Skip to main content

आपके बीमार रहने से ही डॉक्टर धनवान बन सकता है। Aapke bimar rahane se hi doctor dhanwan ban sakta hai

एक व्यक्ति ने पूछा - गुरुजी !

दुनिया का सबसे बड़ा रोग कौन सा है ?

दुनिया में तरह तरह के रोग हैं। खतरनाक रोग है। एक से बढ़कर एक रोग है। लाजवाब और लाइलाज रोग हैं। कैंसर है, ऐड्स है, हार्ट अटैक है, डायबिटीज है ,ब्रेन हेमरेज है, पैरालिसिस है, वगैरह ।

आजकल औषधियां बड़ी है, औषधियों के साथ रोग भी बड़े हैं। पहले मनुष्य सौ वर्षों तक जीता था । अब औसतन 60 से 70 साल से ज्यादा नहीं जीता।

पहले पूरे शरीर का एक डॉक्टर होता था और अब एक एक अंग का अलग-अलग डॉक्टर है।

आंख का डॉक्टर अलग, कान का डॉक्टर अलग होता है दिल का डॉक्टर अलग, दांत का डॉक्टर अलग, हड्डी का डॉक्टर अलग ।

आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति जोड़ती थी ।आज भी आयुर्वेदिक चिकित्सा में पूरे शरीर का एक ही डॉक्टर होता है। जिसे वैधजी कहा जाता है।

एलोपैथिक चिकित्सा ने शरीर का बंटवारा करके बंटाधार कर दिया और आने वाले समय में तो अभी और भी बटवारा होगा।

जब दायीं आंख का डॉक्टर अलग होगा और बायीं आंख का डॉक्टर अलग होगा । अभी तो केवल आई स्पेशलिस्ट होता है, और आने वाले समय में लेफ्ट आई स्पेशलिस्ट और राइट आई स्पेशलिस्ट होगा । इतना ही नहीं दांतों का मामला जब आएगा तो बत्तीस दांतो के लिए बत्तीस डेंटल स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की भारी-भरकम जंबो टीम होगी।

पहले लोग कभी कभी बूढ़े हुआ करते थे। मगर आजकल लोग आए दिन बूढ़े हो जाते हैं, समय से पूर्व ही बूढ़े हो जाते हैं, ऐसा क्यों ?

क्योंकि आदमी का खान- पान रहन -सहन सब कुछ बदल गया है। पाश्चात्य जीवन शैली आ गई है। पहले लोग कभी- कभार बीमार होते थे और आज कल ? बस पूछो ही मत। कभी-कभी स्वस्थ दिखते हैं । बाकी तो बीमारियां बनी ही रहती है

बीमारियां क्या बड़ी डॉक्टरों की चांदी हो गई है। डॉक्टर एक ऐसा अद्भुत प्राणी है जो यह तो नहीं चाहता कि मरीज मरे, पर यह जरूर भगवान से प्रार्थना करता है कि आदमी बीमार बना रहे ।आदमी के बीमार रहने में ही डॉक्टर स्वस्थ हैं।

Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

जिनके साथ हम रहेंगे वैसे ही बन जाएंगे। Jinke sath ham rahenge vaise hi ban jaenge

प्राय: स्कूल या कॉलेज से मित्रता की शुरुआत होती है। हम जिन लोगों के बीच रहते हैं, अपना अधिकांश समय व्यतीत करते हैं, उनसे हमारा परिचय होता है, संबंध प्रगाढ़ होते हैं, मित्रता बढ़ती है और हमको लगता है कि यह सब हमारे मित्र हैं, क्या वे वाकई हमारे मित्र हैं, हम अपना विवेक जगाएं और देखें कि क्या वाकई वे सभी हमारी मित्रता के लायक हैं ? अगर किसी में कोई कुटेव है तो आप तुरंत स्वयं को अलग कर लें, नहीं तो वे आदतें आपको भी लग जाएंगीं। अगर आपको सिगरेट पीने की आदत पड़ चुकी है तो झांकें अपने अतीत में। आपको दिखाई देगा कि आप विद्यालय या महाविद्यालय में पढ़ते थे, चार मित्र मिलकर एक सिगरेट लाते थे और किसी पेड़ की ओट में आकर सिगरेट जलाते और एक ही सिगरेट को बारी-बारी से चारों पीते थे। पहले छुप-छुपकर, फिर फिल्म हॉल में गए तब, फिर इधर-उधर हुए तब, फिर बाथरूम में पीने लगे और धीरे-धीरे सब के सामने पीने लगे। इस तरह पड़ी जीवन में एक बुरी आदत और आपने उन्हीं लोगों को अपना मित्र मान लिया, जिन लोगों ने आपके जीवन में बुरी आदत लगाई। अगर आप गुटखा खाते हैं तो सोचे कि इसकी शुरुआत कहां से हुई। जरूर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति ...

बड़प्पन उम्र से नहीं अच्छे कर्मों से सिद्ध होता है badappan umra se nahin acche karmon se siddh hota hai

बड़ा तो गधा भी हो जाता है और कुत्ता भी हो जाता है, गुंडा भी हो जाता है और दुर्जन भी हो जाता है, चोर भी हो जाता है और व्यभिचारी भी हो जाता है। मात्र समय व्यतीत होता है और यह सभी बड़े हो जाते हैं। परंतु, यह " बड़प्पन " न तो गौरवप्रद बनता है और न ही किसी के लिए आलंबन रूप बनता है। परंतु…… एक बड़प्पन ऐसा है कि जिसका संबंध समय के साथ नहीं, पर सत्कार्यों के साथ है। उम्र के साथ नहीं, पर विवेक के साथ है। यह बड़प्पन गौरवप्रद भी बनता है और अनेकों के लिए आलंबन रूप भी बनता है। एक सनातन सत्य हमें आंखों के सामने रखना है और वह यह है कि   जिंदगी की लंबाई बढ़ाने के लिए हम कुछ भी नहीं कर सकते लेकिन हमारे हाथ में यह दो चीजें हैं - जिंदगी की चौड़ाई हम बढ़ा सकते हैं, जिंदगी की गहराई हम बढ़ा सकते हैं। जीवन को यदि हम सत्कार्यों से महका रहे हैं तो हमारे जीवन की चौड़ाई बढ़ रही है और उन सत्कार्यों के फल - स्वरुप यदि हमारे मन की प्रसन्नता बनी रहती है तो हमारे जीवन की गहराई बढ़ रही है। पर कैसी दयनीय दशा है हमारी ? जीवन की इस जिस लंबाई को बढ़ाने में स्वयं परमात्मा को भी सफलता नहीं मिली उस लंबाई को बढ़ाने ...