Skip to main content

मेरा दिल एक जानवर का है इंसान का नहीं। Mera dil ek janwar ka hai insan ka Nahin.


मधु एक बकरी थी , जो की माँ बनने वाली थी। माँ बनने से पहले ही मधू ने भगवान् से दुआएं मांगने शुरू कर दी।





कि “ हे भगवान् मुझे बेटी देना बेटा नही ”। पर किस्मत को ये मन्जूर ना था , मधू ने एक बकरे को जन्म दिया , उसे देखते ही मधू रोने लगी। साथ की बकरियां मधू के रोने की वजह जानती थी , पर क्या कहती। माँ चुप हो  गई और अपने बच्चे को चाटने लगी।





दिन बीत ते चले गए और माँ के दिल मे अपने बच्चे के लिए प्यार उमड़ता चला गया। धीरे औ- धीरे माँ अपने बेटे में सारी दुनियाँ को भूल गई , और भूल गई भविष्य की उस सच्चाई को  जो एक दिन सच होनी थी। मधू रोज अपने बच्चे को चाट कर दिन की शुरूआत करती , और उसकी रात बच्चे से चिपक कर सो कर ही होती।





एक दिन बकरी के मालिक के घर बेटे जन्म लिया। घर में आते मेहमानो और पड़ोसियों की भीड़ देख मधू बकरी ने साथी बकरी से पूछा “ बहन क्या हुआ आज बहुत भीड़ है इनके घर पर ” ये सुन साथी बकरी ने कहा की “ अरे हमारे मालिक के घर बेटा हुआ है , इसलिए चहल पहल है ” बकरी मालिक के लिए बहुत खुश हुई और उसके बेटे को बहुत दुआएं दी।





 फिर मधू अपने बच्चे से चिपक कर सो गई। मधू सो ही रही थी कि तभी उसके पास एक आदमी आया , सारी बकरियां डर कर सिमट गई , मधू ने भी अपने बच्चे को खुद से चिपका लिया। तभी उस आदमी ने मधू के बेटे को पकड़ लिया और  ले जाने लगा। मधू बहुत चिल्लाई पर उसकी एक ना सुनी गई , बच्चे को बकरियां जहाँ बंधी थी उसके सामने वाले कमरे में ले जाया गया।





बच्चा बहुत चिल्ला रहा था , बुला रहा था अपनी माँ को , मधू भी रस्सी को खोलने के लिए पूरे पूरे पाँव रगड़ दिए पर रस्सी ना खुली। थोडी देर तक बच्चा चिल्लाया पर उसके बाद बच्चा चुप हो गया , अब उसकी आवाज नही आ रही थी।





 मधू जान चुकी थी केे बच्चे के साथ क्या हुआ है , पर वह फिर भी अपने बच्चे के लिए आंख बंद कर दुआएं मांगती रही। पर अब देर हो चुकी थी बेटे का सर धड़ से अलग कर दिया गया था। बेटे का सर मां के सामने पड़ा था , आज भी बेटे की नजर माँ की तरफ थी , पर आज वह नजरे पथरा चुकी थी , बेटे का मुंह आज भी खुला था , पर उसके मुंह से आज माँ के लिए पुकार नही निकल रही थी , बेटे का कटा सिर सामने पडा था माँ उसे आखरी बार चूम भी नही पा रही थी इस वजह से एक आँख से दस दस आँसू बह रहे थे। बेटे को काट कर उसे पका खा लिया गया। और  माँ देखती रह गई , साथ में बेठी हर बकरियाँ इस घटना से अवगत थी पर कोई कुछ कर भी क्या सकती थी।





 दो  माह बीत चुके थे मधू बेटे के जाने के गम में पहले से आधी हो  चुकी थी , कि तभी एक दिन मालिक अपने बेटे को खिलाते हुए बकरियों के सामने आया , ये देख एक बकरी बोली “ ये है वो बच्चा जिसके होने पर तेरे बच्चे को काटा गया ” मधू आँखों में आँसू भरे अपने बच्चे की याद में खोई उस मालिक के बच्चे को देखने लगी।





