Skip to main content

सोच कर बोलो, बोलने के बाद सोचना पड़े ऐसा मत बोलो soch kar bolo bolane ke bad sochna pade Aisa mat bolo


‌ भोजन प्रारंभ करने से पहले समझदार व्यक्ति सोच लेता है कि, " यह भोजन मेरे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक तो साबित नहीं होगा ना ?" किसी व्यापार में संपत्ति लगाने से पहले मानव निश्चित रूप से सोच लेता है कि, " इस व्यापार में लगाई हुई संपत्ति मुझे नुकसानी में नहीं डाल देगी ना ?" रास्ते पर कदम रखने से पहले मानव विशेष रूप से सोच लेता है कि, " इस दिशा में बढ़ने वाले कदम मुझे गुमराह तो नहीं कर देंगे ना ?" परंतु….. मुख में से शब्द बाहर निकालने से पहले मानव प्रायः यह नहीं सोचता कि यह शब्द सामने वाले व्यक्ति और मेरे बीच के संबंधों के लिए नुकसानदायक तो साबित नहीं होंगे ना ?
"  अंधे की पुत्र अंधे ही होते हैं "
ये शब्द बोलने से पहले द्रोपदी ने उसके संभावित परिणाम के बारे में सोच लिया होता तो महाभारत के युद्ध को जन्म देने में निमित्त बनने वाले ऐसे शब्द भला वह बोल पाती ? हरगिज़ नहीं ।
क्या कहूं ?
खेल-खेल में माचिस पेट्रोल पर रख देना और आग लगने के बाद चीख-पुकार करना,  इसकी बजाय माचिस पेट्रोल पर रखने से पहले गंभीरता से सोच लेना,
यही समझदारी का कार्य है।
परिणाम के बारे में विचार किए बिना कुछ भी बोल देना और उसका कटु परिणाम आने के बाद सिर पकड़ कर बैठना - पछताते रहना, इसकी बजाय बोलने से पहले सोच लेना, यही समझदारी भरा कार्य है।
एक वास्तविकता की तरफ ध्यान आकर्षित करना चाहूंगा और यह कि,
संबंध - विच्छेद में या संबंध की कड़वाहट में संपत्ति की अल्पता उतनी निमित्त नहीं बनती, सुविधाओं की अल्पता उतनी निमित्त नहीं बनती, शरीर की रोगिष्ट अवस्था भी उतनी निमित्त नहीं बनती जितने बिना सोचे किए गए शब्द प्रयोग निमित्त बनते हैं।
याद रखना,
हमें चाहने वाले, अच्छे लगने वाले या हमारा ध्यान रखने वाले व्यक्ति इस जगत में अनेक हैं, परंतु हमें समझने वाले व्यक्ति इस जगत में बहुत कम है।
वास्तविकता यह है तब हमें समझ लेना चाहिए कि बिना सोचे बोले गए शब्द संबंधों के आसमान में कितने भयंकर चक्रवात का सर्जन कर सकते हैं।


Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

जिनके साथ हम रहेंगे वैसे ही बन जाएंगे। Jinke sath ham rahenge vaise hi ban jaenge

प्राय: स्कूल या कॉलेज से मित्रता की शुरुआत होती है। हम जिन लोगों के बीच रहते हैं, अपना अधिकांश समय व्यतीत करते हैं, उनसे हमारा परिचय होता है, संबंध प्रगाढ़ होते हैं, मित्रता बढ़ती है और हमको लगता है कि यह सब हमारे मित्र हैं, क्या वे वाकई हमारे मित्र हैं, हम अपना विवेक जगाएं और देखें कि क्या वाकई वे सभी हमारी मित्रता के लायक हैं ? अगर किसी में कोई कुटेव है तो आप तुरंत स्वयं को अलग कर लें, नहीं तो वे आदतें आपको भी लग जाएंगीं। अगर आपको सिगरेट पीने की आदत पड़ चुकी है तो झांकें अपने अतीत में। आपको दिखाई देगा कि आप विद्यालय या महाविद्यालय में पढ़ते थे, चार मित्र मिलकर एक सिगरेट लाते थे और किसी पेड़ की ओट में आकर सिगरेट जलाते और एक ही सिगरेट को बारी-बारी से चारों पीते थे। पहले छुप-छुपकर, फिर फिल्म हॉल में गए तब, फिर इधर-उधर हुए तब, फिर बाथरूम में पीने लगे और धीरे-धीरे सब के सामने पीने लगे। इस तरह पड़ी जीवन में एक बुरी आदत और आपने उन्हीं लोगों को अपना मित्र मान लिया, जिन लोगों ने आपके जीवन में बुरी आदत लगाई। अगर आप गुटखा खाते हैं तो सोचे कि इसकी शुरुआत कहां से हुई। जरूर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति ...

बड़प्पन उम्र से नहीं अच्छे कर्मों से सिद्ध होता है badappan umra se nahin acche karmon se siddh hota hai

बड़ा तो गधा भी हो जाता है और कुत्ता भी हो जाता है, गुंडा भी हो जाता है और दुर्जन भी हो जाता है, चोर भी हो जाता है और व्यभिचारी भी हो जाता है। मात्र समय व्यतीत होता है और यह सभी बड़े हो जाते हैं। परंतु, यह " बड़प्पन " न तो गौरवप्रद बनता है और न ही किसी के लिए आलंबन रूप बनता है। परंतु…… एक बड़प्पन ऐसा है कि जिसका संबंध समय के साथ नहीं, पर सत्कार्यों के साथ है। उम्र के साथ नहीं, पर विवेक के साथ है। यह बड़प्पन गौरवप्रद भी बनता है और अनेकों के लिए आलंबन रूप भी बनता है। एक सनातन सत्य हमें आंखों के सामने रखना है और वह यह है कि   जिंदगी की लंबाई बढ़ाने के लिए हम कुछ भी नहीं कर सकते लेकिन हमारे हाथ में यह दो चीजें हैं - जिंदगी की चौड़ाई हम बढ़ा सकते हैं, जिंदगी की गहराई हम बढ़ा सकते हैं। जीवन को यदि हम सत्कार्यों से महका रहे हैं तो हमारे जीवन की चौड़ाई बढ़ रही है और उन सत्कार्यों के फल - स्वरुप यदि हमारे मन की प्रसन्नता बनी रहती है तो हमारे जीवन की गहराई बढ़ रही है। पर कैसी दयनीय दशा है हमारी ? जीवन की इस जिस लंबाई को बढ़ाने में स्वयं परमात्मा को भी सफलता नहीं मिली उस लंबाई को बढ़ाने ...