Skip to main content

इंद्रियां शत्रु है, पर उन्हें जीत लो तो मित्र हैं indriya shatru hai per unhen jeet lo to Mitra Hain


युद्ध के मैदान में खूंखार दुश्मन पर विजय प्राप्त कर तुम उसे पराजित कर सकते हो, पर उसे मित्र तो नहीं ही बना सकते।
कातिल एक जहरीले सांप को मंत्रप्रयोग या किसी अन्य उपाय से तुम वश में कर सकते हो, पर मित्र तो नहीं ही बना सकते हैं।
परंतु….
इंद्रियां ऐसी हैं कि जीने तुमने मनमाफिक करने की खुली छूट दे दी तो वे दुश्मन बनकर तुम्हारी हालत बिगाड़ देती है और यदि तुमने उन्हें वश में कर लिया तो मित्र बनकर वे तुम्हें निहाल कर देती हैं।
एक महत्वपूर्ण बात बताऊं ?
इंद्रिय, इच्छा, तृष्णा और अपेक्षा यह चारों "स्त्रीलिंग" है।
इनके अधीन बने अच्छे-अच्छे शूरवीरों की इन्होंने हालत खराब कर दी है।
और इन पर जिन्होंने भी नियंत्रण लगा दिया है उन सभी को इन्होंने प्रसन्नता के गगन में विचरण करा दिया है।
हालांकि, हमारे पास एक भी शस्त्र ना हो और दुश्मन के पास एके-47 हो तो भी उस पर विजय प्राप्त करना एक बार सरल है,
पर
साधना की अद्भुत पूंजी जिसे प्राप्त हो ऐसे साधक को भी नि:शस्त्र इंद्रियों पर विजय पाना मुश्किल है।
कारण ?
सुख के जो भी अनुभव इस जीवन जीव को हुए हैं वे तमाम अनुभव इंद्रियों के माध्यम से ही हुए हैं, और जीव को सुख का आकर्षण प्रबलतम है। जहां भी सुख की संभावना दिखती है वहां प्रकृत होने के लिए इंद्रियां मानो तैयार ही बैठी होती हैं। इस स्थिति में प्रबल सत्य एवं मजबूत संकल्प के बिना इंद्रियों पर विजय प्राप्त करना संभव ही नहीं है। किसी हिंदी शायर ने इस इन पंक्तियों में बहुत सुंदर बात लिखी है -
  " पिंजरा तो खुल गया, पर अपने पंख ना खुले तो क्या होगा ?
दिया तो जल गया, पर अपनी आंखे ना खुली तो क्या होगा ?
धर्मशास्त्र या उपद्देश तो अनेक सुन लिए पर अपनी गठानें न खुली तो क्या होगा ?"
मन की गठान कौन सी है ?
  यही की,
" इंद्रियां मेरे मित्र हैं क्योंकि समस्त प्रकार के सुखों का अनुभव मुझे वे ही कराती है ।" भ्रम कि यह गठान खुलते ही सच्चे अर्थों में इंद्रियां हमारे मित्र बन जाएंगी।


Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

जिनके साथ हम रहेंगे वैसे ही बन जाएंगे। Jinke sath ham rahenge vaise hi ban jaenge

प्राय: स्कूल या कॉलेज से मित्रता की शुरुआत होती है। हम जिन लोगों के बीच रहते हैं, अपना अधिकांश समय व्यतीत करते हैं, उनसे हमारा परिचय होता है, संबंध प्रगाढ़ होते हैं, मित्रता बढ़ती है और हमको लगता है कि यह सब हमारे मित्र हैं, क्या वे वाकई हमारे मित्र हैं, हम अपना विवेक जगाएं और देखें कि क्या वाकई वे सभी हमारी मित्रता के लायक हैं ? अगर किसी में कोई कुटेव है तो आप तुरंत स्वयं को अलग कर लें, नहीं तो वे आदतें आपको भी लग जाएंगीं। अगर आपको सिगरेट पीने की आदत पड़ चुकी है तो झांकें अपने अतीत में। आपको दिखाई देगा कि आप विद्यालय या महाविद्यालय में पढ़ते थे, चार मित्र मिलकर एक सिगरेट लाते थे और किसी पेड़ की ओट में आकर सिगरेट जलाते और एक ही सिगरेट को बारी-बारी से चारों पीते थे। पहले छुप-छुपकर, फिर फिल्म हॉल में गए तब, फिर इधर-उधर हुए तब, फिर बाथरूम में पीने लगे और धीरे-धीरे सब के सामने पीने लगे। इस तरह पड़ी जीवन में एक बुरी आदत और आपने उन्हीं लोगों को अपना मित्र मान लिया, जिन लोगों ने आपके जीवन में बुरी आदत लगाई। अगर आप गुटखा खाते हैं तो सोचे कि इसकी शुरुआत कहां से हुई। जरूर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति ...

बड़प्पन उम्र से नहीं अच्छे कर्मों से सिद्ध होता है badappan umra se nahin acche karmon se siddh hota hai

बड़ा तो गधा भी हो जाता है और कुत्ता भी हो जाता है, गुंडा भी हो जाता है और दुर्जन भी हो जाता है, चोर भी हो जाता है और व्यभिचारी भी हो जाता है। मात्र समय व्यतीत होता है और यह सभी बड़े हो जाते हैं। परंतु, यह " बड़प्पन " न तो गौरवप्रद बनता है और न ही किसी के लिए आलंबन रूप बनता है। परंतु…… एक बड़प्पन ऐसा है कि जिसका संबंध समय के साथ नहीं, पर सत्कार्यों के साथ है। उम्र के साथ नहीं, पर विवेक के साथ है। यह बड़प्पन गौरवप्रद भी बनता है और अनेकों के लिए आलंबन रूप भी बनता है। एक सनातन सत्य हमें आंखों के सामने रखना है और वह यह है कि   जिंदगी की लंबाई बढ़ाने के लिए हम कुछ भी नहीं कर सकते लेकिन हमारे हाथ में यह दो चीजें हैं - जिंदगी की चौड़ाई हम बढ़ा सकते हैं, जिंदगी की गहराई हम बढ़ा सकते हैं। जीवन को यदि हम सत्कार्यों से महका रहे हैं तो हमारे जीवन की चौड़ाई बढ़ रही है और उन सत्कार्यों के फल - स्वरुप यदि हमारे मन की प्रसन्नता बनी रहती है तो हमारे जीवन की गहराई बढ़ रही है। पर कैसी दयनीय दशा है हमारी ? जीवन की इस जिस लंबाई को बढ़ाने में स्वयं परमात्मा को भी सफलता नहीं मिली उस लंबाई को बढ़ाने ...