Skip to main content

गणेश स्तुति द्वारा कार्य - सिद्धि के अचूक मंत्र, यंत्र और तंत्र Ganesh stuti dwara karya siddhi ke achuk mantra, yantra aur tantra

भारतीय संस्कृति में गणेश जी की उपासना प्राचीन काल से ही होती आ रही है। किसी भी कार्य के प्रारंभ में सर्वप्रथम गणेश जी की पूजा की जाती है। उन्हें गणपति गणनायक की पदवी प्राप्त है।
अध्यात्म के विभिन्न क्षेत्रों में हिंदू धर्म की अनेक शाखाओं में गणेशजी पूज्य और अतिशय प्रभाव संपन्न देवता स्वीकृत है। उन्हें विद्या, बुद्धि का प्रदाता, विघ्नविनाशक, मंगलकारी, रक्षाकारक और सिद्धिदायक माना जाता है। जो मनुष्य विद्यारंभ, विवाह, ग्रहप्रवेश, यात्रा, संग्राम तथा संकट के अवसर पर श्री गणेश जी की महामंत्र एवं बारह नामों का नित्य जाप करता है उसके कार्यों में कभी विध्न नहीं पड़ता हैं।
जो व्यक्ति "ॐ गं गणपतये नमः" महा मंत्र का प्रतिदिन प्रात: काल उठने के साथ ही मौनव्रत धारण कर सर्वप्रथम ३१ बार जाप करता है, उसका हर दिन उत्तम एवं उल्लास से भरा होता है व आने वाले विध्न स्वत: ही नष्ट हो जाते हैं, इसी प्रकार "श्री हरिद्रागणेश यंत्र" ( ताम्रपत्र पर अंकित ) का भी विशेष महत्व है। इसे पूजा के स्थान पर रखकर प्रतिदिन धूप दीप के साथ पूजा एवं दर्शन से मनुष्य की मनोकामनाएं पूर्ण होती है। साथ ही यह यंत्र पूर्व - पश्चिम, उत्तर - दक्षिण एवं अन्य दिशाओं में विद्यमान देवी देवताओं के स्थान को भी इंगित करता है जिसके माध्यम से हम अपने इष्टदेव की आराधना सही दिशा में खड़े होकर कर सकते हैं।
विघ्न विनाशक, संकट मोचन, बुद्धि विधाता श्री गणेश जी के बारह नामों वक्रतुंड ( टेढे मुख वाले ), एकदंत ( एक दांत वाले ), कृष्ण पिंगाक्ष ( काली एवं भूरी आंख वाले ), गजवकृ ( हाथी के मुख वाले ), लंबोदर ( बड़े पेट वाले ), विकटनांव ( विकराल ), विघ्न राजेंद्र ( विध्नों पर शासन करने वाले राजाधिराज ), धूम्रवर्ण ( धूसर वर्ण वाले ), भालचंद्र ( जिनके ललाट पर चंद्रमा सुशोभित है ), विनायक, गणपति और गजानन का तीनों संध्याओं प्रात: मध्यान्ह एंव सायं में प्रतिदिन स्मरण या श्रवण करता है, उसे इसी प्रकार के विघ्न का भय नहीं रहता एवं उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
राजा नल एवं दमयंती के पुन: मिलन में भी गणेश जी की स्तुति का विशेष महत्व रहा है। ऐसा कहा जाता है कि पूर्व काल में राजा नल अपनी प्रतिकूल दशाओं के कारण अपने राज - पाट एवं रानी दमयंती से विमुख हो गए थे। उस समय रानी दमयंती ने श्री गणेश जी की स्तुति पूरी श्रद्धा एवं भक्ति के साथ की जिसके प्रभाव से राजा नल एवं दमयंती का पुनर्मिलन हुआ। एवं सारा राज - पाट उन्हें प्राप्त हो गया।
गणेश स्तुति द्वारा कार्य - सिद्धि के अचूक तं
पुष्प तंत्र : श्वेत आक का पुष्प भगवान गणेश्वर को अति प्रिय है जो कि सर्वविदित है। किसी भी बुधवार को प्रातः स्नानादि से निवृत्त होकर श्वेत आक का पुष्प पूर्ण श्रद्धा के साथ श्री गणेश जी को अर्पण करें तथा किसी भी विशेष कार्य को करने से पूर्व कार्य का विवरण श्री गणेश जी से कहते हुए पुष्प स्वच्छ लाल कपड़े में रखकर अपने साथ अमुक कार्य को करते समय रखें। निश्चित ही सफलता प्राप्त होगी।
सूत यंत्र : इस प्रयोग मैं मौन व्रत धारण का अधिक महत्व है। किसी भी बुधवार के दिन सूर्योदय से पूर्व स्नानादि से निवृत्त होकर अपने मकान की छत पर या अन्य किसी स्वच्छ एवं खुले स्थान में कच्चा सूत ( एक दो हाथ ) लेकर जाएं एवं पूर्व दिशा की ओर अपना मुख रखकर मन ही मन श्री गणेश जी का ध्यान कर अपने कार्य को उनसे कहें कि मेरा अमुक कार्य है आप उसे संभाले और शुद्ध मन से सूत पर एक गठान "ॐ गं गणपतये नमः" मंत्र में कुल सात बार गठान लगाकर सूत का पांच बार उच्चारण करके लगाएं। इसी प्रकार सूत को नमस्कार कर के अपने साथ रख कर अमुक कार्य के लिए प्रस्थान करें, निश्चित ही आपको कार्य में सफलता मिलेगी।

Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

अनाथ anath

श्रमण अनाथी , नगर के बाहर उपवन में थे युवा अवस्था , भरपूर चैतन्य शक्ति और ऊर्जा का आध्यात्मिक प्रयोग वर्षों की साधना को घंटों में पूर्ण कर रहे थे। एक दिन उपवन में सम्राट श्रेणिक पहुंचे । मुनि के दमकते हुए चेहरे और उभरते हुए यौवन से श्रेणिक विस्मय -विमुग्ध हो उठे। सोचने लगे ,यह सौंदर्य भोग के लिए है या योग के लिए है ? सन्यासी होने का अर्थ यह तो नहीं है कि जीवन के साथ ही अन्याय किया जाए। श्रेणिक मुनि के पास पहुंचे । पूछा ' इस तरह यौवन अवस्था में गृह - त्याग कर सन्यास अपनाने की सार्थकता क्या है ? मुनि ! यह यौवन , भोगों को भोगने के लिए है । तुम उसे क्षीण कर रहे हो । ' मुनि ने कहा , ' नहीं ! मैं ऊर्जा का सदुपयोग कर रहा हूं । वह व्यक्ति भला साधनाओं की पराकाष्ठाओं को कैसे छू पायेगा जो अपना यौवन संसार को सौंपता है और बुढ़ापा परमात्मा को। राजन ! जितनी उर्जा भोग के लिए चाहिए , उससे सौ -गुनी ऊर्जा योग के लिए भी आवश्यक है । ' सम्राट सकपका गया । पूछने लगा ' मुनिवर ! क्या मैं आपका नाम जान सकता हूं । ' मुनि ने कहा , ' अनाथी । ' ' अनाथी ! बड़ा विचित्र नाम है। मु...

लक्ष्मण को दिया था रावण ने अंतिम संदेश Lakshman ko diya tha ravan ne antim Sandesh

रावण जब मृत्यु शैया पर थे तब राम ने लक्ष्मण से कहा कि, "तुम रावण के पास शीघ्र पहुंचों। उसके पास अमूल्य ज्ञान है, उसे अर्जित करो। उससे जगत के लिए अंतिम संदेश ले आओ।" लक्ष्मण दौड़े। उसने रावण से कहा, "राम रो रहे हैं।" रावण के द्वारा वजह पूछने पर लक्ष्मण ने बताया कि "आपके अंतकाल से व्यथित हुए हैं। मुझे आपके पास अंतिम संदेश प्राप्त करने के लिए भेजा है। बड़े भैया ने कहलवाया है कि "आप अनेक गुणों के भंडार हैं। सीता का अपहरण तो आपकी आकस्मिक (कर्मोदय जनित) भूल थी।" आंख में अश्रु सहित रावण ने कहा कि "मेरे जैसे शत्रु का भी राम गुणकथन करते हैं। इसी लिए राम जगत में भगवान के रूप में पूजे जाते हैं।" अब आपको मेरा अंतिम संदेश यह है, कि" आज की बात कल पर छोड़नी नहीं चाहिए। मेरी इच्छा थी कि मैं स्वर्गगमन के लिए धरती पर सीढी रखूं, जिससे सभी जीव स्वर्गारोहण कर सकें, कोई भी नरक की दिशा में गति न करें, पर वह कार्य अधूरा ही रह गया। मैंने इस काम में विलंब किया और मौत वेग से आगे बढ़ गई। अब अफसोस करने में क्या लाभ। Rich Dad Poor Dad - 20th Anniversa...