Skip to main content

उत्तराधिकारी घोषित करने हेतु योग्य वर की तलाश uttaradhikari ghoshit karne hitu yogya var ki talash.


बहुत पुराने समय की बात है जब भारत देश छोटे - छोटे राज्यों में बंटा हुआ था। एक राज्य के राजा थे विक्रम सिंह। सावित्री देवी पत्नी के रूप में रानी थी। उनकी एक ही बेटी थी राजकुमारी मनीषा जो बहुत ही समझदार और सुन्दर थी।





राज्य के सभी कार्य सुचारू रुप से चल रहे थे। राजकुमारी मनीषा की आयु शादी लायक हो गई तो उनकी शादी की बात होने लगी। योग्य वर ढूंढने के लिए राजा विक्रम सिंह ने चारों दिशाओं में विश्वसनीय आदमी भेजे।





दो माह पश्चात् सभी आदमी वापस आ गए पर किसी को योग्य वर नहीं मिला। राजा विक्रम सिंह अत्यंत बुद्धिमान वर चाहते थे , जो हर समस्या का समाधान निकाल सकता हो। राजा ने अपने मंत्रियों के साथ बैठक की और योग्य वर ढूंढने के लिए एक बहुत ही विचित्र फैसला लिया।





राज्य में मुनादी करवा दी गई कि , जो नौजवान राजा जी को पहेली पूछेगा अगर उस पहेली का उत्तर राजा जी ने दे दिया तो नौजवान को बीस वर्ष का कठोर कारावास भुगतना पड़ेगा और अगर राजा पहेली का उत्तर न दे पाए तो उस नौजवान से राजकुमारी मनीषा की शादी कर दी जाएगी एवं राज्य का उतराधिकारी भी बनाया जाएगा।





इस मुनादी से सभी अचम्भित हुए कि राजा विक्रम सिंह ने यह कैसी शर्त रखी है। बहुत से नौजवान राजमहल पहुंचे। उनमें से कई तो अलग - अलग राज्यों के राजकुमार भी थे। नौजवान से पहेली पूछने से पहले सरकारी कागजों पर सहमती ली जाती कि यह शर्त मुझे मंजूर है। राजा जी का फैसला मान्य होगा। जो नौजवान पहेली पूछता राजा जी तुरंत उसका उत्तर दे देते।





धीरे - धीरे नौजवान आने से डरने लगे क्योंकि पहेली का उत्तर मिलते ही बीस वर्ष की कैद हो जाती थी। उसी राज्य के सीमावर्ती गांव में यजुविंदर नाम का युवक अपनी मां के साथ रहता था। बहुत ही सुन्दर एवं समझदार था। शारीरिक रूप से भी बड़ा मजबूत था।





गांव से राजमहल तक वह पैदल गया। एक रात उसने रास्ते में ही काटी। रास्ते में उसने कुछ दृश्य देखे जिनको उसने पहेली का रूप दे दिया। सुबह वह राजमहल पहुंचा उसने अपना नाम - पता लिखवाया , सरकारी कागजों पर हस्ताक्षर किए। जब उनका बारी आई तो उसको बुलाया गया। राजा जी के सामने पहुंचते ही उसने बड़े आदर मान सहित महाराज का अभिवादन किया और बताई हुई जगह पर बैठ गया।





राजा जी के कहने पर उसने अपनी पहेली यूं बताई। “ अक्ख दे विच मक्ख समाणी , सूली चढ़दा डिठठा पानी। या दो के तीन या दो का एक। ” राजा जी ने पहेली सुनी। उन्होंने युवक को दोबारा बोलने के लिए कहा। युवक ने वही पहेली दोबारा सुनाई। राजा जी सोच में पड़ गए कि कैसे हो सकता है।





आंख में मक्ख यानी शहद का छत्ता कैसे लग सकता है। पानी हमेशा नीचे की ओर ही आता है कभी नीचे से ऊपर की ओर नहीं जाता। तीसरी बात , “ या दो के तीन या दो का एक ”। समझ से बाहर है। राजा जी ने पूछा , “ नौजवान जो पहेली आपने पूछी है उसको साबित कर सकोगे ” । नौजवान बोला , बिलकुल साबित करूंगा। राजा जी ने अपनी रानी सहित मंत्रियों से भी यह पहेली पूछी पर सभी ने असमर्थता जताई।





