Skip to main content

मानव जन्म अनमोल है इसे व्यर्थ न जाने दें। Manav janm Anmol hai ise vyarth na jaane de.

जीवन पूरा करने के लिए या दिन खींचने के लिए जीवन जीने वाले व्यक्ति ने अपने जीवन को पूरी तरह समझा ही नहीं है। उसने अपनी जीवन की कीमत समझी ही नहीं है। मानव संसार के सब अन्य प्राणियों की अपेक्षा कुछ विशेषता वाला प्राणी है। उसका जीवन अन्य सबसे ऊंचा है। इस विषय में कोई मतभेद नहीं है। मानव जीवन में बाल्यकाल पराधीन और अज्ञान दशा में भी जाता है, यह बात उस समय समझ में नहीं आती है। तदापि उस बाल्यकाल में निर्दोष सरलता तथा हृदय की स्वच्छता दृष्टिगत होती है।

बाल्यकाल बीतने के बाद युवक बने हुए मानव में अनेक प्रकार की हवाओं का प्रवेश होता है। सरलता लगभग समाप्त हो जाती है। स्वच्छंदता, उद्धंतता, दंभ कृत्रिमता आदि दूषण मानव के जीवन में अपना स्थान बना लेते हैं। इसका परिणाम यह होता है कि प्रोढ या वृद्ध अवस्था आने पर भी वह मानव अपने जीवन में प्रविष्ट हो चुके उन अनिष्टों के सामने निरूपाय बनकर अपने जीवन को बर्बाद कर लेता है।

आज अन्य जीवों की अपेक्षा ऐसे मनुष्यों का भार संसार में बढ़ रहा है। मानव का त्रास, उसके पाप, उसके अन्याय, उसके असत्य के आचरण और दंभ ने पृथ्वी को अत्यंत भारभूत बना दिया है। जंगल के जंगली श्र्वापद, जहरीले जानवर और हिंसक पशु जगत के लिए इतने भयंकर नहीं है जितना जंगली जीवन जीने वाला निर्लज्ज क्रूर मानव भयंकर त्रासरूप बना है।

मानव के जीवन में विशेष रूप से दो पाप सीमातीत रूप में बढ़ें हुए।वे हैं - विलास और दंभ दंभ, घमंड, अभिमान या अपनी महत्ता का नशा मानव को बेभान बनाता है। अपने आपको अच्छा कह लाने के लिए, अच्छा दिखलाने के लिए मानव आज दिन - रात खूब - कपट और षड़यंत्र का सहारा ले रहा है। उसे अच्छा बनने की अपेक्षा अच्छा कह लाने में मजा आता है। उसे पैसा भी इसीलिए चाहिए। अपने मान,सम्मान, शोभा, आडंबर और शान के लिए उसे लाखों का धन चाहिए। करोड़ों की दौलत चाहिए। मान - शान के लिए लाखों का खर्च भी हंसते हुए करने को तत्पर रहता है, इसमें उसे कुशलता, बुद्धिमत्ता और व्यवहारिकता नजर आती है।

विलास, दम्भ - घमंड और आत्म - प्रशंसा का साथी है। विलास के पीछे पैसे का पानी करने में वह मानव चूकता नहीं है। जीवन के इस नकली नाटक को वह सभ्यता के नाम से पुकारता है। आज जबकि बेकारी, आर्थिक तंगी और मुद्रा की कमी तथा बाजारों की मंदी चारों और फैल रही है, तब भी मानव को अपने विलास, वैभव, रागरंग, ठाट - बाट, शान - शौकत में कमी करना नहीं सुहाता। इसीलिए कहीं से भी पैसा प्राप्त करने का कीड़ा उसके दिमाग में कल - बलता रहता है। इस प्रकार दंभ और विलास ने मानव के जीवन को अध: पतन गहरे गर्त में धकेल दिया है।

