Skip to main content

आत्मा ही मेरी पूंजी है और परमात्मा ही मेरा अंतर - सुख है atma hi meri punji hai aur parmatma hi Mera Antar sukh hai


नगरवासी सो कर उठे थे। कि उन्हें एक अद्भुत घोषणा सुनाई दी , ' संसार के लोगों ! दुनिया में सुखों की अनमोल भेंट दी जा रही है।





जो व्यक्ति इस अचूक अवसर का लाभ उठाना चाहे वह आज अर्ध - रात्रि में अपने दु:खों को कल्पना की गठरी में बांधकर गांव के बाहर नदी में फेंक आए और लौटते समय जिन सुखों की कामना करता हो , उन्हें उसी गठरी में बांधकर सूर्योदय से पूर्व घर लौट आए। एक रात्रि के लिए पृथ्वी पर यह कल्प - वृक्ष का अवतरण है। '





जैसे-जैसे रात करीब आने लगी , नास्तिक भी आस्तिक होने लगे। कोई भी व्यक्ति इस अवसर को खोना नहीं चाहता था। सभी अपने दु:खों की गठरियां बांधने लगे। सभी चिंतित थे यह सोचकर कि कहीं कोई दु:ख बांधने से छूट न जाए।





आधी रात होते-होते नगर के सभी घर खाली हो गए। असंख्य के लोग चींटियों की तरह झुण्ड बनाए हुए अपने - अपने दु:खों की गठरियां बांधकर चले जा रहे थे।





सभी ने दु:खों की गठरियों को नदी में फेंका और सुखों को बांधने लगे। सुख तो असंख्य किंतु समय अल्प था। जिसे जितने सुख याद आए , उतने ही सुख उन्होंने अपनी गठरियों में बांध लिए।





भोर होते - होते हुए नगर में पहुंचे। आकाशवाणी सही निकली। जहां रात झोपड़ियां थी , वहां गगनचुंबी महल खड़े थे। जिसने चाहा , वही उसे मिल गया था।





यह सब आश्चर्य था , पर उससे भी बड़ा आश्चर्य यह था कि सभी के चेहरे उदास थे। सब एक - दूसरे को देख कर दु:खी हो रहे थे। दु:ख बदल गए , लेकिन चित्त्त वही थे , अतः दु:खी थे।





लाखों उदास चेहरों में वहां सन्त जुनैद का चेहरा चमक रहा था।





लोगों ने जुनैद से पूछा , ' रात सभी लोग दुःखों का गट्ठर नदी में डालने गए थे। क्या आप नहीं गए ? क्या आपको आनंद नहीं चाहिए ? '





संत ने कहा , ' जिसने खुद को खोज लिया , उसे सुख को बाहर तलाशने की जरूरत नहीं है। मैं जो सुख चाहता हूं , वह मेरे पास है। आत्मा ही मेरी पूंजी है और परमात्मा ही मेरा अंतर - सुख है । '





तभी कई लोगों की भ्रांतियां टूट गई और उन्हें असली सुख की पहचान हो गई।


Comments

Popular posts from this blog

जिनके साथ हम रहेंगे वैसे ही बन जाएंगे। Jinke sath ham rahenge vaise hi ban jaenge

प्राय: स्कूल या कॉलेज से मित्रता की शुरुआत होती है। हम जिन लोगों के बीच रहते हैं, अपना अधिकांश समय व्यतीत करते हैं, उनसे हमारा परिचय होता है, संबंध प्रगाढ़ होते हैं, मित्रता बढ़ती है और हमको लगता है कि यह सब हमारे मित्र हैं, क्या वे वाकई हमारे मित्र हैं, हम अपना विवेक जगाएं और देखें कि क्या वाकई वे सभी हमारी मित्रता के लायक हैं ? अगर किसी में कोई कुटेव है तो आप तुरंत स्वयं को अलग कर लें, नहीं तो वे आदतें आपको भी लग जाएंगीं। अगर आपको सिगरेट पीने की आदत पड़ चुकी है तो झांकें अपने अतीत में। आपको दिखाई देगा कि आप विद्यालय या महाविद्यालय में पढ़ते थे, चार मित्र मिलकर एक सिगरेट लाते थे और किसी पेड़ की ओट में आकर सिगरेट जलाते और एक ही सिगरेट को बारी-बारी से चारों पीते थे। पहले छुप-छुपकर, फिर फिल्म हॉल में गए तब, फिर इधर-उधर हुए तब, फिर बाथरूम में पीने लगे और धीरे-धीरे सब के सामने पीने लगे। इस तरह पड़ी जीवन में एक बुरी आदत और आपने उन्हीं लोगों को अपना मित्र मान लिया, जिन लोगों ने आपके जीवन में बुरी आदत लगाई। अगर आप गुटखा खाते हैं तो सोचे कि इसकी शुरुआत कहां से हुई। जरूर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति ...

