Skip to main content

केवल अपना कर्म करों दुसरो से आशा मत रखो keval apna karam karo dusron se Asha mat rakho


आज हम जब भी किसी के लिए कुछ भी करते है तो हम दुसरे से भी यही अपेक्षा रखते है कि वो भी हमारे लिए वहीं करे …पर आप बताएं क्या यह सही है ..आपके संस्कार ,आपकी विशेषताएं ,आपका अनुभव‌ ,आपका नज़रियां दुनिया से अलग है आप जैसा करे वैसा दुसरे भी करे ये संभव नहीं है
इसलिए जब आप किसी के आने पर उसका आदर सत्कार करते है या उन्हें चाय पिलाते है खाना खिलाते है और जब आप उनकें यहां जाते है तो हो सकता है वे आपको कुछ ना खिलाए…उस समय आपको बुरा लगेगा कि मैनें तो उनके लिए इतना सब कुछ किया और उन्होंने तो कुछ भी नहीं किया।
अगली बार जब वो फिर से आपके यहां आएगा तो आप उसके लिए कुछ भी नहीं करेंगे…और आप खुद को शाबाशी देंगे कि मैने उसे अच्छा सबक सिखाया पर क्या आपको लगता है कि यह सही है ?





ये पुरी दुनिया इसी उलझन में फंस कर रह गयी है। हर बार कोई दुसरों से आशाएं लगा कर रहता है ओर खुद नहीं देखता कि हमने क्या किया है किसी के लिए… और अगर आप किसी के लिए कुछ करते भी है तो वो आपके संस्कार है जो आपको कभी छोड़ने नहीं चाहिए।
दोस्तों में यह बात मानता हूं कि यह थोड़ा मुश्किल है… पर इससे आपको बहुत नुकसान उठाना पड़ता है वो आप नहीं जानते। या तो आप लोगो से संबंध ही मत रखो या रखते हो तो अपना कर्म करो ओर भुल जाओ । किसी से भी कोई आशा मत रखो , अगर रखोंगे तो टुटनी ही हैं।
कुछ लोग तो किसी के लिए कुछ भी करते है तो पुरी दुनियां के सामने ढिंढोरा पीटते है। जब तक 10 से 20 लोगो को ना बतां दे तब तक शांत नहीं होते है। कुछ लोगो को तो किसी ने भी नहीं कहा हो मदद के लिए फिर भी जबरदस्ती मदद करेंगे ओर बहुत बड़ा एहसान कर दिया हो वैसा जताते है। पर यार तुमको किसने कहां था मदद करने के लिए ओर अगर कर रहे हो तो करो ओर भूल जाओ।
मेरी इन बांतो को आपको बताने का सबसे बड़ा कारण यह है कि इन सब फालतु की बांतो के कारण आप अपने जीवन के लक्ष्य से हट जाते है। जो आपको पता भी नहीं होता। आपकी पुरी ऊर्जा इन बांतो मे ही निकल जाती है।
इन बांतो के बजाय थोड़ा ध्यान खुद पर , अपने बच्चों पर लगाए जो आपके भी काम आएगा और आपके बच्चों को भी।


Comments

Popular posts from this blog

जिनके साथ हम रहेंगे वैसे ही बन जाएंगे। Jinke sath ham rahenge vaise hi ban jaenge

प्राय: स्कूल या कॉलेज से मित्रता की शुरुआत होती है। हम जिन लोगों के बीच रहते हैं, अपना अधिकांश समय व्यतीत करते हैं, उनसे हमारा परिचय होता है, संबंध प्रगाढ़ होते हैं, मित्रता बढ़ती है और हमको लगता है कि यह सब हमारे मित्र हैं, क्या वे वाकई हमारे मित्र हैं, हम अपना विवेक जगाएं और देखें कि क्या वाकई वे सभी हमारी मित्रता के लायक हैं ? अगर किसी में कोई कुटेव है तो आप तुरंत स्वयं को अलग कर लें, नहीं तो वे आदतें आपको भी लग जाएंगीं। अगर आपको सिगरेट पीने की आदत पड़ चुकी है तो झांकें अपने अतीत में। आपको दिखाई देगा कि आप विद्यालय या महाविद्यालय में पढ़ते थे, चार मित्र मिलकर एक सिगरेट लाते थे और किसी पेड़ की ओट में आकर सिगरेट जलाते और एक ही सिगरेट को बारी-बारी से चारों पीते थे। पहले छुप-छुपकर, फिर फिल्म हॉल में गए तब, फिर इधर-उधर हुए तब, फिर बाथरूम में पीने लगे और धीरे-धीरे सब के सामने पीने लगे। इस तरह पड़ी जीवन में एक बुरी आदत और आपने उन्हीं लोगों को अपना मित्र मान लिया, जिन लोगों ने आपके जीवन में बुरी आदत लगाई। अगर आप गुटखा खाते हैं तो सोचे कि इसकी शुरुआत कहां से हुई। जरूर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति ...

