वर्तमान में जिएं। जो वर्तमान में जीता है जैसी व्यवस्था मिलती है उसे स्वीकार कर लेता है, वह चिंतामुक्त है। कोठरी का भी स्वागत करो और कोठी का भी स्वागत करो। वर्तमान में जीते हुए प्रकृति के सानिध्य में रहने की कोशिश करें। प्रकृति जो कर देती है वही ठीक है। चिंता करने से जीवन के संयोग नहीं बदलते। चिंताओं से समस्या का समाधान भी नहीं निकला करता। अच्छा होगा चिंता करने के बजाय चिंतन करें, निर्णय लें तदनुसार कार्य करें, परिणाम जो आए उसका स्वागत करें। एक अन्य काम और करें कि जीवन में घटी दुर्घटनाओं को अधिक तवज्जो ना दें। उठा-पटक हर किसी की जिंदगी में होती है तभी तो आदमी को "समझ" आती है। लेकिन जो ब...