Skip to main content

हम सभी आशा पर जीते हैं ham sabhi Asha per jite Hain


सभी भिक्षु एकत्र थे। परस्पर चर्चा के दौरान एक ने कहा , ' सारा नगर बुद्ध के प्रवचन में उपस्थित हुआ है , लेकिन राजपुरोहित कट्टरपंथी है , इसीलिए वह कभी भी प्रवचन सभा में नहीं आया है । हमें ऐसी कोशिश करनी चाहिए ताकि राजपुरोहित अह्रत् की सन्निधि में उपस्थित हो। '





कोई कुछ न बोला। सभी जानते थे कि राजपुरोहित कट्टर सांप्रदायिक है , तो साथ ही क्रूर स्वभावी भी है । वह करुणा के द्वार पर उपस्थित नहीं हो सकता । विज्ञानभिक्षु ने कहा , ' मैं प्रस्तुत हूं इस सेवा के लिए । अगर प्रभु आज्ञा दे तो मैं राजपुरोहित को सन्निधि उपस्थित कर सकता हूं । '





प्रभु ने स्वीकृति दे दी । विज्ञानभिक्षु ने प्रयत्न प्रारंभ कर दिया। राजपुरोहित के घर विज्ञानभिक्षु आहार के लिए गए , लेकिन उसने भिक्षु को देखते ही द्वार बंद कर दिया।





भिक्षु दूसरे दिन फिर गए। राजपुरोहित द्वार पर ही खड़ा था। जैसे ही भिक्षु को देखा उसने द्वार बंद कर दिया। ऐसे आठ माह बीत गए। भिक्षु प्रतिदिन राजपुरोहित के घर जाते लेकिन उनके पहुंचते ही द्वार बंद कर दिया जाता। भिक्षु प्रतिदिन इस आशा से राजपुरोहित के द्वार पर पहुंच जाते कि आज नहीं तो कल उन्हें आहार जरूर मिल जाएगा।





एक दिन राजपुरोहित नगर के बाहर जाने वाला था। उसने पत्नी से साफ-साफ कह दिया , ' मेरे जाने के बाद अगर बाहर भिक्षु आहार के लिए आए तो कुछ ना देना । यह सब भ्रष्ट मुंड है। अगर उसको कुछ दिया तो मुझसे बुरा कोई और न होगा । '





राजपुरोहित चला गया। ठीक समय पर विज्ञानभिक्षु तो आहार के लिए पहुंचे। राजपुरोहित की पत्नी चाहते हुए भी कुछ ना दे पाई। उसे क्षोभ था राजपुरोहित के व्यवहार पर और करुणा थी संत के व्यवहार पर । उसने विज्ञानभिक्षु से कहा , ' भिक्षु ! मैं देखती हूं , तुम रोज हमारे द्वार पर आते हो , पर मैं विवश हूं कुछ न देने के लिए। यहां तुम्हें कुछ भी मिलने वाला नहीं है , भिक्षु ! कहीं और चले जाया करो। '





भिक्षु ने कहा , ' साधुवाद ' ! मैं आशा पर जीता हूं । कल तक तो द्वार बंद था , वह आज खुला मिल गया। संभव है , कल आहार भी मिल जाए। '





भिक्षुउपवन की ओर रवाना हो गए । मार्ग में राजपुरोहित मिला । उसने पूछा , ' मुण्ड ! क्या मेरे घर में तुम्हें कुछ मिला ? '





भिक्षु ने कहा , ' हां , मिला। '





राजपुरोहित आगबबूला होकर घर पहुंचा । वह पत्नी से डांट - डपट करने लगा , लेकिन पत्नी ने सौगंध खाकर कह दिया कि मैंने भिक्षु को कुछ भी नहीं दिया ।





' तो क्या भिक्षु मुझसे झूठ बोला ? सम्राट कहा करते हैं कि बुद्ध के शिष्य कभी झूठ नहीं बोला करते । अभी जाता हूं प्रवचन सभा में और सम्राट के सामने यह सिद्ध कर दूंगा कि भिक्षु झूठ बोला करते हैं। '





प्रवचन समाप्त होने पर राजपुरोहित ने भरी सभा में बुद्ध से पूछा , ' आप कहां करते हैं कि भिक्षु कभी झूठ नहीं बोला करते , लेकिन विज्ञानभिक्षु ने आज झूठ बोला है । मेरे घर उसे कुछ न मिला , फिर भी उसने कहा , ' मिला है।'





बुद्ध ने विज्ञानभिक्षु को बुलवाया और पूछा , 'जब राजपुरोहित घर तुम्हें कुछ भी न मिला तो तुमने कैसे कहा कि मुझे मिला है ? '





' नहीं भन्ते ! मैंने झूठ नहीं बोला ।'





' तो बताओ , तुम्हें क्या मिला ? '





' भन्ते ! ' ना ' का उत्तर । '





वहां लोगों ने देखा कि राजपुरोहित के पैरों तले जमीन खिसक रही थी।





राजपुरोहित लज्जित भी हुआ और प्रभावित भी। भिक्षु की समता और सहनशीलता ने राजपुरोहित को बुद्ध का शिष्य बना दिया था।


Comments

Popular posts from this blog

जिनके साथ हम रहेंगे वैसे ही बन जाएंगे। Jinke sath ham rahenge vaise hi ban jaenge