बड़प्पन उम्र से नहीं अच्छे कर्मों से सिद्ध होता है badappan umra se nahin acche karmon se siddh hota hai

बड़ा तो गधा भी हो जाता है और कुत्ता भी हो जाता है, गुंडा भी हो जाता है और दुर्जन भी हो जाता है, चोर भी हो जाता है और व्यभिचारी भी हो जाता है। मात्र समय व्यतीत होता है और यह सभी बड़े हो जाते हैं। परंतु, यह " बड़प्पन " न तो गौरवप्रद बनता है और न ही किसी के लिए आलंबन रूप बनता है। परंतु…… एक बड़प्पन ऐसा है कि जिसका संबंध समय के साथ नहीं, पर सत्कार्यों के साथ है। उम्र के साथ नहीं, पर विवेक के साथ है। यह बड़प्पन गौरवप्रद भी बनता है और अनेकों के लिए आलंबन रूप भी बनता है। एक सनातन सत्य हमें आंखों के सामने रखना है और वह यह है कि   जिंदगी की लंबाई बढ़ाने के लिए हम कुछ भी नहीं कर सकते लेकिन हमारे हाथ में यह दो चीजें हैं - जिंदगी की चौड़ाई हम बढ़ा सकते हैं, जिंदगी की गहराई हम बढ़ा सकते हैं। जीवन को यदि हम सत्कार्यों से महका रहे हैं तो हमारे जीवन की चौड़ाई बढ़ रही है और उन सत्कार्यों के फल - स्वरुप यदि हमारे मन की प्रसन्नता बनी रहती है तो हमारे जीवन की गहराई बढ़ रही है। पर कैसी दयनीय दशा है हमारी ? जीवन की इस जिस लंबाई को बढ़ाने में स्वयं परमात्मा को भी सफलता नहीं मिली उस लंबाई को बढ़ाने ...

कल की चिंता में वर्तमान समय को व्यर्थ ना गवाएं cal ki chinta mein vartman samay ko vyarth Na gavan

" रात गई बात गई " जो इस भाव में जीता है उसके पास भला तनाव कहां से आएगा ? रात की बात को सुबह लाना और सुबह की बात को रात तक खींच कर ले जाना ही तो चिंता का बसेरा बसाना है । अगर आप जी सकें तो वर्तमान में जीने की कोशिश कीजिए। जो जैसा मिला है उसे जिया जाए‌। जैसे आप अपने घर में खूंटियों पर कपड़े लटकाते हैं वैसे ही उन खूंटियों पर अतीत की यादें लटका दें, भविष्य की कल्पनाओं को लटका दें और आप वर्तमान में जिएं। जो वर्तमान में जीता है जैसी व्यवस्था मिलती है उसे स्वीकार कर लेता है, वह चिंतामुक्त है। कोठरी का भी स्वागत करो और कोठी का भी स्वागत करो। वर्तमान में जीते हुए प्रकृति के सानिध्य में रहने की कोशिश करें। प्रकृति जो कर देती है वही ठीक है। चिंता करने से जीवन के संयोग नहीं बदलते। चिंताओं से समस्या का समाधान भी नहीं निकला करता। अच्छा होगा चिंता करने के बजाय चिंतन करें, निर्णय लें तदनुसार कार्य करें, परिणाम जो आए उसका स्वागत करें। एक अन्य काम और करें कि जीवन में घटी दुर्घटनाओं को अधिक तवज्जो ना दें। उठा-पटक हर किसी की जिंदगी में होती है तभी तो आदमी को "समझ" आती है। लेकिन जो ब...