Skip to main content

इंसान अपने दु:ख खुद खरीदता है insan Apne dukh khud khareedta hai


एक बार गुरु नानक देव एक नगर में गए। वहां सारे नगरवासी इकट्ठे हो गए। वहां एक महिला भक्त गुरु नानक देव जी से कहने लगी ,  'महाराज मैंने सुना है , आप सभी के दु:ख दूर करते हो। मेरे भी दु:ख दूर करो।





मैं तो रोज रोटी अपने घर से बनाकर लंगर में बांटती हूं , फिर भी मुझे सुख क्यों नहीं महसूस होता ? '





गुरु नानक देव जी ने कहा , ' तुम दूसरों का दु:ख अपने घर लाती हो , इसीलिए दु:खी हो।' महिला भक्त बोली , ' महाराज , मुझे कुछ समझ नहीं आया , मुझ अज्ञानी को ज्ञान दो। '





फिर गुरु नानक देव ने पूछा , ' तुम जो रोटी लंगर में बांटती हो , उसके बदले में वहां से क्या लेकर जाती हो ? ' स्त्री ने जवाब दिया , सिर्फ आपके लंगर के सिवा और कुछ भी नहीं । '





गुरु नानक देव जी ने कहने लगे , ' लंगर का मतलब है एक रोटी खाना और अपने गुरु का शुकर मनाना। पर तुम तो रोज बड़ी - बड़ी थैलियों में रोटी भर - भर के वापस ले जाती हो। तुम अपने घर के सभी को लंगर खिलाती हो , पर यह नहीं जानती कि गुरुद्वारे में इस लंगर को चखने से कितनों के दु:ख दूर होने थे। तुमने अपने सुख के लिए दूसरों के दु:ख दूर नहीं होने दिए। तुम लंगर से उनके सारे दु:ख अपने घर ले जाती हो और दु:खी रहती हो। '





यह सुनते ही उस महिला भक्त की आंखों से पर्दा हट गया। रोते हुए बोली , ' महाराज , में अंधकार में डूबी थी। मुझे क्षमा करो। '





गुरु नानक देव जी ने समझाया कि इंसान अपने दु:ख खुद खरीदता है , पर उसे कभी पता नहीं चलता। इसीलिए लंगर में अपनी भूख जितना ही खाना चाहिए और लंगर के प्रसाद को भर - भर कर घर कभी नहीं लाना चाहिए । प्रसाद का हर कण कृपा होती है , जिस पर सबका हक है।


Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

जिनके साथ हम रहेंगे वैसे ही बन जाएंगे। Jinke sath ham rahenge vaise hi ban jaenge

प्राय: स्कूल या कॉलेज से मित्रता की शुरुआत होती है। हम जिन लोगों के बीच रहते हैं, अपना अधिकांश समय व्यतीत करते हैं, उनसे हमारा परिचय होता है, संबंध प्रगाढ़ होते हैं, मित्रता बढ़ती है और हमको लगता है कि यह सब हमारे मित्र हैं, क्या वे वाकई हमारे मित्र हैं, हम अपना विवेक जगाएं और देखें कि क्या वाकई वे सभी हमारी मित्रता के लायक हैं ? अगर किसी में कोई कुटेव है तो आप तुरंत स्वयं को अलग कर लें, नहीं तो वे आदतें आपको भी लग जाएंगीं। अगर आपको सिगरेट पीने की आदत पड़ चुकी है तो झांकें अपने अतीत में। आपको दिखाई देगा कि आप विद्यालय या महाविद्यालय में पढ़ते थे, चार मित्र मिलकर एक सिगरेट लाते थे और किसी पेड़ की ओट में आकर सिगरेट जलाते और एक ही सिगरेट को बारी-बारी से चारों पीते थे। पहले छुप-छुपकर, फिर फिल्म हॉल में गए तब, फिर इधर-उधर हुए तब, फिर बाथरूम में पीने लगे और धीरे-धीरे सब के सामने पीने लगे। इस तरह पड़ी जीवन में एक बुरी आदत और आपने उन्हीं लोगों को अपना मित्र मान लिया, जिन लोगों ने आपके जीवन में बुरी आदत लगाई। अगर आप गुटखा खाते हैं तो सोचे कि इसकी शुरुआत कहां से हुई। जरूर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति ...

बड़प्पन उम्र से नहीं अच्छे कर्मों से सिद्ध होता है badappan umra se nahin acche karmon se siddh hota hai

बड़ा तो गधा भी हो जाता है और कुत्ता भी हो जाता है, गुंडा भी हो जाता है और दुर्जन भी हो जाता है, चोर भी हो जाता है और व्यभिचारी भी हो जाता है। मात्र समय व्यतीत होता है और यह सभी बड़े हो जाते हैं। परंतु, यह " बड़प्पन " न तो गौरवप्रद बनता है और न ही किसी के लिए आलंबन रूप बनता है। परंतु…… एक बड़प्पन ऐसा है कि जिसका संबंध समय के साथ नहीं, पर सत्कार्यों के साथ है। उम्र के साथ नहीं, पर विवेक के साथ है। यह बड़प्पन गौरवप्रद भी बनता है और अनेकों के लिए आलंबन रूप भी बनता है। एक सनातन सत्य हमें आंखों के सामने रखना है और वह यह है कि   जिंदगी की लंबाई बढ़ाने के लिए हम कुछ भी नहीं कर सकते लेकिन हमारे हाथ में यह दो चीजें हैं - जिंदगी की चौड़ाई हम बढ़ा सकते हैं, जिंदगी की गहराई हम बढ़ा सकते हैं। जीवन को यदि हम सत्कार्यों से महका रहे हैं तो हमारे जीवन की चौड़ाई बढ़ रही है और उन सत्कार्यों के फल - स्वरुप यदि हमारे मन की प्रसन्नता बनी रहती है तो हमारे जीवन की गहराई बढ़ रही है। पर कैसी दयनीय दशा है हमारी ? जीवन की इस जिस लंबाई को बढ़ाने में स्वयं परमात्मा को भी सफलता नहीं मिली उस लंबाई को बढ़ाने ...