Skip to main content

धार्मिक पाठशाला एवं संस्कार शाला की अनिवार्यता dharmik pathshala avm Sanskar Shala ki anivaryata


जय जिनेन्द्र, आज के इस भौतिक युग में धर्म के संस्कारों का लोप होता जा रहा है। भौतिक पढ़ाई हेतु कई विद्यालय मौजूद हैं, उनकी संख्या में प्रतिदिन वृद्धि भी होती जा रही है। बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर जीवन में आगे बढ़ने के अवसर भी पा रहे हैं, पर क्या शांत, निर्मल, स्वच्छ, सुंदर जीवन, तनाव रहित जीवन का भी ज्ञान पाया ?
अपने धर्म के मूलभूत सिद्धांतों की जानकारी बिना कई बच्चे धर्म से विमुख भी होते जा रहे हैं। धर्मनिष्ठ संस्कारों से आत्मा को पल्लवित किए बिना धर्ममय जीवन संभव नहीं।
‘सम्यगज्ञान’ की ज्योति को विकसाने में संस्कार शाला का विशेष योगदान होता है। धार्मिक शिक्षा के बिना संस्कारों का शुद्धिकरण संभव नहीं। ज्ञान की प्याऊ जैसी संस्कार शाला, बच्चों को पवित्र पद पर स्थापित करती है।





जिस शक्कर में मिठास नहीं, वह शक्कर नहीं,
जिस पुष्प में सुवास नहीं, वह पुष्प नहीं,
जिस औषध में गुण नहीं, वह औषधि नहीं,
और जिस मानव में सद्ज्ञान नहीं, वह मानव नहीं।





ऐसे ही सदज्ञान-सम्यकज्ञान को प्राप्त कराती है “संस्कारशाला”।
सम्यगज्ञान की धारा से आप्लावित व्यक्ति अपने घर को प्रेम मंदिर बनाता है। जीवन जीने की कला सिखाती है “संस्कार शाला – धार्मिक पाठशाला”।
विद्यालय व पाठशाला ज्ञान के केंद्र होते हैं, जीवन निर्माण की प्रयोगशाला होते है और समाज व राष्ट्र की धूरी होते हैं। मानव का प्रथम निर्माण “माँ” के हाथों होता है और दूसरा निर्माण विद्यालयों व पाठशालाओं में शिक्षक द्वारा होता है। हमारे विद्या केंद्र में, संस्कार शालाओं में, धार्मिक पाठशालाओं में सुसंस्कार, धर्म के मूल सिद्धांत, नैतिक जीवन व शिष्टाचार की शिक्षा मिलती है, जिससे बच्चे का जीवन पथ सुगम सहज बनता है। धर्म के साथ ही संस्कृति का शिक्षण, सेवा साधना का प्रशिक्षण भी मिलता है।
बाल्य वय में जो बच्चे यह शिक्षण प्राप्त करते हैं वे उद्योग हो या व्यापार, धर्म समाज व शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति प्राप्त करते हैं। अपने सुसंस्कारों द्वारा परिवार, धर्म एवं समाज की गरिमा बढ़ाते हैं।





संस्कारशाला तो एक फैक्ट्री है जो सच्चे, सदाचारी और सुसंस्कारी व्यक्तित्व का निर्माण कर महत्वपूर्ण योगदान देती है।





ऐसी पाठशालाओं में विद्यार्थियों का आकर्षण, आगमन एवं अध्ययन किस प्रकार वृध्धिगत हो इस का प्रयत्न करना चाहिए। कोरे क्रियाकांड नहीं वरन मानव धर्म एवं सत्कर्म करने की शिक्षा प्रदान की जाए। भावी पीढ़ी जैन धर्म के मौलिक तत्व ज्ञान से परिचित हो, प्रभावित हो इस तरह सरलता से हेतु, तर्क व दृष्टांत के साथ तत्वज्ञान सिखाया जाए।
मन वचन काया की एकाग्रता से ध्यान, इसका पढ़ने वाला स्वयं पर सार्थक प्रभाव, कर्म शुद्धि इत्यादि की शिक्षा सुगमता से प्रदान की जाए ताकि विद्यार्थी के जीवन में समता व समाधि की वृद्धि हो।
सम्यगज्ञान तो वह दिवाकर है जो मोह के घने अंधकार को दूर कर आत्मा को अपूर्व आभा से प्रकाशित कर देता है, ज्ञान तो वह सुधाकर है जो आत्मा की अनमोल निधि का, आत्मा के अनंत सौंदर्य का साक्षात्कार कराता है।
ऐसी अनमोल ज्ञान को पाने का, विकसित करने का प्रमुख स्त्रोत है “संस्कार शाला धार्मिक पाठशाला”।
विनम्र अनुरोध है कि बच्चों के जीवन का मार्ग प्रशस्त करने वाली ऐसी शालाओं में बाल्यवय से ही बच्चों को भेजेंऔर साथ ही  इन शालाओं में कट्टरवाद को तनिक भी बढ़ावा ना मिले इसका विशेष ध्यान रखें।


Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

जिनके साथ हम रहेंगे वैसे ही बन जाएंगे। Jinke sath ham rahenge vaise hi ban jaenge

प्राय: स्कूल या कॉलेज से मित्रता की शुरुआत होती है। हम जिन लोगों के बीच रहते हैं, अपना अधिकांश समय व्यतीत करते हैं, उनसे हमारा परिचय होता है, संबंध प्रगाढ़ होते हैं, मित्रता बढ़ती है और हमको लगता है कि यह सब हमारे मित्र हैं, क्या वे वाकई हमारे मित्र हैं, हम अपना विवेक जगाएं और देखें कि क्या वाकई वे सभी हमारी मित्रता के लायक हैं ? अगर किसी में कोई कुटेव है तो आप तुरंत स्वयं को अलग कर लें, नहीं तो वे आदतें आपको भी लग जाएंगीं। अगर आपको सिगरेट पीने की आदत पड़ चुकी है तो झांकें अपने अतीत में। आपको दिखाई देगा कि आप विद्यालय या महाविद्यालय में पढ़ते थे, चार मित्र मिलकर एक सिगरेट लाते थे और किसी पेड़ की ओट में आकर सिगरेट जलाते और एक ही सिगरेट को बारी-बारी से चारों पीते थे। पहले छुप-छुपकर, फिर फिल्म हॉल में गए तब, फिर इधर-उधर हुए तब, फिर बाथरूम में पीने लगे और धीरे-धीरे सब के सामने पीने लगे। इस तरह पड़ी जीवन में एक बुरी आदत और आपने उन्हीं लोगों को अपना मित्र मान लिया, जिन लोगों ने आपके जीवन में बुरी आदत लगाई। अगर आप गुटखा खाते हैं तो सोचे कि इसकी शुरुआत कहां से हुई। जरूर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति ...

बड़प्पन उम्र से नहीं अच्छे कर्मों से सिद्ध होता है badappan umra se nahin acche karmon se siddh hota hai

बड़ा तो गधा भी हो जाता है और कुत्ता भी हो जाता है, गुंडा भी हो जाता है और दुर्जन भी हो जाता है, चोर भी हो जाता है और व्यभिचारी भी हो जाता है। मात्र समय व्यतीत होता है और यह सभी बड़े हो जाते हैं। परंतु, यह " बड़प्पन " न तो गौरवप्रद बनता है और न ही किसी के लिए आलंबन रूप बनता है। परंतु…… एक बड़प्पन ऐसा है कि जिसका संबंध समय के साथ नहीं, पर सत्कार्यों के साथ है। उम्र के साथ नहीं, पर विवेक के साथ है। यह बड़प्पन गौरवप्रद भी बनता है और अनेकों के लिए आलंबन रूप भी बनता है। एक सनातन सत्य हमें आंखों के सामने रखना है और वह यह है कि   जिंदगी की लंबाई बढ़ाने के लिए हम कुछ भी नहीं कर सकते लेकिन हमारे हाथ में यह दो चीजें हैं - जिंदगी की चौड़ाई हम बढ़ा सकते हैं, जिंदगी की गहराई हम बढ़ा सकते हैं। जीवन को यदि हम सत्कार्यों से महका रहे हैं तो हमारे जीवन की चौड़ाई बढ़ रही है और उन सत्कार्यों के फल - स्वरुप यदि हमारे मन की प्रसन्नता बनी रहती है तो हमारे जीवन की गहराई बढ़ रही है। पर कैसी दयनीय दशा है हमारी ? जीवन की इस जिस लंबाई को बढ़ाने में स्वयं परमात्मा को भी सफलता नहीं मिली उस लंबाई को बढ़ाने ...