Skip to main content

हृदय में प्रीति और व्यवहार में नीति होना अति आवश्यक है hriday mein prati aur vyavhar mein niti Hona ati avashyak hai


घर में वस्तुएं नियत स्थान पर रखी जाती है तो ही घर की शोभा बढ़ती है।
झाड़ू दरवाजे के पीछे, टी.वी. शोकेस में , कपड़े अलमारी में और जवाहरात है तिजोरी में……..
इसमें थोड़ी भी गड़बड़ होती है तो घर की शोभा घटने लगती है।
प्रश्न हृदय का है और व्यवहार का है।
जीभ पर प्रीति और हृदय में उपेक्षा हो तो ? शब्दों में नीति की बात हो और व्यवहार में अनीति हो तो ?
निश्चित संबंध और व्यवहार दोनों दूषित बनते हैं। वर्तमान विज्ञान युग का मनुष्य दो विषयों में भारी मात खा रहा है।
परिचय उसे जड़ का करना था उसे इसके बदले जीवों को उसने परिचय का विषय बना दिया और प्रेम उसे जीवों के प्रति करना था इसके बदले उसने जड़ को प्रेम का विषय बना दिया।
गाड़ी पर उसे प्रेम है और गाड़ी के ड्राइवर का उसे परिचय है!
मोबाइल पर उसे प्रेम है और घर के नौकर का उसे परिचय है!
पैसे पर उसे प्रेम हैं और पत्नी का उसे परिचय है !
आंखों में लगाने का काजल गालों पर लगाए लगाया जाए और नाक में डालने वाली दवाई आंख में डाली जाए तो इससे तो तकलीफ होती है, जो मजाक उड़ता है ऐसी ही तकलीफ आज के मानव को हो रही है, ऐसा ही मजाक आज उसका उड़ रहा है। एक दूसरी बात,
आज के मनुष्य के भीतर चलाकी इस हद तक रच - बस गई है कि उसके व्यवहार में मित्रता के उतने दर्शन नहीं होते जितने दंभ के होते हैं।
वह सच भी बोलता है तो उस पर विश्वास करने के लिए कोई तैयार नहीं होता। वह सीधा भी चलता है तो उसकी सीधी चाल को लोग संदेह की दृष्टि से देखते हैं।
क्या कहूं ?
जहां बुद्धि का विकास बढ़ता जाए और हृदय का विकास घटता जाए वहां ऐसी परिस्थिति निर्मित न हो तो ही आश्चर्य है ! कम से कम हम तो ऐसी स्थिति में से बाहर निकल जाए ।


Comments

Popular posts from this blog

जिनके साथ हम रहेंगे वैसे ही बन जाएंगे। Jinke sath ham rahenge vaise hi ban jaenge

प्राय: स्कूल या कॉलेज से मित्रता की शुरुआत होती है। हम जिन लोगों के बीच रहते हैं, अपना अधिकांश समय व्यतीत करते हैं, उनसे हमारा परिचय होता है, संबंध प्रगाढ़ होते हैं, मित्रता बढ़ती है और हमको लगता है कि यह सब हमारे मित्र हैं, क्या वे वाकई हमारे मित्र हैं, हम अपना विवेक जगाएं और देखें कि क्या वाकई वे सभी हमारी मित्रता के लायक हैं ? अगर किसी में कोई कुटेव है तो आप तुरंत स्वयं को अलग कर लें, नहीं तो वे आदतें आपको भी लग जाएंगीं। अगर आपको सिगरेट पीने की आदत पड़ चुकी है तो झांकें अपने अतीत में। आपको दिखाई देगा कि आप विद्यालय या महाविद्यालय में पढ़ते थे, चार मित्र मिलकर एक सिगरेट लाते थे और किसी पेड़ की ओट में आकर सिगरेट जलाते और एक ही सिगरेट को बारी-बारी से चारों पीते थे। पहले छुप-छुपकर, फिर फिल्म हॉल में गए तब, फिर इधर-उधर हुए तब, फिर बाथरूम में पीने लगे और धीरे-धीरे सब के सामने पीने लगे। इस तरह पड़ी जीवन में एक बुरी आदत और आपने उन्हीं लोगों को अपना मित्र मान लिया, जिन लोगों ने आपके जीवन में बुरी आदत लगाई। अगर आप गुटखा खाते हैं तो सोचे कि इसकी शुरुआत कहां से हुई। जरूर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति ...