नौजवान जिस रास्ते से आया था सभी को वहां ले गया। रास्ते में एक जानवर का कंकाल पड़ा हुआ था। आंख वाली जगह पर मधुमक्खियों ने शहद का छत्ता लगाया हुआ था। राजा और मंत्री पहली पहेली का उत्तर मान गए।





नौजवान बोला दूसरी पहेली का उत्तर जानने के लिए रात रुकना पड़ेगा। रात बीती। सुबह हुई तो फसल के ऊपर ओस जमी हुई थी पानी की बूंदें तिनके की नोक पर खड़ी थीं। राजा विक्रम सिंह हैरान भी हुए और नौजवान की बुद्धि की मन ही मन प्रशंसा भी करने लगे। दूसरी पहेली का उत्तर भी सही मान लिया गया।





अब तीसरी और आखिरी पहेली का उत्तर पूछा तो नौजवान बोला , घर में और मेरी मां रहते हैं और कोई नहीं है। यदि मैं शर्त जीतता हूं तो मेरी शादी होने पर हम तीन हो जाएंगे आगर मैं नहीं जीत पाता तो मुझे कारावास हो जाएगी और मेरी मां अकेली रह जाएगी।





राजा विक्रम सिंह बहुत प्रसन्न हुए उन्होंने यजुविंदर को छाती से लगा लिया और शादी की सहमती देने पर खुशियों के ढोल बजने लगे।





नौजवान ने राजा विक्रम सिंह के चरण स्पर्श किए और कहा कि महाराज मैं एक विनंती करना चाहता हूं। महाराज बोले निस्संकोच कहो बेटा। नौजवान बोला , महाराज जिन नौजवानों को करावास में डाल दिया गया है , कृपया उन्हें रिहा कर दिया जाए। आपकी रखी गई प्रतियोगिता के वे प्रतियोगी हैं। प्रतियोगिता के हार और जीत दोनों पहलू हैं।





राजा विक्रम सिंह यजुविंदर की कुशाग्र बुद्धि को देखकर प्रसन्न हुए और सभी नौजवानों को रिहा करने का हुक्म दिया। राजकुमारी मनीषा और यजुविंदर की शादी कर दी गई और साथ ही उसे पूर्ण राज्य का उत्तराधिकारी मानते हुए उसका राज्याभिषेक कर राजा बना दिया और उसकी माता को राजमाता का दर्जा देकर सम्मानित किया गया।


Comments

Popular posts from this blog

जिनके साथ हम रहेंगे वैसे ही बन जाएंगे। Jinke sath ham rahenge vaise hi ban jaenge

प्राय: स्कूल या कॉलेज से मित्रता की शुरुआत होती है। हम जिन लोगों के बीच रहते हैं, अपना अधिकांश समय व्यतीत करते हैं, उनसे हमारा परिचय होता है, संबंध प्रगाढ़ होते हैं, मित्रता बढ़ती है और हमको लगता है कि यह सब हमारे मित्र हैं, क्या वे वाकई हमारे मित्र हैं, हम अपना विवेक जगाएं और देखें कि क्या वाकई वे सभी हमारी मित्रता के लायक हैं ? अगर किसी में कोई कुटेव है तो आप तुरंत स्वयं को अलग कर लें, नहीं तो वे आदतें आपको भी लग जाएंगीं। अगर आपको सिगरेट पीने की आदत पड़ चुकी है तो झांकें अपने अतीत में। आपको दिखाई देगा कि आप विद्यालय या महाविद्यालय में पढ़ते थे, चार मित्र मिलकर एक सिगरेट लाते थे और किसी पेड़ की ओट में आकर सिगरेट जलाते और एक ही सिगरेट को बारी-बारी से चारों पीते थे। पहले छुप-छुपकर, फिर फिल्म हॉल में गए तब, फिर इधर-उधर हुए तब, फिर बाथरूम में पीने लगे और धीरे-धीरे सब के सामने पीने लगे। इस तरह पड़ी जीवन में एक बुरी आदत और आपने उन्हीं लोगों को अपना मित्र मान लिया, जिन लोगों ने आपके जीवन में बुरी आदत लगाई। अगर आप गुटखा खाते हैं तो सोचे कि इसकी शुरुआत कहां से हुई। जरूर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति ...

