Skip to main content

हम जीवन भर सिर्फ शरीर सुख पाने के लिए कर्म करते हैं ham jivan Bhar sirf sharir sukh pane ke liye karam karte Hain

देह के रागी तथा घुमने के शौकीन गर्मियों में माउंट आबू नैनीताल शिमला आदि स्थानों पर जाकर महीना भी लगा आए तो भी कम लगता है। परंतु भगवान की प्रतिष्ठा, अठाई महोत्सव जैसे धार्मिक प्रसंगों में और आठ दिनों के लिए भी जाना हो तो सोचना पड़ता है। शरीर को मजबूत बनाने के लिए सर्दियों की कड़कड़ाती ठंड में भी प्रातः काल खुले शरीर से व्यायाम कसरत करने के लिए तैयार हो जाते हैं। परंतु प्रात:काल मंदिर में जाकर प्रभु की प्रक्षाल कराने पूजा करने में बहुत ठंड लगती है। अतः सर्दियों में पूजा भी छोड़ देते हैं। मित्रों से बातचीत करने के लिए घंटों खड़े रहेंगे, टिकिट न मिले तो घंटों खड़े रहेंगे तो पैर कमर कुछ नहीं दिखेगा परंतु प्रतिक्रमण करने के लिए उठ - बैठ करनी पड़े तो खड़े-खड़े का काउसग्ग करना पड़े तो कमर पैर धुटने सब दुखने लग जाते हैं।
स्नान करने के लिए बाथरूम में जाएं तो आधा घंटा तक बाहर नहीं निकलते परंतु पूजा करने के लिए परमात्मा के मंदिर में जाएं तो दस मिनट से ज्यादा नहीं लगाते। पेट भरने के लिए थाली के पास बैठते हैं तो दस आइटम होने पर भी यदि एकाध चटनी जैसी आइटम रह जाए तो खाने का स्वाद उड़ जाता है।
शास्त्रों में कहा है कि भगवान की पूजा अष्ट प्रकारी करनी चाहिए परंतु उसके बदले यदि अंगूठे पर ही तिलक करके आ जाएं तो मन में संतोष हो जाता है कि मैंने पूजा कर ली। प्रवचन सुनने जाएं तो पांच मिनट प्रवचन लंबा हो जाए तो घड़ी देखते रहते हैं। यह सभी देहलक्ष्मी के वास्तविक चित्र है। शास्त्रों में कहा है कि, "देह दुक्ख महाफलम है" परंतु हम तो देह को सुखी बना आत्मा को चौरासी के चक्कर में डाल देते हैं।
एक जेब काटने वाला व्यक्ति दुकान के बाहर बैठकर "नई फैशन का कपड़ा" नामक पुस्तक पढ़ रहा था। अचानक उसके मित्र ने आकर उसके हाथ वाली पुस्तक देखकर आश्चर्य से पूछा - दोस्त ! क्या पाकेट मारी का काम छोड़ दिया है और दर्जी का काम चालू कर दिया है ? मित्र बोला," ना रे ना !" तो यह पुस्तक लेकर क्यों बैठे हो ? मित्र ने कहा - यह इसलिए कि अभी जो नए फैशन के कपड़े तैयार हो रहे हैं उनमें जेब का पता नहीं लगता इसीलिए यह पुस्तक पढ़ रहा हूं कि पता लग जाए कि नए फैशन वाले कपड़ों में जेब कहां पर लगती है। पहले जानकारी से जेब काटने में मुश्किल नहीं पड़ती। कैसी देह के साथ आसक्ति ?

Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

जिनके साथ हम रहेंगे वैसे ही बन जाएंगे। Jinke sath ham rahenge vaise hi ban jaenge

प्राय: स्कूल या कॉलेज से मित्रता की शुरुआत होती है। हम जिन लोगों के बीच रहते हैं, अपना अधिकांश समय व्यतीत करते हैं, उनसे हमारा परिचय होता है, संबंध प्रगाढ़ होते हैं, मित्रता बढ़ती है और हमको लगता है कि यह सब हमारे मित्र हैं, क्या वे वाकई हमारे मित्र हैं, हम अपना विवेक जगाएं और देखें कि क्या वाकई वे सभी हमारी मित्रता के लायक हैं ? अगर किसी में कोई कुटेव है तो आप तुरंत स्वयं को अलग कर लें, नहीं तो वे आदतें आपको भी लग जाएंगीं। अगर आपको सिगरेट पीने की आदत पड़ चुकी है तो झांकें अपने अतीत में। आपको दिखाई देगा कि आप विद्यालय या महाविद्यालय में पढ़ते थे, चार मित्र मिलकर एक सिगरेट लाते थे और किसी पेड़ की ओट में आकर सिगरेट जलाते और एक ही सिगरेट को बारी-बारी से चारों पीते थे। पहले छुप-छुपकर, फिर फिल्म हॉल में गए तब, फिर इधर-उधर हुए तब, फिर बाथरूम में पीने लगे और धीरे-धीरे सब के सामने पीने लगे। इस तरह पड़ी जीवन में एक बुरी आदत और आपने उन्हीं लोगों को अपना मित्र मान लिया, जिन लोगों ने आपके जीवन में बुरी आदत लगाई। अगर आप गुटखा खाते हैं तो सोचे कि इसकी शुरुआत कहां से हुई। जरूर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति ...

बड़प्पन उम्र से नहीं अच्छे कर्मों से सिद्ध होता है badappan umra se nahin acche karmon se siddh hota hai

बड़ा तो गधा भी हो जाता है और कुत्ता भी हो जाता है, गुंडा भी हो जाता है और दुर्जन भी हो जाता है, चोर भी हो जाता है और व्यभिचारी भी हो जाता है। मात्र समय व्यतीत होता है और यह सभी बड़े हो जाते हैं। परंतु, यह " बड़प्पन " न तो गौरवप्रद बनता है और न ही किसी के लिए आलंबन रूप बनता है। परंतु…… एक बड़प्पन ऐसा है कि जिसका संबंध समय के साथ नहीं, पर सत्कार्यों के साथ है। उम्र के साथ नहीं, पर विवेक के साथ है। यह बड़प्पन गौरवप्रद भी बनता है और अनेकों के लिए आलंबन रूप भी बनता है। एक सनातन सत्य हमें आंखों के सामने रखना है और वह यह है कि   जिंदगी की लंबाई बढ़ाने के लिए हम कुछ भी नहीं कर सकते लेकिन हमारे हाथ में यह दो चीजें हैं - जिंदगी की चौड़ाई हम बढ़ा सकते हैं, जिंदगी की गहराई हम बढ़ा सकते हैं। जीवन को यदि हम सत्कार्यों से महका रहे हैं तो हमारे जीवन की चौड़ाई बढ़ रही है और उन सत्कार्यों के फल - स्वरुप यदि हमारे मन की प्रसन्नता बनी रहती है तो हमारे जीवन की गहराई बढ़ रही है। पर कैसी दयनीय दशा है हमारी ? जीवन की इस जिस लंबाई को बढ़ाने में स्वयं परमात्मा को भी सफलता नहीं मिली उस लंबाई को बढ़ाने ...