Skip to main content

भागवत् कथा धन के लिए नहीं लोक मंगल के लिए होनी चाहिए। Bhagwat Katha dhan ke liye Nahin Lok mangal ke liye honi chahie.


सोमदत्त नामक एक ब्राह्मण राजा के पास गया और बोला - महाराज आपकी आज्ञा हो तो उज्जयिनी के नागरिकों को भागवत् कथा सुनाऊँ। प्रजा का हित होगा और मुझ ब्राह्मण को यज्ञ के लिए दक्षिणा का लाभ भी मिल जाएगा। ’’





राजाभोज ने अपने नवरत्नों और सभासदों की ओर देखा और फिर सोमदत्त की ओर मुख करके बोले - आप अभी जाइए कुछ दिन भागवत् का और पाठ कीजिए। ’’





पहला अवसर था जब महाराज भोज ने किसी ब्राह्मण को यों निराश किया था। लोगों को शंका हुई कि महाराज की धर्म - बुद्धि नष्ट तो नहीं हो गई , उन्होंने विद्या का आदर करना तो नहीं छोड़ दिया।





कई सभासदों ने अपनी आशंका महाराज से प्रकट भी की पर उन्होंने तत्काल कोई उत्तर नहीं दिया। ब्राह्मण निराश तो हुआ पर उसने प्रयत्न नहीं छोड़ा। उसने सारी भागवत् कंठस्थ कर डाली और फिर राजदरबार में उपस्थित हुआ।





किंतु इस बार भी वही उपेक्षापूर्ण शब्द सुनने को मिले। भोज ने कहा - ब्राह्मणदेव अभी आप अच्छी तरह अध्ययन नहीं कर सके। जाकर अभी और अध्ययन कीजिए। ’’





इसी प्रकार सोमदत्त कई बार राजदरबार में उपस्थित हुआ पर उसे उपेक्षा ही मिली। ब्राह्मण ने इस बार भागवत् के प्रत्येक श्लोक को पढ़ा ही नहीं एक - एक भाव का मनन भी किया जिससे भगवान् के प्रति निष्ठा जाग गई। उसने आदर‌ , सत्कार , संपत्ति और सम्मान की सारी भावनाएँ छोड़ दीं और लोगों में ही धर्म भावनाएँ जाग्रत करने लगा।





बहुत समय तक भी जब वे दुबारा उज्जैन न गए तो भोज ने उनका पता लगाया। सारी स्थिति का पता लगाकर उन्होंने एक दिन सोमदत्त को बुलाकर प्रणाम किया और विनयपूर्वक निवेदन किया - महाराज आज उज्जयिनी के नागरिकों को भागवत् सुनाएँ तो इनका कल्याण हो। ’’





भागवत् हुई और सोमदत्त को इतनी दक्षिणा मिली कि फिर कभी यज्ञ के लिए धनाभाव नहीं हुआ।





एक दिन सभासदों ने पूछा - महाराज एक दिन यही ब्राह्मण जब आपके पास भागवत् सुनाने आया था तो आपने उसे और अधिक अध्ययन करने के लिए कहा था।





राजा भोज ने कहा - तब यह धन के लिए भागवत् कथा सुनाना चाहते थे पर अब इनकी भागवत् कथा धन के लिए नहीं लोक - मंगल के लिए हो गई है। ’’


Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

अनाथ anath

श्रमण अनाथी , नगर के बाहर उपवन में थे युवा अवस्था , भरपूर चैतन्य शक्ति और ऊर्जा का आध्यात्मिक प्रयोग वर्षों की साधना को घंटों में पूर्ण कर रहे थे। एक दिन उपवन में सम्राट श्रेणिक पहुंचे । मुनि के दमकते हुए चेहरे और उभरते हुए यौवन से श्रेणिक विस्मय -विमुग्ध हो उठे। सोचने लगे ,यह सौंदर्य भोग के लिए है या योग के लिए है ? सन्यासी होने का अर्थ यह तो नहीं है कि जीवन के साथ ही अन्याय किया जाए। श्रेणिक मुनि के पास पहुंचे । पूछा ' इस तरह यौवन अवस्था में गृह - त्याग कर सन्यास अपनाने की सार्थकता क्या है ? मुनि ! यह यौवन , भोगों को भोगने के लिए है । तुम उसे क्षीण कर रहे हो । ' मुनि ने कहा , ' नहीं ! मैं ऊर्जा का सदुपयोग कर रहा हूं । वह व्यक्ति भला साधनाओं की पराकाष्ठाओं को कैसे छू पायेगा जो अपना यौवन संसार को सौंपता है और बुढ़ापा परमात्मा को। राजन ! जितनी उर्जा भोग के लिए चाहिए , उससे सौ -गुनी ऊर्जा योग के लिए भी आवश्यक है । ' सम्राट सकपका गया । पूछने लगा ' मुनिवर ! क्या मैं आपका नाम जान सकता हूं । ' मुनि ने कहा , ' अनाथी । ' ' अनाथी ! बड़ा विचित्र नाम है। मु...

लक्ष्मण को दिया था रावण ने अंतिम संदेश Lakshman ko diya tha ravan ne antim Sandesh

रावण जब मृत्यु शैया पर थे तब राम ने लक्ष्मण से कहा कि, "तुम रावण के पास शीघ्र पहुंचों। उसके पास अमूल्य ज्ञान है, उसे अर्जित करो। उससे जगत के लिए अंतिम संदेश ले आओ।" लक्ष्मण दौड़े। उसने रावण से कहा, "राम रो रहे हैं।" रावण के द्वारा वजह पूछने पर लक्ष्मण ने बताया कि "आपके अंतकाल से व्यथित हुए हैं। मुझे आपके पास अंतिम संदेश प्राप्त करने के लिए भेजा है। बड़े भैया ने कहलवाया है कि "आप अनेक गुणों के भंडार हैं। सीता का अपहरण तो आपकी आकस्मिक (कर्मोदय जनित) भूल थी।" आंख में अश्रु सहित रावण ने कहा कि "मेरे जैसे शत्रु का भी राम गुणकथन करते हैं। इसी लिए राम जगत में भगवान के रूप में पूजे जाते हैं।" अब आपको मेरा अंतिम संदेश यह है, कि" आज की बात कल पर छोड़नी नहीं चाहिए। मेरी इच्छा थी कि मैं स्वर्गगमन के लिए धरती पर सीढी रखूं, जिससे सभी जीव स्वर्गारोहण कर सकें, कोई भी नरक की दिशा में गति न करें, पर वह कार्य अधूरा ही रह गया। मैंने इस काम में विलंब किया और मौत वेग से आगे बढ़ गई। अब अफसोस करने में क्या लाभ। Rich Dad Poor Dad - 20th Anniversa...