Skip to main content

अहंकार दीवार है और समर्पण द्वार है।-ahankaar deewar hai aur samarpan dwar hai.



एक छोटी - सी घटना है।

एक चोर प्रतिदिन चोरी करता था ।एक दिन पूरी रात इधर उधर घूमता रहा था,कहीं चोरी का दाव न लगा। सुबह हो चली थी। उदास और निराश वापस घर लौट रहा था। रास्ते में शिवजी का मंदिर पड़ा। सोचा आज तो मुहूर्त ही ठीक नहीं था। चलो शिव जी को प्रणाम कर लूं, हो सकता है कल का मुहूर्त ठीक हो जाए । मंदिर में गया। शिव जी को प्रणाम किया। मंदिर में इधर-उधर दृष्टि दौड़ाई तो वहां कुछ नहीं था । ऊपर देखा तो शिव जी की मूर्ति पर एक घंटा लटक रहा था। फिर क्या था? चोर ने सोचा - आज तो कुछ मिला नहीं, घर खाली कैसे जाऊं ? और फिर भगवान के दरवाजे से तो कोई खाली नहीं जाता। चलो घंटा ही चुरा लेता हूं ।कुछ तो काम चलेगा। घंटा बहुत ऊंचा था। उसका हाथ उस पर पहुंच नहीं पा रहा था ।अब क्या करें ? हड़बड़ी में उसे कुछ सूझा नहीं तो घंटा चुराने के लिए मूर्ति पर ही चढ गया।

ज्योंही वह मूर्ति पर चढ़ा ,शिव जी प्रकट हो गए। बोले- वत्स !मैं तुमसे बहुत प्रसन्न हूं ।घंटा वंटा छोड़ ,आज मुझसे मांग ले तुझे क्या चाहिए? चोर तो घबरा गया ।उसने सोचा - बुरे फंसे। वह क्षमा - याचना करने लगा । शिवजी बोले- घबरा मत ! मैं पुलिस वाला नहीं हूं, तेरे समर्पण से प्रसन्न होकर प्रकट हुआ हूं। मैंने भक्त तो बहुत देखे लेकिन तेरे जैसा भक्त नहीं देखा । मांग ले क्या मांगना है ? शिव जी कह ही रहे थे कि मैं प्रसन्न हूं ,मागं ले क्या मागंना है ? इसी बीच मंदिर का पुजारी आ गया । पुजारी ने मामला देखा तो दंग रह गया । पुजारी चिल्लाया-प्रभु ! आप भी कमाल करते हो में पुजारी हूं, मेरी पूजा से कभी प्रसन्न नहीं हुए, और इस पर प्रसन्न....। यह भक्त नहीं कमबख्त है । चोर है । पूजा के लिए नहीं चोरी के लिए घुसा है । पुजारी तो मैं हूं आपका । प्रसन्न इस पर नहीं ,मुझ पर होइये । वरदान मुझसे मांगने को कहिए । शिवजी बोले - तू चुप रह । पुजारी बोला - भगवन ! चुप कैसे रहूं ? मैं आपको प्रतिदिन पत्र ,पुष्प ,श्रीफल चड़ाता हूं ,नारियल चढ़ता हूं ,दुध चढ़ाता हु ,पैसा चड़ाता हूं ,तब भी आप मुझ पर कभी प्रसन्न नहीं हुए और इसने तो कुछ भी नहीं चढ़ाया । शिवजी बोले - माना कि तू पत्र, पुष्प ,श्रीफल चढ़ाता है लेकिन यह तो खुद ही चढ गया। तो चरणों में अब इसको चढ़ाने को और क्या बचा ? प्रभु के चरणों में अगर कुछ चढ़ाना ही है तो अपने आप को चढ़ाऔ अपने अहंकार को चढ़ाऔ । प्रभु को हम अंहकार से बड़ी भेंट और क्या हो सकती है? आदमी बड़ा बेईमान है सब कुछ चढ़ाने को राजी तो हो जाता है लेकिन अहंकार को चढ़ाने में बड़ी नानूकर दिखाता है। सब चढ़ा कर भी अहंकार बचा ही लेता है और ध्यान रखना - अहंकार की कार में सवार होकर आज तक कोई भी स्वर्ग में प्रभु के राज्य में नहीं पहुंच पाया वहां तो विनम्रता का विमान ही प्रवेश कर पाता है।

Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

जिनके साथ हम रहेंगे वैसे ही बन जाएंगे। Jinke sath ham rahenge vaise hi ban jaenge

प्राय: स्कूल या कॉलेज से मित्रता की शुरुआत होती है। हम जिन लोगों के बीच रहते हैं, अपना अधिकांश समय व्यतीत करते हैं, उनसे हमारा परिचय होता है, संबंध प्रगाढ़ होते हैं, मित्रता बढ़ती है और हमको लगता है कि यह सब हमारे मित्र हैं, क्या वे वाकई हमारे मित्र हैं, हम अपना विवेक जगाएं और देखें कि क्या वाकई वे सभी हमारी मित्रता के लायक हैं ? अगर किसी में कोई कुटेव है तो आप तुरंत स्वयं को अलग कर लें, नहीं तो वे आदतें आपको भी लग जाएंगीं। अगर आपको सिगरेट पीने की आदत पड़ चुकी है तो झांकें अपने अतीत में। आपको दिखाई देगा कि आप विद्यालय या महाविद्यालय में पढ़ते थे, चार मित्र मिलकर एक सिगरेट लाते थे और किसी पेड़ की ओट में आकर सिगरेट जलाते और एक ही सिगरेट को बारी-बारी से चारों पीते थे। पहले छुप-छुपकर, फिर फिल्म हॉल में गए तब, फिर इधर-उधर हुए तब, फिर बाथरूम में पीने लगे और धीरे-धीरे सब के सामने पीने लगे। इस तरह पड़ी जीवन में एक बुरी आदत और आपने उन्हीं लोगों को अपना मित्र मान लिया, जिन लोगों ने आपके जीवन में बुरी आदत लगाई। अगर आप गुटखा खाते हैं तो सोचे कि इसकी शुरुआत कहां से हुई। जरूर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति ...

बड़प्पन उम्र से नहीं अच्छे कर्मों से सिद्ध होता है badappan umra se nahin acche karmon se siddh hota hai

बड़ा तो गधा भी हो जाता है और कुत्ता भी हो जाता है, गुंडा भी हो जाता है और दुर्जन भी हो जाता है, चोर भी हो जाता है और व्यभिचारी भी हो जाता है। मात्र समय व्यतीत होता है और यह सभी बड़े हो जाते हैं। परंतु, यह " बड़प्पन " न तो गौरवप्रद बनता है और न ही किसी के लिए आलंबन रूप बनता है। परंतु…… एक बड़प्पन ऐसा है कि जिसका संबंध समय के साथ नहीं, पर सत्कार्यों के साथ है। उम्र के साथ नहीं, पर विवेक के साथ है। यह बड़प्पन गौरवप्रद भी बनता है और अनेकों के लिए आलंबन रूप भी बनता है। एक सनातन सत्य हमें आंखों के सामने रखना है और वह यह है कि   जिंदगी की लंबाई बढ़ाने के लिए हम कुछ भी नहीं कर सकते लेकिन हमारे हाथ में यह दो चीजें हैं - जिंदगी की चौड़ाई हम बढ़ा सकते हैं, जिंदगी की गहराई हम बढ़ा सकते हैं। जीवन को यदि हम सत्कार्यों से महका रहे हैं तो हमारे जीवन की चौड़ाई बढ़ रही है और उन सत्कार्यों के फल - स्वरुप यदि हमारे मन की प्रसन्नता बनी रहती है तो हमारे जीवन की गहराई बढ़ रही है। पर कैसी दयनीय दशा है हमारी ? जीवन की इस जिस लंबाई को बढ़ाने में स्वयं परमात्मा को भी सफलता नहीं मिली उस लंबाई को बढ़ाने ...