Skip to main content

दुःख, आपत्ति और कठिनाइयां ही आपको चिरकाल तक यौवन बनाए रख सकती हैं। Dukh, aapatti aur kathinaiyan hi aapko chirkal Tak yovan banae rakh sakti hai.

आपत्ति या संपत्ति, आनंद या उद्वेग, सुख या दु:ख संसार की यह सब परिस्थिति धूप और छाया का खेल मात्र है। इन सब परिस्थितियों में आत्मा के स्वास्थ्य, संतोष और शांति को जो समभाव पूर्वक कायम रख सकते हैं, वे ही जीवन के मर्म को पा सकते हैं, यह सहज ही कहा जा सकता है।
मानव महान है परंतु इसका यह नहीं है की इसे जीवन में ऐश - आराम, सुख - सुविधा या आनंद प्रमोद के साधन खूब मिलते हैं और उन्हें वह भोग सकता है। मानव की महत्ता तो सचमुच दु:ख, आपत्तियों और प्रतिकूलताओं के दुर्गम पहाड़ों के बीच भी अपने आत्मतेज को बनाए रखने में ही रही हुई है। इसीलिए मानव को महान् गिना गया है।
कर्माधीन संसार में कर्मजन्य विषमताओं को हंसते-हंसते सहन कर लेने की शक्ति जिसमें हैं, वही संसार को जीतकर जीवन को अध्र्वगामी बना सकता है। जो स्वयं को सुखों का स्वामी मानकर दु:खों और कठिनाइयों के महासागर को जो अकेला अदीनमन से तैरने को सदा सज्जित रहता है वही आत्मा महत्ता के महान शिखर पर आरूढ़ हो सकता है।
जब आप दु:ख, मुसीबत और प्रतिकूल संयोगों से चारों और धिरे होते हैं तभी आपके जीवन की सच्ची कसौटी होती है। सुख तो जीवन की जरा है। जैसे वृद्धावस्था में मानव उत्साह, स्फूर्ति या शक्ति हीन बन जाता है, वैसी ही दशा सुख के समय मानव मन की होती है। ऐसी स्थिति में मानव प्राय: ऐश - आराम और वैभव में मस्त बनकर अपने आत्मतेज, सत्व और प्रभाव को खोकर अकाल में वृद्ध बन जाता है।
जबकि दु:ख भोगने की शक्ति, सामर्थ्य ही जीवन की जवानी है। दु:ख के समय आत्मा की गुप्त शक्तियों को विकसित होने का अवसर मिलता है। जीवन के इस यौवन काल में मानव का सत्व कसौटी पर चढ़ता है। जीवन का स्वर्ण ऐसे समय में ही परखा जाता है। कनक और कथीर की परीक्षा ऐसे अवसर पर ही होती है।
दु:ख, आपत्ति या कठिनाइयों में निराश नहीं होना चाहिए। कठिनाइयां पुरुष की शोभा है, आपत्ति यौवन का अलंकार है परंतु इसमें पूर्वकालीन दुष्कर्मो के प्रति चुभन होनी चाहिए। दु:ख, पूर्वकृत दुष्कृत्य का परिणाम है, ऐसा मानकर बुद्धिमान व्यक्ति को उसे धीरता के साथ सहन करना चाहिए।
आपत्तियों के तूफान में जो स्वस्थ रहकर स्थैर्य और धैर्य को कायम रख सकता है वह जीवन में कदापि पिछड़ नहीं सकता। ऐसा व्यक्ति जीवन में कदापि पराजित नहीं होता। जो दु:खों से डरता है, वह कायर बनकर आत्मभान को भुला देता है।
संसार के महान पुरुषों के जीवन का अभ्यास करने पर सहज ही समझा जा सकता है कि महापुरुषों ने सदा ही दु:खों का स्वागत किया है। आपत्तियों को वधाया है, उपसर्ग‌ - परिषहों या कठिनाइयों को फूलमाला की तरह सन्मान दिया है। तभी वे आत्माएं महान् बन पाई हैं। जीवन को उन्नत बनाकर वे आत्मसिद्धि पाने में समर्थ बन सके हैं।
जब भी आप परेशानी में हों और कोई पूछे कि 'कैसे हो ?'उस समय प्रसन्न मुख से धैर्य के साथ यही कहिए कि - दु:ख का क्या काम ? आनंद ही आनंद है। आपत्तियां या दु:ख स्वयं दु:खरूप नहीं है उन से घबराकर कायर बन जाना ही दु:ख है। दु:ख में जो दीन बन जाता है वही अपना कुछ खोता है, मेरे पास खोने को कुछ नहीं है क्योंकि दु:ख को धीरता पूर्वक सहन कर लेने की शक्ति मुझ में है। अतएव विजेता के आनंद का अनुभव कर रहा हूं।'
अपने भूतकाल में जो कुछ अर्जित किया है उसे भोगने का सुअवसर आपके लिए आनंद का दिन होना चाहिए। उसे उत्साह के साथ पर्व की तरह मनाने में ही जीवन की महत्ता है। इसी में जीवन को जीने की कला है।
आपत्तियों के तूफान में जो सुख पूर्वक रह सकता है, वही जीवन के यौवन को चिरकाल तक टिकाए रख सकता है।

