Skip to main content

सोने जैसा जीवन sone jaisa Jeevan


अर्जनगढ़ के राजा अर्जन सिंह कपिल मुनि के आश्रम में नियमित रूप से आते - जाते रहते थे।





कपिल मुनि अत्यंत ज्ञानवान , विवेकशील और गुणवान थे। वह अपने पास आने वाले सभी व्यक्तियों की समस्याओं को सुलझाया करते थे।





एक दिन राजा ने गौर किया कि एक निपट देहाती और अनपढ़ व्यक्ति कपिल मुनि के पास नियमित रूप से आता है और कपिल मुनि अत्यंत तन्मयता के साथ उससे बातें करते हैं। यहां तक कि उससे बातें करते समय कई बार वह राजा को भी अनदेखा कर देते हैं।





एक अत्यंत साधारण व्यक्ति के साथ कपिल मुनि की आत्मीयता राजा को रास नहीं आई। वह उनसे बोले , ' महाराज , मैं आपसे एक प्रश्न पूछना चाहता हूं । '





कपिल मुनि बोले , ' पूछो वत्स , क्या जानना चाहते हो? '





राजा बोले , ' आप अत्यंत ज्ञानी और अनुभवी हैं। आपके पास बड़े - बड़े लोगों का आना जाना लगा रहता है। ऐसे में आपको शास्त्र ज्ञान से रहित साधारण और अनपढ़ लोगों में ऐसी क्या विशेषता नजर आती है कि आप उनके साथ बातें करते हुए सबको भूल जाते हैं। '





इस पर कपिल मुनि बोले , ' तुम्हारे मुकुट पर सुंदर नक्काशी की गई है। यह मुकुट किस धातु का बना है ? '





राजा अचरज से बोले , ' महाराज , यह मुकुट सोने का बना है । '





मुनि बोले , ' क्या सोना इसी रूप में खान से निकला होगा ? '





राजा बोले , ' नहीं महाराज , सोना तो अत्यंत बदरंग स्थिति में होता है , उसे तपा कर , तराश कर खरा किया जाता है। '





मुनि बोले , ' बिल्कुल इसी तरह यह अनपढ़ और देहाती व्यक्ति भी सोने की बदरंग अवस्था में है। मैं इसे तराश कर इस लायक बनाने का प्रयास कर रहा हूं ताकि यह अपने कार्यों से तुम्हारे राज्य का मान और सम्मान बढ़ाए। '


Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

अनाथ anath

श्रमण अनाथी , नगर के बाहर उपवन में थे युवा अवस्था , भरपूर चैतन्य शक्ति और ऊर्जा का आध्यात्मिक प्रयोग वर्षों की साधना को घंटों में पूर्ण कर रहे थे। एक दिन उपवन में सम्राट श्रेणिक पहुंचे । मुनि के दमकते हुए चेहरे और उभरते हुए यौवन से श्रेणिक विस्मय -विमुग्ध हो उठे। सोचने लगे ,यह सौंदर्य भोग के लिए है या योग के लिए है ? सन्यासी होने का अर्थ यह तो नहीं है कि जीवन के साथ ही अन्याय किया जाए। श्रेणिक मुनि के पास पहुंचे । पूछा ' इस तरह यौवन अवस्था में गृह - त्याग कर सन्यास अपनाने की सार्थकता क्या है ? मुनि ! यह यौवन , भोगों को भोगने के लिए है । तुम उसे क्षीण कर रहे हो । ' मुनि ने कहा , ' नहीं ! मैं ऊर्जा का सदुपयोग कर रहा हूं । वह व्यक्ति भला साधनाओं की पराकाष्ठाओं को कैसे छू पायेगा जो अपना यौवन संसार को सौंपता है और बुढ़ापा परमात्मा को। राजन ! जितनी उर्जा भोग के लिए चाहिए , उससे सौ -गुनी ऊर्जा योग के लिए भी आवश्यक है । ' सम्राट सकपका गया । पूछने लगा ' मुनिवर ! क्या मैं आपका नाम जान सकता हूं । ' मुनि ने कहा , ' अनाथी । ' ' अनाथी ! बड़ा विचित्र नाम है। मु...

लक्ष्मण को दिया था रावण ने अंतिम संदेश Lakshman ko diya tha ravan ne antim Sandesh

रावण जब मृत्यु शैया पर थे तब राम ने लक्ष्मण से कहा कि, "तुम रावण के पास शीघ्र पहुंचों। उसके पास अमूल्य ज्ञान है, उसे अर्जित करो। उससे जगत के लिए अंतिम संदेश ले आओ।" लक्ष्मण दौड़े। उसने रावण से कहा, "राम रो रहे हैं।" रावण के द्वारा वजह पूछने पर लक्ष्मण ने बताया कि "आपके अंतकाल से व्यथित हुए हैं। मुझे आपके पास अंतिम संदेश प्राप्त करने के लिए भेजा है। बड़े भैया ने कहलवाया है कि "आप अनेक गुणों के भंडार हैं। सीता का अपहरण तो आपकी आकस्मिक (कर्मोदय जनित) भूल थी।" आंख में अश्रु सहित रावण ने कहा कि "मेरे जैसे शत्रु का भी राम गुणकथन करते हैं। इसी लिए राम जगत में भगवान के रूप में पूजे जाते हैं।" अब आपको मेरा अंतिम संदेश यह है, कि" आज की बात कल पर छोड़नी नहीं चाहिए। मेरी इच्छा थी कि मैं स्वर्गगमन के लिए धरती पर सीढी रखूं, जिससे सभी जीव स्वर्गारोहण कर सकें, कोई भी नरक की दिशा में गति न करें, पर वह कार्य अधूरा ही रह गया। मैंने इस काम में विलंब किया और मौत वेग से आगे बढ़ गई। अब अफसोस करने में क्या लाभ। Rich Dad Poor Dad - 20th Anniversa...