बड़प्पन उम्र से नहीं अच्छे कर्मों से सिद्ध होता है badappan umra se nahin acche karmon se siddh hota hai

बड़ा तो गधा भी हो जाता है और कुत्ता भी हो जाता है, गुंडा भी हो जाता है और दुर्जन भी हो जाता है, चोर भी हो जाता है और व्यभिचारी भी हो जाता है। मात्र समय व्यतीत होता है और यह सभी बड़े हो जाते हैं। परंतु, यह " बड़प्पन " न तो गौरवप्रद बनता है और न ही किसी के लिए आलंबन रूप बनता है। परंतु…… एक बड़प्पन ऐसा है कि जिसका संबंध समय के साथ नहीं, पर सत्कार्यों के साथ है। उम्र के साथ नहीं, पर विवेक के साथ है। यह बड़प्पन गौरवप्रद भी बनता है और अनेकों के लिए आलंबन रूप भी बनता है। एक सनातन सत्य हमें आंखों के सामने रखना है और वह यह है कि   जिंदगी की लंबाई बढ़ाने के लिए हम कुछ भी नहीं कर सकते लेकिन हमारे हाथ में यह दो चीजें हैं - जिंदगी की चौड़ाई हम बढ़ा सकते हैं, जिंदगी की गहराई हम बढ़ा सकते हैं। जीवन को यदि हम सत्कार्यों से महका रहे हैं तो हमारे जीवन की चौड़ाई बढ़ रही है और उन सत्कार्यों के फल - स्वरुप यदि हमारे मन की प्रसन्नता बनी रहती है तो हमारे जीवन की गहराई बढ़ रही है। पर कैसी दयनीय दशा है हमारी ? जीवन की इस जिस लंबाई को बढ़ाने में स्वयं परमात्मा को भी सफलता नहीं मिली उस लंबाई को बढ़ाने ...

कल की चिंता में वर्तमान समय को व्यर्थ ना गवाएं cal ki chinta mein vartman samay ko vyarth Na gavan

" रात गई बात गई " जो इस भाव में जीता है उसके पास भला तनाव कहां से आएगा ? रात की बात को सुबह लाना और सुबह की बात को रात तक खींच कर ले जाना ही तो चिंता का बसेरा बसाना है । अगर आप जी सकें तो वर्तमान में जीने की कोशिश कीजिए। जो जैसा मिला है उसे जिया जाए‌। जैसे आप अपने घर में खूंटियों पर कपड़े लटकाते हैं वैसे ही उन खूंटियों पर अतीत की यादें लटका दें, भविष्य की कल्पनाओं को लटका दें और आप वर्तमान में जिएं। जो वर्तमान में जीता है जैसी व्यवस्था मिलती है उसे स्वीकार कर लेता है, वह चिंतामुक्त है। कोठरी का भी स्वागत करो और कोठी का भी स्वागत करो। वर्तमान में जीते हुए प्रकृति के सानिध्य में रहने की कोशिश करें। प्रकृति जो कर देती है वही ठीक है। चिंता करने से जीवन के संयोग नहीं बदलते। चिंताओं से समस्या का समाधान भी नहीं निकला करता। अच्छा होगा चिंता करने के बजाय चिंतन करें, निर्णय लें तदनुसार कार्य करें, परिणाम जो आए उसका स्वागत करें। एक अन्य काम और करें कि जीवन में घटी दुर्घटनाओं को अधिक तवज्जो ना दें। उठा-पटक हर किसी की जिंदगी में होती है तभी तो आदमी को "समझ" आती है। लेकिन जो ब...