Skip to main content

जिंदगी अनमोल है, धन नहीं - जीवन धन है jindagi Anmol hai dhan Nahin - jivan dhan hai


जिसने अपने जीवन का मूल्यांकन करना सीख लिया, जिसने अपने जीवन की महानताओं को पहचान लिया है, जिसने अपनी मूल्यवत्ता जान ली है, वह दुनिया की संपत्ति से ऊपर अपने जीवन को रखेगा। इस जीवन का उपयोग करेगा और जीवन को बचाने की कोशिश करेगा। याद रखें, धन से सब कुछ पाया जा सकता है, सत्ता से सब कुछ पाया जा सकता है लेकिन इनसे जीवन नहीं पाया जा सकता। सत्ता और वैभव जीवन से अधिक महान नहीं हो सकते ।





याद है ना…. जब सिकंदर भारत - विजय पर आया था तो उसे अस्सी वर्षीय वृद्धा मिली थी। उसने सिकंदर से पूछा, 'तुम कौन हो और कहां से आए हो ? सिकंदर ने कहा, 'मैं सिकंदर महान हूं, विश्व - विजेता हूं और यूनान से आया हूं।' वृद्धा ने कहा, 'क्यों आया है ? उसने कहा, 'विश्वविजय के अंतर्गत भारत को जीतने के लिए आया हूं।' वृद्धा ने कहा, 'जब भारत को जीत लेगा तब क्या करेगा ?' और जो पड़ोसी देश है उन्हें जीतूंगा।' 'उसके बाद क्या करेगा ?' 'सारी दुनिया को जीत लूंगा।' उसके बाद क्या करेगा ? वृद्धा ने फिर पूछा। सिकंदर ने कहा, 'उसके बाद सुख की रोटी खाऊंगा।' वृद्धा ने कहा, 'आज तुझे कौन - सी सूखी रोटी की कमी है जो जान बूझकर दु:ख की रोटी की ओर कदम बढ़ा रहा है। याद रखना जो व्यक्ति अपने जीवन में बेलगाम आकांक्षाएं रखता है वह सुख की रोटी खाने को तरस जाता है।'
ऐसा ही हुआ, सिकंदर अपनी आयु के पैंतीस वर्ष भी पूर्ण नहीं कर पाया था कि बीमार हो गया। रोग भी ऐसा लगा कि चिकित्सकों मैं कह दिया कि उसे रोग मुक्त कर पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।
उसकी आयु के एक-दो घंटे ही शेष रहे थे कि चिकित्सकों ने कह दिया कि अब उसे जो कुछ करना है कर ले। सिकंदर अपनी मां को बहुत प्यार करता था। वह चाहता था कि उसकी मां जो उससे बहुत दूर यूनान में थी उसका मुंह देख ले और उसकी गोद में सिर रखकर अपने प्राण छोड़, लेकिन यह असंभव था। चिकित्सक कुछ नहीं कर पा रहे थे। तब सिकंदर ने वही किया, जो हर संपन्न व्यक्ति करता है, उसने अपना दांव खेला और कहा, 'अगर तुम लोग मुझे चौबीस घंटे की जिंदगी दे सके तो मैं प्रत्येक डॉक्टर को एक करोड़ स्वर्ण मुद्राएं दूंगा।' डॉक्टरों ने कहा, ' कैसा मजाक करते हो सिकंदर। क्या धन से, सोने से जिंदगी खरीदी जाती जाती है ?' तब हताश हुए सिकंदर ने अपनी जिंदगी का दूसरा दांव खेला। उसने कहा, ' तुम मुझे केवल बारह घंटे की जिंदगी दे दो मैं तुम्हें अपने विश्व साम्राज्य का आधा हिस्सा दे दूंगा।' डॉक्टरों ने कहा, ' हम कोशिश कर सकते हैं, लेकिन बचाना हमारे हाथ में नहीं है।'
और हताश होकर सिकंदर ने जीवन का अंतिम दाव लगाया कि अगर कोई मुझे दस घंटे की जिंदगी दे दे तो दुनिया का सारा साम्राज्य उसके नाम कर दूंगा।' लेकिन कोई ऐसा ना कर सका। सिकंदर देखता रहा कि उसकी सांस धीमी पड़ने लगी, उसके प्राण निकलने को हो गए, तब क्षणों में मरने से पहले, अपने पास खड़े लोगों से कहा, ' मेरे मरने के बाद लोगों को बताना कि सिकंदर जिसने सारी दुनिया को जीता, पर अपनी जिंदगी से हार गया।'


Comments

  1. सच है , इंसान पैदा होकर सुख की चाहत में अपना वजूद ही भूल जाता हैं...और अपना अस्तित्व ही मिटाने में लग जाते हैं.

