Skip to main content

आपके जीवन की दिशा में परिवर्तन जरूरी है या नहीं ? Aapke jivan ki disha mein parivartan jaruri hai ya nahin ?

अन्य समयों की अपेक्षा आज के समय में आत्म निरीक्षण की सबसे अधिक आवश्यकता है। अन्य को देखने वाले या पराये दोषों को शतमुख से उधाड़ने वाले सैकड़ों - हजारों पंचायती करने वाले मिल जाएंगे परंतु दूसरों को छोड़कर स्वयं को देखने वाले आत्मनिरीक्षण करने वाले हजारों में कोई दो - चार विरले ही मिलेंगे। पर की पंचायत करने की बीमारी जिस समाज में या कुटुंब में व्यापक रूप पकड़ लेती है। वह समाज या कुटुंब अन्ततः सर्वनाश के कगार पर जाकर खड़ा हो जाता है।
'हम कैसे लगते हैं ?' इसकी अपेक्षा 'हमें कैसा होना चाहिए' यही हमारा मुद्रा लेख होना चाहिए। दूसरे की योग्यता - अयोग्यता का विचार करने की अपेक्षा 'हम स्वयं योग्य है या नहीं,' यह माप - तोल उसी कांटे पर करना चाहिए जिस पर हम दूसरों को तोलने के लिए चले हैं।
आप अपनी अपेक्षा दूसरों को मूर्ख समझने की मूर्खता कभी ना करें। अपनी अज्ञानता को खोजो। और योग्य व्यक्ति के सामने उसे प्रकट करने में शर्म ना खाओ! इसमें आपका गौरव है, यह कभी ना भूले।
अपने आपको आगे लाने की तथा अपना ही स्वार्थ साधने की क्षुद्र प्रवृत्ति का त्याग करना ही होगा। अपने स्वार्थ को गौण करके मज्मत्व को त्यागने की उदारता अपनी ही होगी। इसके बिना आज समाज में और सरकार में भड़क रही अशांति शांत नहीं हो सकती ।
अपनी आवश्यकताएं या अपनी दु:ख - दर्द हर किसी के सामने कभी मत कहो। परंतु दूसरों के दु:ख - दर्द और उनकी शिकायतें सुनने - समझने के लिए सदा तत्पर रहो। 'हम जो करते हैं वही सत्य है, या हम जो मानते हैं वही सही है', यह घमंड जल्दी से जल्दी छोड़ देना चाहिए। परंतु दूसरों के विचारों को सुनो - समझो और उनमें रहे हुए सत्यांश को स्वीकार करो।
जब तुमसे कोई भूल हो जाए, या कोई प्रामाणिकता के साथ तुम्हारी भूल बतावे तो वंट न छोड़ने वाली रस्सी की तरह अक्कड़ मत बनो परंतु सरल बनो। असत्य - मार्ग छोड़कर सत्य की राह पर चलने का दृढ़ मनोबल अपनाओ।
तुम जो क्रियाएं, अनुष्ठान या धार्मिक आचारों का पालन करते हो, उससे स्वयं को धर्मात्मा कहलवाने की लालसा मत रखो। परंतु वे आचार तुम्हारे जीवन में एकरस बने हैं या नहीं ? उन अनुष्ठानों की योग्यता तुमने प्राप्त की है या नहीं ? यह सब तुम्हारे चिंतन का विषय होना चाहिए।
आज जिस गुण की तात्कालिक आवश्यकता है, वह है - आत्म निरीक्षण । आप एकांत में अपनी आत्मा से पूछ लें कि 'आपके जीवन की दिशा में परिवर्तन जरूरी है या नहीं ?'
उत्तर में यदि "हां" आवे तो उसके लिए सदा जागते रहो।

Comments

Popular posts from this blog

जिनके साथ हम रहेंगे वैसे ही बन जाएंगे। Jinke sath ham rahenge vaise hi ban jaenge