बड़प्पन उम्र से नहीं अच्छे कर्मों से सिद्ध होता है badappan umra se nahin acche karmon se siddh hota hai

बड़ा तो गधा भी हो जाता है और कुत्ता भी हो जाता है, गुंडा भी हो जाता है और दुर्जन भी हो जाता है, चोर भी हो जाता है और व्यभिचारी भी हो जाता है। मात्र समय व्यतीत होता है और यह सभी बड़े हो जाते हैं। परंतु, यह " बड़प्पन " न तो गौरवप्रद बनता है और न ही किसी के लिए आलंबन रूप बनता है। परंतु…… एक बड़प्पन ऐसा है कि जिसका संबंध समय के साथ नहीं, पर सत्कार्यों के साथ है। उम्र के साथ नहीं, पर विवेक के साथ है। यह बड़प्पन गौरवप्रद भी बनता है और अनेकों के लिए आलंबन रूप भी बनता है। एक सनातन सत्य हमें आंखों के सामने रखना है और वह यह है कि   जिंदगी की लंबाई बढ़ाने के लिए हम कुछ भी नहीं कर सकते लेकिन हमारे हाथ में यह दो चीजें हैं - जिंदगी की चौड़ाई हम बढ़ा सकते हैं, जिंदगी की गहराई हम बढ़ा सकते हैं। जीवन को यदि हम सत्कार्यों से महका रहे हैं तो हमारे जीवन की चौड़ाई बढ़ रही है और उन सत्कार्यों के फल - स्वरुप यदि हमारे मन की प्रसन्नता बनी रहती है तो हमारे जीवन की गहराई बढ़ रही है। पर कैसी दयनीय दशा है हमारी ? जीवन की इस जिस लंबाई को बढ़ाने में स्वयं परमात्मा को भी सफलता नहीं मिली उस लंबाई को बढ़ाने ...

कल की चिंता में वर्तमान समय को व्यर्थ ना गवाएं cal ki chinta mein vartman samay ko vyarth Na gavan

" रात गई बात गई " जो इस भाव में जीता है उसके पास भला तनाव कहां से आएगा ? रात की बात को सुबह लाना और सुबह की बात को रात तक खींच कर ले जाना ही तो चिंता का बसेरा बसाना है । अगर आप जी सकें तो वर्तमान में जीने की कोशिश कीजिए। जो जैसा मिला है उसे जिया जाए‌। जैसे आप अपने घर में खूंटियों पर कपड़े लटकाते हैं वैसे ही उन खूंटियों पर अतीत की यादें लटका दें, भविष्य की कल्पनाओं को लटका दें और आप वर्तमान में जिएं। जो वर्तमान में जीता है जैसी व्यवस्था मिलती है उसे स्वीकार कर लेता है, वह चिंतामुक्त है। कोठरी का भी स्वागत करो और कोठी का भी स्वागत करो। वर्तमान में जीते हुए प्रकृति के सानिध्य में रहने की कोशिश करें। प्रकृति जो कर देती है वही ठीक है। चिंता करने से जीवन के संयोग नहीं बदलते। चिंताओं से समस्या का समाधान भी नहीं निकला करता। अच्छा होगा चिंता करने के बजाय चिंतन करें, निर्णय लें तदनुसार कार्य करें, परिणाम जो आए उसका स्वागत करें। एक अन्य काम और करें कि जीवन में घटी दुर्घटनाओं को अधिक तवज्जो ना दें। उठा-पटक हर किसी की जिंदगी में होती है तभी तो आदमी को "समझ" आती है। लेकिन जो ब...