Skip to main content

क्या कहेंगे लोग ? Kya kahenge log ?



क्या कहेंगे लोग? यह सबसे बड़ा रोग है । कवि 'मजबूर 'की यह पंक्तियां हैं। लोग क्या कहेंगे? यह सोचकर आदमी कुछ नहीं करता। लोग क्या कहेंगे ? यह सोचकर आदमी ना तो दिल खोल कर हंसता है और ना ही रोता है ,और अगर कुछ करता भी है तो यह सोच कर ही करता है कि अगर मैं ना करूंगा तो लोग क्या कहेंगे ? तो, आज का सबसे बड़ा रोग, क्या कहेंगे लोग ? आधुनिक युग की सबसे बड़ी बीमारी है। एक पढ़ा-लिखा नौजवान मंदिर और सत्संग आना चाहता है , धोती - दुपट्टा पहनकर श्री जी का अभिषेक और मुनि को आहार देना चाहता है मगर फिर वह यह सोच कर कि लोग क्या कहेंगे ? कुछ नहीं कर पाता। मैं कहता हूं - भाई! दुनिया तो यूं ही कहेगी और यूं भी कहेगी । दुनिया कहेगी। यह दुनिया बगैर कहे नहीं रहेगी।

बचपन की एक कहानी से आपको समझाता हूं।

बाप बेटे थे । गधे को लेकर गांव से शहर जा रहे थे ।गधा को साथ लिए पैदल चल रहे थे । गांव वालों ने उन्हें पैदल चलते देखा तो कहा - बड़े मूर्ख है । गधा पास में है और पैदल चल रहे हैं। बाप ने कहा - बेटा सुना ! यह लोग क्या कह रहे हैं ।बेटा बोला - हां पिताजी - आप गधे पर बैठ जाइए । बाप गधे पर बैठ गया । बेटा पैदल चलने लगा ।कुछ दूर पर फिर कुछ लोग मिले। उन्होंने कहा - देखो तो, कैसा निष्ठुर बाप है। खुद तो गधे पर चढ़ा है और नन्ही सी जान को पैदल चला रहा है। यह सुन कर बाप नीचे उतर गया और बेटे को बिठा दिया । फिर कुछ लोग मिले । बोले - देखो तो , कैसा नालायक बेटा है , खुद तो गधे पर मजे से बैठा है और अपने बूढ़े बाप को पैदल चला रहा है । यह सुन कर बाप - बेटे फिर परेशान हुए। अब की बार दोनों गधे पर बैठ गए। फिर कुछ लोग मिले । कहने लगे - देखो, कितने निर्दयी है । एक जानवर पर दो- दो लाश लदी जा रही है ।अब क्या करें ? बाप - बेटे परेशान।अब उन्होंने तय किया कि गधे को सिर पर उठाकर चलेंगे क्योंकि अब कोई पर्याय उपाय बचा भी नहीं था और उन्होंने गधे को कंधे पर उठा लिया और चलने लगे।तो लोग फिर हंसने लगे और कहने लगे कि देखो, दो- दो गधे एक गधे को लाद कर ले जा रहे हैं । इतना सब कुछ होने के बाद बाप ने बेटी से कहा - बेटे ! यह तो दुनिया है । तुम कुछ भी करो, यह कुछ ना कुछ जरूर कहेगी । कुछ करो तो कहेगी और कुछ ना करो, तब भी कहेगी । बगैर कहे दुनिया नहीं रह सकती। इसीलिए अब कौन क्या कर रहा है ? यह देखने और सुनने की जरूरत नहीं है । अपने विवेक से काम लो और काम करते चलो । कहने वालों की तरफ ध्यान ही मत दो । हाथी चलेगा तो कुत्ते भौंकगे जरूर ।

तो , आज का सबसे बड़ा रोग

क्या कहेंगे लोग ?

