Skip to main content

एक सच्चा दोस्त ek saccha dost


विश्वयुद्ध एक में उस समय एक सैनिक के चेहरे पर दहशत छा गयी , जब उसने अपने सबसे अच्छे दोस्त को युद्ध में गिरते हुए देखा।





वो अपनी सेना के द्वारा बनायीं गयी सुरक्षा स्थल पर , खुदे हुए गड्ढो में डटा हुआ था। उसने अपने अधिकारी से पूछा , की क्या वह अपने दोस्त को बचाने के लिए जा सकता है।





“ अगर तुम चाहते हो , तो जा सकते हो। ”





अधिकारी ने कहा , “ पर मुझे नहीं लगता तुम्हारा वहाँ जाना ठीक है। तुम्हारा दोस्त शायद अबतक मर चुका होगा। और तुम अपनी जिंदगी भी गंवा सकते हो। ”





सैनिक ने उसकी बातो को अनसुना किया और किसी भी प्रकार के कवच के बगैर , किसी चमत्कारिक ढंग से जा पहुंचा। गोलियों की बरसात के बीच में से वो किसी तरह अपने दोस्त को ले तो आया। पर खुद भी थोडा घायल हो गया।





जब वो अपनी सेना के पास पहुंचा तो उसके ऑफिसर ने उसके दोस्त की जाँच करते हुए कहा , “ मैंने कहा था न , इससे कुछ फ़ायदा नहीं होगा। कोई फर्क नहीं पड़ेगा। तुम्हारा दोस्त मर चुका है। ”





“ मैं जानता हूँ , फिर भी इससे बहुत फर्क पड़ा है सर ”, उस सैनिक ने कहा।





“ क्या मतलब तुम्हारा ? फर्क पड़ा है ? ”





ऑफिसर ने कहा “ तुम्हारा दोस्त तो मर चुका है। ”





“ हाँ सर ” उसने कहा “ पर जब मैं वहाँ पहुंचा था। वो जिंदा था। और मुझे तस्सली इस बात से है की जब मैं वहाँ पहुंचा। तो उसने मुझसे कहा





“ जीम…मुझे पता था तुम जरुर आओगे। ”


Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

जिनके साथ हम रहेंगे वैसे ही बन जाएंगे। Jinke sath ham rahenge vaise hi ban jaenge

प्राय: स्कूल या कॉलेज से मित्रता की शुरुआत होती है। हम जिन लोगों के बीच रहते हैं, अपना अधिकांश समय व्यतीत करते हैं, उनसे हमारा परिचय होता है, संबंध प्रगाढ़ होते हैं, मित्रता बढ़ती है और हमको लगता है कि यह सब हमारे मित्र हैं, क्या वे वाकई हमारे मित्र हैं, हम अपना विवेक जगाएं और देखें कि क्या वाकई वे सभी हमारी मित्रता के लायक हैं ? अगर किसी में कोई कुटेव है तो आप तुरंत स्वयं को अलग कर लें, नहीं तो वे आदतें आपको भी लग जाएंगीं। अगर आपको सिगरेट पीने की आदत पड़ चुकी है तो झांकें अपने अतीत में। आपको दिखाई देगा कि आप विद्यालय या महाविद्यालय में पढ़ते थे, चार मित्र मिलकर एक सिगरेट लाते थे और किसी पेड़ की ओट में आकर सिगरेट जलाते और एक ही सिगरेट को बारी-बारी से चारों पीते थे। पहले छुप-छुपकर, फिर फिल्म हॉल में गए तब, फिर इधर-उधर हुए तब, फिर बाथरूम में पीने लगे और धीरे-धीरे सब के सामने पीने लगे। इस तरह पड़ी जीवन में एक बुरी आदत और आपने उन्हीं लोगों को अपना मित्र मान लिया, जिन लोगों ने आपके जीवन में बुरी आदत लगाई। अगर आप गुटखा खाते हैं तो सोचे कि इसकी शुरुआत कहां से हुई। जरूर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति ...

बड़प्पन उम्र से नहीं अच्छे कर्मों से सिद्ध होता है badappan umra se nahin acche karmon se siddh hota hai

बड़ा तो गधा भी हो जाता है और कुत्ता भी हो जाता है, गुंडा भी हो जाता है और दुर्जन भी हो जाता है, चोर भी हो जाता है और व्यभिचारी भी हो जाता है। मात्र समय व्यतीत होता है और यह सभी बड़े हो जाते हैं। परंतु, यह " बड़प्पन " न तो गौरवप्रद बनता है और न ही किसी के लिए आलंबन रूप बनता है। परंतु…… एक बड़प्पन ऐसा है कि जिसका संबंध समय के साथ नहीं, पर सत्कार्यों के साथ है। उम्र के साथ नहीं, पर विवेक के साथ है। यह बड़प्पन गौरवप्रद भी बनता है और अनेकों के लिए आलंबन रूप भी बनता है। एक सनातन सत्य हमें आंखों के सामने रखना है और वह यह है कि   जिंदगी की लंबाई बढ़ाने के लिए हम कुछ भी नहीं कर सकते लेकिन हमारे हाथ में यह दो चीजें हैं - जिंदगी की चौड़ाई हम बढ़ा सकते हैं, जिंदगी की गहराई हम बढ़ा सकते हैं। जीवन को यदि हम सत्कार्यों से महका रहे हैं तो हमारे जीवन की चौड़ाई बढ़ रही है और उन सत्कार्यों के फल - स्वरुप यदि हमारे मन की प्रसन्नता बनी रहती है तो हमारे जीवन की गहराई बढ़ रही है। पर कैसी दयनीय दशा है हमारी ? जीवन की इस जिस लंबाई को बढ़ाने में स्वयं परमात्मा को भी सफलता नहीं मिली उस लंबाई को बढ़ाने ...