बड़प्पन उम्र से नहीं अच्छे कर्मों से सिद्ध होता है badappan umra se nahin acche karmon se siddh hota hai

बड़ा तो गधा भी हो जाता है और कुत्ता भी हो जाता है, गुंडा भी हो जाता है और दुर्जन भी हो जाता है, चोर भी हो जाता है और व्यभिचारी भी हो जाता है। मात्र समय व्यतीत होता है और यह सभी बड़े हो जाते हैं। परंतु, यह " बड़प्पन " न तो गौरवप्रद बनता है और न ही किसी के लिए आलंबन रूप बनता है। परंतु…… एक बड़प्पन ऐसा है कि जिसका संबंध समय के साथ नहीं, पर सत्कार्यों के साथ है। उम्र के साथ नहीं, पर विवेक के साथ है। यह बड़प्पन गौरवप्रद भी बनता है और अनेकों के लिए आलंबन रूप भी बनता है। एक सनातन सत्य हमें आंखों के सामने रखना है और वह यह है कि   जिंदगी की लंबाई बढ़ाने के लिए हम कुछ भी नहीं कर सकते लेकिन हमारे हाथ में यह दो चीजें हैं - जिंदगी की चौड़ाई हम बढ़ा सकते हैं, जिंदगी की गहराई हम बढ़ा सकते हैं। जीवन को यदि हम सत्कार्यों से महका रहे हैं तो हमारे जीवन की चौड़ाई बढ़ रही है और उन सत्कार्यों के फल - स्वरुप यदि हमारे मन की प्रसन्नता बनी रहती है तो हमारे जीवन की गहराई बढ़ रही है। पर कैसी दयनीय दशा है हमारी ? जीवन की इस जिस लंबाई को बढ़ाने में स्वयं परमात्मा को भी सफलता नहीं मिली उस लंबाई को बढ़ाने ...

कल की चिंता में वर्तमान समय को व्यर्थ ना गवाएं cal ki chinta mein vartman samay ko vyarth Na gavan

" रात गई बात गई " जो इस भाव में जीता है उसके पास भला तनाव कहां से आएगा ? रात की बात को सुबह लाना और सुबह की बात को रात तक खींच कर ले जाना ही तो चिंता का बसेरा बसाना है । अगर आप जी सकें तो वर्तमान में जीने की कोशिश कीजिए। जो जैसा मिला है उसे जिया जाए‌। जैसे आप अपने घर में खूंटियों पर कपड़े लटकाते हैं वैसे ही उन खूंटियों पर अतीत की यादें लटका दें, भविष्य की कल्पनाओं को लटका दें और आप वर्तमान में जिएं। जो वर्तमान में जीता है जैसी व्यवस्था मिलती है उसे स्वीकार कर लेता है, वह चिंतामुक्त है। कोठरी का भी स्वागत करो और कोठी का भी स्वागत करो। वर्तमान में जीते हुए प्रकृति के सानिध्य में रहने की कोशिश करें। प्रकृति जो कर देती है वही ठीक है। चिंता करने से जीवन के संयोग नहीं बदलते। चिंताओं से समस्या का समाधान भी नहीं निकला करता। अच्छा होगा चिंता करने के बजाय चिंतन करें, निर्णय लें तदनुसार कार्य करें, परिणाम जो आए उसका स्वागत करें। एक अन्य काम और करें कि जीवन में घटी दुर्घटनाओं को अधिक तवज्जो ना दें। उठा-पटक हर किसी की जिंदगी में होती है तभी तो आदमी को "समझ" आती है। लेकिन जो ब...