Skip to main content

उपदेश देने से अच्छा उदाहरण स्थापित करना अधिक श्रेष्ठ है updesh Dene se achcha udaharan sthapit karna adhik shreshth hai


रोगी को दवाई लेने की प्रेरणा कोई नहीं भी करता है तो भी बिना प्रेरणा वह दवाई ले लेता है।
कारण ?
रोग उसे अच्छा नहीं लगता और दवाई लिए बिना रोग जाएगा नहीं इसकी पक्की जानकारी उसे होती है किंतु…….
प्रेरणा देने के बावजूद उपदेश सुनना इंसान को बहुधा अच्छा नहीं लगता।
कारण ?
इसमें स्वयं के अहंकार को चोट लगती है और उद्देश्य को अमल में लाने के लिए जीवन व्यवस्था में कुछ निश्चित परिवर्तन करना पड़ता है।
कमाल की विडंबना तो यह है कि
उपदेश अधिकांशत: सुख को सुरक्षित रखने के संबंध में या हित को सुरक्षित करने के संबंध में ही होता है ; दु:ख से दूर रहने के विषय में या दोंषों से बचते रहने के विषय में ही होता है पर इसके बावजूद उपदेश सुनना प्राय: अच्छा नहीं लगता है।
यद्यपि, जिसके द्वारा उपदेश दिया जाता है उसका स्वयं का जीवन यदि उस उद्देश्य अनुरूप अर्थात उदाहरण स्वरूप हो तो उसके द्वारा दिए जाने वाले उपदेश के प्रति प्राय: उदासीनता या अरुचि का भाव नहीं रहता।
जवाब दो -
हमें दूसरों को उपदेश देने से अधिक रूचि है या दूसरों के लिए उदाहरण स्वरूप बनने में अधिक रूचि है ?
शब्दों की बाजीगरी करने में अधिक रुचि है या उन शब्दों को आचरण में रूपांतरित करने में अधिक रूचि है ?
क्या कहूं ?
बुजुर्ग या जिम्मेदार व्यक्ति का उपदेश जब शक्तिविहीन हो जाता है तब परिवार या संस्था मटियामेट हो जाती है।
आज देखना हो तो देख लो,
अधिकतर परिवार अधिकतर संस्थाएं छिन्न-भिन्न हो चुकी हैं।
कारण ?
मैच पर अंपायर का कोई नियंत्रण नहीं रहा !
दो काम हमें करने हैं -
एक, उपदेश यदि श्रवण के योग्य हो तो हम उपदेश के शब्दों की ओर ध्यान केंद्रित करें, उपदेश देने वाला उदाहरण रूप है या नहीं इसकी चिंता न करें।
और दूसरा,
यदि हम उपदेश दाता बनना चाहते हैं तो उपदेश देने की जल्दबाजी न करते हुए पहले उदाहरण स्वरूप बन जाएं।
निहाल हो जाएंगे।


Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

अनाथ anath

श्रमण अनाथी , नगर के बाहर उपवन में थे युवा अवस्था , भरपूर चैतन्य शक्ति और ऊर्जा का आध्यात्मिक प्रयोग वर्षों की साधना को घंटों में पूर्ण कर रहे थे। एक दिन उपवन में सम्राट श्रेणिक पहुंचे । मुनि के दमकते हुए चेहरे और उभरते हुए यौवन से श्रेणिक विस्मय -विमुग्ध हो उठे। सोचने लगे ,यह सौंदर्य भोग के लिए है या योग के लिए है ? सन्यासी होने का अर्थ यह तो नहीं है कि जीवन के साथ ही अन्याय किया जाए। श्रेणिक मुनि के पास पहुंचे । पूछा ' इस तरह यौवन अवस्था में गृह - त्याग कर सन्यास अपनाने की सार्थकता क्या है ? मुनि ! यह यौवन , भोगों को भोगने के लिए है । तुम उसे क्षीण कर रहे हो । ' मुनि ने कहा , ' नहीं ! मैं ऊर्जा का सदुपयोग कर रहा हूं । वह व्यक्ति भला साधनाओं की पराकाष्ठाओं को कैसे छू पायेगा जो अपना यौवन संसार को सौंपता है और बुढ़ापा परमात्मा को। राजन ! जितनी उर्जा भोग के लिए चाहिए , उससे सौ -गुनी ऊर्जा योग के लिए भी आवश्यक है । ' सम्राट सकपका गया । पूछने लगा ' मुनिवर ! क्या मैं आपका नाम जान सकता हूं । ' मुनि ने कहा , ' अनाथी । ' ' अनाथी ! बड़ा विचित्र नाम है। मु...

लक्ष्मण को दिया था रावण ने अंतिम संदेश Lakshman ko diya tha ravan ne antim Sandesh

रावण जब मृत्यु शैया पर थे तब राम ने लक्ष्मण से कहा कि, "तुम रावण के पास शीघ्र पहुंचों। उसके पास अमूल्य ज्ञान है, उसे अर्जित करो। उससे जगत के लिए अंतिम संदेश ले आओ।" लक्ष्मण दौड़े। उसने रावण से कहा, "राम रो रहे हैं।" रावण के द्वारा वजह पूछने पर लक्ष्मण ने बताया कि "आपके अंतकाल से व्यथित हुए हैं। मुझे आपके पास अंतिम संदेश प्राप्त करने के लिए भेजा है। बड़े भैया ने कहलवाया है कि "आप अनेक गुणों के भंडार हैं। सीता का अपहरण तो आपकी आकस्मिक (कर्मोदय जनित) भूल थी।" आंख में अश्रु सहित रावण ने कहा कि "मेरे जैसे शत्रु का भी राम गुणकथन करते हैं। इसी लिए राम जगत में भगवान के रूप में पूजे जाते हैं।" अब आपको मेरा अंतिम संदेश यह है, कि" आज की बात कल पर छोड़नी नहीं चाहिए। मेरी इच्छा थी कि मैं स्वर्गगमन के लिए धरती पर सीढी रखूं, जिससे सभी जीव स्वर्गारोहण कर सकें, कोई भी नरक की दिशा में गति न करें, पर वह कार्य अधूरा ही रह गया। मैंने इस काम में विलंब किया और मौत वेग से आगे बढ़ गई। अब अफसोस करने में क्या लाभ। Rich Dad Poor Dad - 20th Anniversa...