प्राय: स्कूल या कॉलेज से मित्रता की शुरुआत होती है। हम जिन लोगों के बीच रहते हैं, अपना अधिकांश समय व्यतीत करते हैं, उनसे हमारा परिचय होता है, संबंध प्रगाढ़ होते हैं, मित्रता बढ़ती है और हमको लगता है कि यह सब हमारे मित्र हैं, क्या वे वाकई हमारे मित्र हैं, हम अपना विवेक जगाएं और देखें कि क्या वाकई वे सभी हमारी मित्रता के लायक हैं ? अगर किसी में कोई कुटेव है तो आप तुरंत स्वयं को अलग कर लें, नहीं तो वे आदतें आपको भी लग जाएंगीं। अगर आपको सिगरेट पीने की आदत पड़ चुकी है तो झांकें अपने अतीत में। आपको दिखाई देगा कि आप विद्यालय या महाविद्यालय में पढ़ते थे, चार मित्र मिलकर एक सिगरेट लाते थे और किसी पेड़ की ओट में आकर सिगरेट जलाते और एक ही सिगरेट को बारी-बारी से चारों पीते थे। पहले छुप-छुपकर, फिर फिल्म हॉल में गए तब, फिर इधर-उधर हुए तब, फिर बाथरूम में पीने लगे और धीरे-धीरे सब के सामने पीने लगे। इस तरह पड़ी जीवन में एक बुरी आदत और आपने उन्हीं लोगों को अपना मित्र मान लिया, जिन लोगों ने आपके जीवन में बुरी आदत लगाई। अगर आप गुटखा खाते हैं तो सोचे कि इसकी शुरुआत कहां से हुई। जरूर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति ...

बड़प्पन उम्र से नहीं अच्छे कर्मों से सिद्ध होता है badappan umra se nahin acche karmon se siddh hota hai

बड़ा तो गधा भी हो जाता है और कुत्ता भी हो जाता है, गुंडा भी हो जाता है और दुर्जन भी हो जाता है, चोर भी हो जाता है और व्यभिचारी भी हो जाता है। मात्र समय व्यतीत होता है और यह सभी बड़े हो जाते हैं। परंतु, यह " बड़प्पन " न तो गौरवप्रद बनता है और न ही किसी के लिए आलंबन रूप बनता है। परंतु…… एक बड़प्पन ऐसा है कि जिसका संबंध समय के साथ नहीं, पर सत्कार्यों के साथ है। उम्र के साथ नहीं, पर विवेक के साथ है। यह बड़प्पन गौरवप्रद भी बनता है और अनेकों के लिए आलंबन रूप भी बनता है। एक सनातन सत्य हमें आंखों के सामने रखना है और वह यह है कि   जिंदगी की लंबाई बढ़ाने के लिए हम कुछ भी नहीं कर सकते लेकिन हमारे हाथ में यह दो चीजें हैं - जिंदगी की चौड़ाई हम बढ़ा सकते हैं, जिंदगी की गहराई हम बढ़ा सकते हैं। जीवन को यदि हम सत्कार्यों से महका रहे हैं तो हमारे जीवन की चौड़ाई बढ़ रही है और उन सत्कार्यों के फल - स्वरुप यदि हमारे मन की प्रसन्नता बनी रहती है तो हमारे जीवन की गहराई बढ़ रही है। पर कैसी दयनीय दशा है हमारी ? जीवन की इस जिस लंबाई को बढ़ाने में स्वयं परमात्मा को भी सफलता नहीं मिली उस लंबाई को बढ़ाने ...

कल की चिंता में वर्तमान समय को व्यर्थ ना गवाएं cal ki chinta mein vartman samay ko vyarth Na gavan

" रात गई बात गई " जो इस भाव में जीता है उसके पास भला तनाव कहां से आएगा ? रात की बात को सुबह लाना और सुबह की बात को रात तक खींच कर ले जाना ही तो चिंता का बसेरा बसाना है । अगर आप जी सकें तो वर्तमान में जीने की कोशिश कीजिए। जो जैसा मिला है उसे जिया जाए‌। जैसे आप अपने घर में खूंटियों पर कपड़े लटकाते हैं वैसे ही उन खूंटियों पर अतीत की यादें लटका दें, भविष्य की कल्पनाओं को लटका दें और आप वर्तमान में जिएं। जो वर्तमान में जीता है जैसी व्यवस्था मिलती है उसे स्वीकार कर लेता है, वह चिंतामुक्त है। कोठरी का भी स्वागत करो और कोठी का भी स्वागत करो। वर्तमान में जीते हुए प्रकृति के सानिध्य में रहने की कोशिश करें। प्रकृति जो कर देती है वही ठीक है। चिंता करने से जीवन के संयोग नहीं बदलते। चिंताओं से समस्या का समाधान भी नहीं निकला करता। अच्छा होगा चिंता करने के बजाय चिंतन करें, निर्णय लें तदनुसार कार्य करें, परिणाम जो आए उसका स्वागत करें। एक अन्य काम और करें कि जीवन में घटी दुर्घटनाओं को अधिक तवज्जो ना दें। उठा-पटक हर किसी की जिंदगी में होती है तभी तो आदमी को "समझ" आती है। लेकिन जो ब...