Skip to main content

आत्मा का साक्षात्कार aatma ka sakshatkar


हेलो दोस्तों,
आप मुझे पहचानते हो ?
शायद हां भी हो सकता है….
नहीं भी हो सकता है…..
क्या !
आप अपने आप को पहचानते हो….. इसका जवाब आप हां में ही दोगे।
अपने बारे में क्या जानते हैं ?
यही ना कि……
आपका नाम क्या है ?
आपके माता-पिता का नाम क्या है ?
आपके दादा-दादी का नाम क्या है ?
आप किस धर्म को मानते हैं ?
आपके रिश्तेदार कौन हैं ?
आप क्या व्यवसाय करते हैं ?
आपके कितने मित्र हैं ?
बस इसके अलावा आप कुछ और जानते हैं ?
पर यह शायद आपकी सही जानकारी नहीं है।
क्योंकि ,
सही में आपने आपके शरीर को पहचाना है।
और
आपको शरीर के अंदर रहने वाली आत्मा को पहचानने की आवश्यकता है।
आत्मा जो कि परमात्मा का अंश है।
परमात्मा से सभी मनुष्य और जीव मात्र की आत्माएं उसी से जुड़ी हुई है।
उसको जानना अति आवश्यक है।
आत्मा वह है जो कभी मरती नहीं,
जिसे कभी डूबाया नहीं जा सकता,
जिसे कभी नष्ट नहीं किया जा सकता, जिसका कभी अंत नहीं है,
जो अजरा अमर है।
उस आत्मा को जानना हमारे जिंदगी का हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य होना चाहिए।
आत्मा को कभी कर्म बंध नहीं लगता है। और जो भी कर्म बंध या कर्म आप बांध रहे हो वह शरीर के साथ में और शरीर के कारण ही बांध रहे हो।
उसका संपूर्ण कारण हमारा शरीर से अब जुड़ा हुआ है।
हम जो भी कर्म करते हैं वह इस शरीर को पोषक या पोषण देने के लिए करते हैं।
हम इस शरीर को खिलाते हैं,
इस शरीर की कामनाएं, शरीर की इच्छाओं को पूर्ण करने के लिए नीति - अनीति से जुड़े कर्म करते हैं।
स्वार्थ, द्वेष, संग्रह को जन्म भी यह शरीर द्वारा दिया जाता है।
हम हमारे शरीर को अपना मान बैठे हैं ,
इस संसार को हम अपना मान बैठे हैं।
जो कि एक दिन नष्ट हो जाने वाला है ,
यहीं पर छूट जाने वाला है,
संसार यही पर रह जाएगा,
शरीर यहीं पर जल जाएगा ।
सिर्फ आत्मा जाएंगी पर उस आत्मा को जानना अति आवश्यक है।


Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

अनाथ anath

श्रमण अनाथी , नगर के बाहर उपवन में थे युवा अवस्था , भरपूर चैतन्य शक्ति और ऊर्जा का आध्यात्मिक प्रयोग वर्षों की साधना को घंटों में पूर्ण कर रहे थे। एक दिन उपवन में सम्राट श्रेणिक पहुंचे । मुनि के दमकते हुए चेहरे और उभरते हुए यौवन से श्रेणिक विस्मय -विमुग्ध हो उठे। सोचने लगे ,यह सौंदर्य भोग के लिए है या योग के लिए है ? सन्यासी होने का अर्थ यह तो नहीं है कि जीवन के साथ ही अन्याय किया जाए। श्रेणिक मुनि के पास पहुंचे । पूछा ' इस तरह यौवन अवस्था में गृह - त्याग कर सन्यास अपनाने की सार्थकता क्या है ? मुनि ! यह यौवन , भोगों को भोगने के लिए है । तुम उसे क्षीण कर रहे हो । ' मुनि ने कहा , ' नहीं ! मैं ऊर्जा का सदुपयोग कर रहा हूं । वह व्यक्ति भला साधनाओं की पराकाष्ठाओं को कैसे छू पायेगा जो अपना यौवन संसार को सौंपता है और बुढ़ापा परमात्मा को। राजन ! जितनी उर्जा भोग के लिए चाहिए , उससे सौ -गुनी ऊर्जा योग के लिए भी आवश्यक है । ' सम्राट सकपका गया । पूछने लगा ' मुनिवर ! क्या मैं आपका नाम जान सकता हूं । ' मुनि ने कहा , ' अनाथी । ' ' अनाथी ! बड़ा विचित्र नाम है। मु...

लक्ष्मण को दिया था रावण ने अंतिम संदेश Lakshman ko diya tha ravan ne antim Sandesh

रावण जब मृत्यु शैया पर थे तब राम ने लक्ष्मण से कहा कि, "तुम रावण के पास शीघ्र पहुंचों। उसके पास अमूल्य ज्ञान है, उसे अर्जित करो। उससे जगत के लिए अंतिम संदेश ले आओ।" लक्ष्मण दौड़े। उसने रावण से कहा, "राम रो रहे हैं।" रावण के द्वारा वजह पूछने पर लक्ष्मण ने बताया कि "आपके अंतकाल से व्यथित हुए हैं। मुझे आपके पास अंतिम संदेश प्राप्त करने के लिए भेजा है। बड़े भैया ने कहलवाया है कि "आप अनेक गुणों के भंडार हैं। सीता का अपहरण तो आपकी आकस्मिक (कर्मोदय जनित) भूल थी।" आंख में अश्रु सहित रावण ने कहा कि "मेरे जैसे शत्रु का भी राम गुणकथन करते हैं। इसी लिए राम जगत में भगवान के रूप में पूजे जाते हैं।" अब आपको मेरा अंतिम संदेश यह है, कि" आज की बात कल पर छोड़नी नहीं चाहिए। मेरी इच्छा थी कि मैं स्वर्गगमन के लिए धरती पर सीढी रखूं, जिससे सभी जीव स्वर्गारोहण कर सकें, कोई भी नरक की दिशा में गति न करें, पर वह कार्य अधूरा ही रह गया। मैंने इस काम में विलंब किया और मौत वेग से आगे बढ़ गई। अब अफसोस करने में क्या लाभ। Rich Dad Poor Dad - 20th Anniversa...