Skip to main content

प्रकृति का स्वभाव prakriti Ka swabhav


एक राजा भोजन करते हुए अपने मंत्री से कहता , ' आज सब्जी बड़ी स्वादिष्ट बनी है। ' कभी कहता , ' आज सब कुछ बड़ा ही सरस बना है। '





राजा सदैव हर वस्तु की तारीफ ही करता। इस पर विद्वान मंत्री कहता , ' इसमें प्रशंसा की क्या बात है। अच्छा और बुरा होना तो वस्तु का स्वभाव है। कभी एक वस्तु अच्छी लगती है , तो कभी वही बुरी लगने लगती है। आज किसी में गुण दिखाई देता है , तो कभी उसी में दोष दिखाई देने लगता है। '





पर इस बात से राजा सहमत नहीं होता था। एक दिन राजा और मंत्री कहीं जा रहे थे। वे एक गंदे रास्ते से निकले। राजा ने नाक बंद करके कहा , ' देखो , इसमें से कितनी दुर्गंध आ रही है। कितना गंदा है यह पानी। '





राजा ने इस बात को कई बार दोहराया तो मंत्री बोला , ' राजन , इसमें खिन्न होने की क्या बात है। यह तो पदार्थ का स्वभाव है। '





मंत्री ने खाई का थोड़ा पानी एक बर्तन में ले लिया और घर लाकर उसे खूब उबाला , फिर उसमें सुगन्धित पदार्थ डाले। मंत्री एक दिन वही पानी लेकर राजा के पास गया। भोजन के समय उसने वही पानी राजा को पीने के लिए दिया।





राजा पानी पीकर बोला , ' अरे , यह पानी कितना साफ और सुगन्धित है। इतना स्वादिष्ट जल तुम कहाँ से लाए? '





इस पर मंत्री बोला , ' यह तो प्रकृति का स्वभाव है कि गुण कभी दुर्गुण बन जाते हैं और दुर्गुण कभी गुण। अब इस पानी को ही देखिए , यह उसी खाई का है जो बहुत दुर्गंधित था। उसे देखकर आपने नाक बंद कर ली थी। लेकिन आज इसका एक नया रूप सामने है , जिसने आपको प्रसन्न कर दिया है। '





राजा अपने मंत्री की इस बात से सहमत हो गया।


Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

अनाथ anath

श्रमण अनाथी , नगर के बाहर उपवन में थे युवा अवस्था , भरपूर चैतन्य शक्ति और ऊर्जा का आध्यात्मिक प्रयोग वर्षों की साधना को घंटों में पूर्ण कर रहे थे। एक दिन उपवन में सम्राट श्रेणिक पहुंचे । मुनि के दमकते हुए चेहरे और उभरते हुए यौवन से श्रेणिक विस्मय -विमुग्ध हो उठे। सोचने लगे ,यह सौंदर्य भोग के लिए है या योग के लिए है ? सन्यासी होने का अर्थ यह तो नहीं है कि जीवन के साथ ही अन्याय किया जाए। श्रेणिक मुनि के पास पहुंचे । पूछा ' इस तरह यौवन अवस्था में गृह - त्याग कर सन्यास अपनाने की सार्थकता क्या है ? मुनि ! यह यौवन , भोगों को भोगने के लिए है । तुम उसे क्षीण कर रहे हो । ' मुनि ने कहा , ' नहीं ! मैं ऊर्जा का सदुपयोग कर रहा हूं । वह व्यक्ति भला साधनाओं की पराकाष्ठाओं को कैसे छू पायेगा जो अपना यौवन संसार को सौंपता है और बुढ़ापा परमात्मा को। राजन ! जितनी उर्जा भोग के लिए चाहिए , उससे सौ -गुनी ऊर्जा योग के लिए भी आवश्यक है । ' सम्राट सकपका गया । पूछने लगा ' मुनिवर ! क्या मैं आपका नाम जान सकता हूं । ' मुनि ने कहा , ' अनाथी । ' ' अनाथी ! बड़ा विचित्र नाम है। मु...

लक्ष्मण को दिया था रावण ने अंतिम संदेश Lakshman ko diya tha ravan ne antim Sandesh

रावण जब मृत्यु शैया पर थे तब राम ने लक्ष्मण से कहा कि, "तुम रावण के पास शीघ्र पहुंचों। उसके पास अमूल्य ज्ञान है, उसे अर्जित करो। उससे जगत के लिए अंतिम संदेश ले आओ।" लक्ष्मण दौड़े। उसने रावण से कहा, "राम रो रहे हैं।" रावण के द्वारा वजह पूछने पर लक्ष्मण ने बताया कि "आपके अंतकाल से व्यथित हुए हैं। मुझे आपके पास अंतिम संदेश प्राप्त करने के लिए भेजा है। बड़े भैया ने कहलवाया है कि "आप अनेक गुणों के भंडार हैं। सीता का अपहरण तो आपकी आकस्मिक (कर्मोदय जनित) भूल थी।" आंख में अश्रु सहित रावण ने कहा कि "मेरे जैसे शत्रु का भी राम गुणकथन करते हैं। इसी लिए राम जगत में भगवान के रूप में पूजे जाते हैं।" अब आपको मेरा अंतिम संदेश यह है, कि" आज की बात कल पर छोड़नी नहीं चाहिए। मेरी इच्छा थी कि मैं स्वर्गगमन के लिए धरती पर सीढी रखूं, जिससे सभी जीव स्वर्गारोहण कर सकें, कोई भी नरक की दिशा में गति न करें, पर वह कार्य अधूरा ही रह गया। मैंने इस काम में विलंब किया और मौत वेग से आगे बढ़ गई। अब अफसोस करने में क्या लाभ। Rich Dad Poor Dad - 20th Anniversa...