Skip to main content

माता-पिता ही दुनिया के सर्वप्रथम शिक्षक होते हैं। Mata - pita he duniya ke sarvpratham shikshak hote Hain.






सायंकाल का समय था। सभी पक्षी अपने अपने घोंसले में जा रहे थे। तभी गांव कि चार औरतें कुएं पर पानी भरने आई और अपना - अपना मटका भरकर बतयाने बैठ गई।





इस पर पहली औरत बोली अरे ! भगवान मेरे जैसा लड़का सबको दे। उसका कंठ इतना सुरीला हें कि सब उसकी आवाज सुनकर मुग्ध हो जाते हें।





इसपर दूसरी औरत बोली कि मेरा लड़का इतना बलवान हें कि सब उसे आज के युग का भीम कहते हें।





इस पर तीसरी औरत कहाँ चुप रहती वह बोली अरे ! मेरा लड़का एक बार जो पढ़ लेता हें वह उसको उसी समय कंठस्थ हो जाता हें।





यह सब बात सुनकर चौथी औरत कुछ नहीं बोली तो इतने में दूसरी औरत ने कहाँ “ अरे ! बहन आपका भी तो एक लड़का हें ना आप उसके बारे में कुछ नहीं बोलना चाहती हो । ”





इस पर से उसने कहाँ मै क्या कहूं वह ना तो बलवान हें और ना ही अच्छा गाता हें।





यह सुनकर चारो स्त्रियों ने मटके उठाए और अपने गांव कि और चल दी।





तभी कानों में कुछ सुरीला सा स्वर सुनाई दिया। पहली स्त्री ने कहाँ “ देखा ! मेरा पुत्र आ रहा हें। वह कितना सुरीला गान गा रहा हें । ” पर उसने अपनी माँ को नही देखा और उनके सामने से निकल गया।





अब दूर जाने पर एक बलवान लड़का वहाँ से गुजरा उस पर दूसरी औरत ने कहाँ । “ देखो ! मेरा बलिष्ट पुत्र आ रहा हें । ” पर उसने भी अपनी माँ को नही देखा और सामने से निकल गया।





तभी दूर जाकर मंत्रो कि ध्वनि उनके कानो में पड़ी तभी तीसरी औरत ने कहाँ “ देखो ! मेरा बुद्धिमान पुत्र आ रहा हें । ” पर वह भी श्लोक कहते हुए वहाँ से उन दोनों कि भांति निकल गया।





तभी वहाँ से एक और लड़का निकला वह उस चोथी स्त्री का पूत्र था।





वह अपनी माता के पास आया और माता के सर पर से पानी का घड़ा ले लिया और गांव कि और निकल पढ़ा।





यह देख तीनों स्त्रीयां चकित रह गई । मानो उनको साप सुंघ गया हो । वे तीनों उसको आश्चर्य से देखने लगी तभी वहाँ पर बैठी एक वृद्ध महिला ने कहाँ “ देखो इसको कहते हें सच्चा हिरा । ”





“ सबसे पहला और सबसे बड़ा ज्ञान संस्कार का होता हें जो किसी और से नहीं बल्कि स्वयं हमारे माता-पिता से प्राप्त होता हें। " फिर भले ही हमारे माता - पिता शिक्षित हो या ना हो यह ज्ञान उनके अलावा दुनिया का कोई भी व्यक्ति नहीं दे सकता हें।


Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

जिनके साथ हम रहेंगे वैसे ही बन जाएंगे। Jinke sath ham rahenge vaise hi ban jaenge

प्राय: स्कूल या कॉलेज से मित्रता की शुरुआत होती है। हम जिन लोगों के बीच रहते हैं, अपना अधिकांश समय व्यतीत करते हैं, उनसे हमारा परिचय होता है, संबंध प्रगाढ़ होते हैं, मित्रता बढ़ती है और हमको लगता है कि यह सब हमारे मित्र हैं, क्या वे वाकई हमारे मित्र हैं, हम अपना विवेक जगाएं और देखें कि क्या वाकई वे सभी हमारी मित्रता के लायक हैं ? अगर किसी में कोई कुटेव है तो आप तुरंत स्वयं को अलग कर लें, नहीं तो वे आदतें आपको भी लग जाएंगीं। अगर आपको सिगरेट पीने की आदत पड़ चुकी है तो झांकें अपने अतीत में। आपको दिखाई देगा कि आप विद्यालय या महाविद्यालय में पढ़ते थे, चार मित्र मिलकर एक सिगरेट लाते थे और किसी पेड़ की ओट में आकर सिगरेट जलाते और एक ही सिगरेट को बारी-बारी से चारों पीते थे। पहले छुप-छुपकर, फिर फिल्म हॉल में गए तब, फिर इधर-उधर हुए तब, फिर बाथरूम में पीने लगे और धीरे-धीरे सब के सामने पीने लगे। इस तरह पड़ी जीवन में एक बुरी आदत और आपने उन्हीं लोगों को अपना मित्र मान लिया, जिन लोगों ने आपके जीवन में बुरी आदत लगाई। अगर आप गुटखा खाते हैं तो सोचे कि इसकी शुरुआत कहां से हुई। जरूर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति ...

बड़प्पन उम्र से नहीं अच्छे कर्मों से सिद्ध होता है badappan umra se nahin acche karmon se siddh hota hai

बड़ा तो गधा भी हो जाता है और कुत्ता भी हो जाता है, गुंडा भी हो जाता है और दुर्जन भी हो जाता है, चोर भी हो जाता है और व्यभिचारी भी हो जाता है। मात्र समय व्यतीत होता है और यह सभी बड़े हो जाते हैं। परंतु, यह " बड़प्पन " न तो गौरवप्रद बनता है और न ही किसी के लिए आलंबन रूप बनता है। परंतु…… एक बड़प्पन ऐसा है कि जिसका संबंध समय के साथ नहीं, पर सत्कार्यों के साथ है। उम्र के साथ नहीं, पर विवेक के साथ है। यह बड़प्पन गौरवप्रद भी बनता है और अनेकों के लिए आलंबन रूप भी बनता है। एक सनातन सत्य हमें आंखों के सामने रखना है और वह यह है कि   जिंदगी की लंबाई बढ़ाने के लिए हम कुछ भी नहीं कर सकते लेकिन हमारे हाथ में यह दो चीजें हैं - जिंदगी की चौड़ाई हम बढ़ा सकते हैं, जिंदगी की गहराई हम बढ़ा सकते हैं। जीवन को यदि हम सत्कार्यों से महका रहे हैं तो हमारे जीवन की चौड़ाई बढ़ रही है और उन सत्कार्यों के फल - स्वरुप यदि हमारे मन की प्रसन्नता बनी रहती है तो हमारे जीवन की गहराई बढ़ रही है। पर कैसी दयनीय दशा है हमारी ? जीवन की इस जिस लंबाई को बढ़ाने में स्वयं परमात्मा को भी सफलता नहीं मिली उस लंबाई को बढ़ाने ...