Skip to main content

जैन धर्मानुसार शयन विधि : दिशा बदलो दशा बदलेगी.. Jain Dharm anusar Jain vidhi : Disha badlo dasha badlegi...


जैन धर्म व शास्त्रों के अनुसार एक व्यक्ति को किस प्रकार अपनी शयन विधि रखनी चाहिए इसपर हम आज विचार करेगे ।





हम अपनी शयन विधि में कुछ निम्न परिवर्तन या कुछ बातो का ध्यान रखेगे तो हमें बहुत से लाभ होगे ।





जानिए क्या है वो बाते!
सूर्यास्त के एक प्रहर (लगभग 3 घंटे) के बाद ही शयन करना।
परिवार मिलन: रात्रि की घर के सभी सदस्य एकत्रित होते हैं। बड़े बुजुर्ग गुरुदेवों के श्रीमुख के सुनी प्रवचन की बातें सुनाते है। जिससे बच्चो में धर्म संस्कार पड़ते है, प्रवचन श्रवण का रस जगता है और देव गुरु की महिमा बढती है।
लगभग 10 बजे सोना और 4 बजे उठाना। युवकों के लिए 6 घंटे की नींद काफी है।
सोने की मुद्रा: उल्टा सोये भोगी, सीधा सोये योगी, डाबा सोये निरोगी, जीमना सोये रोगी।
बायीं करवट सोना स्वास्थ्थ के लिए हितकार है, शास्त्रीय विधान भी है। आयुर्वेद में ‘वामकुक्षि’ की बात आती हैं। शरीर विज्ञान के अनुसार चित सोने से रीढ़ की हड्डी को नुकसान और औधा सोने से आँखे बिगडती है।
सोते समय कितने नवकार गिने जाए? “सूतां सात, उठता आठ” सोते वक्त सात भय को दूर करने के लिए सात नवकार गिनें और उठते वक्त आठ कर्मो को दूर करने के लिए आठ नवकार गिनें।
सात भय: इहलोक – परलोक – आदान – अकस्मात – वेदना – मरण – अश्लोक (भय)
“माथे म्हारे मल्लिनाथ, काने मारे कुंथुनाथ, नाके म्हारे नेमिथान, आँखे म्हारे अरनाथ, शाता करे शांतिनाथ, पार उतारे पार्श्वनाथ, हिवडे म्हारे आदिनाथ, मरण आवे तो वोसिरे, जीवुं को आगार”
इस प्रकार शरीर के अंगों में परमात्मा की स्थापना करनी। आहार आती वोसिराना।
दुःस्वप्नों के नाश के लिये: सोते वक्त श्री नेमिनाथ और पार्श्वनाथ प्रभु का स्मरण करना।
सुखनिद्रा के लिये: श्री चंदाप्रभस्वामी का स्मरण करना।
चोरादी भय के नाश के लिए: श्री शांतिनाथ भगवन का स्मरण करना।
दिशा घ्यान: दक्षिणदिशा (South) में पाँव रखकर कभी सोना नहीं। यम और दुष्टदेवों का निवास है। कान में हवा भरती है। मस्तिक में रक्त का संचार कम को जाता है। स्मृतिभ्रंश, मौत व असख्य बीमारियाँ होती है। यह बात वैज्ञानिकों ने एवं वास्तुविदों ने भी जाहिर की है।
कहा भी गया है :–
प्राक्र शिर: शयने विधा, धनलाभश्च दक्षिणे ।
पश्चिमे प्रबला चिन्ता, मृत्युहानिस्तथोतरे ।।
अर्थात पूर्व दिशा में मस्तक रखकर सोने से विधा की प्राप्ति होती है। दक्षिण में मस्तक रखकर सोने से धनलाभ और आरोग्य लाभ होता है। पश्चिम में मस्तक रखकर सोने से प्रबल चिंता होती है। उत्तर में मस्तक रखकर सोने से म्रत्यु और हानि होती है।





अन्य ग्रंथों में शयनविधि में और भी बातें सावधानी के तौर पर बताई गई है





मस्तक और पाँव की तरफ दीपक रखना नहीं। दीपक बायीं या दायीं और कम से कम 5 हाथ दूर होना चाहिये।





सोते समय मस्तक दिवार से कम से कम 3 हाथ दूर होना चाहियें।





संध्याकाल में निद्रा नहीं लेनी।





शय्या पर बैठे-बैठे निद्रा नहीं लेनी।





द्वार के उंबरे पर मस्तक रखकर नींद न लें।





ह्रदय पर हाथ रखकर, छत के पाट के नीचें और पाँव पर पाँव चढ़ाकर निद्रा न लें।





सूर्यास्त के पहले सोना नहीं।





पाँव की और शय्या ऊँची हो तो अशुभ है।





शय्या पर बैठकर खाना-पीना अशुभ है। (बेड टी पीने वाले सावधान!)





