Skip to main content

उपरवाले के दरबार में कितने कोड़े लगाए जाएंगे ? Upar wale ke darbar mein kitne code lagaye jaenge ?






एक राजा के पास एक नौकर था , यूँ तो राजा के पास बहुत सारे नौकर थे जिनका काम सिर्फ महल की देख - रेख और साफ़ सफाई करना था।





एक बार राजा का एक नौकर उनके शयन कक्ष की सफाई कर रहा था , सफाई करते - करते उसने राजा के पलंग को छूकर देखा तो उसे बहुत ही मुलायम लगा , उसे थोड़ी इच्छा हुयी कि उस बिस्तर पर जरा लेट कर देखा जाए कि कैसा आनंद आता है , उसने कक्ष के चारों और देख कर इत्मीनान कर लिया कि कोई देख तो नहीं रहा।





जब वह आश्वस्त हो गया कि कोई उसे देख नहीं रहा है तो वह थोड़ी देर के लिए बिस्तर पर लेट गया।





वह नौकर काम कर के थका - हारा था , अब विडम्बना देखिये कि बेचारा जैसे ही बिस्तर पर लेटा , उसकी आँख लग गयी और थोड़ी देर के लिए वह उसी बिस्तर पर सो गया..... उसके सोये अभी मुश्किल से पांच मिनट बीते होंगे कि तभी कक्ष के सामने से गुजरते प्रहरी की निगाह उस सोये हुए नौकर पर पड़ी।





नौकर को राजा के बिस्तर पर सोते देख प्रहरी की त्यौरियां चढ़ गयी , उसने तुरंत अन्य प्रहरियों को आवाज लगायी। सोते हुए नौकर को लात मार कर जगाया और हथकड़ी लगाकर रस्सी से जकड लिया गया।
नौकर को पकड़ लेने के पश्चात उसे राजा के दरबार तक खींच के लाया गया।





राजा को सारी वस्तुस्थिति बताई गयी…





उस नौकर की हिमाकत को सुनकर राजा की भवें तन गयी , यह घोर अपराध !!





एक नौकर को यह भी परवाह न रही कि वह राजा के बिस्तर पर सो गया।
राजा ने फ़ौरन आदेश दिया ‘ नौकर को उसकी करनी का फल मिलना ही चाहिए , तुरंत इस नौकर को ५० कोड़े भरी सभा में लगाये जाएँ। ’





नौकर को बीच सभा में खड़ा किया गया और कोड़े लगने शुरू हो गए।





लेकिन हर कोड़ा लगने के बाद नौकर हँसने लगता था। जब १०-१२ कोड़े लग चुके थे,तब भी नौकर हँसता ही जा रहा था , राजा को यह देखकर अचरच हुआ।
राजा ने कहा ‘ ठहरो !! ’





सुनते ही कोड़े लगाने वाले रुक गए और चुपचाप खड़े हो गए।





राजा ने नौकर से पूछा ‘ यह बताओ कि कोड़े लगने पर तो तुम्हे दर्द होना चाहिए , लेकिन फिर भी तुम हंस क्यूँ रहे हो ? ’





नौकर ने कहा ‘ हुजूर , मैं यूँ ही हंस नहीं रहा , दर्द तो मुझे खूब हो रहा है , लेकिन मैं यह सोचकर हँस रहा हूँ कि थोड़ी देर के लिए मैं आपके बिस्तर पर सो गया तो मुझे ५० कोड़े खाने पड़ रहे हैं , हुजूर तो रोज इस बिस्तर पर सोते हैं , तो उन्हें उपरवाले के दरबार में कितने कोड़े लगाये जायेंगे। ’





इतना सुनना था कि राजा अनुत्तरित रह गए , उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने तुरंत उस नौकर को आजाद करने का हुक्म दे दिया।


Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

जिनके साथ हम रहेंगे वैसे ही बन जाएंगे। Jinke sath ham rahenge vaise hi ban jaenge

प्राय: स्कूल या कॉलेज से मित्रता की शुरुआत होती है। हम जिन लोगों के बीच रहते हैं, अपना अधिकांश समय व्यतीत करते हैं, उनसे हमारा परिचय होता है, संबंध प्रगाढ़ होते हैं, मित्रता बढ़ती है और हमको लगता है कि यह सब हमारे मित्र हैं, क्या वे वाकई हमारे मित्र हैं, हम अपना विवेक जगाएं और देखें कि क्या वाकई वे सभी हमारी मित्रता के लायक हैं ? अगर किसी में कोई कुटेव है तो आप तुरंत स्वयं को अलग कर लें, नहीं तो वे आदतें आपको भी लग जाएंगीं। अगर आपको सिगरेट पीने की आदत पड़ चुकी है तो झांकें अपने अतीत में। आपको दिखाई देगा कि आप विद्यालय या महाविद्यालय में पढ़ते थे, चार मित्र मिलकर एक सिगरेट लाते थे और किसी पेड़ की ओट में आकर सिगरेट जलाते और एक ही सिगरेट को बारी-बारी से चारों पीते थे। पहले छुप-छुपकर, फिर फिल्म हॉल में गए तब, फिर इधर-उधर हुए तब, फिर बाथरूम में पीने लगे और धीरे-धीरे सब के सामने पीने लगे। इस तरह पड़ी जीवन में एक बुरी आदत और आपने उन्हीं लोगों को अपना मित्र मान लिया, जिन लोगों ने आपके जीवन में बुरी आदत लगाई। अगर आप गुटखा खाते हैं तो सोचे कि इसकी शुरुआत कहां से हुई। जरूर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति ...

बड़प्पन उम्र से नहीं अच्छे कर्मों से सिद्ध होता है badappan umra se nahin acche karmon se siddh hota hai

बड़ा तो गधा भी हो जाता है और कुत्ता भी हो जाता है, गुंडा भी हो जाता है और दुर्जन भी हो जाता है, चोर भी हो जाता है और व्यभिचारी भी हो जाता है। मात्र समय व्यतीत होता है और यह सभी बड़े हो जाते हैं। परंतु, यह " बड़प्पन " न तो गौरवप्रद बनता है और न ही किसी के लिए आलंबन रूप बनता है। परंतु…… एक बड़प्पन ऐसा है कि जिसका संबंध समय के साथ नहीं, पर सत्कार्यों के साथ है। उम्र के साथ नहीं, पर विवेक के साथ है। यह बड़प्पन गौरवप्रद भी बनता है और अनेकों के लिए आलंबन रूप भी बनता है। एक सनातन सत्य हमें आंखों के सामने रखना है और वह यह है कि   जिंदगी की लंबाई बढ़ाने के लिए हम कुछ भी नहीं कर सकते लेकिन हमारे हाथ में यह दो चीजें हैं - जिंदगी की चौड़ाई हम बढ़ा सकते हैं, जिंदगी की गहराई हम बढ़ा सकते हैं। जीवन को यदि हम सत्कार्यों से महका रहे हैं तो हमारे जीवन की चौड़ाई बढ़ रही है और उन सत्कार्यों के फल - स्वरुप यदि हमारे मन की प्रसन्नता बनी रहती है तो हमारे जीवन की गहराई बढ़ रही है। पर कैसी दयनीय दशा है हमारी ? जीवन की इस जिस लंबाई को बढ़ाने में स्वयं परमात्मा को भी सफलता नहीं मिली उस लंबाई को बढ़ाने ...