    ReplyDelete
  2. सच है , इंसान पैदा होकर सुख की चाहत में अपना वजूद ही भूल जाता हैं...और अपना अस्तित्व ही मिटाने में लग जाता हैं...

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

जिनके साथ हम रहेंगे वैसे ही बन जाएंगे। Jinke sath ham rahenge vaise hi ban jaenge

प्राय: स्कूल या कॉलेज से मित्रता की शुरुआत होती है। हम जिन लोगों के बीच रहते हैं, अपना अधिकांश समय व्यतीत करते हैं, उनसे हमारा परिचय होता है, संबंध प्रगाढ़ होते हैं, मित्रता बढ़ती है और हमको लगता है कि यह सब हमारे मित्र हैं, क्या वे वाकई हमारे मित्र हैं, हम अपना विवेक जगाएं और देखें कि क्या वाकई वे सभी हमारी मित्रता के लायक हैं ? अगर किसी में कोई कुटेव है तो आप तुरंत स्वयं को अलग कर लें, नहीं तो वे आदतें आपको भी लग जाएंगीं। अगर आपको सिगरेट पीने की आदत पड़ चुकी है तो झांकें अपने अतीत में। आपको दिखाई देगा कि आप विद्यालय या महाविद्यालय में पढ़ते थे, चार मित्र मिलकर एक सिगरेट लाते थे और किसी पेड़ की ओट में आकर सिगरेट जलाते और एक ही सिगरेट को बारी-बारी से चारों पीते थे। पहले छुप-छुपकर, फिर फिल्म हॉल में गए तब, फिर इधर-उधर हुए तब, फिर बाथरूम में पीने लगे और धीरे-धीरे सब के सामने पीने लगे। इस तरह पड़ी जीवन में एक बुरी आदत और आपने उन्हीं लोगों को अपना मित्र मान लिया, जिन लोगों ने आपके जीवन में बुरी आदत लगाई। अगर आप गुटखा खाते हैं तो सोचे कि इसकी शुरुआत कहां से हुई। जरूर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति ...

बड़प्पन उम्र से नहीं अच्छे कर्मों से सिद्ध होता है badappan umra se nahin acche karmon se siddh hota hai

बड़ा तो गधा भी हो जाता है और कुत्ता भी हो जाता है, गुंडा भी हो जाता है और दुर्जन भी हो जाता है, चोर भी हो जाता है और व्यभिचारी भी हो जाता है। मात्र समय व्यतीत होता है और यह सभी बड़े हो जाते हैं। परंतु, यह " बड़प्पन " न तो गौरवप्रद बनता है और न ही किसी के लिए आलंबन रूप बनता है। परंतु…… एक बड़प्पन ऐसा है कि जिसका संबंध समय के साथ नहीं, पर सत्कार्यों के साथ है। उम्र के साथ नहीं, पर विवेक के साथ है। यह बड़प्पन गौरवप्रद भी बनता है और अनेकों के लिए आलंबन रूप भी बनता है। एक सनातन सत्य हमें आंखों के सामने रखना है और वह यह है कि   जिंदगी की लंबाई बढ़ाने के लिए हम कुछ भी नहीं कर सकते लेकिन हमारे हाथ में यह दो चीजें हैं - जिंदगी की चौड़ाई हम बढ़ा सकते हैं, जिंदगी की गहराई हम बढ़ा सकते हैं। जीवन को यदि हम सत्कार्यों से महका रहे हैं तो हमारे जीवन की चौड़ाई बढ़ रही है और उन सत्कार्यों के फल - स्वरुप यदि हमारे मन की प्रसन्नता बनी रहती है तो हमारे जीवन की गहराई बढ़ रही है। पर कैसी दयनीय दशा है हमारी ? जीवन की इस जिस लंबाई को बढ़ाने में स्वयं परमात्मा को भी सफलता नहीं मिली उस लंबाई को बढ़ाने ...