<!-- wp:html -->





</div>

Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

अनाथ anath

श्रमण अनाथी , नगर के बाहर उपवन में थे युवा अवस्था , भरपूर चैतन्य शक्ति और ऊर्जा का आध्यात्मिक प्रयोग वर्षों की साधना को घंटों में पूर्ण कर रहे थे। एक दिन उपवन में सम्राट श्रेणिक पहुंचे । मुनि के दमकते हुए चेहरे और उभरते हुए यौवन से श्रेणिक विस्मय -विमुग्ध हो उठे। सोचने लगे ,यह सौंदर्य भोग के लिए है या योग के लिए है ? सन्यासी होने का अर्थ यह तो नहीं है कि जीवन के साथ ही अन्याय किया जाए। श्रेणिक मुनि के पास पहुंचे । पूछा ' इस तरह यौवन अवस्था में गृह - त्याग कर सन्यास अपनाने की सार्थकता क्या है ? मुनि ! यह यौवन , भोगों को भोगने के लिए है । तुम उसे क्षीण कर रहे हो । ' मुनि ने कहा , ' नहीं ! मैं ऊर्जा का सदुपयोग कर रहा हूं । वह व्यक्ति भला साधनाओं की पराकाष्ठाओं को कैसे छू पायेगा जो अपना यौवन संसार को सौंपता है और बुढ़ापा परमात्मा को। राजन ! जितनी उर्जा भोग के लिए चाहिए , उससे सौ -गुनी ऊर्जा योग के लिए भी आवश्यक है । ' सम्राट सकपका गया । पूछने लगा ' मुनिवर ! क्या मैं आपका नाम जान सकता हूं । ' मुनि ने कहा , ' अनाथी । ' ' अनाथी ! बड़ा विचित्र नाम है। मु...

लक्ष्मण को दिया था रावण ने अंतिम संदेश Lakshman ko diya tha ravan ne antim Sandesh

रावण जब मृत्यु शैया पर थे तब राम ने लक्ष्मण से कहा कि, "तुम रावण के पास शीघ्र पहुंचों। उसके पास अमूल्य ज्ञान है, उसे अर्जित करो। उससे जगत के लिए अंतिम संदेश ले आओ।" लक्ष्मण दौड़े। उसने रावण से कहा, "राम रो रहे हैं।" रावण के द्वारा वजह पूछने पर लक्ष्मण ने बताया कि "आपके अंतकाल से व्यथित हुए हैं। मुझे आपके पास अंतिम संदेश प्राप्त करने के लिए भेजा है। बड़े भैया ने कहलवाया है कि "आप अनेक गुणों के भंडार हैं। सीता का अपहरण तो आपकी आकस्मिक (कर्मोदय जनित) भूल थी।" आंख में अश्रु सहित रावण ने कहा कि "मेरे जैसे शत्रु का भी राम गुणकथन करते हैं। इसी लिए राम जगत में भगवान के रूप में पूजे जाते हैं।" अब आपको मेरा अंतिम संदेश यह है, कि" आज की बात कल पर छोड़नी नहीं चाहिए। मेरी इच्छा थी कि मैं स्वर्गगमन के लिए धरती पर सीढी रखूं, जिससे सभी जीव स्वर्गारोहण कर सकें, कोई भी नरक की दिशा में गति न करें, पर वह कार्य अधूरा ही रह गया। मैंने इस काम में विलंब किया और मौत वेग से आगे बढ़ गई। अब अफसोस करने में क्या लाभ। Rich Dad Poor Dad - 20th Anniversa...