Skip to main content

एक मुट्ठी राख है शरीर। Ek mutthi rakh hai sharir



पानी पर खींची लकीर जैसा है जीवन।
पानी पर लकीर खींच भी नहीं पाते और लकीर मिट जाती है । हम जन्म की खुशियां मना भी नहीं पाते हैं और मौत का मातम छा जाता है। लोग भी कितने नासमझ हैं ।अपने बर्थ-डे को तो याद रखते हैं ; उसे धूमधाम से मनाते हैं मगर मृत्यु की कभी चर्चा भी नहीं करते, और अगर कोई भूल से पूछ ले कि भाई साहब ! आप कब मरोगे ? तो शायद तुम गुस्से में उसे ही मार डालो। लोगों को जीवन का उभरना तो याद रहता है, पर वह दिन का ढलना भूल जाते हैं। सूरज उग गया है तो अब ढलने में देर नहीं लगने वाली है।
जिसको तुम जवानी कहते हो, वह तो आधे दिन का पूरा हो जाना है। जवानी आधी मौत है। जवानी पर ज्यादा मत इतराओ मत। सोच लो , तुम आधे मर गए। तुम अधमरे हो गए हो और अधमरा कब तक जिंदा रहेगा। वह तो पहले ही आधा मरा हुआ होता है।
तो तुम्हारे शरीर की हैसियत एक मुट्ठी राख से ज्यादा नहीं है। यह जो पांच-छह फुट का सुंदर शरीर दिख रहा है ना और जिसको सजाने- संवारने और सुखी रखने के लिए तुम दिन भर पाप करते हो । शरीर की जवानी के नशे में आकर तुम धर्म, तप, त्याग, भगवान सबको भूल गए हो।
यह शरीर जिस दिन चार लोगों के कंधों पर चढ़कर शमशान पहुंच जाएगा और चिता पर चढ़ेगा तो सब कुछ देखते ही देखते स्वाहा हो जाएगा । शेष केवल एक मुट्ठी भर राख बचेगी, और उस एक मुट्ठी राख पर इतनी अकड़ । नादानी की भी हद होती है
तुम्हें यह जानकर और भी आश्चर्य होगा कि लाखों करोड़ों रुपयों के गहने पहनने वाले तुम्हारे शरीर की कुल कीमत सिर्फ साडे $4डालर यानी करीब ₹211 है।
हाथी तो मरने के बाद भी सवाल लाख का होता है लेकिन इंसान की शरीर की कुल कीमत ₹250 रूपये भी नहीं है।
शरीर में 65% ऑक्सीजन है 18% कार्बन है 10% नाइट्रोजन 1:30 प्रतिशत कैल्शियम 1 प्रतिशत फास्फोरस 0.35 प्रतिशत पोटेशियम है,0.15 सोडियम है,0.15 प्रतिशत क्लोरीन है,0.05 प्रतिशत मैग्नीशियम है,0.0004 आयरन है, और 0.00004 प्रतिशत आयोडीन है। इन सब की कीमत ₹211 है।
तुम इसे क्या समझ रहे हो ?
मैं तुम्हें तुम्हारी असली तस्वीर दिखा रहा हूं। इस तस्वीर को गौर से देखो और स्वीकार करो। आदमी केवल सुंदर चेहरे से नहीं पूजा जाता, बल्कि अच्छे चरित्र से पूजा जाता है। आदमी में प्रेम का स्पर्श हो मुख में मिठास हो ,आंखों में तेज हो, जीवन में सत्य हो और हाथों में दान हो तो वह पूज्य होता है, नहीं तो आदमी धूल है। एक मुट्ठी राख है, इससे ज्यादा कुछ नहीं।

Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

अनाथ anath

श्रमण अनाथी , नगर के बाहर उपवन में थे युवा अवस्था , भरपूर चैतन्य शक्ति और ऊर्जा का आध्यात्मिक प्रयोग वर्षों की साधना को घंटों में पूर्ण कर रहे थे। एक दिन उपवन में सम्राट श्रेणिक पहुंचे । मुनि के दमकते हुए चेहरे और उभरते हुए यौवन से श्रेणिक विस्मय -विमुग्ध हो उठे। सोचने लगे ,यह सौंदर्य भोग के लिए है या योग के लिए है ? सन्यासी होने का अर्थ यह तो नहीं है कि जीवन के साथ ही अन्याय किया जाए। श्रेणिक मुनि के पास पहुंचे । पूछा ' इस तरह यौवन अवस्था में गृह - त्याग कर सन्यास अपनाने की सार्थकता क्या है ? मुनि ! यह यौवन , भोगों को भोगने के लिए है । तुम उसे क्षीण कर रहे हो । ' मुनि ने कहा , ' नहीं ! मैं ऊर्जा का सदुपयोग कर रहा हूं । वह व्यक्ति भला साधनाओं की पराकाष्ठाओं को कैसे छू पायेगा जो अपना यौवन संसार को सौंपता है और बुढ़ापा परमात्मा को। राजन ! जितनी उर्जा भोग के लिए चाहिए , उससे सौ -गुनी ऊर्जा योग के लिए भी आवश्यक है । ' सम्राट सकपका गया । पूछने लगा ' मुनिवर ! क्या मैं आपका नाम जान सकता हूं । ' मुनि ने कहा , ' अनाथी । ' ' अनाथी ! बड़ा विचित्र नाम है। मु...

लक्ष्मण को दिया था रावण ने अंतिम संदेश Lakshman ko diya tha ravan ne antim Sandesh

रावण जब मृत्यु शैया पर थे तब राम ने लक्ष्मण से कहा कि, "तुम रावण के पास शीघ्र पहुंचों। उसके पास अमूल्य ज्ञान है, उसे अर्जित करो। उससे जगत के लिए अंतिम संदेश ले आओ।" लक्ष्मण दौड़े। उसने रावण से कहा, "राम रो रहे हैं।" रावण के द्वारा वजह पूछने पर लक्ष्मण ने बताया कि "आपके अंतकाल से व्यथित हुए हैं। मुझे आपके पास अंतिम संदेश प्राप्त करने के लिए भेजा है। बड़े भैया ने कहलवाया है कि "आप अनेक गुणों के भंडार हैं। सीता का अपहरण तो आपकी आकस्मिक (कर्मोदय जनित) भूल थी।" आंख में अश्रु सहित रावण ने कहा कि "मेरे जैसे शत्रु का भी राम गुणकथन करते हैं। इसी लिए राम जगत में भगवान के रूप में पूजे जाते हैं।" अब आपको मेरा अंतिम संदेश यह है, कि" आज की बात कल पर छोड़नी नहीं चाहिए। मेरी इच्छा थी कि मैं स्वर्गगमन के लिए धरती पर सीढी रखूं, जिससे सभी जीव स्वर्गारोहण कर सकें, कोई भी नरक की दिशा में गति न करें, पर वह कार्य अधूरा ही रह गया। मैंने इस काम में विलंब किया और मौत वेग से आगे बढ़ गई। अब अफसोस करने में क्या लाभ। Rich Dad Poor Dad - 20th Anniversa...