Skip to main content

दान करने वाला दाता हमेशा सर्वश्रेष्ठ होता है। Dan karne wala data hamesha sarvshreshth hota hai.

एक बार प्रभु श्री रामचंद्र पुष्पक यान से चलकर तपोवन का दर्शन करते हुए महर्षि अगस्त्य के यहां गए। महर्षि ने उनका बड़ा स्वागत किया। अंत में अगस्त्यजी ने विश्वकर्मा का बनाया एक दिव्य आभूषण उन्हें देने लगे। इस पर भगवान श्रीराम ने आपत्ति की और कहा - 'ब्रह्मन् ! आपसे मैं कुछ लूं यह बड़ी निंदनीय बात होगी। क्षत्रिय भला, जानबूझकर ब्राह्मण का दिया हुआ दान क्योंकर ले सकता है‌।' फिर अगस्त्यजी के अत्यंत आग्रह करने पर उन्होंने उसे ले लिया और पूछा कि वह आभूषण उन्हें कैसे मिला था।

अगस्त्यजी ने कहा - 'रघुनंदन ! पहले त्रेता युग में एक बहुत विशाल वन था, पर उसमें पशु पक्षी नहीं रहते थे। उस वन के मध्य भाग में चार कोस लंबी एक झील थी। वहां मैंने एक बड़े आश्चर्य की बात देखी। सरोवर के पास ही एक आश्रम था, किंतु उसमें ना तो कोई तपस्वी था और ना कोई जीव जंतु। उस आश्रम में मैंने ग्रीष्म ऋतु की एक रात बिताई। सवेरे उठकर तालाब की ओर चला तो रास्ते में मुझे एक मुर्दा दिखा, जिसका शरीर बड़ा हृष्ट - पुष्ट था। मालूम होता था कि किसी पुरुष की लाश है। मैं खड़ा होकर उस लाश के संबंध में कुछ सोच ही रहा था कि आकाश से एक दिव्य विमान उतरता दिखाई दिया। क्षणभर मैं वह विमान सरोवर के निकट भी आ पहुंचा। मैंने देखा उस विमान से एक दिव्य मनुष्य उतरा और सरोवर में स्नान कर उस मुर्दे का मांस खाने लगा। भरपेट उस मोटे - ताजे मुर्दे का मांस खाकर वह फिर सरोवर में उतरा और उसकी शोभा निहारकर फिर स्वर्ग की ओर जाने लगा। उस देवोपम पुरुष को ऊपर जाते देख मैंने कहा - 'महाभाग ! तनिक ठहरो। मैं तुमसे एक बात पूछता हूं। तुम्हारा भोजन बहुत ही घृणित है। सौम्य ! तुम ऐसा भोजन क्यों करते हो और कहां रहते हो।'

'रघुनंदन ! मेरी बात सुनकर उसने हाथ जोड़कर कहा - 'विप्रवर ! और मैं विदर्भ देश का राजा था। मेरा नाम श्वेता था। राज्य करते - करते मुझे प्रबल वैराग्य हो गया और मैं मरणपर्यंत तपस्या कां निश्चय करके मैं यहां आ गया। अस्सी हज़ार वर्षों तक कठोर तप करके मैं ब्रह्मलोक गया, किंतु वहां पहुंचने पर मुझे भूख और प्यास सताने लगी। मेरी इंद्रियां तिलमिला उठी। मैंने ब्रह्माजी से पूछा - 'भगवान् ! यह लोक तो भूख और प्यास से रहित सुना गया है, तथा भूख - प्यास मेरा पिंड यहां भी नहीं छोड़ती, मेरे किस कर्म का फल है ? तथा मेरा आहार क्या होगा ?

'इस पर ब्रह्मा जी ने बड़ी देर तक सोच कर कहा - 'तात ! पृथ्वी पर दान किए बिना यहां कोई वस्तु खाने को नहीं मिलती। तुमने तो बिखमंगे को भी कभी भीख नहीं दी है। इसीलिए यहां पर भी तुम्हें भूख - प्यास का कष्ट भोगना पड़ रहा है। राजेंद्र ! भांति - भांति के आहारों से जिसको तुमने भली-भांति पुष्ट किया था वह तुम्हारा उत्तम शरीर पड़ा हुआ है, तुम उसी का मांस खाओ, उसी से तुम्हारी तृप्ति होगी। वह तुम्हारा शरीर अक्षय बना दिया गया है। उसे प्रतिदिन तुम खाकर ही तरफ तरह तृप्त रह सकोगे। इस प्रकार अपने ही शरीर का मांस खाते - खाते जब सौ वर्ष पूरे हो जाएंगे, तब तुम्हें महर्षि अगस्त्यजी के दर्शन होंगे। उनकी कृपा से तुम संकट से छूट जाओगे। वे इंद्र सहित संपूर्ण देवताओं तथा असुरों का भी उद्धार करने में समर्थ है, फिर यह कौन सी बड़ी बात है।

'विप्रवर ! ब्रह्माजी का यह कथन सुनकर मैंने यह घृणित कार्य आरंभ किया। यह शव न तो कभी नष्ट होता है, साथ ही मेरी तृप्ति भी इसी को खाने से होती है। न जाने कब उन महाभाग के दर्शन होंगे, जब इससे पिंड छूटेगा। अब तो ब्रह्मनृ ! सौ वर्ष की पूरे हो गए हैं।'

