Skip to main content

चरण सुंदर : आचरण सुंदर – Charan sunder : aacharan sunder



रामायण का एक प्रसंग है - राम और सीता चित्रकूट में बैठे हैं। बैठे-बैठे राम ने कहा - सीते ! देखो मेरी चरण कितनी सुंदर है । सीता बोली - प्रभु ! लेकिन मेरे चरण तो आप से भी सुंदर है। राम बोले - नहीं, मेरे चरण ज्यादा सुंदर है। सीता बोली - नहीं ,भगवान ! मेरे चरण आप से भी ज्यादा सुंदर है क्योंकि आपके चरण तो श्याम है और मेरे गोरे हैं । सीता का अपना तर्क था। राम - सीता दोनों में संवाद छिड़ गया । विवाद नहीं, संवाद। विवाद तो दो अज्ञानियों के बीच होता है जबकि संवाद दो ज्ञानियों में होता है । बुद्धि से बुद्धि टकराती है विवाद होता है और हृदय से हृदय मिलता है तो संवाद होता है। संवाद की एक विशेषता है कि संवाद में दोनों में कोई नहीं हारता, दोनों ही जीत जाते हैं ,तथा विवाद की भी एक विशेषता है कि दोनों में से कोई नहीं जीतता, दोनों ही हार जाते हैं । अंहकारी का विवादी होता है । सीता और राम के मध्य यहां विवाद नहीं, संवाद हो रहा है।
सीताने कहा - भगवान ! मेरी चरण आपसे ज्यादा सुंदर है क्योंकि आपके श्याम हैं और मेरे गोरे हैं। दोनों में संवाद छिड़ गया । इस बीच वहां कहीं से लक्ष्मण घूमते- घामते आ गए । लक्ष्मण ने पूछा - भैया ! आखिर बात क्या है ? राम ने पूरी बात बताई और कहा - तू हमारा न्यायाधीश है । जल्दी से बता और निर्णय दे कि दोनों में से किस के चरण सुंदर हैं ।
लक्ष्मण तो यह सुनकर धर्म संकट में पड़ गया। सोचने लगा भैया - भाभी के झगड़े में मेरा क्या काम । मां - बाप के झगड़े में बच्चों का क्या काम ?
राम बोले - नहीं, निर्णय तुम्हें ही करना है। लक्ष्मण परेशान कि यदि प्रभु के चरण सुंदर बताता हूं तो सीता मैया को कष्ट होगा और यदि सीता मैया के बताता हूं तो प्रभु को दु:ख होगा। धर्म संकट के क्षणों में लक्ष्मण ने जैन धर्म के मौलिक सिद्धांत अनेकांत और स्याद्वाद का सहारा लिया और समाधान खोजने को तत्पर हुए।
लक्ष्मण ने राम और सीता का एक- एक चरण अपने हाथ में लिया तथा गौर से देखा और बोले - सीता मैया के चरण सुंदर है । यह सुनकर सीता बड़ी प्रसन्न हुई। बोली - देखा प्रभु ! मैंने तो पहले ही कहा था कि मेरे चरण ज्यादा सुंदर है। लक्ष्मण बोले - मां ! पूरी बात तो सुनो आप तो आधी अधूरी बात सुन नाच उठीं।
लक्ष्मण कहते हैं - मां ! आपको पता है कि आपके चरण सुंदर क्यों हैं ? सीता बोली : नहीं, मुझे तो नहीं पता । लक्ष्मण बोले : मां ! आपके चरण इसलिए सुंदर हैं क्योंकि आप प्रभु के चरणों का अनुगमन करती हैं । यह सुनकर राम प्रसन्न हो गए। बोले : देखा, मैंने तो पहले ही कहा था कि मेरे चरण सुंदर है । तभी लक्ष्मण बोले - भगवान ! आप भी आधी - अधूरी बात सुनकर प्रसन्न हो गए। राम ने कहा : अब क्या बाकी है । भाई ? लक्ष्मण बोले - अभी बहुत बाकी है ।‌ लक्ष्मण ने राम से पूछा - भगवान! आपको मालूम है, आपके चरण सुंदर क्यों है ?राम ने कहा - नहीं, मुझे तो नहीं मालूम । लक्ष्मण ने कहा - प्रभु! आपके चरण नहीं, अपितु आपका आचरण सुंदर है और आपका आचरण सुदंर है इसीलिए आपके चरण सुदंर है।
यह जीवन का एक सूत्र है - मनुष्य का आचरण पूजा जाता है, चरण पूजा के बहाने।

Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

जिनके साथ हम रहेंगे वैसे ही बन जाएंगे। Jinke sath ham rahenge vaise hi ban jaenge

प्राय: स्कूल या कॉलेज से मित्रता की शुरुआत होती है। हम जिन लोगों के बीच रहते हैं, अपना अधिकांश समय व्यतीत करते हैं, उनसे हमारा परिचय होता है, संबंध प्रगाढ़ होते हैं, मित्रता बढ़ती है और हमको लगता है कि यह सब हमारे मित्र हैं, क्या वे वाकई हमारे मित्र हैं, हम अपना विवेक जगाएं और देखें कि क्या वाकई वे सभी हमारी मित्रता के लायक हैं ? अगर किसी में कोई कुटेव है तो आप तुरंत स्वयं को अलग कर लें, नहीं तो वे आदतें आपको भी लग जाएंगीं। अगर आपको सिगरेट पीने की आदत पड़ चुकी है तो झांकें अपने अतीत में। आपको दिखाई देगा कि आप विद्यालय या महाविद्यालय में पढ़ते थे, चार मित्र मिलकर एक सिगरेट लाते थे और किसी पेड़ की ओट में आकर सिगरेट जलाते और एक ही सिगरेट को बारी-बारी से चारों पीते थे। पहले छुप-छुपकर, फिर फिल्म हॉल में गए तब, फिर इधर-उधर हुए तब, फिर बाथरूम में पीने लगे और धीरे-धीरे सब के सामने पीने लगे। इस तरह पड़ी जीवन में एक बुरी आदत और आपने उन्हीं लोगों को अपना मित्र मान लिया, जिन लोगों ने आपके जीवन में बुरी आदत लगाई। अगर आप गुटखा खाते हैं तो सोचे कि इसकी शुरुआत कहां से हुई। जरूर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति ...

बड़प्पन उम्र से नहीं अच्छे कर्मों से सिद्ध होता है badappan umra se nahin acche karmon se siddh hota hai

बड़ा तो गधा भी हो जाता है और कुत्ता भी हो जाता है, गुंडा भी हो जाता है और दुर्जन भी हो जाता है, चोर भी हो जाता है और व्यभिचारी भी हो जाता है। मात्र समय व्यतीत होता है और यह सभी बड़े हो जाते हैं। परंतु, यह " बड़प्पन " न तो गौरवप्रद बनता है और न ही किसी के लिए आलंबन रूप बनता है। परंतु…… एक बड़प्पन ऐसा है कि जिसका संबंध समय के साथ नहीं, पर सत्कार्यों के साथ है। उम्र के साथ नहीं, पर विवेक के साथ है। यह बड़प्पन गौरवप्रद भी बनता है और अनेकों के लिए आलंबन रूप भी बनता है। एक सनातन सत्य हमें आंखों के सामने रखना है और वह यह है कि   जिंदगी की लंबाई बढ़ाने के लिए हम कुछ भी नहीं कर सकते लेकिन हमारे हाथ में यह दो चीजें हैं - जिंदगी की चौड़ाई हम बढ़ा सकते हैं, जिंदगी की गहराई हम बढ़ा सकते हैं। जीवन को यदि हम सत्कार्यों से महका रहे हैं तो हमारे जीवन की चौड़ाई बढ़ रही है और उन सत्कार्यों के फल - स्वरुप यदि हमारे मन की प्रसन्नता बनी रहती है तो हमारे जीवन की गहराई बढ़ रही है। पर कैसी दयनीय दशा है हमारी ? जीवन की इस जिस लंबाई को बढ़ाने में स्वयं परमात्मा को भी सफलता नहीं मिली उस लंबाई को बढ़ाने ...