यह परिस्थिति मानव को विषचक्र की तरफ घुमा रही है। जीवन की स्वस्थता, समाधि, शांति और समृद्धि का सर्वनाश होता जा रहा है। इसीलिए इसमें से बचने का उपाय सदा काल के लिए एक ही है और वह है जीवन को सात्विक और सादा बनाना। मनुष्य को चाहिए कि वह संयमी बनकर जीवन में सादगी को ताना - बाना की तरह बून दे। खान - पान और व्यवहार में तथा रीति - रिवाज में फिजूल खर्च ना करें, आडंबर,दंभ, दिखावा शोभा आदि के मोह को कम करें, जीवन की आवश्यकताओं को यथाशक्ति कम करें, ऐसा करने से पाप भावना घटेगी। अनीति, छल, कूट - कपट कम होंगे। जीवन संतोषी और सुखी बनेगा तथा आत्मा का भार हल्का होगा।

संसार में सुख पूर्वक, समाधि एवं स्वस्थता से जीवन जीने के लिए, जीवन को गौरवमय रीति से जीने के लिए हमेशा यह ध्यान में रख लेना चाहिए कि जीवन में सात्विकता और सादगी का समावेश हो ही।

Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

अनाथ anath

श्रमण अनाथी , नगर के बाहर उपवन में थे युवा अवस्था , भरपूर चैतन्य शक्ति और ऊर्जा का आध्यात्मिक प्रयोग वर्षों की साधना को घंटों में पूर्ण कर रहे थे। एक दिन उपवन में सम्राट श्रेणिक पहुंचे । मुनि के दमकते हुए चेहरे और उभरते हुए यौवन से श्रेणिक विस्मय -विमुग्ध हो उठे। सोचने लगे ,यह सौंदर्य भोग के लिए है या योग के लिए है ? सन्यासी होने का अर्थ यह तो नहीं है कि जीवन के साथ ही अन्याय किया जाए। श्रेणिक मुनि के पास पहुंचे । पूछा ' इस तरह यौवन अवस्था में गृह - त्याग कर सन्यास अपनाने की सार्थकता क्या है ? मुनि ! यह यौवन , भोगों को भोगने के लिए है । तुम उसे क्षीण कर रहे हो । ' मुनि ने कहा , ' नहीं ! मैं ऊर्जा का सदुपयोग कर रहा हूं । वह व्यक्ति भला साधनाओं की पराकाष्ठाओं को कैसे छू पायेगा जो अपना यौवन संसार को सौंपता है और बुढ़ापा परमात्मा को। राजन ! जितनी उर्जा भोग के लिए चाहिए , उससे सौ -गुनी ऊर्जा योग के लिए भी आवश्यक है । ' सम्राट सकपका गया । पूछने लगा ' मुनिवर ! क्या मैं आपका नाम जान सकता हूं । ' मुनि ने कहा , ' अनाथी । ' ' अनाथी ! बड़ा विचित्र नाम है। मु...

लक्ष्मण को दिया था रावण ने अंतिम संदेश Lakshman ko diya tha ravan ne antim Sandesh

रावण जब मृत्यु शैया पर थे तब राम ने लक्ष्मण से कहा कि, "तुम रावण के पास शीघ्र पहुंचों। उसके पास अमूल्य ज्ञान है, उसे अर्जित करो। उससे जगत के लिए अंतिम संदेश ले आओ।" लक्ष्मण दौड़े। उसने रावण से कहा, "राम रो रहे हैं।" रावण के द्वारा वजह पूछने पर लक्ष्मण ने बताया कि "आपके अंतकाल से व्यथित हुए हैं। मुझे आपके पास अंतिम संदेश प्राप्त करने के लिए भेजा है। बड़े भैया ने कहलवाया है कि "आप अनेक गुणों के भंडार हैं। सीता का अपहरण तो आपकी आकस्मिक (कर्मोदय जनित) भूल थी।" आंख में अश्रु सहित रावण ने कहा कि "मेरे जैसे शत्रु का भी राम गुणकथन करते हैं। इसी लिए राम जगत में भगवान के रूप में पूजे जाते हैं।" अब आपको मेरा अंतिम संदेश यह है, कि" आज की बात कल पर छोड़नी नहीं चाहिए। मेरी इच्छा थी कि मैं स्वर्गगमन के लिए धरती पर सीढी रखूं, जिससे सभी जीव स्वर्गारोहण कर सकें, कोई भी नरक की दिशा में गति न करें, पर वह कार्य अधूरा ही रह गया। मैंने इस काम में विलंब किया और मौत वेग से आगे बढ़ गई। अब अफसोस करने में क्या लाभ। Rich Dad Poor Dad - 20th Anniversa...