Comments

Popular posts from this blog

निंदा - Ninda

निंदा पत्नी ने पति से कहाँ- टीवी कि आवाज जरा कम कर दो इस आवाज की वजह से पडोस मैं जो पति- पत्नी झगड रहे है वह मुझे सुनाई नहीं दे रहा है। सबक दुसरो कि निंदा सुनने में बडा आंनद आता है इस लिए गुरु के हितकारी प्रवचन हम सुन नहीं सकते हैं। निंदा करना और सुनना प्रवचन सुनने के लिए बाधक भी है और उसके प्रभाव को नाश करने वाला है।

जिनके साथ हम रहेंगे वैसे ही बन जाएंगे। Jinke sath ham rahenge vaise hi ban jaenge

प्राय: स्कूल या कॉलेज से मित्रता की शुरुआत होती है। हम जिन लोगों के बीच रहते हैं, अपना अधिकांश समय व्यतीत करते हैं, उनसे हमारा परिचय होता है, संबंध प्रगाढ़ होते हैं, मित्रता बढ़ती है और हमको लगता है कि यह सब हमारे मित्र हैं, क्या वे वाकई हमारे मित्र हैं, हम अपना विवेक जगाएं और देखें कि क्या वाकई वे सभी हमारी मित्रता के लायक हैं ? अगर किसी में कोई कुटेव है तो आप तुरंत स्वयं को अलग कर लें, नहीं तो वे आदतें आपको भी लग जाएंगीं। अगर आपको सिगरेट पीने की आदत पड़ चुकी है तो झांकें अपने अतीत में। आपको दिखाई देगा कि आप विद्यालय या महाविद्यालय में पढ़ते थे, चार मित्र मिलकर एक सिगरेट लाते थे और किसी पेड़ की ओट में आकर सिगरेट जलाते और एक ही सिगरेट को बारी-बारी से चारों पीते थे। पहले छुप-छुपकर, फिर फिल्म हॉल में गए तब, फिर इधर-उधर हुए तब, फिर बाथरूम में पीने लगे और धीरे-धीरे सब के सामने पीने लगे। इस तरह पड़ी जीवन में एक बुरी आदत और आपने उन्हीं लोगों को अपना मित्र मान लिया, जिन लोगों ने आपके जीवन में बुरी आदत लगाई। अगर आप गुटखा खाते हैं तो सोचे कि इसकी शुरुआत कहां से हुई। जरूर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति ...

बड़प्पन उम्र से नहीं अच्छे कर्मों से सिद्ध होता है badappan umra se nahin acche karmon se siddh hota hai

बड़ा तो गधा भी हो जाता है और कुत्ता भी हो जाता है, गुंडा भी हो जाता है और दुर्जन भी हो जाता है, चोर भी हो जाता है और व्यभिचारी भी हो जाता है। मात्र समय व्यतीत होता है और यह सभी बड़े हो जाते हैं। परंतु, यह " बड़प्पन " न तो गौरवप्रद बनता है और न ही किसी के लिए आलंबन रूप बनता है। परंतु…… एक बड़प्पन ऐसा है कि जिसका संबंध समय के साथ नहीं, पर सत्कार्यों के साथ है। उम्र के साथ नहीं, पर विवेक के साथ है। यह बड़प्पन गौरवप्रद भी बनता है और अनेकों के लिए आलंबन रूप भी बनता है। एक सनातन सत्य हमें आंखों के सामने रखना है और वह यह है कि   जिंदगी की लंबाई बढ़ाने के लिए हम कुछ भी नहीं कर सकते लेकिन हमारे हाथ में यह दो चीजें हैं - जिंदगी की चौड़ाई हम बढ़ा सकते हैं, जिंदगी की गहराई हम बढ़ा सकते हैं। जीवन को यदि हम सत्कार्यों से महका रहे हैं तो हमारे जीवन की चौड़ाई बढ़ रही है और उन सत्कार्यों के फल - स्वरुप यदि हमारे मन की प्रसन्नता बनी रहती है तो हमारे जीवन की गहराई बढ़ रही है। पर कैसी दयनीय दशा है हमारी ? जीवन की इस जिस लंबाई को बढ़ाने में स्वयं परमात्मा को भी सफलता नहीं मिली उस लंबाई को बढ़ाने ...