सोते सोते पढना नहीं।





सोने सोते तंबाकू चबाना नहीं। (मुंह में गुटखा रखकर सोने वाले चेत जाएँ! )





ललाट पर तिलक रखकर सोना अशुभ है (इसलिये सोते वक्त तिलक मिटाने का कहा जाता है। )





शय्या पर बैठकर सरोता से सुपारी के टुकड़े करना अशुभ हैं।





जैन धर्मानुसार सुबह उठने की विधि


Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

जिनके साथ हम रहेंगे वैसे ही बन जाएंगे। Jinke sath ham rahenge vaise hi ban jaenge

प्राय: स्कूल या कॉलेज से मित्रता की शुरुआत होती है। हम जिन लोगों के बीच रहते हैं, अपना अधिकांश समय व्यतीत करते हैं, उनसे हमारा परिचय होता है, संबंध प्रगाढ़ होते हैं, मित्रता बढ़ती है और हमको लगता है कि यह सब हमारे मित्र हैं, क्या वे वाकई हमारे मित्र हैं, हम अपना विवेक जगाएं और देखें कि क्या वाकई वे सभी हमारी मित्रता के लायक हैं ? अगर किसी में कोई कुटेव है तो आप तुरंत स्वयं को अलग कर लें, नहीं तो वे आदतें आपको भी लग जाएंगीं। अगर आपको सिगरेट पीने की आदत पड़ चुकी है तो झांकें अपने अतीत में। आपको दिखाई देगा कि आप विद्यालय या महाविद्यालय में पढ़ते थे, चार मित्र मिलकर एक सिगरेट लाते थे और किसी पेड़ की ओट में आकर सिगरेट जलाते और एक ही सिगरेट को बारी-बारी से चारों पीते थे। पहले छुप-छुपकर, फिर फिल्म हॉल में गए तब, फिर इधर-उधर हुए तब, फिर बाथरूम में पीने लगे और धीरे-धीरे सब के सामने पीने लगे। इस तरह पड़ी जीवन में एक बुरी आदत और आपने उन्हीं लोगों को अपना मित्र मान लिया, जिन लोगों ने आपके जीवन में बुरी आदत लगाई। अगर आप गुटखा खाते हैं तो सोचे कि इसकी शुरुआत कहां से हुई। जरूर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति ...

बड़प्पन उम्र से नहीं अच्छे कर्मों से सिद्ध होता है badappan umra se nahin acche karmon se siddh hota hai

बड़ा तो गधा भी हो जाता है और कुत्ता भी हो जाता है, गुंडा भी हो जाता है और दुर्जन भी हो जाता है, चोर भी हो जाता है और व्यभिचारी भी हो जाता है। मात्र समय व्यतीत होता है और यह सभी बड़े हो जाते हैं। परंतु, यह " बड़प्पन " न तो गौरवप्रद बनता है और न ही किसी के लिए आलंबन रूप बनता है। परंतु…… एक बड़प्पन ऐसा है कि जिसका संबंध समय के साथ नहीं, पर सत्कार्यों के साथ है। उम्र के साथ नहीं, पर विवेक के साथ है। यह बड़प्पन गौरवप्रद भी बनता है और अनेकों के लिए आलंबन रूप भी बनता है। एक सनातन सत्य हमें आंखों के सामने रखना है और वह यह है कि   जिंदगी की लंबाई बढ़ाने के लिए हम कुछ भी नहीं कर सकते लेकिन हमारे हाथ में यह दो चीजें हैं - जिंदगी की चौड़ाई हम बढ़ा सकते हैं, जिंदगी की गहराई हम बढ़ा सकते हैं। जीवन को यदि हम सत्कार्यों से महका रहे हैं तो हमारे जीवन की चौड़ाई बढ़ रही है और उन सत्कार्यों के फल - स्वरुप यदि हमारे मन की प्रसन्नता बनी रहती है तो हमारे जीवन की गहराई बढ़ रही है। पर कैसी दयनीय दशा है हमारी ? जीवन की इस जिस लंबाई को बढ़ाने में स्वयं परमात्मा को भी सफलता नहीं मिली उस लंबाई को बढ़ाने ...