प्राय: स्कूल या कॉलेज से मित्रता की शुरुआत होती है। हम जिन लोगों के बीच रहते हैं, अपना अधिकांश समय व्यतीत करते हैं, उनसे हमारा परिचय होता है, संबंध प्रगाढ़ होते हैं, मित्रता बढ़ती है और हमको लगता है कि यह सब हमारे मित्र हैं, क्या वे वाकई हमारे मित्र हैं, हम अपना विवेक जगाएं और देखें कि क्या वाकई वे सभी हमारी मित्रता के लायक हैं ? अगर किसी में कोई कुटेव है तो आप तुरंत स्वयं को अलग कर लें, नहीं तो वे आदतें आपको भी लग जाएंगीं। अगर आपको सिगरेट पीने की आदत पड़ चुकी है तो झांकें अपने अतीत में। आपको दिखाई देगा कि आप विद्यालय या महाविद्यालय में पढ़ते थे, चार मित्र मिलकर एक सिगरेट लाते थे और किसी पेड़ की ओट में आकर सिगरेट जलाते और एक ही सिगरेट को बारी-बारी से चारों पीते थे। पहले छुप-छुपकर, फिर फिल्म हॉल में गए तब, फिर इधर-उधर हुए तब, फिर बाथरूम में पीने लगे और धीरे-धीरे सब के सामने पीने लगे। इस तरह पड़ी जीवन में एक बुरी आदत और आपने उन्हीं लोगों को अपना मित्र मान लिया, जिन लोगों ने आपके जीवन में बुरी आदत लगाई। अगर आप गुटखा खाते हैं तो सोचे कि इसकी शुरुआत कहां से हुई। जरूर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति ...

बड़प्पन उम्र से नहीं अच्छे कर्मों से सिद्ध होता है badappan umra se nahin acche karmon se siddh hota hai

बड़ा तो गधा भी हो जाता है और कुत्ता भी हो जाता है, गुंडा भी हो जाता है और दुर्जन भी हो जाता है, चोर भी हो जाता है और व्यभिचारी भी हो जाता है। मात्र समय व्यतीत होता है और यह सभी बड़े हो जाते हैं। परंतु, यह " बड़प्पन " न तो गौरवप्रद बनता है और न ही किसी के लिए आलंबन रूप बनता है। परंतु…… एक बड़प्पन ऐसा है कि जिसका संबंध समय के साथ नहीं, पर सत्कार्यों के साथ है। उम्र के साथ नहीं, पर विवेक के साथ है। यह बड़प्पन गौरवप्रद भी बनता है और अनेकों के लिए आलंबन रूप भी बनता है। एक सनातन सत्य हमें आंखों के सामने रखना है और वह यह है कि   जिंदगी की लंबाई बढ़ाने के लिए हम कुछ भी नहीं कर सकते लेकिन हमारे हाथ में यह दो चीजें हैं - जिंदगी की चौड़ाई हम बढ़ा सकते हैं, जिंदगी की गहराई हम बढ़ा सकते हैं। जीवन को यदि हम सत्कार्यों से महका रहे हैं तो हमारे जीवन की चौड़ाई बढ़ रही है और उन सत्कार्यों के फल - स्वरुप यदि हमारे मन की प्रसन्नता बनी रहती है तो हमारे जीवन की गहराई बढ़ रही है। पर कैसी दयनीय दशा है हमारी ? जीवन की इस जिस लंबाई को बढ़ाने में स्वयं परमात्मा को भी सफलता नहीं मिली उस लंबाई को बढ़ाने ...

कल की चिंता में वर्तमान समय को व्यर्थ ना गवाएं cal ki chinta mein vartman samay ko vyarth Na gavan

" रात गई बात गई " जो इस भाव में जीता है उसके पास भला तनाव कहां से आएगा ? रात की बात को सुबह लाना और सुबह की बात को रात तक खींच कर ले जाना ही तो चिंता का बसेरा बसाना है । अगर आप जी सकें तो वर्तमान में जीने की कोशिश कीजिए। जो जैसा मिला है उसे जिया जाए‌। जैसे आप अपने घर में खूंटियों पर कपड़े लटकाते हैं वैसे ही उन खूंटियों पर अतीत की यादें लटका दें, भविष्य की कल्पनाओं को लटका दें और आप वर्तमान में जिएं। जो वर्तमान में जीता है जैसी व्यवस्था मिलती है उसे स्वीकार कर लेता है, वह चिंतामुक्त है। कोठरी का भी स्वागत करो और कोठी का भी स्वागत करो। वर्तमान में जीते हुए प्रकृति के सानिध्य में रहने की कोशिश करें। प्रकृति जो कर देती है वही ठीक है। चिंता करने से जीवन के संयोग नहीं बदलते। चिंताओं से समस्या का समाधान भी नहीं निकला करता। अच्छा होगा चिंता करने के बजाय चिंतन करें, निर्णय लें तदनुसार कार्य करें, परिणाम जो आए उसका स्वागत करें। एक अन्य काम और करें कि जीवन में घटी दुर्घटनाओं को अधिक तवज्जो ना दें। उठा-पटक हर किसी की जिंदगी में होती है तभी तो आदमी को "समझ" आती है। लेकिन जो ब...