वह बकरी फिर बोली “ देख कितना खुश है, अपने बालक को खिला कर , पर कभी ये नही सोचता की हमें भी हमारे बालक प्राण प्रिय होते है , मैं तो कहूं जैसे हम अपने बच्चों के वियोग में तड़प कर जीते है वैसे ही ये भी जिए , इसका पुत्र भी मरे ” ये सुनते ही मधू उस बकरी पर चिल्लाई कहा “ उस बेगुनाह बालक ने क्या बिगाड़ा है , जो उसे मारने की कहती हो , वो तो अभी धरा पर आया है , ऐसा ना कहो भगवान् उसे लम्बी उम्र दे , क्योंकि एक बालक के मरने से जो पीड़ा होती है मैं उससे अवगत हूँ , मैं नही चाहती जो पीड़ा मुझे हो रही है वो किसी और को हो ” ये सुन साथी बकरी बोली कैसी है तू उसने तेरे बालक को मारा और तू फिर भी उसी के बालक को दुआ दे रही है। ” मधू हँसी और कहा “ हाँ , क्योंकि मेरा दिल एक जानवर का है इंसान का नही।





( कई बार सच समझ नही आता की जानवर असल में है कौन)





***शाकाहारी बनों।





हर जीव के बारे में सोचे।।





खाने से पहले बिरयानी





चीख जीव की सुन लेते।





करुणा के वश में होकर





शाकाहार को चुन लेते।।


Comments

  1. बहुत सुंदर ओर प्रेरणादायी कहानी है।👌🏼

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

जिनके साथ हम रहेंगे वैसे ही बन जाएंगे। Jinke sath ham rahenge vaise hi ban jaenge

प्राय: स्कूल या कॉलेज से मित्रता की शुरुआत होती है। हम जिन लोगों के बीच रहते हैं, अपना अधिकांश समय व्यतीत करते हैं, उनसे हमारा परिचय होता है, संबंध प्रगाढ़ होते हैं, मित्रता बढ़ती है और हमको लगता है कि यह सब हमारे मित्र हैं, क्या वे वाकई हमारे मित्र हैं, हम अपना विवेक जगाएं और देखें कि क्या वाकई वे सभी हमारी मित्रता के लायक हैं ? अगर किसी में कोई कुटेव है तो आप तुरंत स्वयं को अलग कर लें, नहीं तो वे आदतें आपको भी लग जाएंगीं। अगर आपको सिगरेट पीने की आदत पड़ चुकी है तो झांकें अपने अतीत में। आपको दिखाई देगा कि आप विद्यालय या महाविद्यालय में पढ़ते थे, चार मित्र मिलकर एक सिगरेट लाते थे और किसी पेड़ की ओट में आकर सिगरेट जलाते और एक ही सिगरेट को बारी-बारी से चारों पीते थे। पहले छुप-छुपकर, फिर फिल्म हॉल में गए तब, फिर इधर-उधर हुए तब, फिर बाथरूम में पीने लगे और धीरे-धीरे सब के सामने पीने लगे। इस तरह पड़ी जीवन में एक बुरी आदत और आपने उन्हीं लोगों को अपना मित्र मान लिया, जिन लोगों ने आपके जीवन में बुरी आदत लगाई। अगर आप गुटखा खाते हैं तो सोचे कि इसकी शुरुआत कहां से हुई। जरूर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति ...

बड़प्पन उम्र से नहीं अच्छे कर्मों से सिद्ध होता है badappan umra se nahin acche karmon se siddh hota hai

बड़ा तो गधा भी हो जाता है और कुत्ता भी हो जाता है, गुंडा भी हो जाता है और दुर्जन भी हो जाता है, चोर भी हो जाता है और व्यभिचारी भी हो जाता है। मात्र समय व्यतीत होता है और यह सभी बड़े हो जाते हैं। परंतु, यह " बड़प्पन " न तो गौरवप्रद बनता है और न ही किसी के लिए आलंबन रूप बनता है। परंतु…… एक बड़प्पन ऐसा है कि जिसका संबंध समय के साथ नहीं, पर सत्कार्यों के साथ है। उम्र के साथ नहीं, पर विवेक के साथ है। यह बड़प्पन गौरवप्रद भी बनता है और अनेकों के लिए आलंबन रूप भी बनता है। एक सनातन सत्य हमें आंखों के सामने रखना है और वह यह है कि   जिंदगी की लंबाई बढ़ाने के लिए हम कुछ भी नहीं कर सकते लेकिन हमारे हाथ में यह दो चीजें हैं - जिंदगी की चौड़ाई हम बढ़ा सकते हैं, जिंदगी की गहराई हम बढ़ा सकते हैं। जीवन को यदि हम सत्कार्यों से महका रहे हैं तो हमारे जीवन की चौड़ाई बढ़ रही है और उन सत्कार्यों के फल - स्वरुप यदि हमारे मन की प्रसन्नता बनी रहती है तो हमारे जीवन की गहराई बढ़ रही है। पर कैसी दयनीय दशा है हमारी ? जीवन की इस जिस लंबाई को बढ़ाने में स्वयं परमात्मा को भी सफलता नहीं मिली उस लंबाई को बढ़ाने ...