'रघुनंदन ! राजा शवेत का यह कथन सुनकर तथा उसके घृणित कार्य आहार की और देखकर मैंने कहा - 'अच्छा ! तो तुम्हारे सौभाग्य से मैं अगस्त्य ही आ गया हूं। अब निस्संदेह तुम्हारा उद्धार करूगां।' इतना सुनते ही वह दंड की भांति मेरे पैरों पर गिर गया और मैंने उसे उठाकर गले लगा लिया। वहीं उसने अपने उद्धार के लिए इस दिव्य आभूषण को दान रूप में मुझे प्रदान किया। उसकी दु:खद अवस्था और अरूण वाणी सुनकर मैंने उसके उध्दार की दृष्टि से ही वह दान ले लिया, लोभवश नहीं। मेरे इस आभूषण को लेते ही उसका वह मुर्दा शरीर अदृश्य हो गया। फिर राजा शवेत वहां से बड़ी प्रसन्नता के साथ ब्रहृंलोक चले गए। तदनंतर और कुछ दिनों तक सत्संग करके भगवान् वहां से अयोध्या को लौट आए।

Comments

  1. धन्यवाद, आप को मेरी तरफ से शुभ दीपावली की शुभकामनाएं।

    ReplyDelete
  2. Very nice 👍👍👍👍👍💯 Ramnikpasad

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

जिनके साथ हम रहेंगे वैसे ही बन जाएंगे। Jinke sath ham rahenge vaise hi ban jaenge

प्राय: स्कूल या कॉलेज से मित्रता की शुरुआत होती है। हम जिन लोगों के बीच रहते हैं, अपना अधिकांश समय व्यतीत करते हैं, उनसे हमारा परिचय होता है, संबंध प्रगाढ़ होते हैं, मित्रता बढ़ती है और हमको लगता है कि यह सब हमारे मित्र हैं, क्या वे वाकई हमारे मित्र हैं, हम अपना विवेक जगाएं और देखें कि क्या वाकई वे सभी हमारी मित्रता के लायक हैं ? अगर किसी में कोई कुटेव है तो आप तुरंत स्वयं को अलग कर लें, नहीं तो वे आदतें आपको भी लग जाएंगीं। अगर आपको सिगरेट पीने की आदत पड़ चुकी है तो झांकें अपने अतीत में। आपको दिखाई देगा कि आप विद्यालय या महाविद्यालय में पढ़ते थे, चार मित्र मिलकर एक सिगरेट लाते थे और किसी पेड़ की ओट में आकर सिगरेट जलाते और एक ही सिगरेट को बारी-बारी से चारों पीते थे। पहले छुप-छुपकर, फिर फिल्म हॉल में गए तब, फिर इधर-उधर हुए तब, फिर बाथरूम में पीने लगे और धीरे-धीरे सब के सामने पीने लगे। इस तरह पड़ी जीवन में एक बुरी आदत और आपने उन्हीं लोगों को अपना मित्र मान लिया, जिन लोगों ने आपके जीवन में बुरी आदत लगाई। अगर आप गुटखा खाते हैं तो सोचे कि इसकी शुरुआत कहां से हुई। जरूर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति ...

बड़प्पन उम्र से नहीं अच्छे कर्मों से सिद्ध होता है badappan umra se nahin acche karmon se siddh hota hai

बड़ा तो गधा भी हो जाता है और कुत्ता भी हो जाता है, गुंडा भी हो जाता है और दुर्जन भी हो जाता है, चोर भी हो जाता है और व्यभिचारी भी हो जाता है। मात्र समय व्यतीत होता है और यह सभी बड़े हो जाते हैं। परंतु, यह " बड़प्पन " न तो गौरवप्रद बनता है और न ही किसी के लिए आलंबन रूप बनता है। परंतु…… एक बड़प्पन ऐसा है कि जिसका संबंध समय के साथ नहीं, पर सत्कार्यों के साथ है। उम्र के साथ नहीं, पर विवेक के साथ है। यह बड़प्पन गौरवप्रद भी बनता है और अनेकों के लिए आलंबन रूप भी बनता है। एक सनातन सत्य हमें आंखों के सामने रखना है और वह यह है कि   जिंदगी की लंबाई बढ़ाने के लिए हम कुछ भी नहीं कर सकते लेकिन हमारे हाथ में यह दो चीजें हैं - जिंदगी की चौड़ाई हम बढ़ा सकते हैं, जिंदगी की गहराई हम बढ़ा सकते हैं। जीवन को यदि हम सत्कार्यों से महका रहे हैं तो हमारे जीवन की चौड़ाई बढ़ रही है और उन सत्कार्यों के फल - स्वरुप यदि हमारे मन की प्रसन्नता बनी रहती है तो हमारे जीवन की गहराई बढ़ रही है। पर कैसी दयनीय दशा है हमारी ? जीवन की इस जिस लंबाई को बढ़ाने में स्वयं परमात्मा को भी सफलता नहीं मिली उस लंबाई को बढ़ाने ...